logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चक्रधर समारोह : शिव वंदना में अश्विका ने बिखेरी कथक की मनोहारी छटा, लखनऊ घराने की नजाकत ने मोहा मन रायगढ़, 41वें अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चक्रधर समारोह-2026 की सातवीं सांस्कृतिक संध्या में युवा कथक नृत्यांगना कुमारी अश्विका साव ने लखनऊ घराने की कथक शैली में मनोहारी एकल प्रस्तुति दी। भगवान शिव को समर्पित शिव वंदना में उन्होंने भाव, लय, तत्कार और नृत्य मुद्राओं के माध्यम से शंभू, शंकर, भोलेनाथ, नीलकंठ एवं नटराज स्वरूप की सुंदर अभिव्यक्ति प्रस्तुत की। उनकी प्रस्तुति को दर्शकों ने तालियों से सराहा। डीपीएस एनटीपीसी कोरबा की छात्रा अश्विका साव गुरु श्री रंजीत नायक के मार्गदर्शन में कथक का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। लखनऊ घराने की नजाकत, नफासत, भावपूर्ण अभिनय, सटीक लयकारी और आकर्षक चक्करों ने उनकी प्रस्तुति को प्रभावशाली बनाया। अश्विका थाईलैंड, दुबई और मलेशिया में भी कथक की प्रस्तुतियां दे चुकी हैं। इसके अलावा पाली महोत्सव, रामगढ़ महोत्सव, मैनपाट महोत्सव, सिरपुर महोत्सव, छत्तीसगढ़ राज्योत्सव, ओडिशा फेस्टिवल और चक्रधर समारोह में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकी हैं। उन्हें 2026 में ‘नृत्य उदिता सम्मान’ एवं ‘चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान’ तथा 2025 में ‘भारतीय नृत्य कलाश्री पुरस्कार’ और ‘छत्तीसगढ़ गौरव रत्न सम्मान’ से सम्मानित किया गया है। उनकी प्रस्तुति ने चक्रधर समारोह के मंच पर युवा प्रतिभा और शास्त्रीय कथक की सुंदर छटा बिखेरी।

1 day ago
user_नरेश शर्मा जिला रायगढ़
नरेश शर्मा जिला रायगढ़
रायगढ़, रायगढ़, छत्तीसगढ़•
1 day ago

चक्रधर समारोह : शिव वंदना में अश्विका ने बिखेरी कथक की मनोहारी छटा, लखनऊ घराने की नजाकत ने मोहा मन रायगढ़, 41वें अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चक्रधर समारोह-2026 की सातवीं सांस्कृतिक संध्या में युवा कथक नृत्यांगना कुमारी अश्विका साव ने लखनऊ घराने की कथक शैली में मनोहारी एकल प्रस्तुति दी। भगवान शिव को समर्पित शिव वंदना में उन्होंने भाव, लय, तत्कार और नृत्य मुद्राओं के माध्यम से शंभू, शंकर, भोलेनाथ, नीलकंठ एवं नटराज स्वरूप की सुंदर अभिव्यक्ति प्रस्तुत की। उनकी प्रस्तुति को दर्शकों ने तालियों से सराहा। डीपीएस एनटीपीसी कोरबा की छात्रा अश्विका साव गुरु श्री रंजीत नायक के मार्गदर्शन में कथक का प्रशिक्षण प्राप्त कर

रही हैं। लखनऊ घराने की नजाकत, नफासत, भावपूर्ण अभिनय, सटीक लयकारी और आकर्षक चक्करों ने उनकी प्रस्तुति को प्रभावशाली बनाया। अश्विका थाईलैंड, दुबई और मलेशिया में भी कथक की प्रस्तुतियां दे चुकी हैं। इसके अलावा पाली महोत्सव, रामगढ़ महोत्सव, मैनपाट महोत्सव, सिरपुर महोत्सव, छत्तीसगढ़ राज्योत्सव, ओडिशा फेस्टिवल और चक्रधर समारोह में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकी हैं। उन्हें 2026 में ‘नृत्य उदिता सम्मान’ एवं ‘चेतना नृत्य शिरोमणि सम्मान’ तथा 2025 में ‘भारतीय नृत्य कलाश्री पुरस्कार’ और ‘छत्तीसगढ़ गौरव रत्न सम्मान’ से सम्मानित किया गया है। उनकी प्रस्तुति ने चक्रधर समारोह के मंच पर युवा प्रतिभा और शास्त्रीय कथक की सुंदर छटा बिखेरी।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • कोरबा : कटघोरा में आस्था के साथ सुरक्षा भी जरूरी, SDOP विजय सिंह राजपूत का साइबर जागरूकता अभियान, साइबर ठगी से बचने श्रद्धालुओं को किया जागरूक
    1
    कोरबा : कटघोरा में आस्था के साथ सुरक्षा भी जरूरी, SDOP विजय सिंह राजपूत का साइबर जागरूकता अभियान, साइबर ठगी से बचने श्रद्धालुओं को किया जागरूक
    user_Korba news
    Korba news
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • 100 बिस्तरीय अस्पताल के प्रसूति वार्ड में पानी की समस्या शौचालय में गंदगी और दुर्गंध से मरीज परेशान, विधायक के निरीक्षण के बाद भी व्यवस्था पर सवाल सीतापुर। नगर के 100 बिस्तरीय अस्पताल के प्रसूति वार्ड में शौचालय में पानी की समस्या को लेकर भर्ती मरीजों और उनके परिजनों ने परेशानी जताई है। मरीजों का कहना है कि शौचालय में पर्याप्त पानी नहीं होने के कारण उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पानी की कमी के चलते शौचालय में गंदगी और दुर्गंध की स्थिति भी बनी हुई है। प्रसूति वार्ड में भर्ती मरीजों ने बताया कि अस्पताल आने के बाद से ही उन्हें शौचालय में पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि समस्या की जानकारी अस्पताल के डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ को भी है, बावजूद इसके उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है। मरीजों के अनुसार करीब एक सप्ताह पहले क्षेत्रीय विधायक भी अस्पताल का निरीक्षण कर स्थिति देख चुके हैं। बीएमओ ने बताया—एक-दो दिन से आई समस्या इस संबंध में बीएमओ डॉ. एसएन पैंकरा ने मरीजों द्वारा पखवाड़ेभर से पानी नहीं आने की बात को सही नहीं बताया। उन्होंने कहा कि प्रसूति वार्ड में सफाई व्यवस्था तथा बेड आदि की देखरेख नर्सिंग स्टाफ की जिम्मेदारी है। बीएमओ के अनुसार अस्पताल में ठेकेदार द्वारा कुछ कार्य कराया जा रहा है, जिसके दौरान ऊपर की पानी की टंकी में लीकेज हो गया है। इसी वजह से पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई है और यह समस्या पिछले एक-दो दिन से सामने आई है। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को तत्काल व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। मरीजों का कहना है कि अस्पताल जैसे महत्वपूर्ण स्वास्थ्य केंद्र में प्रसूति वार्ड के शौचालय में पानी और स्वच्छता की पर्याप्त व्यवस्था होना जरूरी है। वहीं अस्पताल प्रबंधन ने समस्या को जल्द दूर करने की बात कही है। अब देखना होगा कि संबंधित कर्मचारियों के निर्देश के बाद व्यवस्था कितनी जल्दी सामान्य होती है। सीतापुर से सुनील गुप्ता की रिपोर्ट
    3
    100 बिस्तरीय अस्पताल के प्रसूति वार्ड में पानी की समस्या
शौचालय में गंदगी और दुर्गंध से मरीज परेशान, विधायक के निरीक्षण के बाद भी व्यवस्था पर सवाल
सीतापुर। नगर के 100 बिस्तरीय अस्पताल के प्रसूति वार्ड में शौचालय में पानी की समस्या को लेकर भर्ती मरीजों और उनके परिजनों ने परेशानी जताई है। मरीजों का कहना है कि शौचालय में पर्याप्त पानी नहीं होने के कारण उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पानी की कमी के चलते शौचालय में गंदगी और दुर्गंध की स्थिति भी बनी हुई है।
प्रसूति वार्ड में भर्ती मरीजों ने बताया कि अस्पताल आने के बाद से ही उन्हें शौचालय में पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि समस्या की जानकारी अस्पताल के डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ को भी है, बावजूद इसके उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है। मरीजों के अनुसार करीब एक सप्ताह पहले क्षेत्रीय विधायक भी अस्पताल का निरीक्षण कर स्थिति देख चुके हैं।
बीएमओ ने बताया—एक-दो दिन से आई समस्या
इस संबंध में बीएमओ डॉ. एसएन पैंकरा ने मरीजों द्वारा पखवाड़ेभर से पानी नहीं आने की बात को सही नहीं बताया। उन्होंने कहा कि प्रसूति वार्ड में सफाई व्यवस्था तथा बेड आदि की देखरेख नर्सिंग स्टाफ की जिम्मेदारी है।
बीएमओ के अनुसार अस्पताल में ठेकेदार द्वारा कुछ कार्य कराया जा रहा है, जिसके दौरान ऊपर की पानी की टंकी में लीकेज हो गया है। इसी वजह से पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई है और यह समस्या पिछले एक-दो दिन से सामने आई है। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को तत्काल व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।
मरीजों का कहना है कि अस्पताल जैसे महत्वपूर्ण स्वास्थ्य केंद्र में प्रसूति वार्ड के शौचालय में पानी और स्वच्छता की पर्याप्त व्यवस्था होना जरूरी है। वहीं अस्पताल प्रबंधन ने समस्या को जल्द दूर करने की बात कही है। अब देखना होगा कि संबंधित कर्मचारियों के निर्देश के बाद व्यवस्था कितनी जल्दी सामान्य होती है।
सीतापुर से सुनील गुप्ता की रिपोर्ट
    user_Sunil Gupta
    Sunil Gupta
    Advertising agency सीतापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    32 min ago
  • संत रामपाल जी महाराज के वकील ने क्या कहा संत रामपाल जी महाराज के देशद्रोह कैसे के बारे में
    1
    संत रामपाल जी महाराज के वकील ने क्या कहा संत रामपाल जी महाराज के देशद्रोह कैसे के बारे में
    user_MANNU SIDAR ji
    MANNU SIDAR ji
    Farmer बसना, महासमुंद, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • इंदौर में छात्राओं की गुज , राहुल गांधी के भाषण सुनने हजारों लोग हुए एकत्र
    1
    इंदौर में छात्राओं की गुज , राहुल गांधी के भाषण सुनने हजारों लोग हुए एकत्र
    user_Dwarika prasad Yadaw
    Dwarika prasad Yadaw
    Farmer हरदीबाजार, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    10 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ में सड़कों की हाल बता रहीं हैं कि सड़कों पर कितना विकास हुआ है
    1
    छत्तीसगढ़ में सड़कों की हाल बता रहीं हैं कि सड़कों पर कितना विकास हुआ है
    user_Dwarika prasad Yadaw
    Dwarika prasad Yadaw
    Farmer हरदीबाजार, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    11 hrs ago
  • बिलासपुर स्टंटबाजी का गढ़?पुलिस कार्यवाही का खौफ नहीं? युवक का Video Viral बिलासपुर की सड़कों पर चलती बाइक से स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक कभी बाइक की सीट पर लेटकर, तो कभी बाइक पर खड़े होकर स्टंट करता नजर आ रहा है। इतना ही नहीं, युवक ने बाइक चलाते वक्त हैंडल भी छोड़ दिया।
    1
    बिलासपुर स्टंटबाजी का गढ़?पुलिस कार्यवाही का खौफ नहीं? युवक का Video Viral

बिलासपुर की सड़कों पर चलती बाइक से  स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक कभी बाइक की सीट पर लेटकर, तो कभी बाइक पर खड़े होकर स्टंट करता नजर आ रहा है। इतना ही नहीं, युवक ने बाइक चलाते वक्त हैंडल भी छोड़ दिया।
    user_Ziya khan
    Ziya khan
    Local News Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • नारायणपुर पुल के नीचे नदी में गोवंश के काटे सिर मिलने से हड़कंप
    1
    नारायणपुर पुल के नीचे नदी में गोवंश के काटे सिर मिलने से हड़कंप
    user_Sarju Kumar Patrakar
    Sarju Kumar Patrakar
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • Janjgir champa ke mahund gaav me aakashiya bijali girne se 3 logo ki mout 4 ghayal Janjgir champa ke mahund gaav me aakashiya bijali girne se 3 logo ki mout 4 ghayal
    1
    Janjgir champa ke mahund gaav me aakashiya bijali girne se 3 logo ki mout 4 ghayal
Janjgir champa ke mahund gaav me aakashiya bijali girne se 3 logo ki mout 4 ghayal
    user_Bhola Nagarchi
    Bhola Nagarchi
    Farmer चंपा, जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़•
    14 hrs ago
  • कुदुरमाल एनिकट में मौत का गहरा पानी!पत्नी की आंखों के सामने डूब गया पति
    1
    कुदुरमाल एनिकट में मौत का गहरा पानी!पत्नी की आंखों के सामने डूब गया पति
    user_Korba news
    Korba news
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.