अमानगंज - हिनौती में तेंदुए का आतंकः ग्रामीणों ने पुलिया में घेरकर किया बंद, रेस्क्यू में जुटी वन विभाग और पुलिस की टीम अमानगंज। अमानगंज क्षेत्र के ग्राम हिनौती में उस समय हड़कंप मच गया जब एक तेंदुआ ग्रामीण इलाके में पहुंच गया। तेंदुए को देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई, जिसके बाद लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए उसे खदेड़कर एक पुलिया में घुसा दिया और बाहर से पत्थर लगाकर रास्ता बंद कर दिया। सूचना मिलते ही अमानगंज पुलिस प्रशासन एवं वन विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंच गई और तेंदुए के रेस्क्यू की तैयारी शुरू कर दी गई। बताया जा रहा है कि अमानगंज क्षेत्र के कई गांवों में पिछले कुछ महीनों से बाघ और तेंदुए की लगातार आमद देखी जा रही है। वन विभाग की टीम कई बार रेस्क्यू अभियान चलाकर जंगली जानवरों को सुरक्षित जंगलों में छोड़ चुकी है, लेकिन इसके बावजूद वन्यजीव फिर से ग्रामीण क्षेत्रों का रुख कर रहे हैं। इससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ
अमानगंज - हिनौती में तेंदुए का आतंकः ग्रामीणों ने पुलिया में घेरकर किया बंद, रेस्क्यू में जुटी वन विभाग और पुलिस की टीम अमानगंज। अमानगंज क्षेत्र के ग्राम हिनौती में उस समय हड़कंप मच गया जब एक तेंदुआ ग्रामीण इलाके में पहुंच गया। तेंदुए को देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई, जिसके बाद लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए उसे खदेड़कर एक पुलिया में घुसा दिया और बाहर से पत्थर लगाकर रास्ता बंद कर दिया। सूचना मिलते ही अमानगंज पुलिस प्रशासन एवं वन विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंच गई और तेंदुए के रेस्क्यू की तैयारी शुरू कर दी गई। बताया जा रहा है कि अमानगंज क्षेत्र के कई गांवों में पिछले कुछ महीनों से बाघ और तेंदुए की लगातार आमद देखी जा रही है। वन विभाग की टीम कई बार रेस्क्यू अभियान चलाकर जंगली जानवरों को सुरक्षित जंगलों में छोड़ चुकी है, लेकिन इसके बावजूद वन्यजीव फिर से ग्रामीण क्षेत्रों का रुख कर रहे हैं। इससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ
- पन्ना विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी भरत मिलन पांडेय की गिरफ्तारी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी पन्ना का कलेक्टर कार्यालय में प्रदर्शन एवं महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम सौपा ज्ञापन2
- थानाप्रभारी यातायात के द्वारा पन्ना शहर में चल रही मोडीफाई बुलट साइंलेन्सरों पर की गई कार्यवाही श्रीमान पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडूए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती बंदना सिंह चौहान के निर्देशन में थानाप्रभारी यातायात निरीक्षक नीलम लक्षकार के द्वारा यातायात स्टाफ के साथ पन्ना शहर की ट्राफिक व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिये पन्ना शहर के बड़ा बाजार, कटरा बाजार में पैदल भ्रमण कर अव्यवस्थित व नो पार्किंग खड़े वाहनों को हटवाया जाकर उनमें व्हीकल लॉक लगाए गए तथा 20 वाहनों पर कार्यवाही कर 5000 रूपये जुर्माना वसूल किया गया साथ ही आमजनों को व्यवस्थित तरीके से वाहन पार्किंग में ही खड़े करने की समझाइश दी गई एवं शहर में 05 वाहन चालको के विरूद्ध मोडीफाई बुलट साइंलेन्सरों को हटवाये जाकर कार्यवाही की गई। और पन्ना नगर वासियों को स्वयं बुलेट मैं से मोडिफाइड साइलेंसर हटाने की अपील की गई ।4
- Post by Rafi siddiqui1
- खूनी दामाद का खौफनाक अंत: सास की जान लेकर भागा, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा! कहते हैं कि कानून के हाथ लंबे होते हैं, और पन्ना की बृजपुर पुलिस ने इसे सच कर दिखाया है। ग्राम उड़की में हुए एक सनसनीखेज 'अंधे कत्ल' की गुत्थी को महज 24 घंटे में सुलझाकर पुलिस ने कातिल दामाद को सलाखों के पीछे भेज दिया है। मामला 1 मई की शाम का है, जब सतना निवासी आरोपी संदीप विश्वास ने घरेलू कलह के चलते अपनी 50 वर्षीय सास, रीता राय पर डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। वार इतना घातक था कि मौके पर ही चीख-पुकार मच गई और रीता राय ने दम तोड़ दिया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी अपनी स्प्लेंडर बाइक से फरार हो गया, जिसे वह अपनी जीत समझ रहा था। एसपी निवेदिता नायडू के कड़े रुख के बाद बृजपुर थाना प्रभारी शक्ति प्रकाश पाण्डेय की टीम ने जाल बिछाया। मुखबिरों और साइबर सेल की मदद से आरोपी को धर दबोचा गया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल डंडा, खून से सनी शर्ट और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (MP19NE8114) बरामद कर ली है। यह जानकारी आज रविवार 3 मई शाम 6:00 बजे मिली।1
- *👉ब्रेकिंग :- पन्ना :- "बचपन हर गम से बेगाना होता है"...👇* *👉जिनके हाथों में किताबें और बस्ता होना चाहिए...👇* *👉वो मासूम अपने से दोगुना वजन का कबाड़ का रिक्शा धकेलते हुए जगह जगह से कबाड़ बीनते हुए नजर आते हैँ...👇* *👉गरीबी कुछ भी काम कराने को मजबूर कर देती है...कबाड़ बीनने से लेकर शादी विवाह में बर्तन धोने और बारात के दौरान सजावट के गमले सिर पर रखें हुए आसानी से देखे जा सकते है...👇* *👉जहाँ "श्रम विभाग" के अधिकारी AC की ठंडी हवा में आराम फरमाते हैँ वहीं भरी दोपहरी में 14 साल की कम उम्र के बच्चे गली कूचों में अधिकतर कबाड़ बीनते हुए, भीख मांगते हुए या अन्य मजदूरी जैसे काम करते हुए कहीं भी देखे जा सकते हैँ...👇* *👉और जिम्मेदार मूकदर्शक बने बैठे रोजाना तमाशा देखते रहते हैँ...👇*2
- भरत मिलन पांडे की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का हल्ला बोल जमकर हुई नारेबाजी सौंपा ज्ञापन सियासी बदले की आग या कानूनी कार्रवाई? कांग्रेस के जंगी प्रदर्शन ने गरमाया पन्ना का सियासी पारा। पन्ना।। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में राजनीति अब उबाल पर है। विरोधियों को एक एक करके ठिकाने लगाया जा रहा है, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी भरत मिलन पांडे की गिरफ्तारी ने पूरे जिले में भूचाल ला दिया है। कांग्रेस ने इसे “लोकतंत्र पर सीधा हमला” बताते हुए प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सड़कों पर उतरे कार्यकर्ताओं का गुस्सा साफ दिख रहा है। अस्पताल से गिरफ्तारी ने बढ़ाया बवाल! कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनीश खान का बड़ा आरोप जिस वक्त वनकर्मी से विवाद हुआ, उस समय पांडे मौके पर थे ही नहीं! इसके बावजूद उन्हें मुख्य आरोपी बना दिया गया। सबसे चौंकाने वाली बात जबलपुर के अस्पताल से इलाज के दौरान पुलिस ने उन्हें उठा लिया! कांग्रेस ने इसे “राजनीतिक साजिश” और “सत्ता का दुरुपयोग” बताया है। कलेक्ट्रेट बना रणभूमि, कांग्रेस की हुंकार जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनीस खान के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंच गए। हाथों में पार्टी का झण्डा लहराते तख्तियां, गूंजते नारे और प्रशासन के खिलाफ खुला आक्रोश—पूरा माहौल गरमा गया। राज्यपाल के नाम पन्ना कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कांग्रेस ने निष्पक्ष जांच की मांग की। आरोपों की झड़ी, प्रशासन की निष्पक्षता पर उठे गंभीर सवाल : अनीश खान दलित उत्पीड़न , जयकरण अहिरवार के साथ मारपीट और जातिसूचक गालियों का आरोप, पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं। वही अवैध उत्खनन के खेल में रेत, पत्थर ठेकेदार और वन विभाग की मिलीभगत का लगाया आरोप साथ ही बिना सबूत FIR दर्ज कर ली गई जिसमे न वीडियो, न पुख्ता साक्ष्य—फिर भी सख्त धाराएं लगाकर प्रकरण एकतरफा दर्ज कर त्वरित गिरफ्तारी भी कर ली। सियासी शतरंज कौन मारेगा बाजी? बिसात सज चुकी है, चालें चल दी गई हैं, पैंतरों पर नूराकुश्ती कर ज़ोर आजमाइश का खेल बदस्तूर जारी है आगे यह देखना दिलचस्प होगा कि इस सियासी खेल का बाज़ीगर कौन होगा? ज्ञापन कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनीश खान ,पूर्व जिला अध्यक्ष भास्कर देव बुंदेला ,पूर्व जिला अध्यक्ष शिवजीत सिंह भैया राजा पूर्व विधायक श्रीकांत दुबे पूर्व प्रत्याशी जीवनलाल सिद्धार्थ, पन्ना विधानसभा के प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह यादव, देवेंद्र सिंह उर्फ दादू, रामकिशोर मिश्रा, राजेश तिवारी,मनीष मिश्रा, राकेश गर्ग, आनंद शुक्ला, पुष्पेंद्र शर्मा मार्तंड देव बुंदेला ,राम बहादुर द्विवेदी , डॉक्टर कदीर खान, संजय तिवारी कमल सिंह, संजय पटेल केसरी अहिरवार शिव प्रकाश दीक्षित रामदास जाटव रामकिशोर कुशवाहा गणेश त्रिपाठी, शशिकांत दीक्षित,सरदार यादव संतोष मिश्रा सचिन पांडे कल्लू पांडे अज्जू राजा ,जन्मेजय अरजरिया, रमा बुंदेला सेवालाल पटेल भभूत सिंह राजपूत, बबलू गौतम सौरभ दुबे मिलन कुशवाहा रेहान मोहम्मद वैभव थापक,अंकित शर्मा राजा बाबू पटेल नरेंद्र विश्वकर्मा जावेद खान , अबरार ,संदीप शुक्ला शैलेंद्र यादव अरुण त्रिपाठी आस्था तिवारी विमल सिंगरौल भूपेंद्र बुंदेला भूपेंद्र परमार, अक्षय तिवारी सौरभ सिंह रहीम खातून वीरेंद्र खटीक संतोष मिश्रा ओम प्रकाश अहिरवार कमल सिंह राजपूत रविंद्र मिश्रा आ श्रीवास्तव निखिल विश्वकर्मा दल्लू पटेल, भुवन, रामचंद्र सिंह लोधी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।1
- Steel cooler1
- बनौली। कुआँताल मेला मै मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से आधे सैकड़ा से ज्यादा जोड़े एक दूजे के हुए मुख्यमंत्री कन्या विवाह निकाह सामूहिक सम्मेलन का आयोजन जनपद पंचायत पवई की ग्राम पंचायत बनौली (कंकाली मंदिर) में उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ किया गया इसमें 80 नवविवाहित जोड़ों ने अग्नि के सात फेरे लेकर वैवाहिक जीवन की शुरुआत की कार्यक्रम में विधायक प्रहलाद लोधी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मीना राजे पुष्पराज सिंह और जनपद अध्यक्ष मोहिनी आनंद मिश्रा सहित कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे सभी ने नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया और 49 हजार रुपए की सहायता राशि, 251 रुपए व घड़ी भेंट की गई1