Shuru
Apke Nagar Ki App…
पहले दूध की चोरी, फिर मेहनत की कमाई... इस छोटे से बंदर ने सबका दिल जीत लिया! 😭🙌 सवाल:- इस नन्हे भाई के इस त्याग के लिए आप 10 में से कितने नंबर देंगे? 🔟 में से कमेंट करें! 💬 इस नेक काम को पूरी दुनिया तक पहुँचाने के लिए शेयर का बटन दबाएं और हमसे जुड़ने के लिए पेज को सबस्क्राइब करें! ✨
Rajat Ai
पहले दूध की चोरी, फिर मेहनत की कमाई... इस छोटे से बंदर ने सबका दिल जीत लिया! 😭🙌 सवाल:- इस नन्हे भाई के इस त्याग के लिए आप 10 में से कितने नंबर देंगे? 🔟 में से कमेंट करें! 💬 इस नेक काम को पूरी दुनिया तक पहुँचाने के लिए शेयर का बटन दबाएं और हमसे जुड़ने के लिए पेज को सबस्क्राइब करें! ✨
More news from Lakhimpur Kheri and nearby areas
- पलिया ब्रेकिंग न्यूज़ *कोतवाली क्षेत्र के अतरिया गांव में गेहूं की फसल के काटने के विवाद में लगभग आधा दर्जन दबंगों ने घर में घुस कर धारदार तलवार व लाठी डंडों से पीड़ित के माता पिता भाई बहन को किया लहूलुहान* *दबंगों में सरफुद्दीन, सरमुद्दीन, मोहम्मद सकी, गुलाब नबी पुत्रगण मोहम्मद जकी सहित अन्य निवासी ग्राम अतरिया ने घर में घुसकर मचाया आतंक,* *आसपास के लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बचाया,* *पीड़ित के माता, पिता, भाई, बहन को आनन फानन में सीएचसी पलिया लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल किया गया रेफर, सभी की हालत गंभीर,* *पीड़ित द्वारा बताया गया कि मामला सिर्फ इतना था कि पीड़ित के खेत की गेहूं की फसल खेत की मेढ़ पर बीते दिनों आई आंधी बारिश से गिर गई थी, जोकि पीड़ित ने अपनी तरफ डाल ली थी, जिसमें दबंगों द्वारा की गई इतनी बड़ी घटना को दिया गया अंजाम, जिससे आसपास के लोगों में भी हुई दहशत@नवीन*1
- लखीमपुर खीरी (संवाददाता: आकाश सिंह): अंबेडकर मूर्ति विवाद को लेकर लखीमपुर खीरी में हुए बवाल के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 19 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है। जानकारी के अनुसार, मूर्ति को लेकर हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक रूप ले बैठा था। इस दौरान कुछ उपद्रवियों ने माहौल बिगाड़ते हुए पथराव और हंगामा किया, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। घटना के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए वीडियो फुटेज और स्थानीय सूचनाओं के आधार पर 19 आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में शामिल अन्य उपद्रवियों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। शेष की जांच जारी है। प्रशासन ने आमजन से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है। इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है।1
- Post by News click india1
- *यूपी: भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता हाथ में कटोरा लेकर बाजार में निकले और भीख मांगने लगे।* सब ताज्जुब में थे, वजह जानी तो पता चला तहसील के असफर रिश्वत मांग रहे हैं। किसानों से जुड़ी पुरानी फाइलों को भी नही निपटाया जा रहा है। इसलिए किसान रिश्वत की रकम को भीख मांगकर इकट्ठा कर रहे हैं। यह मामला बुलंदशहर की खुर्जा तहसील से जुड़ा है।1
- लाखन आर्मी जिंदाबाद 🚩 हर हर महादेव 🚩 जय पासी समाज1
- रिपोर्ट: रामनिवास गुप्ता लखीमपुर खीरी। तहसील निघासन के नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 4 स्थित गांधीनगर मोहल्ले में इन दिनों बिजली आपूर्ति की गंभीर समस्या बनी हुई है। लगातार कम आपूर्ति और अनियमित बिजली कटौती से स्थानीय उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, इब्राहिम खान, शमशेर अली सहित कई उपभोक्ता शहरी क्षेत्र में रह रहे हैं और बिजली बिल भी शहरी दरों के अनुसार जमा कर रहे हैं। इसके बावजूद उनके बिजली कनेक्शन ग्रामीण फीडर से जुड़े होने के कारण उन्हें पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है। लंबे समय से समाधान की मांग क्षेत्र के लोगों का कहना है कि यह समस्या कोई नई नहीं है, बल्कि लंबे समय से चली आ रही है। कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकाला गया है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। प्रार्थना पत्र स्वीकार न करने का आरोप उपभोक्ताओं का आरोप है कि उन्होंने कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर अपनी समस्या बताई, लेकिन उनके प्रार्थना पत्र तक स्वीकार नहीं किए जा रहे हैं। इससे लोगों में असंतोष और भी गहरा गया है। शहरी फीडर से जोड़ने की मांग क्षेत्रीय नागरिकों ने मांग की है कि उनके कनेक्शनों को जल्द से जल्द शहरी फीडर से जोड़ा जाए, ताकि उन्हें नियमित और पर्याप्त बिजली आपूर्ति मिल सके। साथ ही उन्होंने प्रशासन से इस समस्या पर त्वरित कार्रवाई करने की अपील की है। अगर जल्द समाधान नहीं हुआ, तो क्षेत्र के लोग आंदोलन करने के लिए भी मजबूर हो सकते हैं।1
- Post by Kailash Gupta1
- संवाददाता:राजस्थान ब्यूरो राजस्थान के टोंक जिले के एक गांव से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां बैरवा समाज में जन्मे एक 8 वर्षीय बालक ने अपने पूर्वजन्म को लेकर चौंकाने वाला दावा किया है। बच्चे का कहना है कि वह पिछले जन्म में आमेर का राजा मानसिंह था। परिजनों के अनुसार, जब बच्चा करीब ढाई साल का था और उसमें समझ विकसित हो रही थी, तभी उसने अपने घर का खाना खाने से मना कर दिया। उसने कहा कि वह राजपूत है और इस घर का खाना नहीं खा सकता। बच्चे की यह बात सुनकर परिवार के लोग पहले तो चौंक गए, लेकिन समय के साथ उसकी बातें और भी हैरान करने लगीं। जैसे-जैसे बच्चा बड़ा हुआ, वह बार-बार अपने पिछले जन्म की बातें दोहराता रहा और खुद को आमेर का राजा बताने लगा। अब उसकी उम्र 8 साल हो चुकी है, लेकिन उसके दावे और आत्मविश्वास ने पूरे गांव में चर्चा का माहौल बना दिया है। यह मामला अब न सिर्फ गांव बल्कि आसपास के क्षेत्रों में भी कौतूहल और रहस्य का विषय बना हुआ है। लोग इसे पुनर्जन्म का संकेत मान रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग इसे बच्चे की कल्पना भी बता रहे हैं।1
- शाहजहांपुर यूपी बोर्ड का रिजल्ट घोषित होते ही छात्रों में खुशी का माहौल छा गया। अच्छे अंक आने पर बच्चों ने एक-दूसरे को बधाई दी और मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया। अभिभावकों ने भी बच्चों की मेहनत पर गर्व जताया। वहीं, जिन छात्रों का परिणाम उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा, उन्हें आगे बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।1