हनुमान जन्मोत्सव पर सीकरी में भंडारे का आयोजन, भक्तों को किया गया आमंत्रित सीकरी कस्बे में श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर प्राचीन श्री सिद्ध हनुमान मंदिर, हाई स्कूल परिसर में भंडारे का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक कार्यक्रम गुरुवार, 2 अप्रैल 2026 को प्रातः 11 बजे से प्रारंभ होगा। आयोजन समिति द्वारा क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं एवं भक्तों को इस पुण्य अवसर पर शामिल होकर हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त करने और प्रसाद ग्रहण करने के लिए सादर आमंत्रित किया गया है। मंदिर परिसर में विशेष सजावट और भक्ति कार्यक्रमों की भी तैयारी की जा रही है, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय बनेगा। आयोजक भगत तीर्थ राज खत्री ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी हनुमान जन्मोत्सव को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है, जिसके लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। आयोजन का उद्देश्य समाज में धार्मिक भावना को बढ़ावा देना और आपसी भाईचारे को मजबूत करना है। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने की अपील की है। 🚩🙏

- उदयपुरवाटी में पावर ग्रिड के खिलाफ धरना समाप्त ढाई महीने से चल रहा था ग्रामीणों का आंदोलन प्रशासन ने मानी ग्रामीणों की मांग भेरूजी की बणी बचाने की मुहिम हुई सफल पावर ग्रिड लाइन शिफ्ट करने के आदेश जारी तहसीलदार ने मिठाई खिलाकर खत्म कराया धरना ग्रामीणों ने रंग-गुलाल से मनाया जश्न सभी दलों के समर्थन से मिली जीत भेरूजी मंदिर पहुंचकर जताया आभार गिरावड़ी गांव के ग्रामीणों की बड़ी जीत1
- राजस्थान में नशे के खिलाफ एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) लगातार सख्त कार्रवाई करते हुए तस्करों के नेटवर्क को तोड़ने में जुटी हुई है। बीते 24 घंटों में एएनटीएफ ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 5 अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की, जिसमें करीब 19.50 क्विंटल अवैध डोडा-पोस्त और लगभग 200 ग्राम गांजा बरामद किया गया। जब्त मादक पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 3 करोड़ रुपये बताई जा रही है। जोधपुर ग्रामीण के बिलाड़ा क्षेत्र में फिल्मी अंदाज में कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से 19 क्विंटल डोडा-पोस्त बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जो मध्यप्रदेश बॉर्डर से यह खेप लेकर आ रहा था। इसके अलावा भीलवाड़ा, बीकानेर और जयपुर में भी अलग-अलग कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एएनटीएफ की टीम को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर सुनियोजित तरीके से नाकाबंदी कर तस्करों को दबोचा गया। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से इस अवैध कारोबार में लिप्त था और पहले भी जेल जा चुका है। एएनटीएफ की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से नशे के कारोबारियों में हड़कंप मच गया है और पुलिस ने साफ संकेत दिया है कि प्रदेश में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।1
- बृजनगर/डीग रिपोर्टर __लवेश मित्तल 9057332828 __सवाईकल कैंसर से बचान को लेकर HPV वैक्सीन लगाई __प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाल ही अजमेर दौरे पर इस वेक्सीन का किया गया शुभारंभ __आज उपजिला सरकारी अस्पताल में 17 बच्चियों को वेक्सीन लगाई __2011 में जन्म लेने वाली बच्चियों को लगाई जा रही है वेक्सीन __अस्पताल पीएमओ डॉ रविंद्र के नेतृत्व में नर्सिंग स्टाफ मौजूद रहा। __कल दिनांक 2 अप्रैल को भी लगाई जाएगी वैक्सीन1
- मथुरा जनपद के छाता क्षेत्र में हुई बे मौसम बारिश और ओलावृष्टि से हुई गेहूं की फसल बर्बाद जिससे किसानों का हुआ नुकसान किसान पहुंचे छाता तहसील एसडीएम से की उचित मुआवजे की मांग1
- वृंदावन। सामाजिक संस्था प्रयास द्वारा ग्रीष्मकाल को ध्यान में रखते हुए विगत 12 वर्षों से संचालित “जीव जल सेवा प्रकल्प” का आज विधिवत शुभारंभ किया गया। इस प्रकल्प के अंतर्गत जीव-जंतुओं के लिए जल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। कार्यक्रम के दौरान संस्था द्वारा सीमेंट से निर्मित जल पात्रों का वितरण किया गया। जीव जल सेवा प्रकल्प के प्रमुख प्रवीण वशिष्ठ ने जानकारी देते हुए बताया कि ये पात्र केवल उन्हीं व्यक्तियों को दिए जा रहे हैं, जो नियमित रूप से उनमें जल भरने एवं उनकी स्वच्छता बनाए रखने की जिम्मेदारी निभा सकें। संस्था अध्यक्ष अभय वशिष्ठ ने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल मानव सेवा तक सीमित नहीं है, बल्कि जीव-जंतुओं के संरक्षण और कल्याण के लिए भी निरंतर कार्य करना है। उन्होंने कहा संस्था द्वारा रक्तदान, पर्यावरण संरक्षण, व्यवसायिक शिक्षा, सामान्य शिक्षा एवं स्वास्थ्य जैसे विभिन्न क्षेत्रों में भी उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं। संस्था के सचिव विवेक आचार्य ने बताया कि पिछले कई वर्षों से नगर के विभिन्न स्थानों पर जल पात्र स्थापित किए जा रहे हैं, ताकि भीषण गर्मी में जीव-जंतुओं को पानी की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके। इस अवसर पर रविंद्र मोहन शर्मा, संजीव शर्मा, चंद्रेश राजवंशी, जुगल सक्सेना, सचिन अग्रवाल, सौरभ गौतम, अतुल श्रीवास्तव, नीलमणी अरोड़ा, मोहित गुप्ता, संजय गोस्वामी, बृजभूषण चतुर्वेदी ,चेतन बंसल, परमानंद गुप्त ,अमित अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।4
- पत्रकारों से अभद्रता एवं मारपीट का मामला बिरला मंदिर चौकी क्षेत्र में हुआ हंगामा1
- Post by Subhash Chand2
- Post by डीग लाइव पत्रकार1