logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं,आज जनदर्शन में कुल 22 आवेदन हुए प्राप्त। कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं,आज जनदर्शन में कुल 22 आवेदन हुए प्राप्त।

12 hrs ago
user_Bhupendra lahare
Bhupendra lahare
Farmer मलखरोदा, सक्ती, छत्तीसगढ़•
12 hrs ago

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं,आज जनदर्शन में कुल 22 आवेदन हुए प्राप्त। कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं,आज जनदर्शन में कुल 22 आवेदन हुए प्राप्त।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं,आज जनदर्शन में कुल 22 आवेदन हुए प्राप्त। कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं,आज जनदर्शन में कुल 22 आवेदन हुए प्राप्त।
    1
    कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं,आज जनदर्शन में कुल 22 आवेदन हुए प्राप्त।
कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं,आज जनदर्शन में कुल 22 आवेदन हुए प्राप्त।
    user_Bhupendra lahare
    Bhupendra lahare
    Farmer मलखरोदा, सक्ती, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
  • अवैध महुआ शराब के ठिकानों पर राहौद पुलिस का छापा, 12 लीटर शराब जब्त; 5 क्विंटल लाहन नष्ट,एक आरोपी गिरफ्तार, शराब बनाने के बर्तन भी जब्त जांजगीर-चांपा। अवैध कच्ची महुआ शराब के खिलाफ राहौद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अलग-अलग ठिकानों पर दबिश देकर 12 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की और एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। कार्रवाई के दौरान मौके पर लावारिस हालत में मिला करीब 5 क्विंटल महुआ लाहन भी नष्ट किया गया। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क के मार्गदर्शन में पुलिस सहायता केंद्र राहौद प्रभारी राजेंद्र सिंह क्षत्रिय के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार राहौद क्षेत्र में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बनाने और बेचने की सूचना पर पुलिस टीम ने संबंधित ठिकानों पर दबिश दी। मौके पर शराब बनाने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे बर्तन और अन्य सामग्री भी मिली, जिसे पुलिस ने जब्त किया। इसी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने माया शंकर गोड, निवासी राहौद के कब्जे से 12 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। 5 क्विंटल महुआ लाहन किया नष्ट कार्रवाई के दौरान कुछ स्थानों पर लावारिस हालत में करीब 5 क्विंटल महुआ लाहन मिला। पुलिस ने मौके पर ही इसे नष्ट कर दिया, ताकि इसका इस्तेमाल अवैध शराब बनाने में न किया जा सके। राहौद पुलिस की कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब बनाने और बेचने वालों में हड़कंप की स्थिति है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
    1
    अवैध महुआ शराब के ठिकानों पर राहौद पुलिस का छापा, 12 लीटर शराब जब्त; 5 क्विंटल लाहन नष्ट,एक आरोपी गिरफ्तार, शराब बनाने के बर्तन भी जब्त

जांजगीर-चांपा। अवैध कच्ची महुआ शराब के खिलाफ राहौद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अलग-अलग ठिकानों पर दबिश देकर 12 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की और एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। कार्रवाई के दौरान मौके पर लावारिस हालत में मिला करीब 5 क्विंटल महुआ लाहन भी नष्ट किया गया।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क के मार्गदर्शन में पुलिस सहायता केंद्र राहौद प्रभारी राजेंद्र सिंह क्षत्रिय के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार राहौद क्षेत्र में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बनाने और बेचने की सूचना पर पुलिस टीम ने संबंधित ठिकानों पर दबिश दी। मौके पर शराब बनाने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे बर्तन और अन्य सामग्री भी मिली, जिसे पुलिस ने जब्त किया।
इसी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने माया शंकर गोड, निवासी राहौद के कब्जे से 12 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
5 क्विंटल महुआ लाहन किया नष्ट
कार्रवाई के दौरान कुछ स्थानों पर लावारिस हालत में करीब 5 क्विंटल महुआ लाहन मिला। पुलिस ने मौके पर ही इसे नष्ट कर दिया, ताकि इसका इस्तेमाल अवैध शराब बनाने में न किया जा सके।
राहौद पुलिस की कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब बनाने और बेचने वालों में हड़कंप की स्थिति है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
    user_Manish Kumar
    Manish Kumar
    जांजगीर, जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • कोरबा खपरैल में छिपा 10 फीट का किंग कोबरा, रात में रेस्क्यू से मचा हड़कंप!
    1
    कोरबा  खपरैल में छिपा 10 फीट का किंग कोबरा, रात में रेस्क्यू से मचा हड़कंप!
    user_Dhananajy jangde
    Dhananajy jangde
    Advertising agency करतला, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • धरमजयगढ़ वन मंडल में 18 किसानों के फसल को हाथियों ने रौंदा 3 कच्चे मकान भी ढहाए,रात में जंगल से निकलकर बस्ती तक पहुंच रहे विभाग आंकलन में जूटा।
    1
    धरमजयगढ़ वन मंडल में 18 किसानों के फसल को हाथियों ने रौंदा 3 कच्चे मकान भी ढहाए,रात में जंगल से निकलकर बस्ती तक पहुंच रहे विभाग आंकलन में जूटा।
    user_Raigarh Chhattisgarh
    Raigarh Chhattisgarh
    रायगढ़, रायगढ़, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • नागपंचमी मेले की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, ASP यूलैंडन यार्क ने पोड़ीदहला पहाड़ का लिया जायजा जांजगीर-चांपा। अकलतरा क्षेत्र के ग्राम पोड़ीदहला में 17 अगस्त को होने वाले नागपंचमी मेले को लेकर जांजगीर-चांपा पुलिस ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने मेला स्थल और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण शुरू कर दिया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में नवपदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क बुधवार को स्वयं पोड़ीदहला पहाड़ पहुंचीं। उन्होंने मेला स्थल, पहुंच मार्ग और आसपास के संभावित भीड़ वाले स्थानों का जायजा लिया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को लेकर संबंधित पुलिस अधिकारियों से जानकारी ली गई। ASP ने मेला आयोजन समितियों और क्षेत्र में सक्रिय पहाड़ी मित्रों से भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस तथा मेला समिति के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है। युवाओं से चूड़ा पहनकर मेले में नहीं आने की अपील पुलिस ने मेले में आने वाले युवाओं से विशेष अपील की है कि वे हाथ में चूड़ा या कड़ा पहनकर भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में न आएं। पुलिस का कहना है कि भीड़ के बीच ऐसी वस्तुओं से किसी प्रकार की अप्रिय घटना की आशंका को कम करने के लिए यह समझाइश दी जा रही है। बच्चों को अकेले मेले में न भेजें पुलिस ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे नाबालिग बच्चों को भीड़भाड़ वाले मेले में अकेले न भेजें। बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें और उन्हें अपने साथ रखें, ताकि किसी तरह की अनहोनी या गुम होने की स्थिति से बचा जा सके। पुलिस ने श्रद्धालुओं से शांति और अनुशासन बनाए रखने, मेला समिति एवं पुलिस द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की है। पुलिस प्रशासन का लक्ष्य नागपंचमी पर्व को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित माहौल में संपन्न कराना है। मेले में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी।
    1
    नागपंचमी मेले की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, ASP यूलैंडन यार्क ने पोड़ीदहला पहाड़ का लिया जायजा
जांजगीर-चांपा। अकलतरा क्षेत्र के ग्राम पोड़ीदहला में 17 अगस्त को होने वाले नागपंचमी मेले को लेकर जांजगीर-चांपा पुलिस ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने मेला स्थल और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण शुरू कर दिया है।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में नवपदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क बुधवार को स्वयं पोड़ीदहला पहाड़ पहुंचीं। उन्होंने मेला स्थल, पहुंच मार्ग और आसपास के संभावित भीड़ वाले स्थानों का जायजा लिया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को लेकर संबंधित पुलिस अधिकारियों से जानकारी ली गई।
ASP ने मेला आयोजन समितियों और क्षेत्र में सक्रिय पहाड़ी मित्रों से भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस तथा मेला समिति के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है।
युवाओं से चूड़ा पहनकर मेले में नहीं आने की अपील
पुलिस ने मेले में आने वाले युवाओं से विशेष अपील की है कि वे हाथ में चूड़ा या कड़ा पहनकर भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में न आएं। पुलिस का कहना है कि भीड़ के बीच ऐसी वस्तुओं से किसी प्रकार की अप्रिय घटना की आशंका को कम करने के लिए यह समझाइश दी जा रही है।
बच्चों को अकेले मेले में न भेजें
पुलिस ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे नाबालिग बच्चों को भीड़भाड़ वाले मेले में अकेले न भेजें। बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें और उन्हें अपने साथ रखें, ताकि किसी तरह की अनहोनी या गुम होने की स्थिति से बचा जा सके।
पुलिस ने श्रद्धालुओं से शांति और अनुशासन बनाए रखने, मेला समिति एवं पुलिस द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।
पुलिस प्रशासन का लक्ष्य नागपंचमी पर्व को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित माहौल में संपन्न कराना है। मेले में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी।
    user_Manish Kumar
    Manish Kumar
    जांजगीर, जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • सौतेली मां की हत्या के आरोपी को बाराद्वार पुलिश ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल, सौतेली मां की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, बाराद्वार पुलिस की त्वरित कार्रवाई, घटना में प्रयुक्त लकड़ी की बेड़ी भी जप्त। सक्ती। बाराद्वार थाना क्षेत्र के ग्राम दुरपा में सौतेली मां कौशिल्या सिदार की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी अनिल कुमार सिदार (38 वर्ष) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, 10 अगस्त की शाम आरोपी द्वारा कौशिल्या सिदार पर लकड़ी की बेड़ी से हमला किया गया, जिससे गंभीर चोट लगने के बाद उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी सिर में गंभीर चोट, हड्डी टूटने और आंतरिक रक्तस्राव से मृत्यु की पुष्टि हुई। मामले में थाना बाराद्वार में अपराध क्रमांक 284/2026 के तहत धारा 103(1) बीएनएस में अपराध दर्ज किया गया। पूछताछ में आरोपी ने घटना करना स्वीकार किया और उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लकड़ी की बेड़ी 12 अगस्त को जप्त की गई। इसके बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं एसडीओपी भुवनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र यादव व स्टाफ की महत्वपूर्ण योगदान रहा।
    1
    सौतेली मां की हत्या के आरोपी को बाराद्वार पुलिश ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल,

सौतेली मां की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल,
बाराद्वार पुलिस की त्वरित कार्रवाई, घटना में प्रयुक्त लकड़ी की बेड़ी भी जप्त।
सक्ती। बाराद्वार थाना क्षेत्र के ग्राम दुरपा में सौतेली मां कौशिल्या सिदार की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी अनिल कुमार सिदार (38 वर्ष) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, 10 अगस्त की शाम आरोपी द्वारा कौशिल्या सिदार पर लकड़ी की बेड़ी से हमला किया गया, जिससे गंभीर चोट लगने के बाद उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी सिर में गंभीर चोट, हड्डी टूटने और आंतरिक रक्तस्राव से मृत्यु की पुष्टि हुई।
मामले में थाना बाराद्वार में अपराध क्रमांक 284/2026 के तहत धारा 103(1) बीएनएस में अपराध दर्ज किया गया। पूछताछ में आरोपी ने घटना करना स्वीकार किया और उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लकड़ी की बेड़ी 12 अगस्त को जप्त की गई। इसके बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं एसडीओपी भुवनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र यादव व स्टाफ की महत्वपूर्ण योगदान रहा।
    user_Lala upadhyay
    Lala upadhyay
    Local News Reporter Sakti, Chhattisgarh•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.