logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

थानाप्रभारी यातायात के द्वारा पन्ना शहर में चल रही मोडीफाई बुलट साइंलेन्सरों पर की गई कार्यवाही श्रीमान पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडूए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती बंदना सिंह चौहान के निर्देशन में थानाप्रभारी यातायात निरीक्षक नीलम लक्षकार के द्वारा यातायात स्टाफ के साथ पन्ना शहर की ट्राफिक व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिये पन्ना शहर के बड़ा बाजार, कटरा बाजार में पैदल भ्रमण कर अव्यवस्थित व नो पार्किंग खड़े वाहनों को हटवाया जाकर उनमें व्हीकल लॉक लगाए गए तथा 20 वाहनों पर कार्यवाही कर 5000 रूपये जुर्माना वसूल किया गया साथ ही आमजनों को व्यवस्थित तरीके से वाहन पार्किंग में ही खड़े करने की समझाइश दी गई एवं शहर में 05 वाहन चालको के विरूद्ध मोडीफाई बुलट साइंलेन्सरों को हटवाये जाकर कार्यवाही की गई। और पन्ना नगर वासियों को स्वयं बुलेट मैं से मोडिफाइड साइलेंसर हटाने की अपील की गई ।

2 hrs ago
user_Anil gupta
Anil gupta
computer teacher and reporter Ajaigarh, Panna•
2 hrs ago

थानाप्रभारी यातायात के द्वारा पन्ना शहर में चल रही मोडीफाई बुलट साइंलेन्सरों पर की गई कार्यवाही श्रीमान पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडूए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती बंदना सिंह चौहान के निर्देशन में थानाप्रभारी यातायात निरीक्षक

नीलम लक्षकार के द्वारा यातायात स्टाफ के साथ पन्ना शहर की ट्राफिक व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिये पन्ना शहर के बड़ा बाजार, कटरा बाजार में पैदल भ्रमण कर अव्यवस्थित व नो पार्किंग खड़े वाहनों को

fb8184e9-0449-43dd-9f4c-a0b8e904ab79

हटवाया जाकर उनमें व्हीकल लॉक लगाए गए तथा 20 वाहनों पर कार्यवाही कर 5000 रूपये जुर्माना वसूल किया गया साथ ही आमजनों को व्यवस्थित तरीके से वाहन पार्किंग में ही खड़े करने की समझाइश दी गई

e778fca7-b53e-4325-9cd9-cfd7241d7b2e

एवं शहर में 05 वाहन चालको के विरूद्ध मोडीफाई बुलट साइंलेन्सरों को हटवाये जाकर कार्यवाही की गई। और पन्ना नगर वासियों को स्वयं बुलेट मैं से मोडिफाइड साइलेंसर हटाने की अपील की गई ।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • बनौली। कुआँताल मेला मै मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से आधे सैकड़ा से ज्यादा जोड़े एक दूजे के हुए मुख्यमंत्री कन्या विवाह निकाह सामूहिक सम्मेलन का आयोजन जनपद पंचायत पवई की ग्राम पंचायत बनौली (कंकाली मंदिर) में उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ किया गया इसमें 80 नवविवाहित जोड़ों ने अग्नि के सात फेरे लेकर वैवाहिक जीवन की शुरुआत की कार्यक्रम में विधायक प्रहलाद लोधी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मीना राजे पुष्पराज सिंह और जनपद अध्यक्ष मोहिनी आनंद मिश्रा सहित कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे सभी ने नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया और 49 हजार रुपए की सहायता राशि, 251 रुपए व घड़ी भेंट की गई
    1
    बनौली। कुआँताल मेला मै मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से आधे सैकड़ा से ज्यादा जोड़े एक दूजे के हुए 
मुख्यमंत्री कन्या विवाह निकाह सामूहिक सम्मेलन का आयोजन जनपद पंचायत पवई की ग्राम पंचायत बनौली (कंकाली मंदिर) में उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ किया गया इसमें 80 नवविवाहित जोड़ों ने अग्नि के सात फेरे लेकर वैवाहिक जीवन की शुरुआत की कार्यक्रम में विधायक प्रहलाद लोधी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मीना राजे पुष्पराज सिंह और जनपद अध्यक्ष मोहिनी आनंद मिश्रा सहित कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे सभी ने नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया और 49 हजार रुपए की सहायता राशि, 251 रुपए व घड़ी भेंट की गई
    user_Sitaram ray
    Sitaram ray
    Video Creator सिमरिया, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by Rafi siddiqui
    3
    Post by Rafi siddiqui
    user_Rafi siddiqui
    Rafi siddiqui
    Awadhi Restaurant पन्ना, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • *विश्व तेंदुआ दिवस पर अद्भुत संयोग : दक्षिण पन्ना में तेंदुए का सफल रेस्क्यू* *_वन विभाग ने पाइप में फंसे तेंदुए को सुरक्षित निकालकर वन क्षेत्र में किया रिलीज़_* आज प्रातः अमानगंज बफर रेंज के समीप दक्षिण पन्ना वनमण्डल की पवई रेंज के राजस्व क्षेत्र अंतर्गत हिनौती ग्राम के पास एक तेंदुआ देखा गया। आवारा कुत्ते का पीछा करते हुए तेंदुआ एक संकरे पाइप में प्रवेश कर गया। स्थानीय ग्रामीणों ने पाइप के दोनों सिरों को पत्थरों से बंद कर वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दक्षिण पन्ना वनमण्डल का मैदानी अमला एवं पन्ना टाइगर रिजर्व की रेस्क्यू टीम तत्काल मौके पर पहुंचे। पाइप के एक सिरे पर सुरक्षित पकड़ के लिए ट्रैप केज लगाया गया तथा दूसरे सिरे को पूरी तरह बंद किया गया। तेंदुए को केज की दिशा में ले जाने के लिए विभिन्न उपाय अपनाए गए, जिनमें पानी के प्रवाह, कांटेदार झाड़ियों आदि का उपयोग शामिल रहा। अंततः पाइप के व्यास के अनुरूप टायरों को आपस में बांधकर रस्सियों की सहायता से धीरे-धीरे पाइप के भीतर बढ़ाया गया, जिससे तेंदुआ नियंत्रित रूप से केज की ओर बढ़ा और सुरक्षित रूप से पकड़ में आ गया। रेस्क्यू के बाद वन्यप्राणी चिकित्सकीय परीक्षण किया गया, जिसमें तेंदुआ स्वस्थ पाया गया। इसके उपरांत उसे उपयुक्त वन क्षेत्र में सुरक्षित रूप से स्थानांतरित कर छोड़ दिया गया। सम्पूर्ण कार्यवाही में पवई रेंज ऑफिसर नितेश पटेल के नेतृत्व में स्थानीय वन अमले का सराहनीय योगदान रहा। इनमें परिक्षेत्र सहायक बी.के. खरे, वनरक्षक रामजी गर्ग, मनीष वर्मा, सचेंद्र मोहन, दिनेश राठौर, सतेंद्र भदौरिया, मनीष यादव, राहुल पटेल, गायत्री सिंह तथा चालक राजेंद्र खटीक की भूमिका उल्लेखनीय रही। वन्यप्राणी स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव गुप्ता के नेतृत्व में पन्ना टाइगर रिजर्व की रेस्क्यू टीम (उदयमणि सिंह परिहार, अरविंद रैकवार, तफसील खान, अर्जुल पाल) का भी महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्थानीय पुलिस बल भी तत्परता से उपस्थित रहा।
    4
    *विश्व तेंदुआ दिवस पर अद्भुत संयोग : दक्षिण पन्ना में तेंदुए का सफल रेस्क्यू*
*_वन विभाग ने पाइप में फंसे तेंदुए को सुरक्षित निकालकर वन क्षेत्र में किया रिलीज़_*
आज प्रातः अमानगंज बफर रेंज के समीप दक्षिण पन्ना वनमण्डल की पवई रेंज के राजस्व क्षेत्र अंतर्गत हिनौती ग्राम के पास एक तेंदुआ देखा गया। आवारा कुत्ते का पीछा करते हुए तेंदुआ एक संकरे पाइप में प्रवेश कर गया। स्थानीय ग्रामीणों ने पाइप के दोनों सिरों को पत्थरों से बंद कर वन विभाग को सूचना दी।
सूचना मिलते ही दक्षिण पन्ना वनमण्डल का मैदानी अमला एवं पन्ना टाइगर रिजर्व की रेस्क्यू टीम तत्काल मौके पर पहुंचे। पाइप के एक सिरे पर सुरक्षित पकड़ के लिए ट्रैप केज लगाया गया तथा दूसरे सिरे को पूरी तरह बंद किया गया। तेंदुए को केज की दिशा में ले जाने के लिए विभिन्न उपाय अपनाए गए, जिनमें पानी के प्रवाह, कांटेदार झाड़ियों आदि का उपयोग शामिल रहा। अंततः पाइप के व्यास के अनुरूप टायरों को आपस में बांधकर रस्सियों की सहायता से धीरे-धीरे पाइप के भीतर बढ़ाया गया, जिससे तेंदुआ नियंत्रित रूप से केज की ओर बढ़ा और सुरक्षित रूप से पकड़ में आ गया।
रेस्क्यू के बाद वन्यप्राणी चिकित्सकीय परीक्षण किया गया, जिसमें तेंदुआ स्वस्थ पाया गया। इसके उपरांत उसे उपयुक्त वन क्षेत्र में सुरक्षित रूप से स्थानांतरित कर छोड़ दिया गया।
सम्पूर्ण कार्यवाही में पवई रेंज ऑफिसर नितेश पटेल के नेतृत्व में स्थानीय वन अमले का सराहनीय योगदान रहा। इनमें परिक्षेत्र सहायक बी.के. खरे, वनरक्षक रामजी गर्ग, मनीष वर्मा, सचेंद्र मोहन, दिनेश राठौर, सतेंद्र भदौरिया, मनीष यादव, राहुल पटेल, गायत्री सिंह तथा चालक राजेंद्र खटीक की भूमिका उल्लेखनीय रही। वन्यप्राणी स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव गुप्ता के नेतृत्व में पन्ना टाइगर रिजर्व की रेस्क्यू टीम (उदयमणि सिंह परिहार, अरविंद रैकवार, तफसील खान, अर्जुल पाल) का भी महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्थानीय पुलिस बल भी तत्परता से उपस्थित रहा।
    user_Media panna atul Raikwar
    Media panna atul Raikwar
    पन्ना, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • “माननीय अध्यक्ष महोदय, मैं नरैनी विधानसभा से दिलीप कुमार भारती कहना चाहता हूँ कि पंचायत भवन तो बना दिया गया,
    1
    “माननीय अध्यक्ष महोदय,
मैं नरैनी विधानसभा से दिलीप कुमार भारती कहना चाहता हूँ कि पंचायत भवन तो बना दिया गया,
    user_Dilip Kumar Bharti
    Dilip Kumar Bharti
    Local News Reporter नरैनी, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • मिनी वृंदावन धाम पन्ना भगवान जुगल किशोर महाराज जी के दर्शन प्राप्त करें जय श्री कृष्णा 🚩
    1
    मिनी वृंदावन धाम पन्ना भगवान जुगल किशोर महाराज जी के दर्शन प्राप्त करें 
जय श्री कृष्णा 🚩
    user_Sandeep shukla
    Sandeep shukla
    पत्रकारिता Devendranagar, Panna•
    23 hrs ago
  • *नागौद चीर घर में बहुत ही गमगीन माहौल, रोते- बिलखते परिजनों का बुरा हाल* नागौद। आज नगर के चीरघर में तीन डेड बॉडियां जो अकाल मौत का शिकार हुई हैं, पोस्टमार्टम के लिए रखी हुई है। तीनों मृतकों से संबंधित परिवार जन, रिश्तेदार भारी संख्या में इकट्ठा है, पूरे परिषर में गमगीन माहौल है, महिलाओं का रो-रो कर बुरा हाल है। सबको अपनों के असमय चले जाने का दुख: है। आज जो घटनाएं हुई उसमें कुछ जानकारी इस प्रकार है- 1-पहली घटना सेमरवारा के पास चुर्रहाई गांव कि है, जहां एक युवक अपने मामा के यहां शादी में आया था किसी कारण से उसने वहीं फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। 2-दूसरी घटना जसो थाना अंतर्गत नैगमा की है यहां भी एक व्यक्ति फांसी के माध्यम से आकस्मिक घटना का शिकार हो गया है। 3-तीसरी घटना ररा के पास की है जहां एक व्यक्ति दुर्घटना का शिकार हो गया है। तीनों डेड बाडियों को पुलिस के संरक्षण में सिविल अस्पताल नागौद के चीरघर में रखा दिया गया था, जिनके परिजन पोस्टमार्टम के प्रतीक्षा में बैठे रहे, धीरे-धीरे कागजी खानापूर्ति के पश्चात पीएम की कार्यवाही हो रही है, संबंधित थाने की पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की जांच प्रारंभ करदी है। *चीर में नहीं है उपयुक्त व्यवस्था* चीरघर में फकीर टोली द्वारा पूर्व में बैठने के लिए सेड, पानी की टंकी आदि का निर्माण कराया गया था, यहीं पर एक सुलभ शौचालय भी था जो थोड़ा बहुत काम देता था, लेकिन कुछ दिन पहले नगर परिषद ने इस सुलभ शौचालय को तोड़वा दिया गया, फकीर टोली द्वारा बनाई गई पानी की टंकी को नष्ट कर दिया गया, वहां पर लगे हैंडपंप को भी तोड़ दिया गया ऐसी स्थिति में अनेकों समस्याएं है। फकीर होली में फिर से टंकी रखकर पानी की व्यवस्था की है लेकिन वर्तमान स्थिति में लोगों के बैठने और शीतल पर जल की व्यवस्था न होना कहीं ना कहीं अपनी ओर आकर्षित करता है।
    3
    *नागौद चीर घर में बहुत ही गमगीन माहौल, रोते- बिलखते परिजनों का बुरा हाल*
नागौद। आज नगर के चीरघर में तीन डेड बॉडियां जो अकाल मौत का शिकार हुई हैं, पोस्टमार्टम के लिए रखी हुई है। तीनों मृतकों से संबंधित परिवार जन, रिश्तेदार भारी संख्या में इकट्ठा है, पूरे परिषर में गमगीन माहौल है, महिलाओं का रो-रो कर बुरा हाल है। सबको अपनों के असमय चले जाने का दुख: है। आज जो घटनाएं हुई उसमें कुछ जानकारी इस प्रकार है-
1-पहली घटना सेमरवारा के पास चुर्रहाई गांव कि है, जहां एक युवक अपने मामा के यहां शादी में आया था किसी कारण से उसने वहीं फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
2-दूसरी घटना जसो थाना अंतर्गत नैगमा की है यहां भी एक व्यक्ति फांसी के माध्यम से आकस्मिक घटना का शिकार हो गया है।
3-तीसरी घटना ररा के पास की है जहां एक व्यक्ति दुर्घटना का शिकार हो गया है।
तीनों डेड बाडियों को पुलिस के संरक्षण में सिविल अस्पताल नागौद के चीरघर में रखा दिया गया था, जिनके परिजन पोस्टमार्टम के प्रतीक्षा में बैठे रहे, धीरे-धीरे कागजी खानापूर्ति के पश्चात पीएम की कार्यवाही हो रही है, संबंधित थाने की पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की जांच प्रारंभ करदी है।
*चीर में नहीं है उपयुक्त व्यवस्था*
चीरघर में फकीर टोली द्वारा पूर्व में बैठने के लिए सेड, पानी की टंकी आदि का निर्माण कराया गया था, यहीं पर एक सुलभ शौचालय भी था जो थोड़ा बहुत काम देता था, लेकिन कुछ दिन पहले नगर परिषद ने इस सुलभ शौचालय को तोड़वा दिया गया, फकीर टोली द्वारा बनाई गई पानी की टंकी को नष्ट कर दिया गया, वहां पर लगे हैंडपंप को भी तोड़ दिया गया ऐसी स्थिति में अनेकों समस्याएं है। फकीर होली में फिर से टंकी रखकर पानी की व्यवस्था की है लेकिन वर्तमान स्थिति में लोगों के बैठने और शीतल पर जल की व्यवस्था न होना कहीं ना कहीं अपनी ओर आकर्षित करता है।
    user_AIMA MEDIYA (जन - जन की आवाज) सतना मध्यप्रदेश
    AIMA MEDIYA (जन - जन की आवाज) सतना मध्यप्रदेश
    Internet shop नागौद, सतना, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • अमानगंज - हिनौती में तेंदुए का आतंकः ग्रामीणों ने पुलिया में घेरकर किया बंद, रेस्क्यू में जुटी वन विभाग और पुलिस की टीम अमानगंज। अमानगंज क्षेत्र के ग्राम हिनौती में उस समय हड़कंप मच गया जब एक तेंदुआ ग्रामीण इलाके में पहुंच गया। तेंदुए को देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई, जिसके बाद लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए उसे खदेड़कर एक पुलिया में घुसा दिया और बाहर से पत्थर लगाकर रास्ता बंद कर दिया। सूचना मिलते ही अमानगंज पुलिस प्रशासन एवं वन विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंच गई और तेंदुए के रेस्क्यू की तैयारी शुरू कर दी गई। बताया जा रहा है कि अमानगंज क्षेत्र के कई गांवों में पिछले कुछ महीनों से बाघ और तेंदुए की लगातार आमद देखी जा रही है। वन विभाग की टीम कई बार रेस्क्यू अभियान चलाकर जंगली जानवरों को सुरक्षित जंगलों में छोड़ चुकी है, लेकिन इसके बावजूद वन्यजीव फिर से ग्रामीण क्षेत्रों का रुख कर रहे हैं। इससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ
    1
    अमानगंज -
हिनौती में तेंदुए का आतंकः ग्रामीणों ने पुलिया में घेरकर किया बंद, रेस्क्यू में जुटी वन विभाग और पुलिस की टीम अमानगंज।
अमानगंज क्षेत्र के ग्राम हिनौती में उस समय हड़कंप मच गया जब एक तेंदुआ ग्रामीण इलाके में पहुंच गया। तेंदुए को देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई, जिसके बाद लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए उसे खदेड़कर एक पुलिया में घुसा दिया और बाहर से पत्थर लगाकर रास्ता बंद कर दिया। सूचना मिलते ही अमानगंज पुलिस प्रशासन एवं वन विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंच गई और तेंदुए के रेस्क्यू की तैयारी शुरू कर दी गई।
बताया जा रहा है कि अमानगंज क्षेत्र के कई गांवों में पिछले कुछ महीनों से बाघ और तेंदुए की लगातार आमद देखी जा रही है। वन विभाग की टीम कई बार रेस्क्यू अभियान चलाकर जंगली जानवरों को सुरक्षित जंगलों में छोड़ चुकी है, लेकिन इसके बावजूद वन्यजीव फिर से ग्रामीण क्षेत्रों का रुख कर रहे हैं। इससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ
    user_Sitaram ray
    Sitaram ray
    Video Creator सिमरिया, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by Rafi siddiqui
    4
    Post by Rafi siddiqui
    user_Rafi siddiqui
    Rafi siddiqui
    Awadhi Restaurant पन्ना, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत पन्ना जिले में भव्य सामूहिक विवाह: झिन्ना धाम अजयगढ़ एवं जनपद पंचायत पन्ना में सजे वैवाहिक मंडप, मुख्य अतिथि रहे पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह पन्ना। सामाजिक समरसता, सहयोग और बेटी के सम्मान को समर्पित प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत पन्ना जिले में आज भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन अत्यंत गरिमामय और उत्सवपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। अजयगढ़ के प्रसिद्ध झिन्ना धाम तथा पन्ना जनपद पंचायत कार्यालय परिसर में आयोजित इस विशाल आयोजन में बड़ी संख्या में जोड़ों ने एक साथ वैवाहिक बंधन में बंधकर अपने नए जीवन की शुरुआत की। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं पन्ना विधायक माननीय श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों के लिए एक सशक्त सहारा बनकर उभरी है। यह योजना न केवल आर्थिक सहयोग प्रदान करती है, बल्कि बेटियों के विवाह को सामाजिक सम्मान और गरिमा के साथ संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य हर बेटी को सम्मानपूर्वक जीवन की नई शुरुआत का अवसर देना है।समारोह के दौरान दोनों स्थानों पर भव्य वैवाहिक मंडप सजाए गए थे, जहां वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह की सभी रस्में पूरी कराई गईं। एक साथ कई जोड़ों के फेरे, जयमाला और अन्य रस्मों का दृश्य अत्यंत भावुक और प्रेरणादायक रहा। पूरे आयोजन स्थल पर पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन, परिजनों की खुशियां और आशीर्वाद की गूंज ने माहौल को पूर्णतः उत्सवमय बना दिया।इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, जनपद पंचायत के अधिकारियों, महिला एवं बाल विकास विभाग के कर्मचारियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और अधिक गरिमा प्रदान की। सभी अतिथियों ने नवदंपत्तियों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद, समृद्ध और सफल वैवाहिक जीवन की कामना की।योजना के अंतर्गत पात्र कन्याओं को शासन की ओर से आर्थिक सहायता, गृहस्थी का आवश्यक सामान एवं अन्य उपहार सामग्री प्रदान की गई। इस सहायता से नवविवाहित जोड़ों को अपने जीवन की शुरुआत में सहूलियत मिलती है और आर्थिक बोझ भी कम होता है। अधिकारियों ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह को सरल, सुरक्षित और सम्मानजनक बनाना है, जिससे समाज में समानता और सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिल सके। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की गई थीं। सुरक्षा व्यवस्था, भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो। दोनों ही स्थलों पर कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ, जिसकी जिलेभर में सराहना की जा रही है।यह सामूहिक विवाह समारोह न केवल नवदंपत्तियों के लिए एक नई शुरुआत का प्रतीक बना, बल्कि समाज में सहयोग, एकता और बेटी के सम्मान के संदेश को भी मजबूती से स्थापित करता नजर आया। पन्ना जिले में इस प्रकार के आयोजन सामाजिक सरोकारों को सशक्त करने के साथ-साथ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की सार्थकता को भी प्रदर्शित कर रहे हैं।
    4
    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत पन्ना जिले में भव्य सामूहिक विवाह: झिन्ना धाम अजयगढ़ एवं जनपद पंचायत पन्ना में सजे वैवाहिक मंडप, मुख्य अतिथि रहे पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह
पन्ना। सामाजिक समरसता, सहयोग और बेटी के सम्मान को समर्पित प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत पन्ना जिले में आज भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन अत्यंत गरिमामय और उत्सवपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। अजयगढ़ के प्रसिद्ध झिन्ना धाम तथा पन्ना जनपद पंचायत कार्यालय परिसर में आयोजित इस विशाल आयोजन में बड़ी संख्या में जोड़ों ने एक साथ वैवाहिक बंधन में बंधकर अपने नए जीवन की शुरुआत की।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं पन्ना विधायक माननीय श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों के लिए एक सशक्त सहारा बनकर उभरी है। यह योजना न केवल आर्थिक सहयोग प्रदान करती है, बल्कि बेटियों के विवाह को सामाजिक सम्मान और गरिमा के साथ संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य हर बेटी को सम्मानपूर्वक जीवन की नई शुरुआत का अवसर देना है।समारोह के दौरान दोनों स्थानों पर भव्य वैवाहिक मंडप सजाए गए थे, जहां वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह की सभी रस्में पूरी कराई गईं। एक साथ कई जोड़ों के फेरे, जयमाला और अन्य रस्मों का दृश्य अत्यंत भावुक और प्रेरणादायक रहा। पूरे आयोजन स्थल पर पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन, परिजनों की खुशियां और आशीर्वाद की गूंज ने माहौल को पूर्णतः उत्सवमय बना दिया।इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, जनपद पंचायत के अधिकारियों, महिला एवं बाल विकास विभाग के कर्मचारियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और अधिक गरिमा प्रदान की। सभी अतिथियों ने नवदंपत्तियों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद, समृद्ध और सफल वैवाहिक जीवन की कामना की।योजना के अंतर्गत पात्र कन्याओं को शासन की ओर से आर्थिक सहायता, गृहस्थी का आवश्यक सामान एवं अन्य उपहार सामग्री प्रदान की गई। इस सहायता से नवविवाहित जोड़ों को अपने जीवन की शुरुआत में सहूलियत मिलती है और आर्थिक बोझ भी कम होता है। अधिकारियों ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह को सरल, सुरक्षित और सम्मानजनक बनाना है, जिससे समाज में समानता और सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिल सके।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की गई थीं। सुरक्षा व्यवस्था, भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो। दोनों ही स्थलों पर कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ, जिसकी जिलेभर में सराहना की जा रही है।यह सामूहिक विवाह समारोह न केवल नवदंपत्तियों के लिए एक नई शुरुआत का प्रतीक बना, बल्कि समाज में सहयोग, एकता और बेटी के सम्मान के संदेश को भी मजबूती से स्थापित करता नजर आया। पन्ना जिले में इस प्रकार के आयोजन सामाजिक सरोकारों को सशक्त करने के साथ-साथ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की सार्थकता को भी प्रदर्शित कर रहे हैं।
    user_Media panna atul Raikwar
    Media panna atul Raikwar
    पन्ना, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.