2 साल पुरानी रंजिश बुजुर्ग दंपति पर सरिया से हमला आरोपी गिरफ्तार बड़ी खबर है उमरिया जिले की उमरिया में बुजुर्ग दंपति पर सरिया से हमला, दो साल पुरानी रंजिश में आरोपी गिरफ्तार  उमरिया के चिल्हारी गांव में 25 अगस्त को बुजुर्ग दंपति पर सरिया से हमला हुआ। पुलिस ने आरोपी सत्यम साहू (23) को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में करीब दो वर्ष पुरानी रंजिश सामने आई है। तस्वीर में अमरपुर चौकी उमरिया के बाहर पुलिसकर्मी और सिविल कपड़ों में खड़े लोग एक संदिग्ध व्यक्ति के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीर में अमरपुर चौकी उमरिया के बाहर पुलिसकर्मी और सिविल कपड़ों में खड़े लोग एक संदिग्ध व्यक्ति के साथ नजर आ रहे हैं। उमरिया के इंदवार थाना क्षेत्र की अमरपुर चौकी अंतर्गत चिल्हारी गांव में बुजुर्ग दंपति पर दिनदहाड़े सरिया से हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपी सत्यम साहू (23) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गुरुवार को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। हमले में घायल जानकी और मोहन का कटनी में इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, 25 अगस्त को चिल्हारी गांव के बाजार में किसी पुरानी बात को लेकर सत्यम साहू और मोहन के बीच विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने कथित तौर पर सरिया से बुजुर्ग दंपति पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। हमले में जानकी और मोहन के सिर में गंभीर चोटें आईं। इसके बाद दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें कटनी रेफर किया गया, जहां दोनों का उपचार जारी है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। सूचना मिलते ही अमरपुर चौकी पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और आरोपी की तलाश में जुट गई। लगातार छानबीन के बाद पुलिस ने सत्यम साहू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि घटना के पीछे करीब दो वर्ष पुरानी रंजिश बताई जा रही है। लगभग दो साल पहले सत्यम कथित रूप से चोरी के इरादे से मोहन के घर में घुसा था। इस मामले में पुलिस ने उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था। इसी घटना को लेकर सत्यम और मोहन के बीच लंबे समय से मनमुटाव चल रहा था। 25 अगस्त को पुरानी बात फिर सामने आने के बाद दोनों के बीच कहासुनी हुई। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और सत्यम ने सरिया से बुजुर्ग दंपति पर हमला कर दिया। एसडीओपी पीएस परस्ते ने बताया कि आरोपी सत्यम साहू को गुरुवार को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों को भी जांच में शामिल किया जा रहा है।
2 साल पुरानी रंजिश बुजुर्ग दंपति पर सरिया से हमला आरोपी गिरफ्तार बड़ी खबर है उमरिया जिले की उमरिया में बुजुर्ग दंपति पर सरिया से हमला, दो साल पुरानी रंजिश में आरोपी गिरफ्तार  उमरिया के चिल्हारी गांव में 25 अगस्त को बुजुर्ग दंपति पर सरिया से हमला हुआ। पुलिस ने आरोपी सत्यम साहू (23) को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में करीब दो वर्ष पुरानी रंजिश सामने आई है। तस्वीर में अमरपुर चौकी उमरिया के बाहर पुलिसकर्मी और सिविल कपड़ों में खड़े लोग एक संदिग्ध व्यक्ति के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीर में अमरपुर चौकी उमरिया के बाहर पुलिसकर्मी और सिविल कपड़ों में खड़े लोग एक संदिग्ध व्यक्ति के साथ नजर आ रहे हैं। उमरिया के इंदवार थाना क्षेत्र की अमरपुर चौकी अंतर्गत चिल्हारी गांव में बुजुर्ग दंपति पर दिनदहाड़े सरिया से हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपी सत्यम साहू (23) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गुरुवार को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। हमले में घायल जानकी और मोहन का कटनी में इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, 25 अगस्त को चिल्हारी गांव के बाजार में किसी पुरानी बात को लेकर सत्यम साहू और मोहन के बीच विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने कथित तौर पर सरिया से बुजुर्ग दंपति पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। हमले में जानकी और मोहन के सिर में गंभीर चोटें आईं। इसके बाद दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें कटनी रेफर किया गया, जहां दोनों का उपचार जारी है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। सूचना मिलते ही अमरपुर चौकी पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और आरोपी की तलाश में जुट गई। लगातार छानबीन के बाद पुलिस ने सत्यम साहू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि घटना के पीछे करीब दो वर्ष पुरानी रंजिश बताई जा रही है। लगभग दो साल पहले सत्यम कथित रूप से चोरी के इरादे से मोहन के घर में घुसा था। इस मामले में पुलिस ने उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था। इसी घटना को लेकर सत्यम और मोहन के बीच लंबे समय से मनमुटाव चल रहा था। 25 अगस्त को पुरानी बात फिर सामने आने के बाद दोनों के बीच कहासुनी हुई। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और सत्यम ने सरिया से बुजुर्ग दंपति पर हमला कर दिया। एसडीओपी पीएस परस्ते ने बताया कि आरोपी सत्यम साहू को गुरुवार को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों को भी जांच में शामिल किया जा रहा है।
- *महंगाई के विरोध में कांग्रेस का हल्ला बोल* *गांधी चौक में धरना प्रदर्शन कर जताया विरोध* उमरिया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशन में जिला कांग्रेस कमेटी उमरिया के अध्यक्ष इंजी. विजय कोल के कुशल मार्गदर्शन एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उमरिया के अध्यक्ष मिथलेश राय के नेतृत्व में गुरुवार 27 अगस्त को सुबह 11 बजे से नगर के गांधी चौक में बढ़ती महंगाई के विरोध में धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों पर सवाल उठाते हुए आम जनता पर बढ़ते महंगाई के बोझ के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मिथलेश राय ने एक किलो शक्कर लेकर प्रतीकात्मक रूप से उसमें से केवल एक चुटकी शक्कर निकालकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती कीमतों के कारण आम आदमी की थाली से मिठास गायब होती जा रही है। वक्ताओं ने कहा कि शक्कर सहित दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुओं के बढ़ते दामों से आम नागरिकों का घरेलू बजट बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। वहीं पेट्रोल में इथेनॉल डाल कर वाहनों को होने वाले नुकसान एवं एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर अब आम जन पर हो रहा है जिसमें किसान, मजदूर, मध्यम वर्ग और गरीब परिवार बढ़ती महंगाई में पिस रहा है। वही प्याज भी 60 रुपये किलो हो गई है जो आम जन के लिये चारो ओर से मुसीबत खड़ी कर रही है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मिथलेश राय ने कहा कि सरकार को महंगाई पर तत्काल नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके। कांग्रेस जनहित के मुद्दों पर लगातार संघर्ष करती रहेगी और जनता की आवाज को मजबूती से उठाती रहेगी। धरना प्रदर्शन में पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा, संगठन महासचिव पुष्पराज सिंह, युवा नेता त्रिभुवन प्रताप सिंह, ठाकुर दास सचदेव, जिला निर्वाचन प्रभारी एडवोकेट शिशुपाल यादव, महामंत्री वीरेंद्र सिंह सेंगर, अमृतलाल यादव, सुखराज सिंह, शेख शाहरुख, संतोष सिंह, किशोर सिंह, उत्तरा लोधी, रेखा सिंह, सुमित्रा सिंह, सरिता सोनी, मो. असलम, शेर खुर्रम शहजादा, दुर्गेश साहू, मंडलम अध्यक्ष राजेश तिवारी, उदय प्रताप सिंह (अरुण), महेंद्र राय, मोहित लाल यादव, गोपाल सिंह, शत्रुधन सिंह, मिथलेश वर्मन, संजय पांडे, अनंत सिंह, हिमांशु मसराम, इंद्रकुमार झरिया, आदर्श प्रताप , कृष्ण पाल सिंह राठौर, पी.एन. राव, बालकृष्ण यादव, पवन लोनी, करण सिंह, संतोष कुमार राय, अमित, भल्लू चौधरी सहित सैकड़ों कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- उमरिया में बड़ा सड़क हादसा! कोतवाली के पास 2 बाइकों की आमने-सामने भीषण टक्कर, युवक गंभीर घायल उमरिया जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र के महिला थाना एवं कोतवाली सड़क मार्ग पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। तेज गति से आ रही दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और खून से लथपथ हालत में सड़क पर पड़ा रहा। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल पुलिस वाहन से जिला अस्पताल उमरिया पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। गौरतलब है कि जिले में यातायात नियमों की अनदेखी और तेज रफ्तार के कारण सड़क दुर्घटनाओं की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। लोगों ने लापरवाह और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि सड़क पर चलने वाले लोगों का जीवन सुरक्षित रह सके। उमरिया की हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहें NEWS 24 PUBLIC TV के साथ।1
- महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का जिलेभर में जोरदार प्रदर्शन, मोदी सरकार के खिलाफ लगाए नारे अनूपपुर। “जबसे भाजपा आई है, कमर तोड़ महंगाई है” जैसे नारों के साथ आज जिलेभर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के तत्वावधान में महंगाई के मुद्दे को लेकर केंद्र की मोदी सरकार और भाजपा के खिलाफ जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शक्कर, प्याज, पेट्रोल और गैस सिलेंडर समेत रोजमर्रा की जरूरी वस्तुओं की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता परेशान है और घरेलू बजट पर इसका सीधा असर पड़ रहा है। प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष गुड्डू चौहान, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता एवं नेता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने सरकार से महंगाई पर तत्काल नियंत्रण करने और आम जनता को राहत देने की मांग की।1
- ffgccbbvcxfjnxxxgbvccbbvvnnvcvvchhhchhjjhvvnbhsghtdjrfgutrddgffrfgggggfgffffyggggffffffff1
- सावन के पावन महीने में भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने वाले कांवड़ियों भावपूर्वक समाजसेवी मुकेश कुमार यादव और उनके साथियों के द्वारा जलपान की व्यवस्था किया गया पूरे देश में जिले से लेकर छोटे-छोटे गांव-कस्बे से सावन महीने के पावन अवसर में हर श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ की प्रार्थना आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए कावड़ यात्रा में एकत्रित होते हैं दूर-दूर से पदयात्रा करते हुए भोलेनाथ के धाम निज निवास को जाते हैं इसी को देखते हुए जिला कटनी ढीमरखेड़ा क्षेत्रसे समाजसेवी पत्रकार मुकेश कुमार यादव और उनके साथी सहयोगियों के द्वारा कांवड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को रस्ते रस्ते में खाने औरजलपान की व्यवस्था भावपूर्वक श्रद्धा अनुसार किऐ और भगवान भोलेनाथ से सभी श्रद्धालुओं की मनोकामना पूर्ण हो भोलेनाथ से प्रार्थना किऐ सावन के इस पावन महीने में कावड़ यात्रा इसलिए निकाली जाती है कि पौराणिक कथा में यह वर्णन किया गया है कि समुद्र मंथन के दौरान निकले हलाहल विष को भगवान भोलेनाथ ने अपनेकंठ में रोक लिए थे जिससे उनका कंठ नीला हो गया और वह नीलकंठ के नाम से जाने जाने लगे इसलिए सावन के पावन अवसर पर भगवान परशुराम और अन्य देवी देवताओं केसाथश्रद्धालु उस विष की प्रचंड गर्मी और जलन को शांत करने के लिए शिवजी के ऊपर गंगाजल से उनका जल अभिषेक किया जाने लगा जिससे सभी श्रद्धालुओं को भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त होता है2
- ट्रेन के आगे नन्हा शावक 💥 *बड़ी खबर*💥 *ट्रेन के आगे दौड़ा तेंदुए का शावक, सतर्क स्टाफ ने बचाई जान* बिलासपुर-कटनी रेलमार्ग की भनवारटंक टनल में पटरी पर तेंदुए का शावक नजर आया। ट्रेन के गार्ड और लोको पायलट ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तुरंत रफ्तार कम कर दी। गार्ड ने इस रोमांचक पल का वीडियो बनाया, जिसके बाद शावक सुरक्षित रूप से जंगल में लौट गया।1
- मध्य प्रदेश जिला उमरिया जनपद पंचायत करकेली ग्राम पंचायत देवरी माजरा एवं महुरी दोनों पंचायत के बीच बनने वाला यह पुल कब और कब तक बनेगा इसका जिम्मेदार कौन क्या यह पुल बनने से पहले स्कूली बच्चे या ग्राम वासियों की बली चाहता है चाहता है मध्य प्रदेश का जिला उमरिया जनपद पंचायत करकेली ग्राम पंचायत देवरी माजरा और ग्राम पंचायत महुरी दोनों पंचायत और अन्य ग्राम पंचायत को जोड़ने वाला यह है पुल जो की तीन चार वर्षो से आधार में है क्या सेतु विभाग ऐसी कौन सी नींद सो रहा है जिसे यह 3 वर्षों से अधूरा पुल दिखाई नहीं दे रहा है यह ठेकेदार की लापरवाही है या जिलाप्रशासन की ग्राम वासियों को अब ऐसा प्रतीत होने लगा है कि प्रशासन इंतजार में है जब तक कोई बड़ी घटना या किसी मासूम की जान नहीं जाएगी तब तक यह पुल का काम पूरा नहीं होगा क्योंकि यह पॉल सभी गांव को जोड़ने वाला एकमात्र पुल है देवी माजरा की हायर सेकेंडरी स्कूल जहां की माहुरी ग्राम पंचायत के हादसा के बच्चे आते हैं अब वह कैसे आते होंगे यह तो वही जानते हैं और सभी जानते हैं कि जब पल में पानी हो तो कितने खतरे से पार करके आते हैं वही पल के जिस स्कूल में बच्चे छोटे-छोटे बच्चे पुल पार करके आते हैं क्या उन मासूमों की जान लेने में लगा है प्रशासन या अधूरा पुल मासूमों की बाली मांगता है आखिर यह किसकी लापरवाही है ये सामने का नजारा देखिए ये पानी नहीं पानी में डूबा बच्चों का भविष्य है। क्योंकि यह एकमात्र रास्ता है जो देवरी और महुरी सहित कई गांवों को जोड़ती है और उमरिया शहपुरा मुख्यमार्ग में जुड़ता है। सैकड़ों बच्चे इसी रास्ते देवदंडी महुरी जरहा मोड से हाई स्कूल देवरी नहीं पहुंच पा रहे है, क्योंकि 1 हफ्ते से नदी उफान में है, पुल डूब गया है। वही पुल के दूसरी तरफ सरस्वती विद्यालय है जो महुरी के रास्ते में है जहां देवरी, हड़हा आसपास के सैकड़ों बच्चे पढ़ने जाते हैं अब वो सभी हफ्ते भर से नदी का पानी उतरने का इंतजार कर रहे हैं। दोनों तरफ आने -जाने वाले यात्री भी भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं। और यह पूरी परेशानी की जड़ 3 वर्षों से अधूरा पड़ा निर्माणाधीन पुल है। जो हर बीतते वर्ष में एक अधूरी आस दे जाता है1
- थाना जैतहरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई 96 मवेशियों को क्रूरता पूर्वक बांधकर रखने और कटने हेतु बाहर भेजने की तैयारी का खुलासा, 04 प्रकरण दर्ज अनूपपुर जैतहरी। मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम लपटा चौधरी टोला में विभिन्न लोगों के बाड़ों में बड़ी संख्या में भैंस एवं पड़ों को बिना चारा-पानी की व्यवस्था के क्रूरता पूर्वक रस्सियों से गर्दन, सींग एवं पैरों को बांधकर रखा गया है तथा उन्हें वाहनों के माध्यम से बाहर ले जाकर कटने हेतु भेजने की तैयारी की जा रही है। मुखबिर की सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब के निर्देशन में पुलिस लाइन अनूपपुर, थाना जैतहरी एवं पुलिस सहायता केन्द्र वेंकटनगर के बल की 04 टीमों का गठन कर ग्राम लपटा में दबिश एवं जांच की कार्यवाही की गई। चार अलग-अलग स्थानों से 96 मवेशी बरामद पहली टीम द्वारा संजय चौधरी निवासी लपटा के बाड़े की जांच की गई, जहां 12 भैंस एवं 02 भैंसा (पड़ा), कुल 14 मवेशी क्रूरता पूर्वक बांधकर रखे मिले। मौके पर एक महिन्द्रा पिकअप वाहन क्रमांक MP-18-ZF-8176 भी मिला, जिसमें मवेशियों को लोड करने की तैयारी की जा रही थी। एक व्यक्ति को मवेशी को डंडे से मारकर वाहन में चढ़ाने का प्रयास करते हुए पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम अतुल कुमार पिता लेखनलाल चौधरी, उम्र 20 वर्ष, निवासी लपटा बताया तथा मवेशियों को फिरोज उर्फ सोनू एवं कादिर अफजल का होना बताया। दूसरी टीम द्वारा मोहित चौधरी के बाड़े की जांच में 09 भैंसा (पड़ा) एवं 18 भैंस, कुल 27 मवेशी रस्सियों से क्रूरता पूर्वक बंधे मिले। मौके पर मिले व्यक्ति ने अपना नाम तीर्थशयन सिंह पिता दुर्गा सिंह, उम्र 28 वर्ष, निवासी पड़ौर थाना भालूमाड़ा बताया तथा मवेशियों को लोड करने हेतु वाहन का इंतजार करना बताया। तीसरी टीम द्वारा दादूराम चौधरी निवासी लपटा के बाड़े की जांच में 14 भैंसा (पड़ा) एवं 06 भैंस, कुल 20 मवेशी क्रूरता पूर्वक बंधे मिले। मौके पर मिले व्यक्ति ने अपना नाम संजय गुप्ता पिता हीरालाल गुप्ता, उम्र 28 वर्ष, निवासी पड़ौर थाना भालूमाड़ा बताया तथा मवेशियों को लोड करने हेतु वाहन का इंतजार करना बताया। चौथी टीम द्वारा उदल चौधरी के बाड़े की जांच में 20 भैंस एवं 15 भैंसा (पड़ा), कुल 35 मवेशी क्रूरता पूर्वक बंधे मिले। मौके पर मिले व्यक्ति ने अपना नाम काशीराम पिता दादूराम चौधरी, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम लपटा चौधरी मोहल्ला बताया तथा मवेशियों को बाहर भेजने के लिए वाहन का इंतजार करना बताया। इस प्रकार चारों स्थानों से कुल 96 मवेशी बरामद किए गए। मवेशियों के लिए पर्याप्त चारा-पानी की व्यवस्था नहीं थी तथा उन्हें कीचड़ में क्रूरता पूर्वक बांधकर रखा गया था। पुलिस द्वारा मवेशियों को विधिवत जप्त कर ग्राम लपटा गौशाला में सुरक्षार्थ रखवाया गया तथा उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया। मौके से जप्त पिकअप वाहन को थाना परिसर में सुरक्षार्थ रखा गया। प्रकरण में मवेशियों को क्रूरता पूर्वक बांधकर रखने एवं चारा-पानी की उचित व्यवस्था नहीं करने के संबंध में पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 की धारा 11(1)(घ), (ङ) तथा मध्यप्रदेश कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत कुल 04 पृथक-पृथक प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए हैं।1
- उमरिया जिले में जानलेवा हमला! बुजुर्ग दंपती पर लोहे की रॉड से वार 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा उमरिया जिले के ग्राम चिल्हारी में बीच बाजार स्थित मनिहारी दुकान में बैठे बुजुर्ग दंपती पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में 70 वर्षीय जनकी कचेर एवं 75 वर्षीय मोहन कचेर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए बरही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए कटनी रेफर किया गया। वहीं अमरपुर चौकी प्रभारी अभिलाष सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सत्यम साहू को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय न्यायालय उमरिया के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। अमरपुर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।1