Shuru
Apke Nagar Ki App…
कसया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देह व्यापार का भंडाफोड़, तीन महिलाएं व दो पुरुष गिरफ्तार, आपत्तिजनक सामग्री, मोबाइल और नकदी बरामद, जांच जारी
MANOJ KUMAR YADAV
कसया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देह व्यापार का भंडाफोड़, तीन महिलाएं व दो पुरुष गिरफ्तार, आपत्तिजनक सामग्री, मोबाइल और नकदी बरामद, जांच जारी
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कुशीनगर के पडरौना छावनी के रहने वाले रिजवान जो है इस से जुड़े मामले में काम किया करता था दिल्ली पुलिस और अप पुलिस एटीएस के संयुक्त टीम के द्वारा रिजवान के घर पर शनिवार शाम को पहुंचकर रिजवान को गिरफ्तार कर लिया गया .... #kushinagar #newsfeed #newskushinagar #newsupdate #न्यूज241
- Post by MANOJ KUMAR YADAV1
- हाटा (कुशीनगर)। नगर पालिका परिषद हाटा के वार्ड नंबर 5 पगरा में तथागत भगवान बुद्ध तथा भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, समाजसेवी तथा बौद्ध अनुयायी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परम पूजनीय महासद्धर्म ज्योतिका ध्वज भिक्षु यूं नन्दा थे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में परम पूजनीय भिक्षु शिल्प प्रकाश उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत बुद्ध वंदना और मंगल पाठ के साथ हुई। इसके बाद अतिथियों ने विधिवत प्रतिमा का अनावरण कर पुष्पांजलि अर्पित की और बाबा साहब के विचारों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। इस अवसर पर हाटा के विधायक मोहन वर्मा भी कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने तथागत भगवान बुद्ध और डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने समाज को समानता, शिक्षा और अधिकारों की राह दिखाई। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समाज का समग्र विकास संभव है। उन्होंने तथागत भगवान बुद्ध के शांति, करुणा और भाईचारे के संदेश को भी आज के समाज के लिए अत्यंत प्रासंगिक बताया। कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय बाबा साहब डॉ. अंबेडकर समाज सुधारक समिति, शाखा वार्ड नंबर 5 पगरा, नगर हाटा के तत्वावधान में किया गया। समिति के पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसी दौरान समिति के पदाधिकारियों ने विधायक मोहन वर्मा के समक्ष दो सूत्रीय मांग भी रखी। इसमें वार्ड में शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था तथा पर्याप्त प्रकाश के लिए स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग शामिल थी। समिति के प्रतिनिधियों ने बताया कि इन सुविधाओं के अभाव में स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। विधायक मोहन वर्मा ने दोनों मांगों को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। कार्यक्रम के अंत में समिति के सदस्यों ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया और बाबा साहब के आदर्शों को समाज में आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।1
- ✍️Sartaj Alam 'Journalist' परसिया और बरवा गांव में अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग ने किसानों की खड़ी फसल को देखते ही देखते अपनी चपेट में ले लिया। रात्रि लगभग 10 बजे तेज आंधी के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कई एकड़ फसल जलकर राख हो गई। हालात इतने भयावह थे कि धुएं और लपटों के बीच हजारों ग्रामीण अपनी जान जोखिम में डालकर आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों की सतर्कता और साहस से आग को आबादी की ओर बढ़ने से रोका जा सका। अंततः रात्रि लभभग 11 बजे आग पर काबू पा लिया गया। प्रारंभिक आशंका है कि आग विद्युत शॉर्ट सर्किट से लगी हो सकती है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन और जांच जारी है।1
- जब मशीन ने अपनी दहाड़ भरी… तो हवा में आग लग गई ⚡✈️ धरती और आसमान दोनों थर्राए 🌪️ ये कोई शो नहीं, असली पावर का टाइम है 💥🔥 हर कोई इसे देख पाए, ये किस्मत वाली बात है1
- Post by Ramu Maury1
- देवरिया के बरहज थाना क्षेत्र में हुई घटना को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क है। मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है। इस पूरे मामले पर जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री सुनील कुमार सिंह ने क्या कुछ कहा, सुनिए1
- Post by MANOJ KUMAR YADAV1