Shuru
Apke Nagar Ki App…
पत्रकारों से अभद्रता एवं मारपीट का मामला बिरला मंदिर चौकी क्षेत्र में हुआ हंगामा पत्रकारों से अभद्रता एवं मारपीट का मामला बिरला मंदिर चौकी क्षेत्र में हुआ हंगामा
Police Ki Aawaz News
पत्रकारों से अभद्रता एवं मारपीट का मामला बिरला मंदिर चौकी क्षेत्र में हुआ हंगामा पत्रकारों से अभद्रता एवं मारपीट का मामला बिरला मंदिर चौकी क्षेत्र में हुआ हंगामा
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- वृंदावन। सामाजिक संस्था प्रयास द्वारा ग्रीष्मकाल को ध्यान में रखते हुए विगत 12 वर्षों से संचालित “जीव जल सेवा प्रकल्प” का आज विधिवत शुभारंभ किया गया। इस प्रकल्प के अंतर्गत जीव-जंतुओं के लिए जल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। कार्यक्रम के दौरान संस्था द्वारा सीमेंट से निर्मित जल पात्रों का वितरण किया गया। जीव जल सेवा प्रकल्प के प्रमुख प्रवीण वशिष्ठ ने जानकारी देते हुए बताया कि ये पात्र केवल उन्हीं व्यक्तियों को दिए जा रहे हैं, जो नियमित रूप से उनमें जल भरने एवं उनकी स्वच्छता बनाए रखने की जिम्मेदारी निभा सकें। संस्था अध्यक्ष अभय वशिष्ठ ने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल मानव सेवा तक सीमित नहीं है, बल्कि जीव-जंतुओं के संरक्षण और कल्याण के लिए भी निरंतर कार्य करना है। उन्होंने कहा संस्था द्वारा रक्तदान, पर्यावरण संरक्षण, व्यवसायिक शिक्षा, सामान्य शिक्षा एवं स्वास्थ्य जैसे विभिन्न क्षेत्रों में भी उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं। संस्था के सचिव विवेक आचार्य ने बताया कि पिछले कई वर्षों से नगर के विभिन्न स्थानों पर जल पात्र स्थापित किए जा रहे हैं, ताकि भीषण गर्मी में जीव-जंतुओं को पानी की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके। इस अवसर पर रविंद्र मोहन शर्मा, संजीव शर्मा, चंद्रेश राजवंशी, जुगल सक्सेना, सचिन अग्रवाल, सौरभ गौतम, अतुल श्रीवास्तव, नीलमणी अरोड़ा, मोहित गुप्ता, संजय गोस्वामी, बृजभूषण चतुर्वेदी ,चेतन बंसल, परमानंद गुप्त ,अमित अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।4
- पत्रकारों से अभद्रता एवं मारपीट का मामला बिरला मंदिर चौकी क्षेत्र में हुआ हंगामा1
- Post by Subhash Chand2
- Post by Vinay_creator1121
- Post by Govind Chaudhary1
- छाता में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़, 9 गिरफ्तार मथुरा। थाना छाता क्षेत्र में पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से पांच युवतियों और चार युवकों को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोतवाली छाता की चौकी दौताना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-19 स्थित एक ढाबे पर लंबे समय से देह व्यापार संचालित होने की सूचना मिल रही थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी छाता भूषण वर्मा के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने गुप्त सूचना की पुष्टि के बाद योजना बनाकर एक फर्जी ग्राहक को मौके पर भेजा। जैसे ही गतिविधियों की पुष्टि हुई, बाहर पहले से तैनात पुलिस टीम ने ढाबे पर छापा मार दिया। अचानक हुई कार्रवाई से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से पांच युवतियों और चार युवकों को हिरासत में ले लिया। साथ ही भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, गिरोह का संचालन एक दलाल द्वारा किया जा रहा था, जिसकी तलाश की जा रही है। गिरफ्तार सभी आरोपितों को कोतवाली छाता लाकर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में इस तरह की अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। समाजसेवी कीर्ति पुरोहित की खास खबर मथुरा से4
- उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में आज सुबह करीब 4:00 बजे दोना पत्तल की दुकान में भीषण आग लग गई। घटना की सूचना पर अग्निशमन की गाड़ी मौके पर पहुंची और बमुश्किल लगी आग पर काबू पाया।2
- मथुरा बुधवार की शाम थाना कोतवाली की चौकी बिरला मंदिर क्षेत्र पर कवरेज करने गए एक पत्रकार के साथ दबंगों ने चौकी परिसर में ही न केवल मारपीट की बल्कि मोबाइल और आईडी छीन ली पुलिस प्रशासन मुक बना देता रहा1