Shuru
Apke Nagar Ki App…
hdjvcjhxhbcfhbcchvccfhbcfhhxjtdjvfybbjhydxjcjcjcucfjcjcjchchchgigufufhchchchchcucucucycycyfycy hdjvcjhxhbcfhbcchvccfhbcfhhxjtdjvfybbjhydxjcjcjcucfjcjcjchchchgigufufhchchchchcucucucycycyfycy
Ahggh
hdjvcjhxhbcfhbcchvccfhbcfhhxjtdjvfybbjhydxjcjcjcucfjcjcjchchchgigufufhchchchchcucucucycycyfycy hdjvcjhxhbcfhbcchvccfhbcfhhxjtdjvfybbjhydxjcjcjcucfjcjcjchchchgigufufhchchchchcucucucycycyfycy
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- शिवसेना शिंदे गुट ने शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि, कैंडल जलाकर किया मौन उरई, जालौन। हरियाणा के नूंह में सड़क हादसे में शहीद हुए जालौन के चार पुलिसकर्मियों को गुरुवार को शिवसेना शिंदे गुट एवं एनडीए गठबंधन के पदाधिकारियों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। नगर के गांधी चबूतरा पर कैंडल जलाकर शहीद जवानों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई और दो मिनट का मौन रखा गया। श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि हरियाणा में दबिश देने गई जालौन पुलिस टीम के उपनिरीक्षक मोहित यादव, उपनिरीक्षक सत्यपाल सिंह तथा सिपाही प्रदीप और अशोक की शहादत ने पूरे जनपद ही नहीं बल्कि प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने कहा कि देश और समाज की सुरक्षा में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए जान गंवाने वाले ऐसे वीर सपूतों की कमी हमेशा महसूस की जाएगी। कार्यक्रम में शहीद जवानों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उनके साहस और बलिदान को नमन किया गया। इस दौरान सत्यम सक्सेना झांसी मंडल प्रभारी, मिथलेश कुमार झांसी मंडल उपाध्यक्ष, कृष्ण कुमार आर्य जिलाध्यक्ष, एडवोकेट संजय शर्मा, वरिष्ठ डॉ. जगदीश कठेरिया, अरविंद कुमार राजपूत नगर अध्यक्ष उरई, शेखर चौधरी, हरी सिंह राजपूत, मंगल सिंह, संदीप कुमार, संजय चौहान, कन्हैयालाल समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।2
- जालौन जिले की नवीन गल्ला मंडी स्थित गेंहू खरीद केंद्र पर गड़बड़झाले के गंभीर आरोप सामने आए हैं। इन आरोपों ने स्थानीय किसानों और प्रशासन के बीच हड़कंप मचा दिया है।1
- उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में यमुना नदी में नाव पलटने से एक महिला और पांच बच्चों समेत छह लोग लापता हो गए। शादी समारोह से लौट रहे ये लोग खरबूजा खाने के लिए एक टापू पर गए थे, वापसी में नाव का संतुलन बिगड़ने से हादसा हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए लापता लोगों की तलाश के लिए NDRF को बुलाया है।1
- कोंच में विधिक साक्षरता शिविर में छात्र-छात्राओं व आमजन को अधिकारों की दी जानकारी कोंच में विधिक साक्षरता शिविर में छात्र-छात्राओं व आमजन को अधिकारों की दी जानकारी1
- उरई। जनपद में संभावित बाढ़ एवं जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कलेक्ट्रेट सभागार में फ्लड स्टियरिंग ग्रुप की बैठक कर वर्ष 2026 की बाढ़ प्रबंधन कार्य योजना की समीक्षा की तथा सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए। बैठक में बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना, राहत एवं बचाव कार्य, नाव-मोटरबोट और गोताखोरों की उपलब्धता, जल निकासी के लिए पंपों की व्यवस्था, खाद्यान्न, पशुचारा, दवाइयों, पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति सहित विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी विभाग 15 मई तक आवश्यक सामग्री की निविदाएं पूरी कर लें तथा आपदा की स्थिति में तत्काल राहत कार्य शुरू किए जाएं। अपर जिलाधिकारी के नियंत्रण में जिला बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जाएगा, जहां 24 घंटे कर्मचारियों की ड्यूटी रहेगी। वहीं बेतवा नहर प्रखंड प्रथम उरई कार्यालय में 15 जून से 15 अक्टूबर तक पृथक बाढ़ नियंत्रण कक्ष संचालित रहेगा। तहसील स्तर पर भी आवश्यकतानुसार नियंत्रण कक्ष बनाए जाएंगे। बैठक में बताया गया कि जनपद की पांचों तहसीलों के 1155 गांवों में से 158 गांवों को संभावित बाढ़ एवं जलभराव प्रभावित श्रेणी में चिन्हित किया गया है। इन क्षेत्रों में 27 बाढ़ चौकियां स्थापित की जाएंगी। कालपी तहसील के 35, उरई के 31, कोंच के 33, माधौगढ़ के 38 तथा जालौन तहसील के 21 गांव प्रभावित श्रेणी में शामिल हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि यमुना एवं बेतवा नदियों के जलस्तर की प्रतिदिन निगरानी की जाएगी और खतरे के निशान के करीब पहुंचते ही राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को सड़कों एवं पुलों की मरम्मत, कटान रोकने के उपाय तथा बाढ़ शरणालयों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संजय कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीरेंद्र सिंह, अधिशाषी अभियंता सिंचाई धर्म घोष सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।1
- पंजाब के मोहाली में ED की टीम को देख एक शख्स ने नौवीं मंजिल से पैसों से भरा बैग नीचे फेंक दिया। टीम को बैग से 500-500 रुपये के नोटों की कई गड्डियां मिली हैं।1
- जालौन के कोंच तहसील परिसर में एक बाइक को पुलिस ने लाठी में फंसाकर हटाया। एसडीएम के निर्देश पर हुई इस अनोखी कार्रवाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।3
- उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में देर रात एक नाव पलट गई। इस हादसे में 9 लोग डूब गए, जबकि 3 को सुरक्षित बचा लिया गया है।1
- जालौन के कदौरा नगर में बुधवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।1