भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जनपद सदस्य सुरेन्द्र जैतवार ने ली कांग्रेस पार्टी की सदस्यता* *कांग्रेस पार्टी को नेता नहीं कार्यकर्ता चलाते है-विवेक पटेल* वारासिवनी*-विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बोदलकसा के भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जनपद सदस्य सुरेन्द्र जैतवार ने अपने कुछ साथियों के साथ वारासिवनी जनसंपर्क कार्यालय पहुंचकर विधायक विवेक विक्की पटेल के हस्ते कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।विधायक विवेक पटेल ने सभी को विधिवत पार्टी का गमछा पहनाकर व तिलक लगाकर अभिनंदन किया।इस भाजपा ब्लाक अध्यक्ष सुनील राणा ने कहा कि भाजपा सरकार का कार्यकाल लगभग तीन वर्ष पूर्णता की ओर है।लेकिन चुनाव में दिए गए वादों में से एक भी किसानों के वादों को पूरा नहीं किया है।किसान,युवा बेरोजगार,व्यापारी,आम जनता का भाजपा सरकार से मोहभंग हो गया है।आने वाले समय पर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी। कांग्रेस पार्टी जल-जंगल-जमीन और आदिवासी अधिकारी की रक्षा के साथ विकास की लड़ाई जारी रखेगी। *अपने किए गए वादों को भी पूरा नहीं कर रही भाजपा सरकार-विवेक पटेल* विधायक विवेक पटेल ने कहा कि देश का युवा ही राजनीति में बदलाव ला सकता है।और कांग्रेस पार्टी युवाओं के हित में कार्य करती है।भाजपा सरकार ने युवाओं के रोजगार को छिन लिया है।लोग बेरोजगार हो गए।दो वक्त की रोटी के लिए देश का युवा विदेशों में जा रहा है।गरीब और गरीब होते जा रहे है।ये सरकार उद्योग पतियो की सरकार है।अडानी अंबानी ही हमारे देश को चला रहे है।इन लोगों का सरकार ने अरबो रुपए का कर्ज माफ कर दिया।और किसानों जब खेती के लिए कर्ज लेता है।तो उन्हें दिया नहीं जाता है।बालाघाट जिले मलेरिया और अन्य बीमारियों से दर्जनों बच्चों की मौत हो गई।मगर अभी तक किसी भी अधिकारियों की जिम्मेदारी तय नहीं की गई।भाजपा के नेता वहां फोटो खिंचवाने चले गए।मगर सुविधा अब तक उपलब्ध नहीं हो पाई है।
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जनपद सदस्य सुरेन्द्र जैतवार ने ली कांग्रेस पार्टी की सदस्यता* *कांग्रेस पार्टी को नेता नहीं कार्यकर्ता चलाते है-विवेक पटेल* वारासिवनी*-विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बोदलकसा के भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जनपद सदस्य सुरेन्द्र जैतवार ने अपने कुछ साथियों के साथ वारासिवनी जनसंपर्क कार्यालय पहुंचकर विधायक विवेक विक्की पटेल के हस्ते कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।विधायक विवेक पटेल ने सभी को विधिवत पार्टी का गमछा पहनाकर व तिलक लगाकर अभिनंदन किया।इस भाजपा ब्लाक अध्यक्ष सुनील राणा ने कहा कि भाजपा सरकार का कार्यकाल लगभग तीन वर्ष पूर्णता की ओर है।लेकिन चुनाव में
दिए गए वादों में से एक भी किसानों के वादों को पूरा नहीं किया है।किसान,युवा बेरोजगार,व्यापारी,आम जनता का भाजपा सरकार से मोहभंग हो गया है।आने वाले समय पर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी। कांग्रेस पार्टी जल-जंगल-जमीन और आदिवासी अधिकारी की रक्षा के साथ विकास की लड़ाई जारी रखेगी। *अपने किए गए वादों को भी पूरा नहीं कर रही भाजपा सरकार-विवेक पटेल* विधायक विवेक पटेल ने कहा कि देश का युवा ही राजनीति में बदलाव ला सकता है।और कांग्रेस पार्टी युवाओं के हित में कार्य करती है।भाजपा सरकार ने युवाओं के रोजगार को छिन लिया है।लोग बेरोजगार हो
गए।दो वक्त की रोटी के लिए देश का युवा विदेशों में जा रहा है।गरीब और गरीब होते जा रहे है।ये सरकार उद्योग पतियो की सरकार है।अडानी अंबानी ही हमारे देश को चला रहे है।इन लोगों का सरकार ने अरबो रुपए का कर्ज माफ कर दिया।और किसानों जब खेती के लिए कर्ज लेता है।तो उन्हें दिया नहीं जाता है।बालाघाट जिले मलेरिया और अन्य बीमारियों से दर्जनों बच्चों की मौत हो गई।मगर अभी तक किसी भी अधिकारियों की जिम्मेदारी तय नहीं की गई।भाजपा के नेता वहां फोटो खिंचवाने चले गए।मगर सुविधा अब तक उपलब्ध नहीं हो पाई है।
- *ग्राम कोटकसा मे महिलाएं व पुरुषो ने सामूहिक नशा मुक्ति अभियान रैली निकाल ग्रामीणों को दिया संदेश* *शराब बेचने वाले व पीने वाले उत्पादियों को करेंगे पुलिस के हवाले* बादलपार-- आदिवासी विकासखंड कुरई के अंतर्गत आने वाली बादल पार चौकी के ग्राम कोटकसा में 15 सितंबर मंगलवार को ग्राम की महिलाएं व पुरुषों ने सर्वसम्मती से निर्णय लिया गया कि ग्राम में कोई भी व्यक्ति शराब निकाल कर नही बचेगा और नाही शराब पीकर उत्पाद मचाएगा अगर जो भी गांव में उत्पाद मचाएगा उन्हें समिति पकड़ कर पुलिस के हवाले किया जाएगा इसे लेकर आज गांव की महिलाएं एवं पुरुषों रैली निकाल कर घर-घर संदेश दिया इस दौरान बताया गया कि गांव में शराब से घर में शराब पीकर उत्पाद मचाते हैं जिससे आए दिन रोज लड़ाई झगड़ा होते रहते हैं जिससे समाज धीरे-धीरे खोखला होते चला जा रहा है, जिसे अंकुश लगाना बहुत जरूरी हो गया है, महिलाएं घर में बहुत परेशान हो जाती है एवं पूर्व में कई बड़ी-बड़ी घटनाएं गांव में घटित हो चुकी है जिसे लेकर आज महिलाओं एवं पुरुषों ने पुलिस चौकी बादल पार को भी सूचना देकर गांव में बुलाई एवं पुलिस ने भी हर संभव मदद करने की बात कही ग्राम पंचायत सरपंच अनीता कुडापे,सचिव केके गोस्वामी चौकी प्रभारी इंजन सिंह मर्सकोले एवं आसपास की स्व सहायता समूह की महिलाएं भी उपस्थित थी जिसमें गांव में शराब बंदी को लेकर लिया गया था निर्णय में गांव में कोई शराब बचेगा ना कोई पिएगा एवं जो पीके उत्पाद मचाएगी उसे पुलिस के हवाले किया जाएगा एवं प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी इस दौरान गांव की रविता तिजरे ,सीमा देशमुख, रोशनी देशमुख , श्यामलता देशमुख, सविता सोनी,बिस्तो मालाधारी, राधा हिंगे, गीता मालाधारी, रुक्मणी वर्मा, रंजीत वर्मा, इतवारा वर्मा, गीता देशमुख ,सुनील सोनी, प्यारती परते, लक्ष्मी परते, बबीता कहार, ज्योति वर्मा, जूली वर्मा, बेबी वरकड़े सहित बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति में यह निर्णय लिया गयाl1
- कन्हीवाड़ा के बेटे ने छू लिया आसमान, 16,460 फीट पर फहराया तिरंगा माउंट गोरिचेन क्षेत्र की ग्लेशियर चोटी पर सफल आरोहण, NIMAS का 28 दिवसीय कोर्स किया पूरा सिवनी। कन्हीवाड़ा के युवा जतिन बंदेवार ने अरुणाचल प्रदेश के माउंट गोरिचेन क्षेत्र में करीब 16,460 फीट की ऊंचाई पर ग्लेशियर चोटी का सफल आरोहण कर तिरंगा फहराया। साथ ही उन्होंने NIMAS का 28 दिवसीय बेसिक माउंटेनियरिंग कोर्स भी सफलतापूर्वक पूरा किया। कठिन मौसम और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच हासिल की गई इस उपलब्धि से कन्हीवाड़ा और सिवनी जिले का नाम रोशन हुआ है। जतिन की सफलता ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के लिए भी प्रेरणा बनी है।1
- “जब टक्कर हुई ही नहीं, तो चालक नासिर खान का खून क्यों बहा? वायरल वीडियो के बावजूद आरोपियों पर कार्रवाई से प्रशासन क्यों पीछे?” *"जब टक्कर हुई ही नहीं, तो खून बहाया क्यों? सिवनी में कानून का डर खत्म या गुंडों की दबंगई? बस चालक नासिर खान पर जानलेवा हमले के आरोपियों को तुरंत सलाखों के पीछे भेजो!"* "मेहनत से गाड़ी चलाने वाले चालकों पर खुलेआम गुंडागर्दी! बिना किसी बात के बीच सड़क पर घेरकर मारना और चाकू से हमला करना कहां का न्याय है? पुलिस प्रशासन तुरंत एक्शन ले!" *"ना गाड़ी टकराई, ना प्रतिमा को खरोंच आई... फिर भी driver को लहूलुहान कर दिया! सिवनी पुलिस, वायरल वीडियो के आधार पर इन उपद्रवियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई कब होगी?"* "गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी! दिन-दहाड़े चालक को घसीटकर पीटने वाले 10-12 हमलावरों को तुरंत गिरफ्तार करो। ड्राइवरों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ बंद हो!" "*सड़क पर सेवा देने वाले ड्राइवरों पर ये बर्बरता क्यों? जब ट्रैक्टर चालक खुद कह रहा है कि कोई टक्कर नहीं हुई, तो इस जानलेवा हमले का हिसाब कौन देगा? #JusticeForDriver"* *"सिवनी में कानून-व्यवस्था को ठेंगा! चालक नासिर खान के साथ हुई बर्बर मारपीट के खिलाफ ड्राइवर महासंगठन मैदान में। गुंडों पर बलवा और जानलेवा हमले का केस दर्ज हो!"* #JusticeForDriver #SeoniNews #StopMobViolence #MPPolice #StrictActionRequired #MadhyaPradeshNews #DriverSafety #SeoniCrime #LawAndOrder #Seoni#हेडलाइंस#फॉलोअर1
- गोंडवाना गणतंत्र पार्टी लखनादौन के धूमा में पार्टी का बड़ा आंदोलन वन विभाग के खिलाफ आंदोलन गोंडवाना गणतंत्र पार्टी लखनादौन के धूमा में पार्टी का बड़ा आंदोलन वन विभाग के खिलाफ आंदोलन पार्टी कार्यकर्ताओं ने 7 दिवस की चैतावनी1
- ग्राम चौदस में ड्रेसिंग टेबल के नीचे छुपा बैठा था 5 फीट लंबा कोबरा सर्पमित्र ने सुरक्षित रेस्क्यू कर टाला बड़ा हादसा ग्राम चौदस में ड्रेसिंग टेबल के नीचे छुपा बैठा था 5 फीट लंबा कोबरा सर्पमित्र ने सुरक्षित रेस्क्यू कर टाला बड़ा हादसा, पलंग पर खेल रहे थे मासूम 15 सितंबर मंगलवार 12 बजे सर्पमित्र रंजीत ठाकुर ने बताया कि बबलिया मुख्यालय से 25 किमी दूर ग्राम चौदस निवासी बैजू यादव के घर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब श्रृंगार करते समय उनकी पत्नी को ड्रेसिंग टेबल के नीचे एक इंडियन कोबरा (नाग) दिखा। पास ही पलंग पर बच्चे खेल रहे थे। महिला ने तुरंत पति को सूचना दी, जिसके बाद बैजू यादव निवास के सर्पमित्र रंजीत ठाकुर को सूचना दी और अपने साथ उन्हें मौके पर लेकर आए। सर्पमित्र रंजीत ठाकुर ने सूझबूझ से कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ दिया। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक के चक्कर में समय न गंवाएं, सीधे नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचकर एंटी-वेनम इंजेक्शन लगवाएं।1
- देश का विरोध कांग्रेस के DNA में है। जब भारत की दुनिया में प्रशंसा हो रही है, तब कांग्रेस को उसमें भी बुराई खोजनी है। नाराज फूफाओं को तो हर खुशी में खोट ढूंढने का बहाना चाहिए।........ केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान1
- केसीजी जिले में पशु तस्करी पर कार्रवाई, 4 भैंसा और पिकअप जब्त साल्हेवारा थाना क्षेत्र में पुलिस ने की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार, केसीजी जिले में पशु तस्करी पर कार्रवाई, 4 भैंसा और पिकअप जब्त साल्हेवारा थाना क्षेत्र में पुलिस ने की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार, 15 सितंबर मंगलवार को दोपहर 1 बजे मिली जानकारी अनुसार केसीजी जिले के साल्हेवारा थाना क्षेत्र में पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 4 भैंसा, पिकअप वाहन और मोबाइल सहित कुल 7.88 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की है। पुलिस ने आरोपी सुमित कुमार धुर्वे (20 वर्ष) निवासी नेवासपुर, जिला कबीरधाम को गिरफ्तार किया है। वहीं एक विधि से संघर्षरत बालक को भी न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस के अनुसार, 13 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर ग्राम खादी आबकारी चेक पोस्ट के पास नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान पिकअप क्रमांक CG 04 LW 0483 को रोककर जांच की गई, जिसमें 4 भैंसा बिना चारा-पानी के क्रूरता पूर्वक भरे मिले। मवेशियों को नागपुर की ओर कत्लखाना ले जाने की आशंका थी। मामले में अपराध क्रमांक 41/2026 दर्ज कर संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।1
- जनसुनवाई बनी सहारा, दो दिव्यांगजनों को मिली ट्राइसाइकिल सिवनी। जनसुनवाई में डूंडा सिवनी निवासी मानिक लाल डहरवाल और ग्राम अरी के टील्ली टोला निवासी शरद मरावी ने आवागमन की समस्या कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना के सामने रखी। कलेक्टर ने उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए तत्काल ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निर्देश के बाद दोनों दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान की गई। इससे उनके रोजमर्रा के आवागमन में सुविधा होने के साथ दूसरों पर निर्भरता भी कम होगी। ट्राइसाइकिल मिलने पर दोनों हितग्राहियों ने जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में आने वाले जरूरतमंद नागरिकों की समस्याओं को संवेदनशीलता से सुनते हुए पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं और सुविधाओं का लाभ समय पर दिलाया जाए।1