भोपाल - मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा से शहरों से गांवों तक आसान होगा सफर मध्यप्रदेश में शहरों से गांवों तक सुगम, सुरक्षित और बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की शुरुआत होने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 25 सितंबर 2026 को भोपाल के दशहरा मैदान में इस सेवा का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के माध्यम से शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों के बीच परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा यात्रियों के आवागमन को अधिक सुविधाजनक बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इससे शहरों से गांवों तक आने-जाने वाले यात्रियों को सुगम एवं सुरक्षित परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में नई पहल होगी। सरकार की इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर परिवहन नेटवर्क से जोड़ना और आम नागरिकों के सफर को आसान बनाना है। सेवा के शुभारंभ के साथ प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को नई गति मिलने की उम्मीद है।
भोपाल - मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा से शहरों से गांवों तक आसान होगा सफर मध्यप्रदेश में शहरों से गांवों तक सुगम, सुरक्षित और बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की शुरुआत होने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 25 सितंबर 2026 को भोपाल के दशहरा मैदान में इस सेवा का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के माध्यम से शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों के बीच परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा यात्रियों के आवागमन को अधिक सुविधाजनक बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इससे शहरों से गांवों तक आने-जाने वाले यात्रियों को सुगम एवं सुरक्षित परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में नई पहल होगी। सरकार की इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर परिवहन नेटवर्क से जोड़ना और आम नागरिकों के सफर को आसान बनाना है। सेवा के शुभारंभ के साथ प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को नई गति मिलने की उम्मीद है।
- जालौन के हथेरी गांव में अजगर निकलने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों ने वन विभाग को दी सूचना!! जालौन। ग्राम हथेरी में मंगलवार को अजगर सांप निकलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। अजगर दिखाई देने की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंचे रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित तरीके से अजगर को पकड़ लिया। रेस्क्यू के बाद अजगर को सुरक्षित जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया गया। ग्रामीणों के मुताबिक, बरसात के मौसम में सांप और अन्य वन्यजीव भोजन की तलाश में गांव और आबादी वाले क्षेत्रों की ओर आ रहे हैं, जिससे लोगों में भय बना हुआ है। रेस्क्यू टीम ने ग्रामीणों से अपील की कि सांप दिखाई देने पर उसे पकड़ने या मारने का प्रयास न करें, बल्कि तत्काल संबंधित रेस्क्यू टीम या वन विभाग को सूचना दें।1
- गांधी नगर में कन्फेक्शनरी दुकान में मारपीट और तोड़फोड़, 5 युवकों पर आरोप जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के गांधी नगर इलाके में बुधवार देर रात 8 बजे कन्फेक्शनरी की दुकान में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि करीब 5 युवकों ने दुकान में घुसकर सामान इधर-उधर फेंक दिया और दुकानदार के साथ मारपीट की। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़ित दुकानदार के मुताबिक, कुछ युवक अचानक उसकी दुकान पर पहुंचे और विवाद के बाद मारपीट व तोड़फोड़ शुरू कर दी। युवकों ने दुकान में रखा सामान फेंक दिया और दुकानदार के साथ मारपीट की। गांधी नगर में कन्फेक्शनरी दुकान में मारपीट और तोड़फोड़, 5 युवकों पर आरोप जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के गांधी नगर इलाके में बुधवार देर रात 8 बजे कन्फेक्शनरी की दुकान में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि करीब 5 युवकों ने दुकान में घुसकर सामान इधर-उधर फेंक दिया और दुकानदार के साथ मारपीट की। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़ित दुकानदार के मुताबिक, कुछ युवक अचानक उसकी दुकान पर पहुंचे और विवाद के बाद मारपीट व तोड़फोड़ शुरू कर दी। युवकों ने दुकान में रखा सामान फेंक दिया और दुकानदार के साथ मारपीट की।1
- कोंच के गांधी नगर में कन्फेक्शनरी दुकानदार से मारपीट और तोड़फोड़, करीब 5 युवकों पर आरोप, पुलिस जांच में जुटी जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के गांधी नगर इलाके में बुधवार देर रात 8 बजे कन्फेक्शनरी की दुकान में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि करीब 5 युवकों ने दुकान में घुसकर सामान इधर-उधर फेंक दिया और दुकानदार के साथ मारपीट की। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़ित दुकानदार के मुताबिक, कुछ युवक अचानक उसकी दुकान पर पहुंचे और विवाद के बाद मारपीट व तोड़फोड़ शुरू कर दी। युवकों ने दुकान में रखा सामान फेंक दिया और दुकानदार के साथ मारपीट की। अपनी मदद के लिए दुकानदार ने अपने भाई को मौके पर बुलाया। आरोप है कि भाई के विरोध करने पर युवकों ने उसके साथ भी मारपीट की। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेते हुए मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। फिलहाल मारपीट और तोड़फोड़ के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पीड़ित दुकानदार धीरज और पीड़ित युवक गौरव ने घटना को लेकर अपनी बात रखी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- तालाब में मगरमच्छ की दस्तक, ग्रामीणों में दहशत! किनारे बसे परिवारों को सता रहा हादसे का डर जालौन। तहसील क्षेत्र के हथना गांव में तालाब में मगरमच्छ दिखाई देने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। तालाब के आसपास कई परिवार रहते हैं और छोटे बच्चे भी यहां आवाजाही करते हैं। ऐसे में मगरमच्छ की मौजूदगी ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। ग्रामीणों का कहना है कि तालाब के आसपास लोगों की लगातार आवाजाही रहती है और बच्चे भी अक्सर आसपास खेलते हैं। मगरमच्छ दिखाई देने के बाद अब लोग तालाब के पास जाने से भी डर रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से मगरमच्छ को जल्द सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कराने की मांग की है, ताकि किसी अप्रिय घटना को टाला जा सके। ग्राम प्रधान आशीष पांचाल ने बताया कि तालाब को खाली कराने के संबंध में अभी तक कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। वहीं वन विभाग के रेंजर कोमल सिंह के अनुसार तालाब काफी बड़ा है और पानी खाली होने के बाद ही मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया जा सकेगा। अब ग्रामीणों की नजर प्रशासन और वन विभाग की कार्रवाई पर है। सवाल यही है कि तालाब के किनारे रहने वाले परिवारों की सुरक्षा के लिए मगरमच्छ के रेस्क्यू की कार्रवाई कब शुरू होगी।1
- *जिलाधिकारी ने जनसुनवाई में सुनीं जनसमस्याएं, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश* कानपुर देहात, 23 सितंबर 2026। जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट श्री कपिल सिंह ने आज कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जनसामान्य की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें एवं प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें राजस्व, भूमि विवाद, विकास कार्य, सामाजिक सुरक्षा योजनाएं, विद्युत, पेयजल, सड़क, पुलिस एवं अन्य जनहित से जुड़े प्रकरण शामिल रहे। जिलाधिकारी ने सभी शिकायतों का विभागवार परीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण शासन की मंशा के अनुरूप प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा शिकायतकर्ताओं को निर्धारित समयावधि में संतोषजनक समाधान उपलब्ध कराया जाए।2
- जालौन जिले में विभिन्न स्थानों पर घटित घटनाक्रम को लेकर खबरनामा नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले में विभिन्न स्थानों पर घटित घटनाक्रम को लेकर खबरनामा दिखाने जा रहे हैं तो आप शुरू एप्प पर देखें खास खबरनामा1
- उरई में मंगलवार देर शाम एक हादसा हुआ। झांसी से कानपुर जा रही ट्रेन से गिरने के कारण करीब 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान झांसी के गोती गांव निवासी राम प्रकाश पुत्र काशी प्रसाद के रूप में हुई है। वह ऐरच थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। उरई में मंगलवार देर शाम एक हादसा हुआ। झांसी से कानपुर जा रही ट्रेन से गिरने के कारण करीब 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान झांसी के गोती गांव निवासी राम प्रकाश पुत्र काशी प्रसाद के रूप में हुई है। वह ऐरच थाना क्षेत्र के रहने वाले थे।1
- सीएमओ की रूटीन चेकिंग के बाद भी स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं पर सवाल हेल्थ एटीएम नदारद, खाली फायर सिलेंडर, कैंटीन और गेट व्यवस्था को लेकर उठे सवाल1
- थाना रुरा साइबर हेल्प डेस्क द्वारा कार्यवाही करते हुए शिकायतकर्ता के खाते में ₹ 61,899.77/-को वापस कराया शिकायतकर्ता मनीष कुमार पुत्र हरिराम निवासी रोशनमऊ, थाना रुरा जनपद कानपुर देहात के खाता से साइबर फ्रॉड से 91,950/- रुपये कट जाने के सम्बन्ध में शिकायत दर्ज करायी गयी थी।उक्त शिकायत पर जांच एवं कार्यवाही करते हुए थाना रुरा साइबर हेल्प डेस्क द्वारा शिकायतकर्ता को 61,899.77 रुपए धनराशि उसके खाते में वापस करायी गयी। शेष धनराशि की वापसी के प्रयास किए जा रहे है।पुलिस की त्वरित कार्यवाही से शिकायतकर्ता ने जनपद कानपुर देहात पुलिस का धन्यवाद दिया।थाना रुरा साइबर हेल्प डेस्क द्वारा यह जानकारी साझा करने के साथ ही लोगों से अपील की गई कि बैकिंग जानकारी, ओटीपी व पासवर्ड की जानकारी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें।1