Shuru
Apke Nagar Ki App…
भरुहना स्थित सुवि रेस्टोरेंट के पास टाटा मोटर्स की गली में खुला चैंबर बन रहा हादसों का कारण, स्थानीय लोग परेशान।
मेट्रो संदेश न्यूज़
भरुहना स्थित सुवि रेस्टोरेंट के पास टाटा मोटर्स की गली में खुला चैंबर बन रहा हादसों का कारण, स्थानीय लोग परेशान।
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- अदलहाट के जमोड़ी गांव में आंधी तूफान के चलते धान को हुआ नुकसान गरीब ग्रामीणों को कहना है की आंधी तूफान के चलते धान में नुकसान हो गया है आंधी तूफान के चलते धान हवा के साथ खेत में गिर गया है1
- तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ1
- भरुहना स्थित सुवि रेस्टोरेंट के पास टाटा मोटर्स की गली में खुला चैंबर बन रहा हादसों का कारण, स्थानीय लोग परेशान।1
- शारदीय नवरात्र मेला विन्ध्याचल-2026 के तृतीय दिवस पर मां विन्ध्यवासिनी देवी का दर्शन-पूजन करने आये असहाय, वृद्ध एवं दिव्यांगजन को ड्यूटीरत् पुलिसकर्मियों द्वारा सहयोग कर सेवाभाव से कराया जा रहा सुगम दर्शन मीरजापुर : विन्ध्याचल में चल रहे शारदीय नवरात्र मेला विन्ध्याचल-2026 के तृतीय दिवस पर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में मां विन्ध्यवासिनी, माँ कालीखोह, माँ अष्टभुजा धाम में विभिन्न जनपदों, प्रदेशो एवं देश-विदेश से दर्शन पूजन करने आने वाले दर्शनार्थियों/श्रद्धालुजन के साथ ड्यूटीरत् पुलिसकर्मियों द्वारा विनम्रता पूर्ण व्यवहार करते हुए सहयोग कर पंक्तिबद्ध कराते हुए सेवाभाव से दर्शन कराया जा रहा है वहीं दर्शन पूजन हेतु आने वाले वृद्ध, असहाय एवं दिव्यांगजन का सेवाभाव के साथ सहयोग कर सुगमतापूर्ण दर्शन भी कराया जा रहा है । महिलाओं, बच्चों एवं वृद्धजनों की सुरक्षा एवं सुगम दर्शन का विशेष ध्यान रखते हुए धाम सुरक्षा में अतिरिक्त महिला पुलिस कर्मियों द्वारा सेवाभाव के साथ सहयोग कर सुगमतापूर्ण दर्शन कराया जा रहा है ।4
- मिर्जापुर: बहन की मौत के बाद भाई ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार, ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना और धमकी देने का आरोप मिर्जापुर। बहन की मौत के मामले में न्याय की मांग को लेकर कौशांबी निवासी शुभम केशरवानी ने पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। शिकायतकर्ता ने अपनी बहन के ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने, जबरन हस्ताक्षर कराने का दबाव बनाने और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रार्थना पत्र के अनुसार, शुभम केशरवानी की बहन बीना कुमारी की शादी करीब 18 वर्ष पहले मिर्जापुर के वासलीगंज निवासी विध्यवासिनी प्रसाद गुप्ता के पुत्र कैलाश नाथ गुप्ता से हुई थी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि शादी के बाद से ही उनके बहनोई बिना लाइसेंस के तेजाब बेचते थे और तेजाब में पानी मिलाकर ग्राहकों को देते थे। आरोप है कि इस कार्य से उनकी बहन के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका थी। शिकायतकर्ता का कहना है कि उन्होंने कई बार इस काम को बंद करने के लिए कहा, लेकिन उनकी बात नहीं मानी गई। प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि बहन की तबीयत बिगड़ने पर 20 जुलाई 2026 को जिला संयुक्त चिकित्सालय मंडलीय अस्पताल में इलाज कराया गया। हालत में सुधार नहीं होने पर 27 जुलाई को प्रयागराज के पूजा अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच के बाद कैंसर के लक्षण बताए जाने का दावा किया गया। इसके बाद 31 जुलाई को पीजीआई लखनऊ में इलाज शुरू कराया गया। शिकायतकर्ता के अनुसार, बाद में वाराणसी स्थित महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर सेंटर में 5 अगस्त को भर्ती कराया गया, जहां उपचार चला। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इलाज के दौरान ससुराल पक्ष की ओर से परिवार पर दबाव बनाया गया और कथित तौर पर यह कहा गया कि अब काफी इलाज हो चुका है। प्रार्थना पत्र में यह भी उल्लेख है कि 23 सितंबर को दूसरी कीमोथेरेपी कराई गई, जबकि 9 अक्टूबर को तीसरी कीमोथेरेपी होनी थी। इसी दौरान 8 अक्टूबर 2026 को बीना कुमारी की मौत हो गई। शुभम केशरवानी ने आरोप लगाया है कि बहन की मौत के बाद भी उन्हें और उनके परिवार को धमकियां दी गईं। उनका दावा है कि बहन के ससुराल पक्ष के कुछ लोगों ने जबरन हस्ताक्षर कराने का प्रयास किया और शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। ।1
- मिर्जापुर में बहन की संदिग्ध मौत: भाई ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार, ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना और धमकी का आरोप कौशांबी के रहने वाले शुभम केशरवानी ने मिर्जापुर में अपनी बहन बीना कुमारी की मौत के मामले में पुलिस अधीक्षक से मिलकर निष्पक्ष जांच और एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। भाई का आरोप है कि कैंसर से पीड़ित उनकी बहन को ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। साथ ही, जबरन कागजातों पर हस्ताक्षर कराने और धमकी देने के भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। 8 अक्टूबर 2026 को बीना कुमारी की मौत हो गई थी, जिसके बाद परिवार ने पुलिस से मामले की गहराई से जांच करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की अपील की है। फिलहाल इस मामले में पुलिस का आधिकारिक पक्ष और स्वतंत्र पुष्टि सामने आना अभी बाकी है।4
- शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन स्काउट-गाइड ने संभाली मेला सेवा की कमान श्रद्धालुओं को पिलाया पानी, दिव्यांगों को व्हीलचेयर से कराया मां विंध्यवासिनी का दर्शन, भीड़ नियंत्रण में भी निभाई अहम भूमिका मिर्जापुर। शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन मां विंध्यवासिनी धाम में उमड़े श्रद्धालुओं की सेवा में भारत स्काउट और गाइड के स्वयंसेवक पूरी तत्परता से जुटे रहे। जिला संगठन कमिश्नर स्काउट बालकरण यादव के संरक्षण में स्काउट-गाइड ने मेला क्षेत्र के विभिन्न मार्गों पर सेवा कार्य करते हुए दर्शनार्थियों की सहायता की। मेला क्षेत्र में घंटों कतार में खड़े श्रद्धालुओं को पानी पिलाकर राहत पहुंचाई गई। वहीं, दिव्यांग एवं चलने-फिरने में असमर्थ श्रद्धालुओं को व्हीलचेयर के माध्यम से मंदिर तक पहुंचाकर मां विंध्यवासिनी का दर्शन कराया गया। स्वयंसेवकों ने भीड़ को नियंत्रित करने, श्रद्धालुओं को उचित मार्ग बताने तथा मेला व्यवस्था बनाए रखने में भी सहयोग किया। इस सेवा अभियान में सहायक सचिव मनोज कुमार नीलम सहित विभिन्न विद्यालयों से आए प्रभारी प्रकाश चंद्र, सत्य प्रकाश, अशोक कुमार, अशोक कुमार पांडेय, दिनेश कुमार, मुमताज और विनय कुमार विश्वकर्मा समेत समस्त स्काउट-गाइड उपस्थित रहे। सभी ने आपसी सहयोग, अनुशासन और सेवा भाव के साथ श्रद्धालुओं की मदद की। नवरात्र मेले में स्काउट-गाइड के स्वयंसेवकों की सक्रियता से श्रद्धालुओं को काफी सहूलियत मिली। उनका यह सेवा कार्य मानवता, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना का प्रेरणादायक उदाहरण बना।4
- मिर्ज़ापुर में 'मिशन शक्ति' के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं और बालिकाएं सम्मानित।1