logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

इतना सच नहीं बोलना था तेजस्वी यादव जी मतलब कुछ भी 😱✍️💯

7 hrs ago
user_Golu Yadav बिहारी
Golu Yadav बिहारी
Social worker मरहौरा, सारण, बिहार•
7 hrs ago

इतना सच नहीं बोलना था तेजस्वी यादव जी मतलब कुछ भी 😱✍️💯

More news from बिहार and nearby areas
  • भारतीय संस्कृति डिज्नीलैंड मेला बिहार के सारण जिले के प्रखण्ड मढ़ौरा में बड़े बड़े नेता जी लोग का फोटो देखे पर विश्वा गुरु जी का नहीं देखे
    1
    भारतीय संस्कृति डिज्नीलैंड मेला बिहार के सारण जिले के प्रखण्ड मढ़ौरा में बड़े बड़े नेता जी लोग का फोटो देखे पर विश्वा गुरु जी का नहीं देखे
    user_Golu Yadav बिहारी
    Golu Yadav बिहारी
    Social worker मरहौरा, सारण, बिहार•
    7 hrs ago
  • राजनंदनी डेयरी प्रोडक्ट्स — स्वाद और ताजगी का भरोसा! ताजा दूध, दही, रबड़ी, पनीर, सफल मटर और शुद्ध देशी घी के साथ मिठाइयों की शानदार रेंज। बालूशाही | लालमोहन | रसगुल्ला | राजभोग | रसमलाई | पेड़ा | लड्डू होलसेल एवं खुदरा दोनों उपलब्ध रक्षाबंधन के इस खास मौके पर अपनों के साथ मिठास बांटिए और राजनंदनी की स्वादिष्ट मिठाइयों से त्योहार को और खास बनाइए। 📍 लौवा कला, पकवाइनर, टेढ़ी घाट, बाजार बनियापुर, सारण 📞 9801028925 राजनंदनी डेयरी प्रोडक्ट्स की ओर से रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएँ!
    1
    राजनंदनी डेयरी प्रोडक्ट्स — स्वाद और ताजगी का भरोसा!
ताजा दूध, दही, रबड़ी, पनीर, सफल मटर और शुद्ध देशी घी के साथ मिठाइयों की शानदार रेंज। 

बालूशाही | लालमोहन | रसगुल्ला | राजभोग | रसमलाई | पेड़ा | लड्डू

होलसेल एवं खुदरा दोनों उपलब्ध

रक्षाबंधन के इस खास मौके पर अपनों के साथ मिठास बांटिए और राजनंदनी की स्वादिष्ट मिठाइयों से त्योहार को और खास बनाइए।

📍 लौवा कला, पकवाइनर, टेढ़ी घाट, बाजार बनियापुर, सारण
📞 9801028925

राजनंदनी डेयरी प्रोडक्ट्स की ओर से रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएँ!
    user_एनामुल हक
    एनामुल हक
    सारण, बिहार•
    17 hrs ago
  • सारण की बहू मोनी कुमारी ने फतह किया माउंट एल्ब्रुस, बिहार का नाम किया रोशन सारण। सारण की बहू और बिहार ग्रामीण बैंक में मैनेजर श्रीमती मोनी कुमारी ने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस (5,643 मीटर) का सफलतापूर्वक आरोहण कर बिहार और अपने परिवार का नाम रोशन किया है। उन्होंने यह उपलब्धि 14 अगस्त 2026 की सुबह हासिल की। मोनी कुमारी ने अपने माउंट एल्ब्रुस अभियान की शुरुआत 10 अगस्त से की थी। स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त को शिखर आरोहण की योजना थी, लेकिन पर्वत पर बिगड़ते मौसम को देखते हुए उन्होंने सुरक्षा को प्राथमिकता दी और एक दिन पहले ही सफलतापूर्वक समिट पूरा कर लिया। अभियान के दौरान उन्हें कड़ाके की ठंड, तेज हवाओं, बर्फबारी, कम ऑक्सीजन, बर्फ से ढके दुर्गम रास्तों और अचानक बदलते मौसम जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति, साहस और अनुशासन के साथ उन्होंने शिखर पर तिरंगा लहराने का गौरव हासिल किया। यह मोनी कुमारी की दूसरी बड़ी अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोहण उपलब्धि है। इससे पहले उन्होंने दिसंबर 2025 में अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण किया था। वह Basic Mountaineering Course (BMC) भी पूरा कर चुकी हैं। मोनी कुमारी मूल रूप से आरा की रहने वाली हैं और ईशुआपुर प्रखंड के दात्रा परसौली निवासी श्री विनोद कुमार सिंह की बहू हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने पति आशिष कुमार पुंज, माता-पिता और सास-ससुर के निरंतर सहयोग एवं प्रोत्साहन को दिया। मोनी कुमारी ने बिहार सरकार से पर्वतारोहण के क्षेत्र में सहयोग और प्रोत्साहन की उम्मीद जताई है, ताकि वह आने वाले समय में अपने नए पर्वतारोहण अभियानों को पूरा कर सकें। उनका उद्देश्य बिहार की बेटियों और युवाओं को साहसिक खेलों एवं पर्वतारोहण के लिए प्रेरित करना भी है। मोनी कुमारी की उपलब्धियां माउंट किलिमंजारो — दिसंबर 2025 ✓ माउंट एल्ब्रुस — 14 अगस्त 2026 ✓ Basic Mountaineering Course (BMC) — पूर्ण ✓
    1
    सारण की बहू मोनी कुमारी ने फतह किया माउंट एल्ब्रुस, बिहार का नाम किया रोशन
सारण। सारण की बहू और बिहार ग्रामीण बैंक में मैनेजर श्रीमती मोनी कुमारी ने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस (5,643 मीटर) का सफलतापूर्वक आरोहण कर बिहार और अपने परिवार का नाम रोशन किया है। उन्होंने यह उपलब्धि 14 अगस्त 2026 की सुबह हासिल की।
मोनी कुमारी ने अपने माउंट एल्ब्रुस अभियान की शुरुआत 10 अगस्त से की थी। स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त को शिखर आरोहण की योजना थी, लेकिन पर्वत पर बिगड़ते मौसम को देखते हुए उन्होंने सुरक्षा को प्राथमिकता दी और एक दिन पहले ही सफलतापूर्वक समिट पूरा कर लिया।
अभियान के दौरान उन्हें कड़ाके की ठंड, तेज हवाओं, बर्फबारी, कम ऑक्सीजन, बर्फ से ढके दुर्गम रास्तों और अचानक बदलते मौसम जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति, साहस और अनुशासन के साथ उन्होंने शिखर पर तिरंगा लहराने का गौरव हासिल किया।
यह मोनी कुमारी की दूसरी बड़ी अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोहण उपलब्धि है। इससे पहले उन्होंने दिसंबर 2025 में अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण किया था। वह Basic Mountaineering Course (BMC) भी पूरा कर चुकी हैं।
मोनी कुमारी मूल रूप से आरा की रहने वाली हैं और ईशुआपुर प्रखंड के दात्रा परसौली निवासी श्री विनोद कुमार सिंह की बहू हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने पति आशिष कुमार पुंज, माता-पिता और सास-ससुर के निरंतर सहयोग एवं प्रोत्साहन को दिया।
मोनी कुमारी ने बिहार सरकार से पर्वतारोहण के क्षेत्र में सहयोग और प्रोत्साहन की उम्मीद जताई है, ताकि वह आने वाले समय में अपने नए पर्वतारोहण अभियानों को पूरा कर सकें। उनका उद्देश्य बिहार की बेटियों और युवाओं को साहसिक खेलों एवं पर्वतारोहण के लिए प्रेरित करना भी है।
मोनी कुमारी की उपलब्धियां
माउंट किलिमंजारो — दिसंबर 2025 ✓
माउंट एल्ब्रुस — 14 अगस्त 2026 ✓
Basic Mountaineering Course (BMC) — पूर्ण ✓
    user_BBN MEDIA LIVE NEWS Network
    BBN MEDIA LIVE NEWS Network
    News Anchor छपरा, सारण, बिहार•
    23 hrs ago
  • मरीज की मौत के बाद अस्पताल पर गंभीर आरोप, शव एंबुलेंस से भेजने का दावा वैशाली के चांदपुरा थाना क्षेत्र के खोरमपुर स्थित एक निजी अस्पताल में मरीज की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतक की पहचान चांदपुरा सैदाबाद गांव निवासी शिवालक दास के पुत्र सुरेश दास के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, सुरेश दास बेंगलुरु में मजदूरी करते थे और तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें इलाज के लिए घर लाया गया था। करीब तीन दिन पहले उन्हें कुमार रामानंद मेडिकल प्राइवेट लिमिटेड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि 19 अगस्त की देर शाम ही सुरेश दास की मौत हो गई थी, लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने इसकी जानकारी उन्हें नहीं दी। मृतक की सास ललिता देवी का आरोप है कि मौत के बाद भी इलाज के नाम पर पैसे लिए जाते रहे और परिजनों को मरीज से मिलने नहीं दिया गया। 20 अगस्त को मरीज की स्थिति को लेकर परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि हंगामे के बाद अस्पताल प्रबंधन ने शव को एंबुलेंस में रखकर कहीं भेज दिया। शव नहीं मिलने से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने हाजीपुर-महनार मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। परिजनों का आरोप है कि एंबुलेंस करीब चार से पांच घंटे तक शव लेकर इधर-उधर घूमती रही। बाद में एंबुलेंस को थाने लाया गया, जहां शव पुलिस को सौंप दिया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। अस्पताल प्रबंधन पर लगाए गए आरोपों और मरीज की मौत के वास्तविक समय की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी।
    1
    मरीज की मौत के बाद अस्पताल पर गंभीर आरोप, शव एंबुलेंस से भेजने का दावा
वैशाली के चांदपुरा थाना क्षेत्र के खोरमपुर स्थित एक निजी अस्पताल में मरीज की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
मृतक की पहचान चांदपुरा सैदाबाद गांव निवासी शिवालक दास के पुत्र सुरेश दास के रूप में हुई है।
परिजनों के अनुसार, सुरेश दास बेंगलुरु में मजदूरी करते थे और तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें इलाज के लिए घर लाया गया था।
करीब तीन दिन पहले उन्हें कुमार रामानंद मेडिकल प्राइवेट लिमिटेड अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
परिजनों का आरोप है कि 19 अगस्त की देर शाम ही सुरेश दास की मौत हो गई थी, लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने इसकी जानकारी उन्हें नहीं दी।
मृतक की सास ललिता देवी का आरोप है कि मौत के बाद भी इलाज के नाम पर पैसे लिए जाते रहे और परिजनों को मरीज से मिलने नहीं दिया गया।
20 अगस्त को मरीज की स्थिति को लेकर परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया।
आरोप है कि हंगामे के बाद अस्पताल प्रबंधन ने शव को एंबुलेंस में रखकर कहीं भेज दिया।
शव नहीं मिलने से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने हाजीपुर-महनार मुख्य मार्ग को जाम कर दिया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया।
परिजनों का आरोप है कि एंबुलेंस करीब चार से पांच घंटे तक शव लेकर इधर-उधर घूमती रही।
बाद में एंबुलेंस को थाने लाया गया, जहां शव पुलिस को सौंप दिया गया।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। अस्पताल प्रबंधन पर लगाए गए आरोपों और मरीज की मौत के वास्तविक समय की जांच की जा रही है।
जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी।
    user_Republic Vaishali
    Republic Vaishali
    लालगंज, वैशाली, बिहार•
    12 hrs ago
  • कल्याणपुर के पूर्व प्रमुख धीरेंद्र सिंह के भाई चंदन कुमार सिंह ने हजारों समर्थकों के साथ पैक्स अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया . . . . . #tfnbihar #tirhutfirst #रघुनाथपुर #कल्याणपुर कल्याणपुर के पूर्व प्रमुख धीरेंद्र सिंह के भाई चंदन कुमार सिंह ने हजारों समर्थकों के साथ पैक्स अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया . . . . . #tfnbihar #tirhutfirst #रघुनाथपुर #कल्याणपुर
    1
    कल्याणपुर के पूर्व प्रमुख धीरेंद्र सिंह के भाई चंदन कुमार सिंह ने हजारों समर्थकों के साथ पैक्स अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया 
.
.
.
.
.
#tfnbihar #tirhutfirst #रघुनाथपुर #कल्याणपुर
कल्याणपुर के पूर्व प्रमुख धीरेंद्र सिंह के भाई चंदन कुमार सिंह ने हजारों समर्थकों के साथ पैक्स अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया 
.
.
.
.
.
#tfnbihar #tirhutfirst #रघुनाथपुर #कल्याणपुर
    user_Tfn Bihar
    Tfn Bihar
    साहेबगंज, मुजफ्फरपुर, बिहार•
    13 hrs ago
  • दनियावां प्रखंड में बहने वाली महत्माइन नदी में आया फल्गु नदी का पानी। पटना/दनियावां । आधा सावन का महीना बीत जाने के बाद दनियावाँ और फतुहा प्रखंड के विभिन्न भागों में बहने वाली बरसाती नदी महात्माइन और लोकाइन नदी में गुरुवार की सुबह फल्गु नदी का पानी तेज धारे के साथआई जो शाम होते होते नदी दोनों कोर भर गई। जिसके इसकी सहायक नदियां भूतही नदी और कड़रुया नदी समेत सभी पईन में नदी का पानी भर गया।यह नदी खतरे के निशान से आधा मीटर नीचे है।इस नदी में पानी आने से किसानों में खुशी की लहर व्याप्त हो गई है।कारण की किसानों के खेतों में लगे धान की फसल को अब पटाने में काफी सहूलियत होगी। फोटो।दनियावां प्रखंड में बहने वाली महत्माइन नदी में आया फल्गु नदी का पानी।
    4
    दनियावां प्रखंड में बहने वाली महत्माइन नदी में आया फल्गु नदी का पानी।
पटना/दनियावां । आधा सावन का महीना बीत जाने के बाद दनियावाँ और फतुहा प्रखंड के विभिन्न भागों में बहने वाली बरसाती नदी महात्माइन और लोकाइन नदी में गुरुवार की सुबह फल्गु नदी का पानी तेज धारे के साथआई जो शाम होते होते नदी दोनों कोर भर गई। जिसके इसकी सहायक नदियां भूतही नदी और कड़रुया नदी समेत सभी पईन में नदी का पानी भर गया।यह नदी खतरे के निशान से आधा मीटर नीचे है।इस नदी में पानी आने से किसानों में खुशी की लहर व्याप्त हो गई है।कारण की किसानों के खेतों में लगे धान की फसल को अब पटाने में काफी सहूलियत होगी। 
फोटो।दनियावां प्रखंड में बहने वाली महत्माइन नदी में आया फल्गु नदी का पानी।
    user_International 24*7
    International 24*7
    Photographer पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    9 hrs ago
  • छात्रों और युवाओं के मुद्दों पर जन सुराज का सरकार पर हमला, मनोज भारती बोले- पीएचडी-रिसर्च स्कॉलर्स के साथ हो रहा अन्याय जन सुराज पार्टी में शामिल हुई राष्ट्रीय लोक मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष उर्मिला पटेल पटना। जन सुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने बिहार के छात्रों-युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर गुरुवार को पार्टी कार्यालय, पाटलिपुत्रा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने राज्य सरकार पर छात्रों और युवाओं की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। इसी दौरान राष्ट्रीय लोक मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष उर्मिला पटेल जन सुराज पार्टी में शामिल हुईं। मनोज भारती ने उन्हें गमछा पहनाकर जन सुराज पार्टी की सदस्यता दिलाई। मनोज भारती ने कहा मुझे विश्वास है कि उर्मिला पटेल जी के इतने लंबे राजनीतिक अनुभव का लाभ जन सुराज पार्टी को मिलेगा। हम उर्मिला जी का पार्टी में तहे दिल से स्वागत करते हैं। *पीएचडी होल्डर्स और रिसर्च स्कॉलर्स के आंदोलन का मुद्दा उठाया* मनोज भारती ने कहा कि पीएचडी होल्डर्स एंड रिसर्च स्कॉलर्स एसोसिएशन ऑफ बिहार ने 4 अगस्त से गर्दनीबाग में धरना-प्रदर्शन शुरू किया था। इसमें कई लोग भूख हड़ताल पर थे। जानकारी के मुताबिक, 16 अगस्त को कई लोगों की तबीयत ज्यादा खराब होने के कारण उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा था। उनकी भूख हड़ताल अभी भी जारी है। पीएचडी होल्डर्स और रिसर्च स्कॉलर्स सरकार का विरोध इसलिए कर रहे हैं क्योंकि सरकार ने वादा किया था कि बिहार के सभी प्रखंडों में एक-एक डिग्री कॉलेज खोला जाएगा। इन डिग्री कॉलेजों में जिन प्रोफेसरों की बहाली की जानी है, उनके चयन की प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। मनोज भारती ने कहा कि नए शिक्षकों के चयन की जो प्रक्रिया बिहार सरकार ने लागू की है, वह यूजीसी के प्रावधानों के विरुद्ध है। अगर किसी डिग्री कॉलेज में किसी शिक्षक या प्रोफेसर की बहाली होनी है, तो उसके मूल्यांकन में पीएचडी के अंकों की वैल्यू 30 प्रतिशत होनी चाहिए, लेकिन इसके बजाय इसे घटाकर 11 प्रतिशत कर दिया है। अगर कोई व्यक्ति पीएचडी कर रहा है तो उसने कितने रिसर्च पेपर प्रकाशित किए हैं, इस आधार पर भी उसका मूल्यांकन होना चाहिए कि वह कितना सक्षम है और एक अच्छा प्रोफेसर बन सकता है या नहीं। लेकिन बिहार सरकार की गाइडलाइन में वह प्रावधान ही हटा दिया गया है। एक प्रोफेसर के लिए रिसर्च पेपर की जो अहमियत होनी चाहिए थी, उसे भी हटा दिया गया है। *डोमिसाइल नीति को लेकर भी सरकार पर निशाना* मनोज भारती ने डोमिसाइल का मुद्दा उठाते हुए कहा कि बिहार सरकार ने डोमिसाइल नीति को बिल्कुल उलट दिया है। भारत के किसी भी राज्य में आप जाइए, वहां ऐसी बहाली में उस राज्य के बाहर के लोगों का प्रतिशत सामान्य तौर पर 20 प्रतिशत रखा जाता है। उससे ज्यादा दूसरे राज्यों के लोगों की बहाली नहीं की जा सकती। लेकिन बिहार सरकार ने डोमिसाइल नीति की पूरी तरह से अवहेलना की है। *स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में कटौती कुमार सौरभ ने सरकार को घेरा* वहीं, कुमार सौरभ ने बिहार सरकार के एक नोटिफिकेशन को दिखाते हुए कहा कि आप सभी जानते हैं कि बिहार विधानसभा चुनाव से पहले स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत बिहार में या बिहार से बाहर कहीं भी शिक्षा ग्रहण करने के लिए छात्रों को 4 लाख रुपये तक का ब्याज-मुक्त ऋण देने का प्रावधान था। इसमें किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए डीआरसीसी के माध्यम से छात्रों को यह सुविधा प्रदान की जाती थी। जन सुराज पिछले चार महीने से लगातार यह सवाल उठाया जा रहा था कि बिहार में या बिहार के बाहर पढ़ने वाले छात्रों की सेमेस्टर फीस क्यों नहीं दी जा रही है। लेकिन सरकार लगातार इनकार करती रही कि पैसे की कोई दिक्कत नहीं है। जन सुराज द्वारा बार-बार इस मुद्दे को उठाए जाने के बाद बांकीपुर चुनाव से एक महीने पहले एक किस्त भेजी गई। पिछले बुधवार को कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें 950 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई और योजना को पांच साल के लिए विस्तार दिया गया। इसके बाद सरकार ने एक विज्ञापन जारी कर बताया कि जिन छात्रों को चार लाख रुपये तक का ऋण मिलता था, वह अब दो लाख रुपये रह जाएगा। मौके पर मीडिया प्रभारी ओबैदुर रहमान, राकेश पटेल, सुभाष कुशवाहा भी मौजूद थे।
    1
    छात्रों और युवाओं के मुद्दों पर जन सुराज का सरकार पर हमला, मनोज भारती बोले- पीएचडी-रिसर्च स्कॉलर्स के साथ हो रहा अन्याय
जन सुराज पार्टी में शामिल हुई राष्ट्रीय लोक मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष उर्मिला पटेल
पटना। जन सुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने बिहार के छात्रों-युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर गुरुवार को पार्टी कार्यालय, पाटलिपुत्रा में एक  प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने राज्य सरकार पर छात्रों और युवाओं की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। इसी दौरान राष्ट्रीय लोक मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष उर्मिला पटेल जन सुराज पार्टी में शामिल हुईं। मनोज भारती ने उन्हें गमछा पहनाकर जन सुराज पार्टी की सदस्यता दिलाई। मनोज भारती ने कहा मुझे विश्वास है कि उर्मिला पटेल जी के इतने लंबे राजनीतिक अनुभव का लाभ जन सुराज पार्टी को मिलेगा। हम उर्मिला जी का पार्टी में तहे दिल से स्वागत करते हैं।
*पीएचडी होल्डर्स और रिसर्च स्कॉलर्स के आंदोलन का मुद्दा उठाया*
मनोज भारती ने कहा कि पीएचडी होल्डर्स एंड रिसर्च स्कॉलर्स एसोसिएशन ऑफ बिहार ने 4 अगस्त से गर्दनीबाग में धरना-प्रदर्शन शुरू किया था। इसमें कई लोग भूख हड़ताल पर थे। जानकारी के मुताबिक, 16 अगस्त को कई लोगों की तबीयत ज्यादा खराब होने के कारण उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा था। उनकी भूख हड़ताल अभी भी जारी है। पीएचडी होल्डर्स और रिसर्च स्कॉलर्स सरकार का विरोध इसलिए कर रहे हैं क्योंकि सरकार ने वादा किया था कि बिहार के सभी प्रखंडों में एक-एक डिग्री कॉलेज खोला जाएगा। इन डिग्री कॉलेजों में जिन प्रोफेसरों की बहाली की जानी है, उनके चयन की प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। 
मनोज भारती ने कहा कि नए शिक्षकों के चयन की जो प्रक्रिया बिहार सरकार ने लागू की है, वह यूजीसी के प्रावधानों के विरुद्ध है। अगर किसी डिग्री कॉलेज में किसी शिक्षक या प्रोफेसर की बहाली होनी है, तो उसके मूल्यांकन में पीएचडी के अंकों की वैल्यू 30 प्रतिशत होनी चाहिए, लेकिन इसके बजाय इसे घटाकर 11 प्रतिशत कर दिया है। अगर कोई व्यक्ति पीएचडी कर रहा है तो उसने कितने रिसर्च पेपर प्रकाशित किए हैं, इस आधार पर भी उसका मूल्यांकन होना चाहिए कि वह कितना सक्षम है और एक अच्छा प्रोफेसर बन सकता है या नहीं। लेकिन बिहार सरकार की गाइडलाइन में वह प्रावधान ही हटा दिया गया है। एक प्रोफेसर के लिए रिसर्च पेपर की जो अहमियत होनी चाहिए थी, उसे भी हटा दिया गया है।
*डोमिसाइल नीति को लेकर भी सरकार पर निशाना*
मनोज भारती ने डोमिसाइल का मुद्दा उठाते हुए कहा कि बिहार सरकार ने डोमिसाइल नीति को बिल्कुल उलट दिया है। भारत के किसी भी राज्य में आप जाइए, वहां ऐसी बहाली में उस राज्य के बाहर के लोगों का प्रतिशत सामान्य तौर पर 20 प्रतिशत रखा जाता है। उससे ज्यादा दूसरे राज्यों के लोगों की बहाली नहीं की जा सकती। लेकिन बिहार सरकार ने डोमिसाइल नीति की पूरी तरह से अवहेलना की है।
*स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में कटौती कुमार सौरभ ने सरकार को घेरा*
वहीं, कुमार सौरभ ने बिहार सरकार के एक नोटिफिकेशन को दिखाते हुए कहा कि आप सभी जानते हैं कि बिहार विधानसभा चुनाव से पहले स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत बिहार में या बिहार से बाहर कहीं भी शिक्षा ग्रहण करने के लिए छात्रों को 4 लाख रुपये तक का ब्याज-मुक्त ऋण देने का प्रावधान था। इसमें किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए डीआरसीसी के माध्यम से छात्रों को यह सुविधा प्रदान की जाती थी।
जन सुराज पिछले चार महीने से लगातार यह सवाल उठाया जा रहा था कि बिहार में या बिहार के बाहर पढ़ने वाले छात्रों की सेमेस्टर फीस क्यों नहीं दी जा रही है। लेकिन सरकार लगातार इनकार करती रही कि पैसे की कोई दिक्कत नहीं है। जन सुराज द्वारा बार-बार इस मुद्दे को उठाए जाने के बाद बांकीपुर चुनाव से एक महीने पहले एक किस्त भेजी गई। पिछले बुधवार को कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें 950 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई और योजना को पांच साल के लिए विस्तार दिया गया। इसके बाद सरकार ने एक विज्ञापन जारी कर बताया कि जिन छात्रों को चार लाख रुपये तक का ऋण मिलता था, वह अब दो लाख रुपये रह जाएगा।
मौके पर मीडिया प्रभारी ओबैदुर रहमान, राकेश पटेल, सुभाष कुशवाहा भी मौजूद थे।
    user_Newslahar
    Newslahar
    Local News Reporter मुस्तफापुर, पटना•
    10 hrs ago
  • इतना सच नहीं बोलना था तेजस्वी यादव जी मतलब कुछ भी 😱✍️💯
    1
    इतना सच नहीं बोलना था तेजस्वी यादव जी मतलब कुछ भी 😱✍️💯
    user_Golu Yadav बिहारी
    Golu Yadav बिहारी
    Social worker मरहौरा, सारण, बिहार•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.