logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हम पंचायत की जांच करा ना चाहते हैं जी

1 hr ago
user_Ramjilal Dhaked
Ramjilal Dhaked
बैराड़, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
1 hr ago

हम पंचायत की जांच करा ना चाहते हैं जी

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • हम पंचायत की जांच करा ना चाहते हैं जी
    1
    हम पंचायत की जांच करा ना चाहते हैं जी
    user_Ramjilal Dhaked
    Ramjilal Dhaked
    बैराड़, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • शिवपुरी जिले के परियोजना पोहरी के आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 1 छर्च में आज से सेवा संकल्प अभियान शुरू शिवपुरी जिले के परियोजना पोहरी के आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 1 छर्च में आज से सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा अभियान की शुरुआत की गई जो दिनांक 29.09.2026 से प्रारंभ होकर 01.10.2026 तक चलेगा l अभियान के प्रथम दिवस में जन प्रतिनिधि उपसरपंच लल्लू कुशवाह , आयुष विभाग से चिकित्सक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका,आशा कार्यकर्ता एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे l आंगनवाड़ी परिसर में वृक्षारोपण किया गया,गर्भवती माता,धात्री महिलाओं एवं बच्चों को पके केले और जलेबी के साथ में पौष्टिक भोजन प्रदान किया गया
    1
    शिवपुरी जिले के परियोजना  पोहरी के आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 1 छर्च में आज से सेवा संकल्प अभियान शुरू
शिवपुरी जिले के परियोजना  पोहरी के आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 1 छर्च में आज से सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा अभियान की शुरुआत की गई जो दिनांक 29.09.2026 से प्रारंभ होकर 01.10.2026 तक चलेगा l अभियान के प्रथम दिवस में जन प्रतिनिधि उपसरपंच लल्लू कुशवाह , आयुष विभाग से चिकित्सक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका,आशा कार्यकर्ता एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे l आंगनवाड़ी परिसर में वृक्षारोपण किया गया,गर्भवती माता,धात्री महिलाओं एवं बच्चों को पके केले और जलेबी के साथ में पौष्टिक भोजन प्रदान किया गया
    user_रिपोर्टर नितिन राजपूत शिवपुरी
    रिपोर्टर नितिन राजपूत शिवपुरी
    Local News Reporter पोहरी, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • विकासखंड विजयपुर के रघुनाथपुर और बरोली में 'साथिया' प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं तम्बाकू मुक्त श्योपुर की शपथ ग्रहण का आयोजन विजयपुर....राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (RKSK) के अंतर्गत आज दिनांक 29-09-2026 को विकासखंड विजयपुर के अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल रघुनाथपुर एवं उप स्वास्थ्य केंद्र बरोली पर 'साथिया' (पीयर एजुकेटर) प्रशिक्षण का सफल आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किशोर-किशोरियों को स्वास्थ्य, पोषण और जीवन कौशल के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से उपस्थित ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. राघवेंद्र कर्ण ने उपस्थित किशोर-किशोरियों (साथिया) को प्रशिक्षण के महत्व और इसके उद्देश्यों के बारे में विस्तार से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि 'साथिया' अपने साथी किशोरों के स्वास्थ्य और विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करते हैं। इस अवसर पर ब्लॉक एक्सटेंशन एजुकेटर (बी ई ई ) साहिब कुरैशी ने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले गंभीर नुकसानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने युवाओं से तंबाकू मुक्त जीवन जीने और अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। इस प्रशिक्षण शिविर में स्कूल के शिक्षक, स्वास्थ्य विभाग से बी पी एम दिलीप डंडोतिया, बी सी एम कमल किशोर,काउंसलर जीतेन्द्र शाक्य,ट्रेनर ओमप्रकाश पाठक, दीपक शर्मा, मुकेश जाटव का स्टाफ और बड़ी संख्या में स्थानीय किशोर-किशोरी (साथिया) उपस्थित रहे, जिन्होंने स्वास्थ्य संबंधी इस जागरूकता अभियान में सक्रिय रूप से भाग लिया।
    1
    विकासखंड विजयपुर के रघुनाथपुर और बरोली में 'साथिया' प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं तम्बाकू मुक्त श्योपुर की शपथ ग्रहण का आयोजन
विजयपुर....राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (RKSK) के अंतर्गत आज दिनांक 29-09-2026 को विकासखंड विजयपुर के अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल रघुनाथपुर एवं उप स्वास्थ्य केंद्र बरोली पर 'साथिया' (पीयर एजुकेटर) प्रशिक्षण का सफल आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किशोर-किशोरियों को स्वास्थ्य, पोषण और जीवन कौशल के प्रति जागरूक करना है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से उपस्थित ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर  डॉ. राघवेंद्र कर्ण ने उपस्थित किशोर-किशोरियों (साथिया) को प्रशिक्षण के महत्व और इसके उद्देश्यों के बारे में विस्तार से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि 'साथिया' अपने साथी किशोरों के स्वास्थ्य और विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करते हैं।
इस अवसर पर ब्लॉक एक्सटेंशन एजुकेटर (बी ई ई ) साहिब कुरैशी ने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले गंभीर नुकसानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने युवाओं से तंबाकू मुक्त जीवन जीने और अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।
इस प्रशिक्षण शिविर में स्कूल के शिक्षक, स्वास्थ्य विभाग से बी पी एम दिलीप डंडोतिया, बी सी एम कमल किशोर,काउंसलर जीतेन्द्र शाक्य,ट्रेनर ओमप्रकाश पाठक, दीपक शर्मा, मुकेश जाटव का स्टाफ और बड़ी संख्या में स्थानीय किशोर-किशोरी (साथिया) उपस्थित रहे, जिन्होंने स्वास्थ्य संबंधी इस जागरूकता अभियान में सक्रिय रूप से भाग लिया।
    user_Dileep kushwah
    Dileep kushwah
    Court reporter विजयपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • इंदार में शराब दुकान हटाने की मांग तेज, 15 दिन का आश्वासन बेअसर; कलेक्टर जनसुनवाई में फिर पहुंचीं आदिवासी महिलाएं इंदार में शराब दुकान हटाने की मांग तेज, 15 दिन का आश्वासन बेअसर; कलेक्टर जनसुनवाई में फिर पहुंचीं आदिवासी महिलाएं शिवपुरी। इंदार क्षेत्र में शराब दुकान हटाने और शांतिधाम की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग को लेकर आदिवासी महिलाओं ने एक बार फिर कलेक्टर जनसुनवाई में आवेदन सौंपा। महिलाओं का आरोप है कि इससे पहले 11 सितंबर को किए गए धरने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने शराब दुकान को 15 दिन के भीतर दूसरी जगह स्थानांतरित करने का आश्वासन दिया था, लेकिन निर्धारित समय बीत जाने के बावजूद दुकान को हटाने अथवा स्थानांतरित करने की कार्रवाई नहीं की गई। महिलाओं ने जनसुनवाई में दिए आवेदन में बताया कि शराब दुकान के कारण क्षेत्र के माहौल और स्थानीय लोगों की परेशानियों को लेकर वे लगातार आवाज उठा रही हैं। महिलाओं का कहना है कि पूर्व में अधिकारियों द्वारा कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद उन्हें उम्मीद थी कि समस्या का समाधान हो जाएगा, लेकिन 15 दिन बीतने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। महिलाओं ने प्रशासन से इंदार में संचालित शराब दुकान को हटाने अथवा अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की है। इसके साथ ही शांतिधाम से जुड़ी भूमि को कथित अतिक्रमण से मुक्त कराने की भी मांग उठाई गई है। आवेदन में सर्वे नंबर 1559, 1560 और 1562 की भूमि का उल्लेख करते हुए महिलाओं ने प्रशासन से भूमि का परीक्षण और आवश्यक कार्रवाई कराने की मांग की है। उनका कहना है कि संबंधित भूमि की स्थिति की जांच कराकर यदि अतिक्रमण पाया जाता है तो उसे हटाया जाए। महिलाओं ने स्पष्ट किया कि पूर्व में दिए गए आश्वासन के बावजूद कार्रवाई नहीं होने के कारण उन्हें दोबारा जनसुनवाई में आवेदन देना पड़ा है। अब उन्होंने प्रशासन से मामले में जल्द कार्रवाई कर शराब दुकान हटाने तथा शांतिधाम की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है। फिलहाल प्रशासन की ओर से आवेदन पर क्या कार्रवाई की जाती है, यह देखना होगा। वहीं, महिलाओं द्वारा लगाए गए आरोपों और भूमि संबंधी दावों की वास्तविक स्थिति संबंधित विभाग की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। #Shivpuri #Indar #Kolaras #LiquorShop #शराब_दुकान #आदिवासी_महिलाएं #जनसुनवाई #अतिक्रमण #ShivpuriNews
    1
    इंदार में शराब दुकान हटाने की मांग तेज, 15 दिन का आश्वासन बेअसर; कलेक्टर जनसुनवाई में फिर पहुंचीं आदिवासी महिलाएं
इंदार में शराब दुकान हटाने की मांग तेज, 15 दिन का आश्वासन बेअसर; कलेक्टर जनसुनवाई में फिर पहुंचीं आदिवासी महिलाएं
शिवपुरी। इंदार क्षेत्र में शराब दुकान हटाने और शांतिधाम की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग को लेकर आदिवासी महिलाओं ने एक बार फिर कलेक्टर जनसुनवाई में आवेदन सौंपा। महिलाओं का आरोप है कि इससे पहले 11 सितंबर को किए गए धरने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने शराब दुकान को 15 दिन के भीतर दूसरी जगह स्थानांतरित करने का आश्वासन दिया था, लेकिन निर्धारित समय बीत जाने के बावजूद दुकान को हटाने अथवा स्थानांतरित करने की कार्रवाई नहीं की गई।
महिलाओं ने जनसुनवाई में दिए आवेदन में बताया कि शराब दुकान के कारण क्षेत्र के माहौल और स्थानीय लोगों की परेशानियों को लेकर वे लगातार आवाज उठा रही हैं। महिलाओं का कहना है कि पूर्व में अधिकारियों द्वारा कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद उन्हें उम्मीद थी कि समस्या का समाधान हो जाएगा, लेकिन 15 दिन बीतने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है।
महिलाओं ने प्रशासन से इंदार में संचालित शराब दुकान को हटाने अथवा अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की है। इसके साथ ही शांतिधाम से जुड़ी भूमि को कथित अतिक्रमण से मुक्त कराने की भी मांग उठाई गई है।
आवेदन में सर्वे नंबर 1559, 1560 और 1562 की भूमि का उल्लेख करते हुए महिलाओं ने प्रशासन से भूमि का परीक्षण और आवश्यक कार्रवाई कराने की मांग की है। उनका कहना है कि संबंधित भूमि की स्थिति की जांच कराकर यदि अतिक्रमण पाया जाता है तो उसे हटाया जाए।
महिलाओं ने स्पष्ट किया कि पूर्व में दिए गए आश्वासन के बावजूद कार्रवाई नहीं होने के कारण उन्हें दोबारा जनसुनवाई में आवेदन देना पड़ा है। अब उन्होंने प्रशासन से मामले में जल्द कार्रवाई कर शराब दुकान हटाने तथा शांतिधाम की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है।
फिलहाल प्रशासन की ओर से आवेदन पर क्या कार्रवाई की जाती है, यह देखना होगा। वहीं, महिलाओं द्वारा लगाए गए आरोपों और भूमि संबंधी दावों की वास्तविक स्थिति संबंधित विभाग की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
#Shivpuri #Indar #Kolaras #LiquorShop #शराब_दुकान #आदिवासी_महिलाएं #जनसुनवाई #अतिक्रमण #ShivpuriNews
    user_Insideshivpuri
    Insideshivpuri
    Local News Reporter शिवपुरी, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सरकारी तालाब में गणेश विसर्जन रोकने और ग्रामवासियों को धमकाने का आरोप शिवपुरी जिले के माता का बीलबरा गांव के ग्रामीणों ने आज कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में आकर शासकीय तालाब को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि 23 सितंबर 2026 की शाम गणेश विसर्जन के लिए खौदा स्थित शासकीय तालाब पहुंचने पर उन्हें विसर्जन करने से रोक दिया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि दौलत रावत द्वारा शासकीय चरनोई भूमि और तालाब क्षेत्र में अतिक्रमण कर तार फेंसिंग की गई है, जिससे ग्रामीणों के पशुओं को चरने और पानी पीने में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि विसर्जन को लेकर विवाद के दौरान उनके ऊपर पत्थर और मिट्टी फेंकी गई तथा पुलिस बुलाकर उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से शासकीय भूमि और तालाब को अतिक्रमण मुक्त कराने तथा पशुओं को पानी उपलब्ध कराने की मांग की है। कार्रवाई नहीं होने पर धरना देने की चेतावनी दी गई है।
    2
    सरकारी तालाब में गणेश विसर्जन रोकने और ग्रामवासियों को धमकाने का आरोप
शिवपुरी जिले के माता का बीलबरा गांव के ग्रामीणों ने आज कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में आकर शासकीय तालाब को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की 
ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि 23 सितंबर 2026 की शाम गणेश विसर्जन के लिए खौदा स्थित शासकीय तालाब पहुंचने पर उन्हें विसर्जन करने से रोक दिया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि दौलत रावत द्वारा शासकीय चरनोई भूमि और तालाब क्षेत्र में अतिक्रमण कर तार फेंसिंग की गई है, जिससे ग्रामीणों के पशुओं को चरने और पानी पीने में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि विसर्जन को लेकर विवाद के दौरान उनके ऊपर पत्थर और मिट्टी फेंकी गई तथा पुलिस बुलाकर उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से शासकीय भूमि और तालाब को अतिक्रमण मुक्त कराने तथा पशुओं को पानी उपलब्ध कराने की मांग की है। कार्रवाई नहीं होने पर धरना देने की चेतावनी दी गई है।
    user_Kuldeep gupta
    Kuldeep gupta
    पत्रकारिता शिवपुरी, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • गरीबों के आशियाने का पैसा, बार बालाओं के ठुमकों पर लुटाया - करैरा जनपद के ग्राम पंचायत आवास के सरपंच की महफिल का वीडियो वायरल #गरीबों के #आशियाने का #पैसा, बार #बालाओं के #ठुमकों पर #लुटाया - #करैरा #जनपद के #ग्राम #पंचायत #आवास के #सरपंच की #महफिल का #वीडियो #वायरल संवाददाता - गजेन्द्र सिंह कुशवाह जिला क्राईम रिपोर्टर शिवपुरी मो - 9407053212 आवास के पैसे से अय्याशी सरपंच रंगरलियों में मस्त, गरीब खुले आसमान के नीचे - पंचायत मे खुला भृष्टाचार जनपद पंचायत करैरा की ग्राम पंचायत आवास के सरपंच का #सोशल_मीडिया पर #वीडियो_वायरल, गरीबों के मकान के पैसे से बार बालाओं पर पैसा लुटाने का आरोप शिवपुरी जिले के करैरा जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत आवास से एक बेहद शर्मनाक का मामला सामने आया है। यहाँ के सरपंच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे बार बालाओं के साथ अश्लील डांस करते और पैसा उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है और ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। ग्रामीणों का सीधा आरोप है कि सरपंच गरीबों के प्रधानमंत्री आवास योजना के पैसे को डकार कर उसे अपनी अय्याशी और बार बालाओं पर खर्च कर रहे हैं, जबकि गांव में आज भी आधे से ज्याक दर्जनों गरीब परिवार कच्चे मकानों और टपरी में रहने को मजबूर हैं। वायरल वीडियो में क्या है - करीब 39 सेकंड के इस वायरल वीडियो में एक सजे-धजे हॉल या बार जैसा दृश्य दिखाई दे रहा है। पीछे सुनहरी और लाल रंग की चमकीली लाइटों से सजावट की गई है। वीडियो में दो से तीन युवतियां छोटे और अश्लील कपड़ों में डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं। उनके साथ दो व्यक्ति भी डांस कर रहे हैं, जिनमें से एक ने मरून रंग की जैकेट पहनी है। दोनों व्यक्ति युवतियों के हाथ पकड़कर डांस कर रहे हैं और नोट उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो के ऑडियो में कुछ लोगों की आवाजें भी साफ सुनाई दे रही हैं। कोई कह रहा है - "अरे इन्हें घेर के खड़े हो जाओ, पीछे भाग ना पाए, मोबाइल बंद कर।" इससे साफ लगता है कि यह कोई निजी महफिल है और वहां मौजूद लोग नहीं चाहते कि कोई इस घटना का वीडियो बनाए। लेकिन किसी तरह यह वीडियो बन गया और अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। वायरल करने वालों का दावा है कि मरून जैकेट वाला व्यक्ति कोई और नहीं बल्कि ग्राम पंचायत आवास का सरपंच है। गरीबों के हक पर डाका का आरोप ग्राम पंचायत आवास के ग्रामीणों का कहना है कि गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है। जिन गरीबों को वास्तव में मकान मिलना चाहिए था, उन्हें आज तक आवास नहीं मिला है। कई पात्र हितग्राहियों के नाम सूची से काट दिए गए, तो कई अपात्र लोगों को पैसे देकर मकान दे दिए गए। ग्रामीणों का आरोप है कि सरपंच ने आवास योजना के पैसे में कमीशनखोरी और हेराफेरी कर लाखों रुपये कमाए हैं और उसी पैसे से वह ऐसी पार्टियों में बार बालाओं पर पैसा लुटा रहे हैं। गांव के एक बुजुर्ग ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि गांव में 30 से ज्यादा परिवार आज भी झोपड़ी में रहते हैं, लेकिन सरपंच सुनता ही नहीं है। प्रशासन से जांच की मांग - इस वीडियो के वायरल होने के बाद ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर शिवपुरी, जिला पंचायत सीईओ और जनपद पंचायत सीईओ करैरा से इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। ग्रामीणों की मांग है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के पिछले तीन साल के सभी खातों की जांच कराई जाए और अगर सरपंच दोषी पाया जाता है तो उसे पद से हटाकर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। फिलहाल यह वीडियो कथित रूप से वायरल है और इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। इस संबंध में जब सरपंच से पक्ष जानने की कोशिश की गई तो उनसे संपर्क नहीं हो सका। उनका पक्ष आने के बाद उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा #CollectorShivpuri #JilaPanchayatShivpuri #CEOJilaPanchayatShivpuri #JanpadPanchayatKarera #CEOKarera #PanchayatDepartment #MP_Panchayat #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP
    1
    गरीबों के आशियाने का पैसा, बार बालाओं के ठुमकों पर लुटाया - करैरा जनपद के ग्राम पंचायत आवास के सरपंच की महफिल का वीडियो वायरल
#गरीबों के #आशियाने का #पैसा, बार #बालाओं के #ठुमकों पर #लुटाया - #करैरा #जनपद के #ग्राम #पंचायत #आवास के #सरपंच की #महफिल का #वीडियो #वायरल
संवाददाता - गजेन्द्र सिंह कुशवाह जिला क्राईम रिपोर्टर शिवपुरी मो - 9407053212
आवास के पैसे से अय्याशी सरपंच रंगरलियों में मस्त, गरीब खुले आसमान के नीचे - पंचायत मे खुला भृष्टाचार 
जनपद पंचायत करैरा की ग्राम पंचायत आवास के सरपंच का #सोशल_मीडिया पर #वीडियो_वायरल, गरीबों के मकान के पैसे से बार बालाओं पर पैसा लुटाने का आरोप
शिवपुरी जिले के करैरा जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत आवास से एक बेहद शर्मनाक का मामला सामने आया है। यहाँ के सरपंच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे बार बालाओं के साथ अश्लील डांस करते और पैसा उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है और ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।
ग्रामीणों का सीधा आरोप है कि सरपंच गरीबों के प्रधानमंत्री आवास योजना के पैसे को डकार कर उसे अपनी अय्याशी और बार बालाओं पर खर्च कर रहे हैं, जबकि गांव में आज भी आधे से ज्याक दर्जनों गरीब परिवार कच्चे मकानों और टपरी में रहने को मजबूर हैं।
वायरल वीडियो में क्या है - करीब 39 सेकंड के इस वायरल वीडियो में एक सजे-धजे हॉल या बार जैसा दृश्य दिखाई दे रहा है। पीछे सुनहरी और लाल रंग की चमकीली लाइटों से सजावट की गई है। वीडियो में दो से तीन युवतियां छोटे और अश्लील कपड़ों में डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं। उनके साथ दो व्यक्ति भी डांस कर रहे हैं, जिनमें से एक ने मरून रंग की जैकेट पहनी है। दोनों व्यक्ति युवतियों के हाथ पकड़कर डांस कर रहे हैं और नोट उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं।
वीडियो के ऑडियो में कुछ लोगों की आवाजें भी साफ सुनाई दे रही हैं। कोई कह रहा है - "अरे इन्हें घेर के खड़े हो जाओ, पीछे भाग ना पाए, मोबाइल बंद कर।" इससे साफ लगता है कि यह कोई निजी महफिल है और वहां मौजूद लोग नहीं चाहते कि कोई इस घटना का वीडियो बनाए। लेकिन किसी तरह यह वीडियो बन गया और अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है।
वायरल करने वालों का दावा है कि मरून जैकेट वाला व्यक्ति कोई और नहीं बल्कि ग्राम पंचायत आवास का सरपंच है।
गरीबों के हक पर डाका का आरोप ग्राम पंचायत आवास के ग्रामीणों का कहना है कि गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है। जिन गरीबों को वास्तव में मकान मिलना चाहिए था, उन्हें आज तक आवास नहीं मिला है। कई पात्र हितग्राहियों के नाम सूची से काट दिए गए, तो कई अपात्र लोगों को पैसे देकर मकान दे दिए गए। ग्रामीणों का आरोप है कि सरपंच ने आवास योजना के पैसे में कमीशनखोरी और हेराफेरी कर लाखों रुपये कमाए हैं और उसी पैसे से वह ऐसी पार्टियों में बार बालाओं पर पैसा लुटा रहे हैं।
गांव के एक बुजुर्ग ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि गांव में 30 से ज्यादा परिवार आज भी झोपड़ी में रहते हैं, लेकिन सरपंच सुनता ही नहीं है।
प्रशासन से जांच की मांग - इस वीडियो के वायरल होने के बाद ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर शिवपुरी, जिला पंचायत सीईओ और जनपद पंचायत सीईओ करैरा से इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। ग्रामीणों की मांग है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के पिछले तीन साल के सभी खातों की जांच कराई जाए और अगर सरपंच दोषी पाया जाता है तो उसे पद से हटाकर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
फिलहाल यह वीडियो कथित रूप से वायरल है और इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। इस संबंध में जब सरपंच से पक्ष जानने की कोशिश की गई तो उनसे संपर्क नहीं हो सका। उनका पक्ष आने के बाद उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा 
#CollectorShivpuri #JilaPanchayatShivpuri #CEOJilaPanchayatShivpuri #JanpadPanchayatKarera #CEOKarera #PanchayatDepartment #MP_Panchayat #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP
    user_गजेन्द्र सिंह मीडिया प्रभारी
    गजेन्द्र सिंह मीडिया प्रभारी
    Shivpuri, Madhya Pradesh•
    9 hrs ago
  • विजयपुर क्षेत्र के किसानों के आंधी-तूफान और के कारण बाजरा की फसल गिरी जिससे किसानों को हुआ नुकसान।
    1
    विजयपुर क्षेत्र के किसानों के आंधी-तूफान और के कारण बाजरा की फसल गिरी जिससे किसानों को हुआ नुकसान।
    user_बलवीर धाकड़
    बलवीर धाकड़
    Court reporter विजयपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • पोहरी नगर मै स्मैक के खिलाफ मुहिम मै युवा कर रहे सबसे ज्यादा विरोध।
    1
    पोहरी नगर मै स्मैक के खिलाफ मुहिम मै युवा कर रहे सबसे ज्यादा विरोध।
    user_रिपोर्टर नितिन राजपूत शिवपुरी
    रिपोर्टर नितिन राजपूत शिवपुरी
    Local News Reporter पोहरी, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.