logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 100 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, गूंजी शहनाइयां और हुई पुष्प वर्षा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 100 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, गूंजी शहनाइयां और हुई पुष्प वर्षा - मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े ने नवदंपत्तियों को दिया सुखमय दांपत्य जीवन का आशीर्वाद - बाल विवाह मुक्त सूरजपुर बनाने की दिलाई शपथ, महिला सशक्तिकरण पर दिया विशेष बल सूरजपुर/08 मई 2026/   समाज के आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के हाथ पीले करने की पवित्र भावना के साथ शुरू की गई मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत जिले में आयोजित भव्य सामूहिक विवाह समारोह में 100 जोड़े परिणय सूत्र में बंधकर अपने नवजीवन की मंगलमय यात्रा पर निकल पड़े। पूरे विधि-विधान एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुए इस गरिमामय आयोजन में मंत्रोच्चार के बीच फेरे, सिंदूरदान एवं वरमाला की रस्में पूरी कराई गईं। समारोह स्थल पर शहनाइयों की गूंज, बैंड-बाजों की धुन एवं पुष्प वर्षा के बीच नवदंपत्तियों ने एक-दूसरे का जीवन भर साथ निभाने का संकल्प लिया। मंत्री श्रीमती रजवाड़े ने नवदंपत्तियों को दी शुभकामनाएं:- मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सभी नवविवाहित जोड़ों को सुखमय एवं समृद्ध दांपत्य जीवन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विवाह जीवन का सबसे पवित्र संस्कार है, जो दो आत्माओं को सात जन्मों के बंधन में बांधता है। उन्होंने बताया कि राज्य शासन द्वारा इस वर्ष दो चरणों में सामूहिक विवाह कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवारों तक इस कल्याणकारी योजना का लाभ पहुंच सके। आत्मनिर्भर महिला से सशक्त परिवार और समाज - मंत्री श्रीमती राजवाड़े:- मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने अपने उद्बोधन में महिला सशक्तिकरण पर विशेष बल देते हुए कहा कि ‘आत्मनिर्भर महिला, सशक्त परिवार और समृद्ध समाज की आधारशिला है।‘ उन्होंने कहा कि महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर न केवल अपने परिवार को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से मजबूत करती हैं, बल्कि राष्ट्र निर्माण एवं समाज के सर्वांगीण विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। विवाह के पश्चात पारिवारिक दायित्व बढ़ जाते हैं और स्वावलंबी महिलाएं इन जिम्मेदारियों का बेहतर निर्वहन कर परिवार को सशक्त एवं सुदृढ़ बनाती हैं। उन्होंने नवदंपत्तियों से शासन की महिला सशक्तिकरण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। बाल विवाह मुक्त सूरजपुर बनाने की दिलाई शपथ:- वन विकास निगम के अध्यक्ष श्री रामसेवक पैकरा ने अपने संबोधन में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना को समाज के जरूरतमंद परिवारों के लिए ष्वरदान स्वरूप पहलष् बताते हुए कहा कि यह योजना उन परिवारों के लिए बड़ा सहारा है, जो आर्थिक तंगी के कारण अपनी बेटियों का विवाह सम्मानजनक ढंग से नहीं कर पाते। उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय को बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति विस्तार से जागरूक किया तथा सूरजपुर जिले को ‘बाल विवाह मुक्त जिला‘ बनाने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर समारोह में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामीण जनों ने हाथ उठाकर बाल विवाह रोकने तथा समाज में व्यापक जागरूकता फैलाने की सामूहिक शपथ ली। अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा शासन की योजनाओं का लाभ - विधायक श्री मरावी:- विधायक श्री भूलन सिंह मरावी ने अपने उद्बोधन में कहा कि वर्तमान राज्य शासन ‘अंत्योदय‘ की भावना के साथ कार्य कर रहा है तथा शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का अथक प्रयास निरंतर जारी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बड़ी राहत है, जिससे बेटियों के सम्मान, सुरक्षा एवं स्वाभिमान को बढ़ावा मिलता है। यह योजना समाज में दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों के विरुद्ध भी एक सशक्त संदेश देती है। नवदंपत्तियों के चेहरे पर खुशी, परिजनों की आंखें भर आईं:- सामूहिक विवाह समारोह में बंधन में बंधे नवदंपत्तियों के चेहरों पर खुशी एवं संतोष की चमक स्पष्ट दिखाई दी। शासन द्वारा आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम में अपनी बेटियों को विदा करते समय कई परिजनों की आंखें भर आईं। नवदंपत्तियों एवं उनके परिजनों ने शासन-प्रशासन के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना ने उनके सपनों को साकार किया है। ये जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी रहे उपस्थित:- कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चंद्रमणि पैकरा, उपाध्यक्ष श्रीमती रेखालाल राजवाड़े, जनपद अध्यक्ष श्रीमती स्वाति सिंह, श्री मुरली मनोहर सोनी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नवदंपत्तियों के परिजन तथा क्षेत्रीय जनसमुदाय उपस्थित रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं समन्वय जिला प्रशासन तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने सुनिश्चित किया।

1 hr ago
user_जयदीप कुमार मिश्रा
जयदीप कुमार मिश्रा
प्रतापपुर, सूरजपुर, छत्तीसगढ़•
1 hr ago
badbde9b-9031-4255-867a-5d810ebad8bc

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 100 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, गूंजी शहनाइयां और हुई पुष्प वर्षा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 100 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, गूंजी शहनाइयां और हुई पुष्प वर्षा - मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े ने नवदंपत्तियों को दिया सुखमय दांपत्य जीवन का आशीर्वाद - बाल विवाह मुक्त सूरजपुर बनाने की दिलाई शपथ, महिला सशक्तिकरण पर दिया विशेष बल सूरजपुर/08 मई 2026/   समाज के आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के हाथ पीले करने की पवित्र भावना के साथ शुरू की गई मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत जिले में आयोजित भव्य सामूहिक विवाह समारोह में 100 जोड़े परिणय सूत्र में बंधकर अपने नवजीवन की मंगलमय यात्रा पर निकल पड़े। पूरे विधि-विधान एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुए इस गरिमामय आयोजन में मंत्रोच्चार के बीच फेरे, सिंदूरदान एवं वरमाला की रस्में पूरी कराई गईं। समारोह स्थल पर शहनाइयों की गूंज, बैंड-बाजों की धुन एवं पुष्प वर्षा के बीच नवदंपत्तियों ने एक-दूसरे का जीवन भर साथ निभाने का संकल्प लिया। मंत्री श्रीमती रजवाड़े ने नवदंपत्तियों को दी शुभकामनाएं:- मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रदेश

35e46297-34bb-41e5-ada3-89cf5289acd1

की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सभी नवविवाहित जोड़ों को सुखमय एवं समृद्ध दांपत्य जीवन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विवाह जीवन का सबसे पवित्र संस्कार है, जो दो आत्माओं को सात जन्मों के बंधन में बांधता है। उन्होंने बताया कि राज्य शासन द्वारा इस वर्ष दो चरणों में सामूहिक विवाह कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवारों तक इस कल्याणकारी योजना का लाभ पहुंच सके। आत्मनिर्भर महिला से सशक्त परिवार और समाज - मंत्री श्रीमती राजवाड़े:- मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने अपने उद्बोधन में महिला सशक्तिकरण पर विशेष बल देते हुए कहा कि ‘आत्मनिर्भर महिला, सशक्त परिवार और समृद्ध समाज की आधारशिला है।‘ उन्होंने कहा कि महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर न केवल अपने परिवार को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से मजबूत करती हैं, बल्कि राष्ट्र निर्माण एवं समाज के सर्वांगीण विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। विवाह के पश्चात पारिवारिक दायित्व बढ़ जाते हैं और स्वावलंबी महिलाएं इन जिम्मेदारियों का बेहतर निर्वहन कर परिवार को सशक्त एवं सुदृढ़ बनाती हैं। उन्होंने नवदंपत्तियों से शासन की महिला सशक्तिकरण से

7b39e212-82ab-4406-bc5b-f01cfab5c9e5

जुड़ी विभिन्न योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। बाल विवाह मुक्त सूरजपुर बनाने की दिलाई शपथ:- वन विकास निगम के अध्यक्ष श्री रामसेवक पैकरा ने अपने संबोधन में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना को समाज के जरूरतमंद परिवारों के लिए ष्वरदान स्वरूप पहलष् बताते हुए कहा कि यह योजना उन परिवारों के लिए बड़ा सहारा है, जो आर्थिक तंगी के कारण अपनी बेटियों का विवाह सम्मानजनक ढंग से नहीं कर पाते। उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय को बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति विस्तार से जागरूक किया तथा सूरजपुर जिले को ‘बाल विवाह मुक्त जिला‘ बनाने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर समारोह में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामीण जनों ने हाथ उठाकर बाल विवाह रोकने तथा समाज में व्यापक जागरूकता फैलाने की सामूहिक शपथ ली। अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा शासन की योजनाओं का लाभ - विधायक श्री मरावी:- विधायक श्री भूलन सिंह मरावी ने अपने उद्बोधन में कहा कि वर्तमान राज्य शासन ‘अंत्योदय‘ की भावना के साथ कार्य कर रहा है तथा शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का अथक प्रयास निरंतर जारी है।

41681adc-3bf9-4064-95c6-078409fd8b73

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बड़ी राहत है, जिससे बेटियों के सम्मान, सुरक्षा एवं स्वाभिमान को बढ़ावा मिलता है। यह योजना समाज में दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों के विरुद्ध भी एक सशक्त संदेश देती है। नवदंपत्तियों के चेहरे पर खुशी, परिजनों की आंखें भर आईं:- सामूहिक विवाह समारोह में बंधन में बंधे नवदंपत्तियों के चेहरों पर खुशी एवं संतोष की चमक स्पष्ट दिखाई दी। शासन द्वारा आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम में अपनी बेटियों को विदा करते समय कई परिजनों की आंखें भर आईं। नवदंपत्तियों एवं उनके परिजनों ने शासन-प्रशासन के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना ने उनके सपनों को साकार किया है। ये जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी रहे उपस्थित:- कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चंद्रमणि पैकरा, उपाध्यक्ष श्रीमती रेखालाल राजवाड़े, जनपद अध्यक्ष श्रीमती स्वाति सिंह, श्री मुरली मनोहर सोनी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नवदंपत्तियों के परिजन तथा क्षेत्रीय जनसमुदाय उपस्थित रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं समन्वय जिला प्रशासन तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने सुनिश्चित किया।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • सरगुजा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक फोटो वायरल करने वाला आरोपी पकड़ा गया 🚨 सरगुजा पुलिस की बड़ी कार्रवाई 🚨 शादी का झांसा देकर युवती का दैहिक शोषण करने और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक फोटो वायरल करने वाले आरोपी को गांधीनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अनोज दास को गिरफ्तार किया। आरोपी पर बीएनएस, आईटी एक्ट और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। ⚠️ आरोपी ने युवती को शादी का भरोसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए और बाद में उसकी निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दबाव बनाने की कोशिश की। 👮‍♂️ गांधीनगर पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। महिलाओं की सुरक्षा और साइबर अपराधों के खिलाफ सरगुजा पुलिस लगातार सख्त कदम उठा रही है। #SurgujaPolice #CyberCrime #Ambikapur #CrimeNews #Chhattisgarh #WomenSafety #सरगुजा_पुलिस #साइबर_क्राइम
    1
    सरगुजा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक फोटो वायरल करने वाला आरोपी पकड़ा गया
🚨 सरगुजा पुलिस की बड़ी कार्रवाई 🚨
शादी का झांसा देकर युवती का दैहिक शोषण करने और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक फोटो वायरल करने वाले आरोपी को गांधीनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अनोज दास को गिरफ्तार किया। आरोपी पर बीएनएस, आईटी एक्ट और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
⚠️ आरोपी ने युवती को शादी का भरोसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए और बाद में उसकी निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दबाव बनाने की कोशिश की।
👮‍♂️ गांधीनगर पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
महिलाओं की सुरक्षा और साइबर अपराधों के खिलाफ सरगुजा पुलिस लगातार सख्त कदम उठा रही है।
#SurgujaPolice #CyberCrime #Ambikapur #CrimeNews #Chhattisgarh #WomenSafety #सरगुजा_पुलिस #साइबर_क्राइम
    user_Pradesh Khabar
    Pradesh Khabar
    Media company अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    6 min ago
  • जमीन बंटवारे का विवाद बना खून-खराबा ⚠️ भाई ने भाई की ली जान, आरोपी दंपति गिरफ्तार 🚔 सूरजपुर जिले के चौकी चेन्द्रा अंतर्गत ग्राम चन्द्रमेढ़ा में जमीन के हिस्सा बंटवारे को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, महेंद्र टोप्पो (50) पर उसके बड़े पिता धर्मदेव टोप्पो और उनकी पत्नी सुषमा ने ईंट से हमला कर दिया था। घायल महेंद्र को पहले भैयाथान अस्पताल, फिर जिला अस्पताल सूरजपुर एवं अम्बिकापुर में उपचार कराया गया, लेकिन 8 मई को उसकी मौत हो गई। पीएम रिपोर्ट में मृत्यु हत्यात्मक पाए जाने पर पुलिस ने मामला हत्या में परिवर्तित कर आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त ईंट भी जब्त कर ली है और आगे की कार्रवाई जारी है।
    1
    जमीन बंटवारे का विवाद बना खून-खराबा ⚠️
भाई ने भाई की ली जान, आरोपी दंपति गिरफ्तार 🚔
सूरजपुर जिले के चौकी चेन्द्रा अंतर्गत ग्राम चन्द्रमेढ़ा में जमीन के हिस्सा बंटवारे को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, महेंद्र टोप्पो (50) पर उसके बड़े पिता धर्मदेव टोप्पो और उनकी पत्नी सुषमा ने ईंट से हमला कर दिया था।
घायल महेंद्र को पहले भैयाथान अस्पताल, फिर जिला अस्पताल सूरजपुर एवं अम्बिकापुर में उपचार कराया गया, लेकिन 8 मई को उसकी मौत हो गई। पीएम रिपोर्ट में मृत्यु हत्यात्मक पाए जाने पर पुलिस ने मामला हत्या में परिवर्तित कर आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त ईंट भी जब्त कर ली है और आगे की कार्रवाई जारी है।
    user_Shailendra Patel
    Shailendra Patel
    Local News Reporter सूरजपुर, सूरजपुर, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ के बलरामपुर रामानुजगंज जिले में डायल 112 सेवा का शुभारंभ किया गया है। यह सेवा अब अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा और आपातकालीन मदद के लिए पुलिस को और भी तेज़ी से पहुंचाएगी। शुरुआती तौर पर एक वाहन 24 घंटे काम करेगा, जल्द ही पूरे जिले में 11 अतिरिक्त गाड़ियां उपलब्ध होंगी।
    2
    छत्तीसगढ़ के बलरामपुर रामानुजगंज जिले में डायल 112 सेवा का शुभारंभ किया गया है। यह सेवा अब अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा और आपातकालीन मदद के लिए पुलिस को और भी तेज़ी से पहुंचाएगी। शुरुआती तौर पर एक वाहन 24 घंटे काम करेगा, जल्द ही पूरे जिले में 11 अतिरिक्त गाड़ियां उपलब्ध होंगी।
    user_Shoaib Siddiqui
    Shoaib Siddiqui
    Local News Reporter बलरामपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में पहाड़ी कोरवा परिवार को परिजन के शव के लिए शव वाहन नहीं मिला। मजबूरन उन्हें 25 किलोमीटर तक शव को ट्रैक्टर पर ले जाना पड़ा, जिससे सुशासन के सरकारी दावों पर सवाल उठे। सांसद ने भी व्यवस्था में कमी स्वीकार करते हुए जल्द शव वाहन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।
    1
    छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में पहाड़ी कोरवा परिवार को परिजन के शव के लिए शव वाहन नहीं मिला। मजबूरन उन्हें 25 किलोमीटर तक शव को ट्रैक्टर पर ले जाना पड़ा, जिससे सुशासन के सरकारी दावों पर सवाल उठे। सांसद ने भी व्यवस्था में कमी स्वीकार करते हुए जल्द शव वाहन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।
    user_Vijay Singh
    Vijay Singh
    बलरामपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में आयोजित सुशासन शिविर में राजकुमारी को अपने अस्पताल में भर्ती भाई रामब्रिज के लिए आयुष्मान कार्ड मिला। इससे उनके भाई के इलाज में आ रही दिक्कतें खत्म होंगी, और उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। सरकार की इस जनहितकारी योजना से गरीब परिवारों को बड़ी राहत मिल रही है।
    1
    छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में आयोजित सुशासन शिविर में राजकुमारी को अपने अस्पताल में भर्ती भाई रामब्रिज के लिए आयुष्मान कार्ड मिला। इससे उनके भाई के इलाज में आ रही दिक्कतें खत्म होंगी, और उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। सरकार की इस जनहितकारी योजना से गरीब परिवारों को बड़ी राहत मिल रही है।
    user_मीडिया रिपोर्टर छत्तीसगढ़
    मीडिया रिपोर्टर छत्तीसगढ़
    Advertising Photographer सोनहत, कोरिया, छत्तीसगढ़•
    11 hrs ago
  • गढ़वा के चिनिया प्रखंड में शनिवार को खाद दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। जांच में दो दुकानें सही पाई गईं, लेकिन एक बंद मिली; विक्रेताओं को सरकारी निर्धारित दर पर ही खाद बेचने की सख्त हिदायत दी गई। अधिक कीमत वसूलने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
    1
    गढ़वा के चिनिया प्रखंड में शनिवार को खाद दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। जांच में दो दुकानें सही पाई गईं, लेकिन एक बंद मिली; विक्रेताओं को सरकारी निर्धारित दर पर ही खाद बेचने की सख्त हिदायत दी गई। अधिक कीमत वसूलने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
    user_Hemant Kumar
    Hemant Kumar
    चिनिया, गढ़वा, झारखंड•
    23 hrs ago
  • सूचना आप सभी दो पहिया वाहन वाले बड़े भाई लोग सर पर हेलमेट लगाकर चलें ताकि आप सुरक्षित रहें आपके परिवार खुशहाल रहें यह मेरा आपसे निवेदन है
    3
    सूचना आप सभी दो पहिया वाहन वाले बड़े भाई लोग सर पर हेलमेट लगाकर चलें ताकि आप सुरक्षित रहें आपके परिवार खुशहाल रहें यह मेरा आपसे निवेदन है
    user_Chandrika prasad ji
    Chandrika prasad ji
    Taxi Driver दुद्धी, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मथुरा में महाराणा प्रताप की जयंती बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर क्षत्रिय सभा के पदाधिकारियों व गणमान्य लोगों ने उनके शौर्य, बलिदान और राष्ट्रभक्ति को याद किया। सभी ने महाराणा प्रताप के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
    1
    मथुरा में महाराणा प्रताप की जयंती बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर क्षत्रिय सभा के पदाधिकारियों व गणमान्य लोगों ने उनके शौर्य, बलिदान और राष्ट्रभक्ति को याद किया। सभी ने महाराणा प्रताप के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
    user_Pradesh Khabar
    Pradesh Khabar
    Media company अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.