विदेशनीति की कूटनीतिक विफलता पर मोदी सरकार मोदी की बडीहार प्रतापगढ़। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने नई दिल्ली में हुये ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में पहलगाम में हुये आतंकवादी हमले की निंदा को लेकर पाकिस्तान के नाम का जिक्र न होने को विदेश नीति की बड़ी कूटनीतिक विफलता कहा है। उन्होंने कहा कि ब्रिक्स आयोजन शानदार रहा। कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि शान-शौकत से हुये ब्रिक्स के संयुक्त घोषणापत्र में पहलगाम में पाक परस्त आतंकवादियों द्वारा निहत्थे निर्दोष भारतीयों की शहादत को लेकर पाक का स्पष्ट उल्लेख नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले को पहले ही कई देश निंदा कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद की नर्सरी है। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि ऐसे में संयुक्त घोषणापत्र में आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले पाकिस्तान का निंदा प्रस्ताव में जिक्र न होना सीधे तौर पर आधी अधूरी आलोचना है। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि मोदी सरकार ब्रिक्स के नाम पर आतंकवाद की निंदा का झूठा प्रचार प्रसार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चीन के द्वारा भारतीय भूभाग के अभिन्न अंग अरूणाचल के नक्शे केे साथ छेड़छाड़ तथा यूएनओ द्वारा लद्दाख के अक्साई चिन में त्रुटिपूर्ण नक्शा जारी करने के साथ चीन की अनेक अवांछित गतिविधियों पर भी ब्रिक्स के जरिये मोदी सरकार चीनी समकक्ष से जवाबदेही सुनिश्चित नहीं करा पायी। वहीं सांसद प्रमोद तिवारी ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा पाकिस्तानी गृहमंत्री के हाथों एशिया कप ट्राफी लेने से इंकार करने को टीम का सराहनीय निर्णय कहा है। उन्होंने कहा कि पहलगाम में आतंकवादी हमले को पाकिस्तानी गृहमंत्री मोहसिन नकवी के द्वारा ही संचालित किया गया था। उन्होंने कहा कि ऐसे में निर्दोष भारतीयों पर हमला कराने वाले वहां के गृहमंत्री को खुद भारतीय टीम को ट्राफी देने के लिए शर्म महसूस करना चाहिए था। वहीं कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के भाजपा शासित एनडीए सरकारों के द्वारा अगले 2029 तक समान नागरिक संहिता लागू करने के बयान को भी आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री पहले बिहार में एनडीए सरकार के नजरिये को देखें। उन्होंने कहा कि बिहार में नितीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने स्पष्ट कर दिया है कि वहां मिलीजुली सरकार है। जेडीयू ने समान नागरिक संहिता पर अभी असहमति भी व्यक्त की है। वहीं उन्होंने कहा कि रामविलास पासवान की पार्टी ने भी इस मुद्दे पर पत्ते नहीं खोले हैं। सांसद प्रमोद तिवारी ने गृहमंत्री पर तंज कसा कि वह पहले एनडीए शासित बिहार के जरिये अपने घर को भी इस मुद्दे पर एकजुट कर लें। सांसद प्रमोद तिवारी का बयान सोमवार को यहां मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल के हवाले से निर्गत हुआ है।

- इंजिनियरिंग में आज तकनीकी महोत्सव का हुआ भव्य शुभारम्भ। सेंट विंसेंट पलोटी कॉलेज ऑफ इंजिनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी ऑटोमॉयस कॉलेज में तकनीकी महोत्सव का शुभारंभ। बूटीबोरी मैन्युफैक्चरर एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट रवि सिंह रहे मुख्य अतिथि नागपुर। सेंट विंसेंट पलोटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में आज तकनीकी महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बुटीबोरी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (BMA) के उपाध्यक्ष एवं कॉलेज के 2011 बैच (मैकेनिकल इंजीनियरिंग) के पूर्व छात्र श्री रवि सिंह थे। श्री रवि सिंह ने फीता काटकर महोत्सव एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का उद्घाटन किया। छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने अपने कॉलेज के दिनों और उद्योग क्षेत्र के अनुभवों को साझा किया। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि व्यावहारिक ज्ञान, नवाचार और निरंतर सीखने की आदत ही करियर को नई ऊंचाइयों पर ले जाती है। उन्होंने छात्रों के प्रोजेक्ट्स की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कॉलेज प्रशासन, प्राध्यापक और कॉलेज के स्टूडेंट जो पार्टिसिपेट करेंगे वह उपलब्ध रहे।1
- *थाना आसपुर देवसरा पुलिस द्वारा 01 एनबीडब्ल्यू वारण्टी अभियुक्त को किया गिरप्तार* प्रतापगढ़ :- पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर द्वारा वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, थाना अध्यक्ष आसपुर देवसरा राकेश चौरसिया के निर्देशन में थाना आसपुर देवसरा पुलिस द्वारा* देखभाल क्षेत्र, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन, तलाश वांछित/वारण्टी एवं रात्रि गश्त के दौरान मा0 न्यायालय एससी/एसटी एट्रोसिटीज स्पेशल कोर्ट, जनपद प्रतापगढ़ द्वारा निर्गत एनबीडब्ल्यू मु0नं0 1048/2022, धारा 323/504/506 भादवि व 3(1) एससी/एसटी एक्ट, थाना आसपुर देवसरा से संबंधित वारण्टी अभियुक्त शरद तिवारी पुत्र स्व0 ओमप्रकाश तिवारी निवासी ग्राम सभा तिवारीपट्टी,को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। गिरप्तार करने वाली पुलिस टीम जिसमें उ0नि0 कृष्णानन्द श्रीवास्तव मय हमराह का0 लालबहादुर, थाना आसपुर देवसरा, जनपद प्रतापगढ़ ,, जहां पुलिस के द्वारा अपराधियों पर लगातार कार्यवाही से अपराधियों भय व्याप्त है,वही क्षेत्र में पुलिस के सराहनीय कार्यों की कभी चर्चा भी है,,,,,1
- प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा सामुदायिक “ऑपरेशन सजग” का शुभारंभ प्रतापगढ। ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं पुलिस-जनता के बीच विश्वास को मजबूत बनाने हेतु प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग अभियान “ऑपरेशन सजग” का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा जनसहभागिता के माध्यम से पुलिस एवं जनता के बीच विश्वास को मजबूत बनाने हेतु प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग अभियान “ऑपरेशन सजग” का शुभारंभ किया गया है। पुलिस अधीक्षक के अनुसार अभियान के अंतर्गत जनपद के प्रत्येक थाना क्षेत्र के प्रत्येक गांव में “ग्राम सुरक्षा समिति” का गठन किया गया है, जिसमें गांव के जिम्मेदार एवं जागरूक नागरिकों को सम्मिलित किया गया है। ग्राम सुरक्षा समितियां पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर अपने गांव की सुरक्षा व्यवस्था में सक्रिय भूमिका निभाएंगी। “ऑपरेशन सजग”के तहत रात्रि में पुलिस बल एवं ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों द्वारा संयुक्त गश्त (नाइट पेट्रोलिंग) की व्यवस्था की गई है। गश्त को नियमित एवं सुव्यवस्थित बनाने हेतु प्रत्येक गांव के लिए विस्तृत रोस्टर तैयार किया गया है, जिसके अनुसार निर्धारित रात्रियों एवं क्षेत्रों में टीमों की तैनाती सुनिश्चित की गई है।गश्त योजना तैयार करते समय CCTNS पोर्टल पर उपलब्ध संपत्ति संबंधी अपराधों (चोरी, लूट आदि) के घटना-स्थल संबंधी आंकड़ों का विश्लेषण किया गया है, जिसके आधार पर अपराध की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां प्रभावी एवं केंद्रित गश्त सुनिश्चित की जा रही है। अभियान के अंतर्गत दूरस्थ एवं एकांत क्षेत्रों में पुलिस की उपस्थिति सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया है, ताकि ऐसे क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों में सुरक्षा एवं आत्मविश्वास की भावना बनी रहे तथा पुलिस की पहुंच प्रत्येक गांव एवं प्रत्येक बसावट तक सुनिश्चित हो सके।इसके अतिरिक्त गांव एवं कस्बों में निवासरत फेरीवालों, किरायेदारों एवं घुमंतू/खानाबदोश प्रवृत्ति के व्यक्तियों के सत्यापन हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान करना, संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखना तथा आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना है।“ऑपरेशन सजग” के प्रमुख उद्देश्य ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता से सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देना। ग्रामवासियों के सहयोग से रात्रिकालीन संयुक्त गश्त सुनिश्चित करना। चोरी, लूट एवं अन्य आपराधिक घटनाओं की रोकथाम करना। CCTNS क्राइम डेटा के आधार पर संवेदनशील क्षेत्रों में प्रभावी गश्त सुनिश्चित करना।दूरस्थ एवं एकांत बसावट वाले क्षेत्रों में विशेष रूप से पुलिस उपस्थिति सुनिश्चित करना। फेरीवालों, किरायेदारों एवं घुमंतू व्यक्तियों का सत्यापन कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना।सतर्कता एवं सक्रिय पुलिस उपस्थिति के माध्यम से अपराध की रोकथाम करना। ग्रामीण क्षेत्रों में निवासियों के बीच सुरक्षा एवं आत्मविश्वास की भावना का संचार करना। पुलिस एवं जनता के बीच आपसी विश्वास तथा समन्वय को और अधिक सुदृढ़ करना। “ऑपरेशन सजग” प्रतापगढ़ पुलिस की उस प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसके अंतर्गत आमजन को केवल सुरक्षा का लाभार्थी न मानकर सुरक्षा व्यवस्था में एक सक्रिय भागीदार के रूप में सम्मिलित किया जा रहा है। डेटा आधारित गश्त योजना के माध्यम से उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करते हुए दूर-दराज एवं संवेदनशील गांवों को भी पुलिस निगरानी के दायरे में लाया जा रहा है।इस अभियान से ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय स्तर पर सतर्कता बढ़ाने, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस तक शीघ्र पहुंचाने तथा चोरी, लूट एवं अन्य आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने में सहायता मिलेगी। समस्त ग्रामवासियों से अपील की गई है कि वे अपने-अपने गांव की ग्राम सुरक्षा समिति में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें तथा रात्रिकालीन गश्त में पुलिस एवं ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों को अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें, जिससे गांवों को और अधिक सुरक्षित बनाया जा सके। पुलिस अधीक्षक1
- Pratapgarh: ऑपरेशन सजग के तहत SP दीपक भूकर की आमजन से अपील, कानून-व्यवस्था को लेकर दिया बड़ा बयान ऑपरेशन सजग के तहत आमजन को सतर्क एवं जागरूक रहने तथा जनपद में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के संबंध में—पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर की बाइट।1
- रायबरेली जिले के भदोखर थाना क्षेत्र के नथुवापुर गांव में एक युवक हाई टेंशन लाइन के पोल पर चढ़ गया और घंटों हंगामा किया। रायबरेली जिले के भदोखर थाना क्षेत्र के नथुवापुर गांव में एक युवक हाई टेंशन लाइन के पोल पर चढ़ गया और घंटों हंगामा किया। सुबह करीब 5:00 बजे हुई इस घटना के बाद सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और उसे नीचे उतारने की कोशिश करने लगे। इसी बीच युवक अचानक पोल से नीचे गिर गया, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।1
- राजोली पासवान की मदद के लिए S NEWS UP Digital ने उठाई आवाज राजोली पासवान की मदद के लिए S NEWS UP Digital ने उठाई आवाज1
- *8 साल में अगर 8 रुपए का काम हुआ हो तो बता दो.....* UP: आगरा में भाजपा विधायक बाबूलाल के बेटे चौधरी रामेश्वर ने भाजपा सांसद राजकुमार चाहर पर सांसद निधि और हर घर नल योजना को लेकर कहा कि 8 साल में सांसद निधि से 8 रुपये का काम हुआ हो तो बता दें। 2026 में भी गांवों की टोंटी से पानी नहीं आया। फिरोजाबाद से आगरा पानी लाने वाली पाइपलाइन अधूरी बताई गई। कमीशन के चक्कर में पहले पाइपलाइन डालने का आरोप लगाया। गली-गली खुदाई से माताएं, बहनें, बच्चे और बुजुर्ग परेशान हुए।1
- प्रतापगढ़। रमेश श्रीवास्तव ऑपरेशन सजग के तहत आमजन को सतर्क एवं जागरूक रहने तथा जनपद में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के संबंध में— पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर की बाइट।1