logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बुलंदशहर जनपद की सिकंदराबाद तहसील के ग्राम नगला वंशी में 29 जून 2026 को राजू नगला वंशी के नवनिर्मित आवास में गृह प्रवेश समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर राजस्थान के प्रसिद्ध सिद्ध तपोस्थल नौलखा बाग, गुरु गोरखनाथ जी तपोभूमि ददरेवा से पधारे संत श्री कृष्ण नाथ जी महाराज का ग्रामवासियों ने ढोल-नगाड़ों, डीजे और पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। संत श्री कृष्ण नाथ जी महाराज दोपहर करीब 2 बजे गांव नगला वंशी पहुंचे, जहाँ ग्रामवासियों ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया। काफी गाड़ियों का काफिला महंत जी को चोला फ्लाईओवर से साथ लाया और नगला वंशी फाटक से डीजे के साथ घर तक पहुँचाया गया। सोमवार को शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच राजू नगला वंशी ने अपने परिवार सहित नए घर में प्रवेश किया। गृह प्रवेश के बाद हवन-पूजन संपन्न हुआ और प्रसाद वितरण भी किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संत श्री कृष्ण नाथ जी महाराज ने नवगृह में वास करने वाले परिवार को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान किया। अपने संबोधन में उन्होंने गोरखनाथ जी की महिमा और सनातन परंपरा पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस दौरान पूरे दिन नव घर के प्रांगण में भजन संध्या का आयोजन होता रहा, जहाँ श्री कृष्ण नाथ जी के मुखारविंद से गुरु महिमा और भजनों का रसपान कर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। ग्रामवासियों में इस आगमन को लेकर भारी उत्साह देखा गया। सुभाष भाटी हुसैनपुर (भाजपा), अतर सिंह, नत्थू सिंह, बबलू सोलंकी और कमल सोलंकी जैसे नगला वंशी के निवासियों ने कहा कि ददरेवा धाम से महाराज जी का उनके गांव में आना सौभाग्य की बात है और उनके चरण पड़ने से पूरा गांव पावन हो गया है। जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी वार्ड नंबर 21 (भाजपा) राजू नगला वंशी ने बताया कि यह गृह प्रवेश गुरु गोरखनाथ जी की कृपा और महाराज जी के आशीर्वाद से संपन्न हुआ, जिसे वे अपना परम सौभाग्य मानते हैं। राजू ठाकुर ने गुरु जी का स्वागत सोने की घुट्टी पहनाकर किया और साथ ही अपने पिता प्रेमपाल सिंह जी को भी एक सोने की घुट्टी भेंट की। वहीं, राजू ठाकुर की धर्मपत्नी शशि देवी ने अपनी सास पुष्पा देवी को सोने की घुट्टी पहनाकर गुरु के साथ गृह प्रवेश किया। राजू ठाकुर और शशि देवी ने अपने माता-पिता के प्रति भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे ही उन्हें गुरु तक पहुँचाने वाले प्रथम थे और कामना की कि उनका हाथ सदैव उन पर रहे। उल्लेखनीय है कि चूरू, राजस्थान स्थित ददरेवा को बाबा गुरु गोरखनाथ जी की तपोभूमि माना जाता है, जहाँ नौलखा बाग स्थित मंदिर में सालभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है और संत श्री कृष्ण नाथ जी महाराज ही इस तपोस्थल की सेवा-पूजा संभालते हैं। इस भव्य कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, महिला संत-महात्मा और सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

9 hrs ago
user_समाचार थर्टी लाईव
समाचार थर्टी लाईव
Reporter बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
9 hrs ago

बुलंदशहर जनपद की सिकंदराबाद तहसील के ग्राम नगला वंशी में 29 जून 2026 को राजू नगला वंशी के नवनिर्मित आवास में गृह प्रवेश समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर राजस्थान के प्रसिद्ध सिद्ध तपोस्थल नौलखा बाग, गुरु गोरखनाथ जी तपोभूमि ददरेवा से पधारे संत श्री कृष्ण नाथ जी महाराज का ग्रामवासियों ने ढोल-नगाड़ों, डीजे और पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। संत श्री कृष्ण नाथ जी महाराज दोपहर करीब 2 बजे गांव नगला वंशी पहुंचे, जहाँ ग्रामवासियों ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया। काफी गाड़ियों का काफिला महंत जी को चोला फ्लाईओवर से साथ लाया और नगला वंशी फाटक से डीजे के साथ घर तक पहुँचाया गया। सोमवार को शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच राजू नगला वंशी ने अपने परिवार सहित नए घर में प्रवेश किया। गृह प्रवेश के बाद हवन-पूजन संपन्न हुआ और प्रसाद वितरण भी किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संत श्री कृष्ण नाथ जी महाराज ने नवगृह में वास करने वाले परिवार को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान किया। अपने संबोधन में उन्होंने गोरखनाथ जी की महिमा और सनातन परंपरा पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस दौरान पूरे दिन नव घर के प्रांगण में भजन संध्या का आयोजन होता रहा, जहाँ श्री कृष्ण नाथ जी के मुखारविंद से गुरु महिमा और भजनों का रसपान कर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। ग्रामवासियों में इस आगमन को लेकर भारी उत्साह देखा गया। सुभाष भाटी हुसैनपुर (भाजपा), अतर सिंह, नत्थू सिंह, बबलू सोलंकी और कमल सोलंकी जैसे नगला वंशी के निवासियों ने कहा कि ददरेवा धाम से महाराज जी का उनके गांव में आना सौभाग्य की बात है और उनके चरण पड़ने से पूरा गांव पावन हो गया है। जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी वार्ड नंबर 21 (भाजपा) राजू नगला वंशी ने बताया कि यह गृह प्रवेश गुरु गोरखनाथ जी की कृपा और महाराज जी के आशीर्वाद से संपन्न हुआ, जिसे वे अपना परम सौभाग्य मानते हैं। राजू ठाकुर ने गुरु जी का स्वागत सोने की घुट्टी पहनाकर किया और साथ ही अपने पिता प्रेमपाल सिंह जी को भी एक सोने की घुट्टी भेंट की। वहीं, राजू ठाकुर की धर्मपत्नी शशि देवी ने अपनी सास पुष्पा देवी को सोने की घुट्टी पहनाकर गुरु के साथ गृह प्रवेश किया। राजू ठाकुर और शशि देवी ने अपने माता-पिता के प्रति भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे ही उन्हें गुरु तक पहुँचाने वाले प्रथम थे और कामना की कि उनका हाथ सदैव उन पर रहे। उल्लेखनीय है कि चूरू, राजस्थान स्थित ददरेवा को बाबा गुरु गोरखनाथ जी की तपोभूमि माना जाता है, जहाँ नौलखा बाग स्थित मंदिर में सालभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है और संत श्री कृष्ण नाथ जी महाराज ही इस तपोस्थल की सेवा-पूजा संभालते हैं। इस भव्य कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, महिला संत-महात्मा और सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • शिवसेना ने अयोध्या राम मंदिर में कथित चोरी के मामले को लेकर एक ज्ञापन सौंपा है। यह ज्ञापन इस कथित घटना के संबंध में चिंताओं को उजागर करने के उद्देश्य से प्रस्तुत किया गया।
    1
    शिवसेना ने अयोध्या राम मंदिर में कथित चोरी के मामले को लेकर एक ज्ञापन सौंपा है। यह ज्ञापन इस कथित घटना के संबंध में चिंताओं को उजागर करने के उद्देश्य से प्रस्तुत किया गया।
    user_समाचार थर्टी लाईव
    समाचार थर्टी लाईव
    Reporter बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • शिकारपुर में एक विधवा महिला बिजलीघर पर धरना दे रही है। महिला का आरोप है कि तेज आँधी के कारण उसके खेत में लगा बिजली का खम्बा टूट गया था, और यह बिजली की लाइन काफी पुरानी बताई जा रही है। विधवा महिला ने बताया कि उसने अपने पेट पालने के लिए खेत में पानी लगाने के लिए टूबल लगवाया था। अब वह चिंतित है कि जब खेत में पानी नहीं पहुंचेगा तो खेती-बाड़ी कैसे होगी। इस सम्बन्ध में जब बिजली विभाग के उच्च अधिकारी से जानकारी ली गई, तो उन्होंने बताया कि विधवा महिला का पड़ोसी खम्बा नहीं लगने दे रहा है। अधिकारी ने आश्वासन दिया कि बिजली का खम्भा लगवाने के लिए पुलिस फोर्स ले जाकर पोल लगवाया जाएगा। इन सब के बावजूद, विधवा महिला बिजली का खम्भा लगवाने के लिए दर-दर भटक रही है और देर रात में भी बिजली विभाग के एक्सन कार्यालय के बाहर बैठी देखी गई। अब यह देखना होगा कि विधवा महिला के खेत पर पोल लगेगा या नहीं।
    1
    शिकारपुर में एक विधवा महिला बिजलीघर पर धरना दे रही है। महिला का आरोप है कि तेज आँधी के कारण उसके खेत में लगा बिजली का खम्बा टूट गया था, और यह बिजली की लाइन काफी पुरानी बताई जा रही है।

विधवा महिला ने बताया कि उसने अपने पेट पालने के लिए खेत में पानी लगाने के लिए टूबल लगवाया था। अब वह चिंतित है कि जब खेत में पानी नहीं पहुंचेगा तो खेती-बाड़ी कैसे होगी। इस सम्बन्ध में जब बिजली विभाग के उच्च अधिकारी से जानकारी ली गई, तो उन्होंने बताया कि विधवा महिला का पड़ोसी खम्बा नहीं लगने दे रहा है। अधिकारी ने आश्वासन दिया कि बिजली का खम्भा लगवाने के लिए पुलिस फोर्स ले जाकर पोल लगवाया जाएगा।

इन सब के बावजूद, विधवा महिला बिजली का खम्भा लगवाने के लिए दर-दर भटक रही है और देर रात में भी बिजली विभाग के एक्सन कार्यालय के बाहर बैठी देखी गई। अब यह देखना होगा कि विधवा महिला के खेत पर पोल लगेगा या नहीं।
    user_रीशू कुमार
    रीशू कुमार
    Local News Reporter शिकारपुर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    44 min ago
  • एपेक्स फ्यूचर प्रॉपर्टीज़ कुशीनगर, गोरखपुर और दिल्ली-एनसीआर में आवासीय और व्यावसायिक प्लॉट खरीदने के इच्छुक लोगों के लिए बेहतरीन डील्स लेकर आई है। ये प्लॉट निवेश के साथ-साथ घर बनाने के लिए भी उपयुक्त हैं, और ये सभी साइज़ में उपलब्ध हैं, ताकि ग्राहक अपनी आवश्यकता के अनुसार चुन सकें। इन प्रॉपर्टीज़ में 10 फीट से लेकर 50 फीट तक की चौड़ी सड़कें मिलती हैं, और ये गेटेड कॉलोनी में स्थित हैं जहाँ बिजली, पानी, पार्क और उचित ड्रेनेज सिस्टम जैसी सभी आवश्यक सुविधाएँ मौजूद हैं। कंपनी दावा करती है कि ये प्लॉट सबसे बढ़िया और बाज़ार से सस्ते दामों पर उपलब्ध हैं। सीमित संख्या में प्लॉट उपलब्ध होने के कारण, एपेक्स फ्यूचर प्रॉपर्टीज़ ने दरें बढ़ने से पहले इच्छुक ग्राहकों से आज ही अपनी विज़िट बुक करने का आग्रह किया है। अधिक जानकारी और बुकिंग के लिए +918858547108 पर कॉल या व्हाट्सएप किया जा सकता है, या उनके इंस्टाग्राम हैंडल @apexfuture_properties पर संपर्क किया जा सकता है।
    1
    एपेक्स फ्यूचर प्रॉपर्टीज़ कुशीनगर, गोरखपुर और दिल्ली-एनसीआर में आवासीय और व्यावसायिक प्लॉट खरीदने के इच्छुक लोगों के लिए बेहतरीन डील्स लेकर आई है। ये प्लॉट निवेश के साथ-साथ घर बनाने के लिए भी उपयुक्त हैं, और ये सभी साइज़ में उपलब्ध हैं, ताकि ग्राहक अपनी आवश्यकता के अनुसार चुन सकें।

इन प्रॉपर्टीज़ में 10 फीट से लेकर 50 फीट तक की चौड़ी सड़कें मिलती हैं, और ये गेटेड कॉलोनी में स्थित हैं जहाँ बिजली, पानी, पार्क और उचित ड्रेनेज सिस्टम जैसी सभी आवश्यक सुविधाएँ मौजूद हैं। कंपनी दावा करती है कि ये प्लॉट सबसे बढ़िया और बाज़ार से सस्ते दामों पर उपलब्ध हैं।

सीमित संख्या में प्लॉट उपलब्ध होने के कारण, एपेक्स फ्यूचर प्रॉपर्टीज़ ने दरें बढ़ने से पहले इच्छुक ग्राहकों से आज ही अपनी विज़िट बुक करने का आग्रह किया है। अधिक जानकारी और बुकिंग के लिए +918858547108 पर कॉल या व्हाट्सएप किया जा सकता है, या उनके इंस्टाग्राम हैंडल @apexfuture_properties पर संपर्क किया जा सकता है।
    user_Apex Future Properties
    Apex Future Properties
    Commercial property estate agent Gautam Buddha Nagar, Uttar Pradesh•
    18 hrs ago
  • गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र के पलवाड़ा गांव में आयोजित महिला PDA पंचायत में महिलाओं का भारी उत्साह देखने को मिला। सैकड़ों महिलाओं ने महंगाई, शिक्षा, रोजगार, बिजली, स्वास्थ्य और महिलाओं की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी बात पुरजोर तरीके से रखी। इस कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एडवोकेट सुधीर चौहान मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति उसकी मातृशक्ति होती है। एडवोकेट चौहान ने जोर दिया कि आज महिलाओं को केवल चुनावी घोषणाओं की नहीं, बल्कि पूरे पाँच वर्षों तक बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सम्मानजनक सरकारी व्यवस्थाओं की आवश्यकता है। एडवोकेट सुधीर चौहान ने आगे कहा कि गांवों में स्थानीय रोजगार के अवसरों को बढ़ाने, किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य सुनिश्चित कराने, साथ ही बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक मजबूत करने की तत्काल आवश्यकता है। उन्होंने आगामी वर्ष 2027 के चुनाव के संबंध में समाजवादी पार्टी का पक्ष प्रस्तुत करते हुए बताया कि पार्टी जनहित के मुद्दों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
    1
    गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र के पलवाड़ा गांव में आयोजित महिला PDA पंचायत में महिलाओं का भारी उत्साह देखने को मिला। सैकड़ों महिलाओं ने महंगाई, शिक्षा, रोजगार, बिजली, स्वास्थ्य और महिलाओं की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी बात पुरजोर तरीके से रखी।

इस कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एडवोकेट सुधीर चौहान मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति उसकी मातृशक्ति होती है। एडवोकेट चौहान ने जोर दिया कि आज महिलाओं को केवल चुनावी घोषणाओं की नहीं, बल्कि पूरे पाँच वर्षों तक बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सम्मानजनक सरकारी व्यवस्थाओं की आवश्यकता है।

एडवोकेट सुधीर चौहान ने आगे कहा कि गांवों में स्थानीय रोजगार के अवसरों को बढ़ाने, किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य सुनिश्चित कराने, साथ ही बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक मजबूत करने की तत्काल आवश्यकता है। उन्होंने आगामी वर्ष 2027 के चुनाव के संबंध में समाजवादी पार्टी का पक्ष प्रस्तुत करते हुए बताया कि पार्टी जनहित के मुद्दों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
    user_Star Bharat News 24
    Star Bharat News 24
    हापुड़, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • बुलंदशहर जनपद की सिकंदराबाद तहसील के ग्राम नगला वंशी में 29 जून 2026 को राजू नगला वंशी के नवनिर्मित आवास में गृह प्रवेश समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर राजस्थान के प्रसिद्ध सिद्ध तपोस्थल नौलखा बाग, गुरु गोरखनाथ जी तपोभूमि ददरेवा से पधारे संत श्री कृष्ण नाथ जी महाराज का ग्रामवासियों ने ढोल-नगाड़ों, डीजे और पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। संत श्री कृष्ण नाथ जी महाराज दोपहर करीब 2 बजे गांव नगला वंशी पहुंचे, जहाँ ग्रामवासियों ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया। काफी गाड़ियों का काफिला महंत जी को चोला फ्लाईओवर से साथ लाया और नगला वंशी फाटक से डीजे के साथ घर तक पहुँचाया गया। सोमवार को शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच राजू नगला वंशी ने अपने परिवार सहित नए घर में प्रवेश किया। गृह प्रवेश के बाद हवन-पूजन संपन्न हुआ और प्रसाद वितरण भी किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संत श्री कृष्ण नाथ जी महाराज ने नवगृह में वास करने वाले परिवार को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान किया। अपने संबोधन में उन्होंने गोरखनाथ जी की महिमा और सनातन परंपरा पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस दौरान पूरे दिन नव घर के प्रांगण में भजन संध्या का आयोजन होता रहा, जहाँ श्री कृष्ण नाथ जी के मुखारविंद से गुरु महिमा और भजनों का रसपान कर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। ग्रामवासियों में इस आगमन को लेकर भारी उत्साह देखा गया। सुभाष भाटी हुसैनपुर (भाजपा), अतर सिंह, नत्थू सिंह, बबलू सोलंकी और कमल सोलंकी जैसे नगला वंशी के निवासियों ने कहा कि ददरेवा धाम से महाराज जी का उनके गांव में आना सौभाग्य की बात है और उनके चरण पड़ने से पूरा गांव पावन हो गया है। जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी वार्ड नंबर 21 (भाजपा) राजू नगला वंशी ने बताया कि यह गृह प्रवेश गुरु गोरखनाथ जी की कृपा और महाराज जी के आशीर्वाद से संपन्न हुआ, जिसे वे अपना परम सौभाग्य मानते हैं। राजू ठाकुर ने गुरु जी का स्वागत सोने की घुट्टी पहनाकर किया और साथ ही अपने पिता प्रेमपाल सिंह जी को भी एक सोने की घुट्टी भेंट की। वहीं, राजू ठाकुर की धर्मपत्नी शशि देवी ने अपनी सास पुष्पा देवी को सोने की घुट्टी पहनाकर गुरु के साथ गृह प्रवेश किया। राजू ठाकुर और शशि देवी ने अपने माता-पिता के प्रति भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे ही उन्हें गुरु तक पहुँचाने वाले प्रथम थे और कामना की कि उनका हाथ सदैव उन पर रहे। उल्लेखनीय है कि चूरू, राजस्थान स्थित ददरेवा को बाबा गुरु गोरखनाथ जी की तपोभूमि माना जाता है, जहाँ नौलखा बाग स्थित मंदिर में सालभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है और संत श्री कृष्ण नाथ जी महाराज ही इस तपोस्थल की सेवा-पूजा संभालते हैं। इस भव्य कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, महिला संत-महात्मा और सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
    1
    बुलंदशहर जनपद की सिकंदराबाद तहसील के ग्राम नगला वंशी में 29 जून 2026 को राजू नगला वंशी के नवनिर्मित आवास में गृह प्रवेश समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर राजस्थान के प्रसिद्ध सिद्ध तपोस्थल नौलखा बाग, गुरु गोरखनाथ जी तपोभूमि ददरेवा से पधारे संत श्री कृष्ण नाथ जी महाराज का ग्रामवासियों ने ढोल-नगाड़ों, डीजे और पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। संत श्री कृष्ण नाथ जी महाराज दोपहर करीब 2 बजे गांव नगला वंशी पहुंचे, जहाँ ग्रामवासियों ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया। काफी गाड़ियों का काफिला महंत जी को चोला फ्लाईओवर से साथ लाया और नगला वंशी फाटक से डीजे के साथ घर तक पहुँचाया गया।

सोमवार को शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच राजू नगला वंशी ने अपने परिवार सहित नए घर में प्रवेश किया। गृह प्रवेश के बाद हवन-पूजन संपन्न हुआ और प्रसाद वितरण भी किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संत श्री कृष्ण नाथ जी महाराज ने नवगृह में वास करने वाले परिवार को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान किया। अपने संबोधन में उन्होंने गोरखनाथ जी की महिमा और सनातन परंपरा पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस दौरान पूरे दिन नव घर के प्रांगण में भजन संध्या का आयोजन होता रहा, जहाँ श्री कृष्ण नाथ जी के मुखारविंद से गुरु महिमा और भजनों का रसपान कर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए।

ग्रामवासियों में इस आगमन को लेकर भारी उत्साह देखा गया। सुभाष भाटी हुसैनपुर (भाजपा), अतर सिंह, नत्थू सिंह, बबलू सोलंकी और कमल सोलंकी जैसे नगला वंशी के निवासियों ने कहा कि ददरेवा धाम से महाराज जी का उनके गांव में आना सौभाग्य की बात है और उनके चरण पड़ने से पूरा गांव पावन हो गया है। जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी वार्ड नंबर 21 (भाजपा) राजू नगला वंशी ने बताया कि यह गृह प्रवेश गुरु गोरखनाथ जी की कृपा और महाराज जी के आशीर्वाद से संपन्न हुआ, जिसे वे अपना परम सौभाग्य मानते हैं। राजू ठाकुर ने गुरु जी का स्वागत सोने की घुट्टी पहनाकर किया और साथ ही अपने पिता प्रेमपाल सिंह जी को भी एक सोने की घुट्टी भेंट की। वहीं, राजू ठाकुर की धर्मपत्नी शशि देवी ने अपनी सास पुष्पा देवी को सोने की घुट्टी पहनाकर गुरु के साथ गृह प्रवेश किया। राजू ठाकुर और शशि देवी ने अपने माता-पिता के प्रति भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे ही उन्हें गुरु तक पहुँचाने वाले प्रथम थे और कामना की कि उनका हाथ सदैव उन पर रहे।

उल्लेखनीय है कि चूरू, राजस्थान स्थित ददरेवा को बाबा गुरु गोरखनाथ जी की तपोभूमि माना जाता है, जहाँ नौलखा बाग स्थित मंदिर में सालभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है और संत श्री कृष्ण नाथ जी महाराज ही इस तपोस्थल की सेवा-पूजा संभालते हैं। इस भव्य कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, महिला संत-महात्मा और सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
    user_समाचार थर्टी लाईव
    समाचार थर्टी लाईव
    Reporter बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • दिल्ली में अपराधियों के अंदर कानून का डर पूरी तरह खत्म होने का आरोप लगाते हुए, राष्ट्रीय राजधानी के त्रिलोकपुरी इलाके में एक युवक की सरेआम चाकू, डंडे और ईंटों से हत्या कर दी गई है। इस घटना को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला गया है, जिसमें कहा गया है कि अमित शाह और चार इंजन वाली इनकी सरकार के रहते अपराधी सड़कों पर बेखौफ होकर हत्या और लूट जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।
    1
    दिल्ली में अपराधियों के अंदर कानून का डर पूरी तरह खत्म होने का आरोप लगाते हुए, राष्ट्रीय राजधानी के त्रिलोकपुरी इलाके में एक युवक की सरेआम चाकू, डंडे और ईंटों से हत्या कर दी गई है। इस घटना को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला गया है, जिसमें कहा गया है कि अमित शाह और चार इंजन वाली इनकी सरकार के रहते अपराधी सड़कों पर बेखौफ होकर हत्या और लूट जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।
    user_Virendra Kaushik
    Virendra Kaushik
    Kaushik24*7news Bulandshahr, Bulandshahr•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.