logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सात करोड़ की लागत से बने कोहंडौर थाने के नए भवन का उद्घाटन प्रतापगढ़। पुलिस व्यवस्था को बेहतर और आधुनिक बनाने की दिशा में शनिवार को प्रतापगढ़ पुलिस को नई सौगात मिली। दोपहर करीब 12:30 बजे कोहंडौर थाने के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय और पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने किया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार और ब्रजनन्दन राय समेत पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि कोहंडौर थाने का नया भवन करीब दो वर्ष में लगभग सात करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। भवन में पुलिसकर्मियों के साथ ही थाने आने वाले फरियादियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई गई हैं। नए भवन के निर्माण से पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्यस्थल मिलने के साथ फरियादियों को भी सुविधाजनक माहौल मिलेगा। अब तक कोहंडौर थाना दूसरे स्थान पर संचालित हो रहा था। नवनिर्मित भवन तैयार होने के बाद थाना परिसर को नए भवन में स्थानांतरित कर दिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक आधुनिक सुविधाओं से लैस यह भवन क्षेत्र में पुलिसिंग व्यवस्था को और व्यवस्थित करने में सहायक होगा। प्रतापगढ़ जिले में पुलिस विभाग के भवनों को आधुनिक बनाने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। इससे पहले दिलीपपुर, कोतवाली देहात और लीलापुर थानों के नवनिर्मित भवनों का भी उद्घाटन किया जा चुका है। अधिकारियों ने कहा कि बेहतर आधारभूत सुविधाओं के माध्यम से पुलिसकर्मियों को कार्य करने के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने के साथ आम लोगों को भी पुलिस सेवाएं अधिक सुविधाजनक तरीके से उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

17 hrs ago
user_ALOK YADAV
ALOK YADAV
Local News Reporter प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
17 hrs ago

सात करोड़ की लागत से बने कोहंडौर थाने के नए भवन का उद्घाटन प्रतापगढ़। पुलिस व्यवस्था को बेहतर और आधुनिक बनाने की दिशा में शनिवार को प्रतापगढ़ पुलिस को नई सौगात मिली। दोपहर करीब 12:30 बजे कोहंडौर थाने के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय और पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने किया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार और ब्रजनन्दन राय समेत पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि कोहंडौर थाने का नया भवन करीब दो वर्ष में लगभग सात करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। भवन में पुलिसकर्मियों के साथ ही थाने आने वाले फरियादियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई गई हैं। नए भवन के निर्माण से पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्यस्थल मिलने के साथ फरियादियों को भी सुविधाजनक माहौल मिलेगा। अब तक कोहंडौर थाना दूसरे स्थान पर संचालित हो रहा था। नवनिर्मित भवन तैयार होने के बाद थाना परिसर को नए भवन में स्थानांतरित कर दिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक आधुनिक सुविधाओं से लैस यह भवन क्षेत्र में पुलिसिंग व्यवस्था को और व्यवस्थित करने में सहायक होगा। प्रतापगढ़ जिले में पुलिस विभाग के भवनों को आधुनिक बनाने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। इससे पहले दिलीपपुर, कोतवाली देहात और लीलापुर थानों के नवनिर्मित भवनों का भी उद्घाटन किया जा चुका है। अधिकारियों ने कहा कि बेहतर आधारभूत सुविधाओं के माध्यम से पुलिसकर्मियों को कार्य करने के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने के साथ आम लोगों को भी पुलिस सेवाएं अधिक सुविधाजनक तरीके से उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *जम्मू कश्मीर: विधानसभा में कांग्रेस विधायकों ने...* मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया और उनके इस्तीफे की मांग की...
    1
    *जम्मू कश्मीर: विधानसभा में कांग्रेस विधायकों ने...* मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया और उनके इस्तीफे की मांग की...
    user_Kkk
    Kkk
    लालगंज, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • चक्रवाती तूफान के असर से बदला मौसम, तेज बारिश और हवा से धान की फसल गिरी प्रतापगढ़। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान अर्नव के असर के चलते क्षेत्र में मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं के कारण खेतों में खड़ी धान की फसल को नुकसान पहुंचने लगा है। धान की बालियां भारी होने के कारण कई खेतों में फसल जमीन पर गिर गई है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसान सीताराम ने बताया कि इस समय धान की फसल तैयार होने की ओर है। बालियां बड़ी और भारी हो गई हैं, ऐसे में तेज हवा और बारिश के चलते पौधे खेत में गिर जा रहे हैं। फसल गिरने से दाने खराब होने के साथ कटाई में भी परेशानी बढ़ने की आशंका है। किसान जीतलाल, अतुल तिवारी, जगदीप मिश्र और अखिलेश यादव आदि ने बताया कि बारिश और तेज हवा का सिलसिला जारी रहा तो धान की फसल को और नुकसान हो सकता है। किसानों ने कहा कि पहले से ही खेती में लागत बढ़ी हुई है और अब मौसम की मार से उत्पादन प्रभावित होने की चिंता सताने लगी है। किसानों का कहना है कि खेतों में खड़ी फसल को देखकर उनकी मेहनत और लागत की चिंता बढ़ गई है। यदि मौसम जल्द साफ नहीं हुआ तो धान की गुणवत्ता और पैदावार दोनों पर असर पड़ सकता है।
    1
    चक्रवाती तूफान के असर से बदला मौसम, तेज बारिश और हवा से धान की फसल गिरी
प्रतापगढ़। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान अर्नव के असर के चलते क्षेत्र में मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं के कारण खेतों में खड़ी धान की फसल को नुकसान पहुंचने लगा है। धान की बालियां भारी होने के कारण कई खेतों में फसल जमीन पर गिर गई है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।
किसान सीताराम ने बताया कि इस समय धान की फसल तैयार होने की ओर है। बालियां बड़ी और भारी हो गई हैं, ऐसे में तेज हवा और बारिश के चलते पौधे खेत में गिर जा रहे हैं। फसल गिरने से दाने खराब होने के साथ कटाई में भी परेशानी बढ़ने की आशंका है।
किसान जीतलाल, अतुल तिवारी, जगदीप मिश्र और अखिलेश यादव आदि ने बताया कि बारिश और तेज हवा का सिलसिला जारी रहा तो धान की फसल को और नुकसान हो सकता है। किसानों ने कहा कि पहले से ही खेती में लागत बढ़ी हुई है और अब मौसम की मार से उत्पादन प्रभावित होने की चिंता सताने लगी है।
किसानों का कहना है कि खेतों में खड़ी फसल को देखकर उनकी मेहनत और लागत की चिंता बढ़ गई है। यदि मौसम जल्द साफ नहीं हुआ तो धान की गुणवत्ता और पैदावार दोनों पर असर पड़ सकता है।
    user_ALOK YADAV
    ALOK YADAV
    Local News Reporter प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • अमेठी में इंजीनियरिंग का नायाब नमूना तेज बारिश और जलभराव के बीच बन रहा एक करोड़ का नाला, व्यापारियों ने गुणवत्ता पर उठाए सवाल अमेठी। नगर पंचायत अमेठी के सुल्तानपुर रोड पर करीब एक करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन नाले को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। तेज बारिश और घुटनों तक भरे पानी के बीच नाले का निर्माण कार्य कराए जाने को लेकर स्थानीय व्यापारियों ने आपत्ति जताई है। व्यापारियों ने निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए पूरे नाले की तकनीकी जांच कराने की मांग की है। स्थानीय व्यापारियों का आरोप है कि नाला निर्माण में इस्तेमाल की जा रही बालू की गुणवत्ता खराब है और सीमेंट भी मानकों के अनुरूप नहीं है। उनका यह भी आरोप है कि एस्टिमेट में निर्धारित सरिया की तुलना में मौके पर कम मात्रा में और पुरानी सरिया का इस्तेमाल किया जा रहा है। व्यापारियों का कहना है कि बारिश और जलभराव के बीच निर्माण कराए जाने से इसकी गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका है। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष महेश सोनी के मुताबिक, निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर पूर्व में जिलाधिकारी और उपजिलाधिकारी से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक जांच नहीं कराई गई। व्यापारियों का कहना है कि नाले की ऊंचाई और गहराई भी कई स्थानों पर अलग-अलग दिखाई दे रही है, जिससे भविष्य में जल निकासी की व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। निर्माण कार्य पर आपत्ति जताने वालों में सुशील जायसवाल, संदीप अग्रहरि, पवन वर्मा, कमल सरोज, रमेश राव, पवन वैश्य, आनंद बरनवाल, अखिलेश सरोज, चित्रांशु जायसवाल, मोनू सोनी, आशीष जायसवाल, विकास सरोज, फारूक राइन, आरिफ, कृष्णा मोदनवाल, हिमांशु कुमार, राहुल लोहिया, सोनू कसौधन, अमित कुमार और अनूप अग्रहरि समेत अन्य व्यापारी शामिल हैं। नियमों के विपरीत निर्माण पर कार्रवाई के निर्देश वहीं, नगर पंचायत के अभियंता अमित पाठक ने बताया कि नाला निर्माण को लेकर ठेकेदार को पूर्व में ही नोटिस जारी किया जा चुका है। हालांकि, अभी तक नोटिस का कोई जवाब प्राप्त नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि नियमों के विपरीत बनाए जा रहे नाले को तुड़वाने के निर्देश दिए गए हैं। यदि निर्धारित मानकों के अनुरूप निर्माण नहीं कराया गया और नाला नहीं तोड़ा गया तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी और संबंधित विभाग से नाले के निर्माण की निष्पक्ष तकनीकी जांच कराने की मांग की है। व्यापारियों ने एस्टिमेट, एमबी, इस्तेमाल की गई निर्माण सामग्री, सरिया की मात्रा व गुणवत्ता तथा नाले की जल निकासी क्षमता का सत्यापन कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएं, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।
    1
    अमेठी में इंजीनियरिंग का नायाब नमूना

तेज बारिश और जलभराव के बीच बन रहा एक करोड़ का नाला, व्यापारियों ने गुणवत्ता पर उठाए सवाल
अमेठी। नगर पंचायत अमेठी के सुल्तानपुर रोड पर करीब एक करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन नाले को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। तेज बारिश और घुटनों तक भरे पानी के बीच नाले का निर्माण कार्य कराए जाने को लेकर स्थानीय व्यापारियों ने आपत्ति जताई है। व्यापारियों ने निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए पूरे नाले की तकनीकी जांच कराने की मांग की है।
स्थानीय व्यापारियों का आरोप है कि नाला निर्माण में इस्तेमाल की जा रही बालू की गुणवत्ता खराब है और सीमेंट भी मानकों के अनुरूप नहीं है। उनका यह भी आरोप है कि एस्टिमेट में निर्धारित सरिया की तुलना में मौके पर कम मात्रा में और पुरानी सरिया का इस्तेमाल किया जा रहा है। व्यापारियों का कहना है कि बारिश और जलभराव के बीच निर्माण कराए जाने से इसकी गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका है।
व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष महेश सोनी के मुताबिक, निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर पूर्व में जिलाधिकारी और उपजिलाधिकारी से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक जांच नहीं कराई गई। व्यापारियों का कहना है कि नाले की ऊंचाई और गहराई भी कई स्थानों पर अलग-अलग दिखाई दे रही है, जिससे भविष्य में जल निकासी की व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
निर्माण कार्य पर आपत्ति जताने वालों में सुशील जायसवाल, संदीप अग्रहरि, पवन वर्मा, कमल सरोज, रमेश राव, पवन वैश्य, आनंद बरनवाल, अखिलेश सरोज, चित्रांशु जायसवाल, मोनू सोनी, आशीष जायसवाल, विकास सरोज, फारूक राइन, आरिफ, कृष्णा मोदनवाल, हिमांशु कुमार, राहुल लोहिया, सोनू कसौधन, अमित कुमार और अनूप अग्रहरि समेत अन्य व्यापारी शामिल हैं।
नियमों के विपरीत निर्माण पर कार्रवाई के निर्देश
वहीं, नगर पंचायत के अभियंता अमित पाठक ने बताया कि नाला निर्माण को लेकर ठेकेदार को पूर्व में ही नोटिस जारी किया जा चुका है। हालांकि, अभी तक नोटिस का कोई जवाब प्राप्त नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि नियमों के विपरीत बनाए जा रहे नाले को तुड़वाने के निर्देश दिए गए हैं। यदि निर्धारित मानकों के अनुरूप निर्माण नहीं कराया गया और नाला नहीं तोड़ा गया तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी और संबंधित विभाग से नाले के निर्माण की निष्पक्ष तकनीकी जांच कराने की मांग की है। व्यापारियों ने एस्टिमेट, एमबी, इस्तेमाल की गई निर्माण सामग्री, सरिया की मात्रा व गुणवत्ता तथा नाले की जल निकासी क्षमता का सत्यापन कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएं, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।
    user_Aditya Mishra
    Aditya Mishra
    पत्रकार अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • लगातार बारिश के बीच डीएम-एसपी ने किया जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण। बिहारीगंज गांव पहुंचकर गुलालपुर ड्रेन का लिया जायजा, फसलों के सर्वे के दिए निर्देश। लगातार बारिश के बीच डीएम-एसपी ने किया जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण। बिहारीगंज गांव पहुंचकर गुलालपुर ड्रेन का लिया जायजा, फसलों के सर्वे के दिए निर्देश। ग्रामीणों से संवाद कर जानी समस्याएं, भूमिहीन परिवारों को पट्टा आवंटन करने के निर्देश। आगामी दो दिनों तक विशेष सतर्कता बरतने की अपील, जर्जर मकानों में न रहने की सलाह। अमेठी जनपद में लगातार हो रही वर्षा के दृष्टिगत जलभराव की वास्तविक स्थिति का आकलन करने के लिए जिलाधिकारी शशांक चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने शनिवार को संयुक्त रूप से तहसील गौरीगंज क्षेत्र के बिहारीगंज गांव का दौरा किया।इस दौरान उन्होंने गुलालपुर ड्रेन का निरीक्षण कर जल निकासी व्यवस्था का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि लगातार वर्षा के कारण किसानों की फसलों को हुए संभावित नुकसान का तत्काल सर्वे कराया जाए। उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रभावित क्षेत्रों का मौके पर जाकर आकलन करें तथा समयबद्ध रिपोर्ट उपलब्ध कराएं, ताकि किसानों को नियमानुसार सहायता प्रदान की जा सके। उन्होंने कहा कि जहां भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो रही है, वहां पानी की निकासी की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जलभराव के कारण किसानों, ग्रामीणों एवं आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए संबंधित विभाग समन्वय स्थापित कर त्वरित कार्रवाई करें। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त की। ग्रामीणों ने पंचायत भवन का निर्माण अधूरा होने, विद्युत आपूर्ति में समस्या तथा कुछ पात्र परिवारों को शौचालय योजना का लाभ न मिलने की जानकारी दी। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति की भी जानकारी ली तथा भूमिहीन परिवारों की स्थिति के बारे में पूछा। संबंधित लेखपाल द्वारा बताया गया कि गांव में लगभग 5 से 6 परिवार ऐसे हैं जिनके पास भूमि उपलब्ध नहीं है। इस पर जिलाधिकारी ने पात्र भूमिहीन परिवारों को नियमानुसार पट्टा आवंटित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी शशांक चौधरी ने ग्रामीणों से आगामी दो दिनों तक विशेष सावधानी एवं सतर्कता बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनियों को गंभीरता से लें तथा अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें। विशेष रूप से कच्चे एवं जर्जर मकानों में रहने वाले लोग सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं तथा जलभराव वाले क्षेत्रों एवं विद्युत तारों के संपर्क से बचें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। जनपदवासियों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी गौरीगंज दिशा श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार अनुश्री त्रिपाठी सहित राजस्व विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    2
    लगातार बारिश के बीच डीएम-एसपी ने किया जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण।

बिहारीगंज गांव पहुंचकर गुलालपुर ड्रेन का लिया जायजा, फसलों के सर्वे के दिए निर्देश।
लगातार बारिश के बीच डीएम-एसपी ने किया जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण।
बिहारीगंज गांव पहुंचकर गुलालपुर ड्रेन का लिया जायजा, फसलों के सर्वे के दिए निर्देश।
ग्रामीणों से संवाद कर जानी समस्याएं, भूमिहीन परिवारों को पट्टा आवंटन करने के निर्देश।
आगामी दो दिनों तक विशेष सतर्कता बरतने की अपील, जर्जर मकानों में न रहने की सलाह।
अमेठी जनपद में लगातार हो रही वर्षा के दृष्टिगत जलभराव की वास्तविक स्थिति का आकलन करने के लिए जिलाधिकारी शशांक चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने शनिवार को संयुक्त रूप से तहसील गौरीगंज क्षेत्र के बिहारीगंज गांव का दौरा किया।इस दौरान उन्होंने गुलालपुर ड्रेन का निरीक्षण कर जल निकासी व्यवस्था का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि लगातार वर्षा के कारण किसानों की फसलों को हुए संभावित नुकसान का तत्काल सर्वे कराया जाए। उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रभावित क्षेत्रों का मौके पर जाकर आकलन करें तथा समयबद्ध रिपोर्ट उपलब्ध कराएं, ताकि किसानों को नियमानुसार सहायता प्रदान की जा सके। उन्होंने कहा कि जहां भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो रही है, वहां पानी की निकासी की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जलभराव के कारण किसानों, ग्रामीणों एवं आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए संबंधित विभाग समन्वय स्थापित कर त्वरित कार्रवाई करें। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त की। ग्रामीणों ने पंचायत भवन का निर्माण अधूरा होने, विद्युत आपूर्ति में समस्या तथा कुछ पात्र परिवारों को शौचालय योजना का लाभ न मिलने की जानकारी दी। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति की भी जानकारी ली तथा भूमिहीन परिवारों की स्थिति के बारे में पूछा। संबंधित लेखपाल द्वारा बताया गया कि गांव में लगभग 5 से 6 परिवार ऐसे हैं जिनके पास भूमि उपलब्ध नहीं है। इस पर जिलाधिकारी ने पात्र भूमिहीन परिवारों को नियमानुसार पट्टा आवंटित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी शशांक चौधरी ने ग्रामीणों से आगामी दो दिनों तक विशेष सावधानी एवं सतर्कता बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनियों को गंभीरता से लें तथा अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें। विशेष रूप से कच्चे एवं जर्जर मकानों में रहने वाले लोग सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं तथा जलभराव वाले क्षेत्रों एवं विद्युत तारों के संपर्क से बचें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। जनपदवासियों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी गौरीगंज दिशा श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार अनुश्री त्रिपाठी सहित राजस्व विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_रामकृष्ण मिश्र
    रामकृष्ण मिश्र
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • दुकान के ऊपर उतरा करंट, बिजली विभाग को फोन करने पर नहीं उठा कॉल अमेठी। पंजाब नेशनल बैंक के सामने स्थित एक किराने की दुकान के ऊपर बिजली का करंट उतरने से दुकानदार में अफरा-तफरी मच गई। दुकानदार के मुताबिक, घटना के दौरान दुकान के ऊपर करंट उतरने लगा, जिससे बड़ा हादसा होने का खतरा बना रहा। दुकानदार ने बताया कि मामले की सूचना देने के लिए बिजली विभाग को कई बार फोन किया गया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग से तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच कराने और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।
    3
    दुकान के ऊपर उतरा करंट, बिजली विभाग को फोन करने पर नहीं उठा कॉल
अमेठी। पंजाब नेशनल बैंक के सामने स्थित एक किराने की दुकान के ऊपर बिजली का करंट उतरने से दुकानदार में अफरा-तफरी मच गई। दुकानदार के मुताबिक, घटना के दौरान दुकान के ऊपर करंट उतरने लगा, जिससे बड़ा हादसा होने का खतरा बना रहा।
दुकानदार ने बताया कि मामले की सूचना देने के लिए बिजली विभाग को कई बार फोन किया गया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग से तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच कराने और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।
    user_Komal Gupta
    Komal Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • *लखनऊ: थाना चौक क्षेत्र के अंतर्गत...* हयात नर्सिंग होम के पास चौपटिया रोड पर एक दुकान के अंदर लगी भीषण आग। बारिश के कारण सूत्रों के हवाले से शॉर्ट सर्कल की वजह से लगी आग... स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना देकर बुलाया, जिसके बाद तुरंत शटर तोड़कर आग पर काबू पाया गया...
    1
    *लखनऊ: थाना चौक क्षेत्र के अंतर्गत...* हयात नर्सिंग होम के पास चौपटिया रोड पर एक दुकान के अंदर लगी भीषण आग। बारिश के कारण सूत्रों के हवाले से शॉर्ट सर्कल की वजह से लगी आग...
  स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना देकर बुलाया, जिसके बाद तुरंत शटर तोड़कर आग पर काबू पाया गया...
    user_Kkk
    Kkk
    लालगंज, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • रायबरेली-लालगंज मार्ग पर अहमदपुर के पास विशाल महुआ का पेड़ गिरने से कोई हताहत नहीं हुआ और लोग बाल-बाल बच गए
    1
    रायबरेली-लालगंज मार्ग पर अहमदपुर के पास विशाल महुआ का पेड़ गिरने से कोई हताहत नहीं हुआ और लोग बाल-बाल बच गए
    user_Pankaj
    Pankaj
    Photography studio लालगंज, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • रायबरेली जिले के डीह थाना क्षेत्र के अंतर्गत घर के अंदर फांसी के फंदे से लगभग 22 वर्षीय युवक का शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया है।
    1
    रायबरेली जिले के डीह थाना क्षेत्र के अंतर्गत घर के अंदर फांसी के फंदे से लगभग 22 वर्षीय युवक का शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया है।
    user_Pankaj
    Pankaj
    Photography studio लालगंज, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • आजमगढ़ में पूजा के दौरान हुई फायरिंग, महिला समेत तीन लोगो की मौत आजमगढ़ में पूजा के दौरान खूनी खेल अहरौला के शंभूपुर में फायरिंग, महिला समेत 3 की मौत आजमगढ़ के अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव में मंगलवार शाम पूजा के दौरान विवाद के बाद फायरिंग का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, गोली लगने से अरविंद सिंह की पत्नी बबीता और पूजा कराने पहुंचे दो पंडितों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पंडितों से आधार कार्ड मांगने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच और साक्ष्य जुटाने में लगी है। घटना के कारणों और मौतों की आधिकारिक पुष्टि जांच व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी।
    1
    आजमगढ़ में पूजा के दौरान हुई फायरिंग, महिला समेत तीन लोगो की मौत 
आजमगढ़ में पूजा के दौरान खूनी खेल अहरौला के शंभूपुर में फायरिंग, महिला समेत 3 की मौत
आजमगढ़ के अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव में मंगलवार शाम पूजा के दौरान विवाद के बाद फायरिंग का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, गोली लगने से अरविंद सिंह की पत्नी बबीता और पूजा कराने पहुंचे दो पंडितों की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि पंडितों से आधार कार्ड मांगने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच और साक्ष्य जुटाने में लगी है। घटना के कारणों और मौतों की आधिकारिक पुष्टि जांच व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी।
    user_रमेश श्रीवास्तव
    रमेश श्रीवास्तव
    Software Developer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.