संतकबीरनगर में शराब दुकानों पर सख्त एक्शन, सघन चेकिंग अभियान से मचा हड़कंप 📅 दिनाँक 21.04.2026 जनपद संतकबीरनगर में अवैध शराब बिक्री पर लगाम कसने के लिए पुलिस और आबकारी विभाग पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आया। पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद भर में शराब की दुकानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान मानकों के पालन और अवैध गतिविधियों की रोकथाम पर विशेष फोकस रखा गया। 🔍 महुली थाना क्षेत्र में संयुक्त कार्रवाई थाना अध्यक्ष महुली श्री दुर्गेश कुमार पाण्डेय एवं आबकारी निरीक्षक श्री राज किशोर की टीम ने कंपोजिट, अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। 📊 स्टॉक और बिक्री का मिलान चेकिंग के दौरान दुकानों के स्टॉक रजिस्टर का भौतिक सत्यापन किया गया और बिक्री अभिलेखों की बारीकी से जांच की गई। 📹 सीसीटीवी पर भी कड़ी नजर दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता जांची गई और यह सुनिश्चित किया गया कि सभी कैमरे चालू हालत में हों। ⚠️ दुकानदारों को सख्त चेतावनी अधिकारियों ने साफ निर्देश दिए कि शासन के नियमों का कड़ाई से पालन करें और निर्धारित समय सीमा के भीतर ही बिक्री करें। किसी भी तरह की गड़बड़ी मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
संतकबीरनगर में शराब दुकानों पर सख्त एक्शन, सघन चेकिंग अभियान से मचा हड़कंप 📅 दिनाँक 21.04.2026 जनपद संतकबीरनगर में अवैध शराब बिक्री पर लगाम कसने के लिए पुलिस और आबकारी विभाग पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आया। पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद भर में शराब की दुकानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान मानकों के पालन और अवैध गतिविधियों की रोकथाम पर विशेष फोकस रखा गया। 🔍 महुली थाना क्षेत्र में संयुक्त कार्रवाई थाना अध्यक्ष महुली श्री दुर्गेश कुमार पाण्डेय एवं आबकारी निरीक्षक श्री राज किशोर की टीम ने कंपोजिट, अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। 📊 स्टॉक और बिक्री का मिलान चेकिंग के दौरान दुकानों के स्टॉक रजिस्टर का भौतिक सत्यापन किया गया और बिक्री अभिलेखों की बारीकी से जांच की गई। 📹 सीसीटीवी पर भी कड़ी नजर दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता जांची गई और यह सुनिश्चित किया गया कि सभी कैमरे चालू हालत में हों। ⚠️ दुकानदारों को सख्त चेतावनी अधिकारियों ने साफ निर्देश दिए कि शासन के नियमों का कड़ाई से पालन करें और निर्धारित समय सीमा के भीतर ही बिक्री करें। किसी भी तरह की गड़बड़ी मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
- पुलिस अधीक्षक सन्त कबीर नगर संदीप कुमार मीणा के आदेश के क्रम में थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश कुमार पांडेय मय पुलिस फोर्स द्वारा आबकारी निरीक्षक राज किशोर के साथ संयुक्त रूप से क्षेत्र में स्थित शराब की दुकानों की सघन चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान कस्बा महुली स्थित अंग्रेजी/कम्पोजिट शराब की दुकान तथा नाथनगर स्थित अंग्रेजी व देशी शराब की दुकानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान दुकानों के स्टॉक रजिस्टर का मिलान किया गया तथा सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की जांच की गई।* साथ ही दुकानदारों को शासन द्वारा जारी आदेश-निर्देशों का पालन करने, निर्धारित समय पर ही बिक्री करने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता न करने हेतु आवश्यक हिदायत दी गई। पुलिस एवं आबकारी विभाग द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री एवं अनियमितताओं पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।4
- सीताराम पाण्डेय/उत्तर प्रदेश न्यूज़ संत कबीर नगर संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दूल्हे के जीजा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूल्हा-दुल्हन सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से एम्बुलेंस द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। मिली जानकारी के अनुसार, धनघटा थाना क्षेत्र के हैंसर निवासी अजय सोनी पुत्र रामकरन वर्मा की शादी दुधारा थाना क्षेत्र के दानोंकुइया निवासी ध्रुवचंद्र सोनी की पुत्री बबीता सोनी के साथ हुई थी। 21 अप्रैल को बारात बस्ती जनपद के एक मैरिज हाल में गई थी, जहां शादी संपन्न होने के बाद 22 अप्रैल को विदाई कराकर सभी लोग वापस घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि कार को दूल्हे के जीजा संतोष सोनी पुत्र शंभू सोनी (निवासी पैकवलिया, थाना गौर, जनपद बस्ती) चला रहे थे। जैसे ही वाहन महुली थाना क्षेत्र के भगता गांव के पास धनघटा मार्ग पर पहुंचा, सामने से आ रहे ट्रक से कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में संतोष सोनी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं कार में सवार दूल्हा अजय वर्मा (26 वर्ष), दुल्हन बबीता सोनी (22 वर्ष) और भांजी नैना सोनी (20 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घायलों को तत्काल जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।2
- मनमानी लूट खसोट के खिलाफ भेदभाव मुक्त सस्ती व समान शिक्षा के उद्देश्य से संचालित एडीवी इन्वेंशन एकेडमी पुतसर संतकबीरनगर का शुभारंभ 6 अप्रैल 2026 से किया गया जिसमें शिक्षा माफियाओं के बौखलाहट के चलते पता नहीं क्यों खंड शिक्षा अधिकारी नाथनगर हमारे द्वारा देय शिकायतों पर तो एक्टिव नहीं दिख रहे किन्तु विरोधियों के कूटरचित शिकायतो पर 4 अप्रैल से 15 अप्रैल के बीच तीन बार विद्यालय पर आए और बंद करने की दो नोटिस दिए जिससे क्षेत्र में माहौल खराब हो और लोग डर बस बच्चों का एडमिशन न कराएं ताकि संस्था बैठ जाएं इसे कहते है भेदभाव। अतः अधिकारी यदि अपने कलम और पावर का दुरुपयोग करते हुए अति पिछड़ा एकीकरण महाअभियान के जनहित के संघर्षों के खिलाफ नोटिस जारी कर सकता है तो उसके भ्रष्ट कार्यप्रणाली के खिलाफ हम प्रश्नगत नोटिस क्यों नहीं दे सकते कि यैसा क्यों और कैसे ?, आरटीआई का जबाब तो देना ही पड़ेगा।रहा सवाल विद्यालय बंद कराने का तो संतकबीरनगर उत्तर प्रदेश समेत पुरे देश में अमान्य विद्यालयों का संचालन एवं मनमानी लूट खसोट बंद होना चाहिए अन्यथा किसी में दम नहीं जो धरातलीय जनजागरण के उद्देश्य से जनता के हित में संचालित एडीवी इन्वेंशन एकेडमी को बंद करा दें यदि जरूरत पड़ी तो हाईकोर्ट में भी संबंधित को पार्टी बनाते हुए रीट याचिका दायर करुंगा डंके की चोट पर।1
- Post by Suraj kumar1
- गोरखपुर में पति की मौत पर बवाल | आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप | पीड़िता को न्याय कब?1
- उत्तर प्रदेश में डीबीटी को सफल बनाने में अत्यधिक योगदान देने वाली बीसी सखियां आज अपने ही वेतन, बोनस, कमीशन को लेकर मानसिक पीड़ा से गुजर रही हैं। जिम्मेदार अधिकारियों को अनेक बार अवगत कराने के बावजूद कोई सुधार नहीं हो रहा है।1
- नए छात्रों को मिलेगा मुफ्त टैबलेट, डिजिटल शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा प्रवेश प्रक्रिया अंतिम चरण में, अभिभावकों-छात्रों से जल्द नामांकन की अपील दैनिक भास्कर दूत संतकबीरनगर: जनपद के प्रतिष्ठित एवं अग्रणी शिक्षण संस्थान सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खलीलाबाद में नए शैक्षणिक सत्र की तैयारियां जोर-शोर से पूरी कर ली गई हैं। विद्यालय प्रबंधन ने घोषणा की है कि कक्षा 11 (फर्स्ट ईयर) की नियमित कक्षाएं 24 अप्रैल से शुरू हो जाएंगी। सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद संस्थान अब उच्च शिक्षा के स्तर पर भी नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है। इसी क्रम में नए सत्र के लिए रजिस्ट्रेशन और प्रवेश प्रक्रिया तेजी से जारी है, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक पहुंचकर नामांकन करा रहे हैं। विद्यालय की विशेष पहल के तहत इस वर्ष कक्षा 11 में प्रवेश लेने वाले सभी विद्यार्थियों को निशुल्क टैबलेट प्रदान किया जाएगा। इस कदम का उद्देश्य छात्रों को आधुनिक एवं डिजिटल शिक्षा से जोड़ना है, ताकि वे तकनीकी रूप से सशक्त बन सकें। विद्यालय के प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव ने बताया कि संस्थान का संचालन 2 अप्रैल से सुचारू रूप से जारी है तथा प्रवेश प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। उन्होंने अभिभावकों एवं छात्रों से अपील की है कि जो विद्यार्थी अभी तक नामांकन नहीं करा पाए हैं, वे जल्द से जल्द प्रवेश सुनिश्चित कर लें। उन्होंने स्पष्ट किया कि 24 अप्रैल से कक्षाएं अनिवार्य रूप से प्रारंभ हो जाएंगी, इसलिए समय से प्रवेश लेना आवश्यक है, ताकि छात्र सत्र के पहले दिन से ही नियमित पढ़ाई शुरू कर सकें।2
- हमारे बड़े भैया सुरेश निषाद जी जो कि हमारा बहुत मदद किया इनका दिल से धन्यवाद1
- गोरखपुर में राप्ती नदी में डूबने से 3 दोस्तों की मौत प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. यहां राप्ती नदी में नहाने गए तीन लड़कों की डूबने से मौत हो गई. यह घटना चिलुवाताल थाना क्षेत्र के बंजरहा गांव के पास की है. हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है और मृतकों के परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है.जानकारी के अनुसार, तीनों लड़के शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे निर्माणाधीन पुल के पास राप्ती नदी में नहाने गए थे. इसी दौरान वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे. आसपास मौजूद लोगों को जब इसकी भनक लगी, तब तक काफी देर हो चुकी थी.1