फरुखनगर में बाहरी पशुओं का आतंक, क्षेत्र के लोगों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन। फरुखनगर (जयप्रकाश शर्मा) क्षेत्र में लगातार विकराल रूप धारण करती आवारा पशुओं की समस्या को लेकर किसान क्लब गुड़गांव के चेयरमैन राव मानसिंह के नेतृत्व में स्थानीय किसानों और प्रबुद्ध नागरिकों ने गहरा रोष जताया है। इस संदर्भ में तहसील परिसर क्षेत्र के लोगों ने एकत्रित होकर मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार के नाम नायब तहसीलदार विनय मुदगिल को एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में सड़कों पर घूम रहे बाहरी व राजस्थानी नस्ल के पशुओं पर तुरंत पूर्ण प्रतिबंध लगाने की पुरजोर मांग की गई। किसानों ने सड़क सुरक्षा पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सड़कों पर बड़े सींगों वाले सांडों और बछड़ों का जमावड़ा लगा रहता है। इसके कारण आए दिन जानलेवा हादसे हो रहे हैं, जिससे दोपहिया वाहन चालकों और स्कूली बच्चों की जान को हर समय खतरा बना रहता है। सड़कों के बीचों-बीच पशुओं का कब्जा रहने से एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसे आपातकालीन वाहन भी जाम में फंस जाते हैं। उन्होंने कहा कि ये पशु पंचायती जमीनों और सड़कों किनारे लगे पेड़-पौधों को नष्ट कर रहे हैं। इनके गोबर व पेशाब से जगह-जगह गंदगी फैल रही है, जिससे गंभीर बीमारियां पनपने की आशंका है। किसानों का आरोप है कि ये लोग बाहर से लाकर बीमार व अपाहिज पशुओं को यहाँ लावारिस छोड़ दिया देते हैं। स्थानीय गौशालाएं अपने क्षेत्र के पशुओं के रखरखाव में सक्षम हैं, लेकिन बाहरी पशुओं के कारण व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी है। क्षेत्र के लोगों की प्रशासन से मांग है कि इस समस्या का जल्द समाधान कर नागरिकों को राहत दी जाए। इस मौके पर सरपंच एसोसिएशन के प्रधान धर्मपाल, अधिवक्ता संदीप यादव, पूर्व सरपंच राज सिंह, पूर्व सरपंच सुशील चौहान, रोहताश नंबरदार, नरेश नंबरदार, सुखबीर नंबरदार, महेंद्र यादव, उमेश तिरपड़ी, ज्ञानचंद, विनोद डिघलिया, अधिवक्ता प्रदीप यादव सहित काफी लोग मौजूद रहे।
फरुखनगर में बाहरी पशुओं का आतंक, क्षेत्र के लोगों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन। फरुखनगर (जयप्रकाश शर्मा) क्षेत्र में लगातार विकराल रूप धारण करती आवारा पशुओं की समस्या को लेकर किसान क्लब गुड़गांव के चेयरमैन राव मानसिंह के नेतृत्व में स्थानीय किसानों और प्रबुद्ध नागरिकों ने गहरा रोष जताया है। इस संदर्भ में तहसील परिसर क्षेत्र के लोगों ने एकत्रित होकर मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार के नाम नायब तहसीलदार विनय मुदगिल को एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में सड़कों पर घूम रहे बाहरी व राजस्थानी नस्ल के पशुओं पर तुरंत पूर्ण प्रतिबंध लगाने की पुरजोर मांग की गई। किसानों ने सड़क सुरक्षा पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सड़कों पर बड़े सींगों वाले सांडों और बछड़ों का जमावड़ा लगा रहता है। इसके कारण आए दिन जानलेवा हादसे हो रहे हैं, जिससे दोपहिया वाहन चालकों और स्कूली बच्चों की जान को हर समय खतरा बना रहता है। सड़कों के बीचों-बीच पशुओं का कब्जा रहने से
एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसे आपातकालीन वाहन भी जाम में फंस जाते हैं। उन्होंने कहा कि ये पशु पंचायती जमीनों और सड़कों किनारे लगे पेड़-पौधों को नष्ट कर रहे हैं। इनके गोबर व पेशाब से जगह-जगह गंदगी फैल रही है, जिससे गंभीर बीमारियां पनपने की आशंका है। किसानों का आरोप है कि ये लोग बाहर से लाकर बीमार व अपाहिज पशुओं को यहाँ लावारिस छोड़ दिया देते हैं। स्थानीय गौशालाएं अपने क्षेत्र के पशुओं के रखरखाव में सक्षम हैं, लेकिन बाहरी पशुओं के कारण व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी है। क्षेत्र के लोगों की प्रशासन से मांग है कि इस समस्या का जल्द समाधान कर नागरिकों को राहत दी जाए। इस मौके पर सरपंच एसोसिएशन के प्रधान धर्मपाल, अधिवक्ता संदीप यादव, पूर्व सरपंच राज सिंह, पूर्व सरपंच सुशील चौहान, रोहताश नंबरदार, नरेश नंबरदार, सुखबीर नंबरदार, महेंद्र यादव, उमेश तिरपड़ी, ज्ञानचंद, विनोद डिघलिया, अधिवक्ता प्रदीप यादव सहित काफी लोग मौजूद रहे।
- फरुखनगर में बाहरी पशुओं का आतंक, क्षेत्र के लोगों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन। फरुखनगर (जयप्रकाश शर्मा) क्षेत्र में लगातार विकराल रूप धारण करती आवारा पशुओं की समस्या को लेकर किसान क्लब गुड़गांव के चेयरमैन राव मानसिंह के नेतृत्व में स्थानीय किसानों और प्रबुद्ध नागरिकों ने गहरा रोष जताया है। इस संदर्भ में तहसील परिसर क्षेत्र के लोगों ने एकत्रित होकर मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार के नाम नायब तहसीलदार विनय मुदगिल को एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में सड़कों पर घूम रहे बाहरी व राजस्थानी नस्ल के पशुओं पर तुरंत पूर्ण प्रतिबंध लगाने की पुरजोर मांग की गई। किसानों ने सड़क सुरक्षा पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सड़कों पर बड़े सींगों वाले सांडों और बछड़ों का जमावड़ा लगा रहता है। इसके कारण आए दिन जानलेवा हादसे हो रहे हैं, जिससे दोपहिया वाहन चालकों और स्कूली बच्चों की जान को हर समय खतरा बना रहता है। सड़कों के बीचों-बीच पशुओं का कब्जा रहने से एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसे आपातकालीन वाहन भी जाम में फंस जाते हैं। उन्होंने कहा कि ये पशु पंचायती जमीनों और सड़कों किनारे लगे पेड़-पौधों को नष्ट कर रहे हैं। इनके गोबर व पेशाब से जगह-जगह गंदगी फैल रही है, जिससे गंभीर बीमारियां पनपने की आशंका है। किसानों का आरोप है कि ये लोग बाहर से लाकर बीमार व अपाहिज पशुओं को यहाँ लावारिस छोड़ दिया देते हैं। स्थानीय गौशालाएं अपने क्षेत्र के पशुओं के रखरखाव में सक्षम हैं, लेकिन बाहरी पशुओं के कारण व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी है। क्षेत्र के लोगों की प्रशासन से मांग है कि इस समस्या का जल्द समाधान कर नागरिकों को राहत दी जाए। इस मौके पर सरपंच एसोसिएशन के प्रधान धर्मपाल, अधिवक्ता संदीप यादव, पूर्व सरपंच राज सिंह, पूर्व सरपंच सुशील चौहान, रोहताश नंबरदार, नरेश नंबरदार, सुखबीर नंबरदार, महेंद्र यादव, उमेश तिरपड़ी, ज्ञानचंद, विनोद डिघलिया, अधिवक्ता प्रदीप यादव सहित काफी लोग मौजूद रहे।2
- गुरुग्राम-क्रांति वीर सेना ने धूमधाम से मनाई शहीद भगत सिंह की जयंती युवाओं से राष्ट्र निर्माण में आगे आने का आह्वान वीओ 1 सामाजिक संगठन क्रांति वीर सेना द्वारा गुरुग्राम के चार मरला स्थित शहीद भगत सिंह पार्क में महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर संगठन के सदस्यों, स्थानीय बुजुर्गों, युवाओं और गणमान्य नागरिकों ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति के नारों से पूरा परिसर गुंजायमान हो उठा और युवाओं में विशेष जोश देखने को मिला। बाइट- वीओ 2 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्रांति वीर सेना के अध्यक्ष सरवजीत खटाना ने कहा कि क्रांति वीर सेना एक सामाजिक संगठन है जो पर्यावरण संरक्षण, गौ-सेवा, महिला सशक्तिकरण और राष्ट्र सेवा के कार्यों के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया था। आज के युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर इतिहास को समझना चाहिए और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। खटाना ने कहा कि जिस ओर जवानी चलती है, उस ओर जमाना चलता है, इसलिए देश के युवाओं को एकजुट होकर किसी भी प्रकार के अन्याय और अत्याचार के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। बाइट- वीओ 3 समारोह में उपस्थित वरिष्ठ सदस्यों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि गुरुग्राम जैसे आधुनिक शहर में युवाओं को सही दिशा देने और देशभक्ति का संदेश फैलाने के लिए क्रांति वीर सेना जैसे संगठनों की अत्यंत आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि युवाओं का जागरूक होना ही देश की प्रगति की पहली सीढ़ी है। कार्यक्रम के अंत में संस्था से जुड़ने के लिए संपर्क सूत्र (9205552093) तथा सोशल मीडिया पेज क्रांतिवीर.सेना (Krantiveer.sena) की जानकारी दी गई और सभी उपस्थित लोगों ने राष्ट्र सेवा के संकल्प को दोहराया।2
- एक राजनीतिक कार्यकर्ता ही जान सकता है कौन किसका वोटर है, ज्ञानेश कुमार के मुद्दे पर बीजेपी पर कोई दबाव नहीं है बोले बीजेपी नेता अंशु कुमार प्रेम पाठक राजपथ न्यूज पर..... एक राजनीतिक कार्यकर्ता ही जान सकता है कौन किसका वोटर है, ज्ञानेश कुमार के मुद्दे पर बीजेपी पर कोई दबाव नहीं है बोले बीजेपी नेता अंशु कुमार प्रेम पाठक राजपथ न्यूज पर.....1
- सीएच साहिदा खान पूर्व विधायक टौरू कांग्रेस जिला अध्यक्ष मेवात नूंह जिंदाबाद राहुल गांधी सीएच साहिदा खान पूर्व विधायक टौरू कांग्रेस जिला अध्यक्ष मेवात नूंह जिंदाबाद राहुल गांधी जिंदाबाद1
- दो साल बाद मिला खोया मोबाइल, खुशी से छलक पड़े आंसू; द्वारका पुलिस ने 560 लोगों को लौटाए फोन नई दिल्ली। द्वारका जिला पुलिस ने ऑपरेशन विश्वास के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए खोए और चोरी हुए 560 मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंपे। पुलिस के मुताबिक, इस वर्ष अब तक अभियान के तहत कुल 2,200 मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं। मोबाइल फोन वापस मिलने पर कई लोगों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई। वीडियो में कुछ लोग अपना फोन दोबारा मिलने की खुशी पुलिस के साथ साझा करते दिखाई दे रहे हैं। एक महिला ने बताया कि उसका फोन लंबे समय से गुम था और उसे उम्मीद नहीं थी कि वह दोबारा मिल पाएगा। करीब दो साल बाद फोन वापस मिलने पर उसकी आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। पुलिस टीम की इस पहल से मोबाइल खोने वाले लोगों को बड़ी राहत मिली है। फोन मिलने के बाद नागरिकों ने द्वारका जिला पुलिस और ऑपरेशन विश्वास की टीम का आभार जताया। पुलिस का कहना है कि गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन को तकनीकी माध्यमों और लगातार किए जा रहे प्रयासों के जरिए ट्रेस कर बरामद किया जा रहा है। बरामद मोबाइल को सत्यापन प्रक्रिया पूरी करने के बाद उनके सही मालिकों को सौंपा जा रहा है। वीडियो में मोबाइल वापस मिलने के बाद लोगों की खुशी और पुलिस टीम के प्रति उनका आभार साफ दिखाई देता है।1
- दिल्ली के बुराड़ी में ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन का उद्घाटन दिल्ली बुराड़ी में ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन का उद्घाटन दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने शनिवार को बुराड़ी में अत्याधुनिक ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन यानी ATS का उद्घाटन किया। पांच लेन वाले इस स्टेशन की क्षमता हर साल करीब एक लाख वाहनों की फिटनेस जांच करने की है। इस एटीएस में वाहनों की जांच पूरी तरह ऑटोमेटेड और तकनीक आधारित होगी। यहां ब्रेक, सस्पेंशन, हेडलाइट, साइड-स्लिप, उत्सर्जन स्तर और वाहन के निचले हिस्से समेत कई मानकों की वैज्ञानिक तरीके से जांच की जाएगी। बुराड़ी एटीएस में सालाना 40 हजार भारी और 60 हजार हल्के मोटर वाहनों की जांच की जा सकेगी। सरकार का दावा है कि ऑटोमेटेड जांच से वाहन फिटनेस प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी और सड़क पर अनफिट वाहनों की निगरानी बेहतर होगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ लड़ाई केवल सर्दियों तक सीमित नहीं है। सरकार पूरे साल परिवहन, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, हरित क्षेत्र, कचरा प्रबंधन और तकनीक आधारित निगरानी के जरिए प्रदूषण नियंत्रण पर काम कर रही है। वहीं, परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि बुराड़ी, तेखंड और नंद नगरी में एटीएस शुरू होने के बाद दिल्ली में ऑटोमेटेड वाहन टेस्टिंग की कुल क्षमता ढाई लाख से अधिक वाहनों सालाना हो गई है। सरकार का कहना है कि अत्याधुनिक एटीएस के जरिए सटीक फिटनेस जांच, पारदर्शी व्यवस्था और बेहतर प्रदूषण नियंत्रण को मजबूती मिलेगी।1
- सेवा संकल्प अभियान (वडनगर से वाराणसी) का जमालपुर में भव्य स्वागत, किया पौधरोपण फर्रूखनगर (जयप्रकाश शर्मा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के निर्बाध व समर्पित जनसेवा कार्यकाल और उनके जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित 20 दिवसीय 'सेवा संकल्प अभियान' का जमालपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। महेंद्रगढ़, रेवाड़ी व पटौदी से जमालपुर पहुंची इस यात्रा (रूट नंबर 7) के यात्रियों पर मंदिर प्रांगण में ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा व फूल-मालाएं पहनाकर अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान विशेष पौधारोपण अभियान चलाया गया। जिसमें नेताओं व यात्रियों ने संयुक्त रूप से पौधे लगाए। इस अवसर पर क्षेत्र के शहीद परिवार के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। समारोह में मौजूद पटौदी विधायक बिमला चौधरी, खाद्य आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर और राज्य मंत्री जयप्रकाश ने कहा कि प्रधानमंत्री के संकल्पों को आगे बढ़ाते हुए हमें पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और स्वच्छता को जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की। दिल्ली-छतरपुर के लिए रवाना जनसभा के बाद भारत माता की जय और जय श्री राम के नारों के बीच बाइकर्स की रैली पुलिस सुरक्षा में दिल्ली और छतरपुर के लिए आगे बढ़ गई। रूट इंचार्ज अंकित ने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाली यह यात्रा वडनगर (गुजरात) से वाराणसी (उत्तर प्रदेश) तक जाएगी। देश भर के 20 रूटों पर 25-25 बाइकर्स के जरिए जनसेवा, स्वच्छता और पौधरोपण का संदेश पहुंचाया जा रहा है। इस मौके पर पूर्व विधायक सत्यप्रकाश जरावता, फरूखनगर तहसीलदार सज्जन सिंह, एसडीएम पटौदी दिनेश लुहाच, बीडीपीओ नरेश यादव, गुरूग्राम महानगर जिला अध्यक्ष अजीत यादव, भाजपा युवा नेता महेश, जमालपुर सरपंच मनीराम, फाजिलपुर सरपंच दिनेश, संजीव जनौला, गजे सिंह जाटौला, पूरन खेड़ा, हरीश बॉक्सर के अलावा काफी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।4
- हरियाणा के गुरुग्राम में दूध व्यापारी पर जानलेवा हमला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार गुरुग्राम के सेक्टर-7 मार्केट परिसर में देर रात एक दूध सप्लायर पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया। हमलावर ने न सिर्फ पीड़ित पर चाकुओं से वार किया, बल्कि उसके पास मौजूद दूध सप्लाई के ₹12,000 की नकदी भी छीन ली। गनीमत यह रही कि पीड़ित ने सूझबूझ का परिचय देते हुए ऐन वक्त पर आरोपी का हाथ पकड़ लिया, जिससे उसकी जान बच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जांच में मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। पीड़ित की पहचान नरेंद्र भड़ाना के रूप में हुई है, जो दूध सप्लाई का कारोबार करते हैं। रोज की तरह नरेंद्र देर रात सेक्टर-7 के मार्केट परिसर में दूध की डिलीवरी और कलेक्शन के काम से गए हुए थे। जब वह सप्लायर्स से कलेक्शन के कुल ₹12,000 नकद लेकर लौट रहे थे, तभी घात लगाकर बैठे एक युवक ने उन पर हमला बोल दिया। सूनसान इलाके का फायदा उठाकर आरोपी ने सीधे नरेंद्र के पेट और छाती को निशाना बनाते हुए चाकू से वार करना शुरू कर दियाअचानक हुए इस हमले से नरेंद्र भड़ाना एक पल के लिए सकपका गए, लेकिन उन्होंने तुरंत हिम्मत जुटाई। जब आरोपी ने दूसरा जानलेवा वार करने की कोशिश की, तो नरेंद्र ने पूरी ताकत लगाकर हमलावर का वह हाथ दबोच लिया जिसमें चाकू था। पीड़ित के इस अप्रत्याशित विरोध से घबराकर आरोपी ने नरेंद्र के हाथ से ₹12,000 से भरा बैग छीना और मौके से फरार हो गया। हमले में नरेंद्र को चोट आईं और वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गए। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया और घायल नरेंद्र को नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।1