Shuru
Apke Nagar Ki App…
Jaipur : भजनलाल मॉडल की चुनावी सफलता सीएम भजनलाल का मजबूत नेतृत्व, निकायों में खिला कमल #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee
Jalampura AC morcha adhyaks D.
Jaipur : भजनलाल मॉडल की चुनावी सफलता सीएम भजनलाल का मजबूत नेतृत्व, निकायों में खिला कमल #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee
More news from राजस्थान and nearby areas
- Jaipur : भजनलाल मॉडल की चुनावी सफलता सीएम भजनलाल का मजबूत नेतृत्व, निकायों में खिला कमल #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee1
- चीतल को निकलते दिखा 10 फीट लंबा अजगर: बड़ा वाला में देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुटी, रेस्क्यू कर अरावली के अभ्यारण में छोड़ा टॉडगढ़ उपखंड के बड़ा का वाला गांव में उस समय लोग हैरान रह गए जब करीब 10 फीट लंबा अजगर एक चितल को निकलते हुए दिखा। इसे देखने के लिए मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठी हो गई। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना रेस्क्यू टीम को दी। जानकारी के अनुसार रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और अजगर को पकड़ कर रेस्क्यू के बाद वन विभाग की टीम ने अजगर को अरावली अभ्यारण क्षेत्र में सुरक्षित छोड़ दिया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने चैन की सांस ली।1
- डोटासरा की सद्बुद्धि के लिए कांग्रेस नेता ने कांग्रेस कार्यालय में किया सदबुद्धि यज्ञ, प्रदेश अध्यक्ष से इस्तीफे की उठाई मांग भीलवाड़ा। नगर निकाय चुनाव के बाद भी कांग्रेस के भीतर प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को लेकर कार्यकर्ताओं की नाराजगी थमती नजर नहीं आ रही है। शनिवार दोपहर करीब 1 बजे जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य मनोज पालीवाल ने डोटासरा की सद्बुद्धि के लिए हवन-यज्ञ किया। इस दौरान उन्होंने डोटासरा से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की मांग उठाई। पालीवाल ने कहा कि उन्होंने अग्नि को साक्षी मानकर और सत्य-अहिंसा की प्रतिमूर्ति महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष हवन किया है। उन्होंने भगवान से प्रार्थना की कि प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को सद्बुद्धि मिले और वे प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी से इस्तीफा दें। पालीवाल ने आरोप लगाया कि भीलवाड़ा नगर निगम चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारी मुकेश वर्मा 17 कांग्रेस प्रत्याशियों को पार्टी के सिंबल देने में नाकाम रहे। इसके चलते कांग्रेस को चुनाव में निराशा हाथ लगी। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बाद महापौर पद के नामांकन के दौरान भी कांग्रेस का सिंबल नहीं भेजा गया। उन्होंने कहा कि देहात कांग्रेस के अंतर्गत आने वाली नगरपालिकाओं और नगर परिषदों में कांग्रेस का सिंबल भेजा गया, लेकिन भीलवाड़ा नगर निगम में ऐसा नहीं किया गया। पालीवाल ने इसे गंभीर चिंता का विषय बताते हुए कहा कि आने वाले समय में पंचायती राज के चुनाव हैं और यदि प्रदेश अध्यक्ष इसी तरह काम करते रहे तो कार्यकर्ताओं का अहित हो सकता है। पालीवाल ने कहा कि उन्होंने किसी कांग्रेस कार्यकर्ता को इस कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किया। उन्होंने यह भी कहा कि उनके बयान से डोटासरा उनसे नाराज होकर उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं, लेकिन वे कांग्रेस के सिद्धांतों और नीतियों के अनुरूप कार्यकर्ताओं की आवाज उठाते रहेंगे।1
- कल्याणपुर में पेंथर का आतंक, बछड़े का किया शिकार,हुई मौत बाड़े में घुसकर किया बछड़े का शिकार, ग्रामीणों में दहशत—वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग कारोई/गुरला /भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल कल्याणपुर में पेंथर का आतंक, बछड़े का किया शिकार,हुई मौत बाड़े में घुसकर किया बछड़े का शिकार, ग्रामीणों में दहशत—वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग कारोई/गुरला /भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल कारोई कस्बे से सटे कल्याणपुर गांव के बैरवा मोहल्ले के बाड़े में पेंथर की गतिविधियों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बीती रात पेंथर ने एक बाड़े में बंधे बछड़े का शिकार कर दिया। घटना के बाद उसी बाड़े में बंधी गाय भाग गई , इस तरह की घटना से ग्रामीणों में चिंता और बढ़ गई है। जानकारी के अनुसार बैरवा मोहल्ले में पशुपालक ने अपने बछड़े और गाय को बाड़े में रखा था। रात के समय पेंथर बाड़े में घुसा और बछड़े पर हमला कर उसे अपना शिकार बना लिया। सुबह पशुपालक के बाड़े पर पहुंचने पर बछड़ा मृत अवस्था में मिला। मौके पर पेंथर के पंजों के निशान भी दिखाई दिए। ग्रामीणों के अनुसार घटना के बाद बाड़े में गाय भी मौके पर नहीं मिली। आशंका जताई जा रही है कि पेंथर के हमले के दौरान गाय वहां से भाग गई ग्रामीणों में बढ़ी दहशत कल्याणपुर गांव में पहले भी कई बार पेंथर दिखाई देने की बात ग्रामीणों ने कही है। लगातार आबादी क्षेत्र के आसपास पेंथर की मौजूदगी से ग्रामीणों में भय का माहौल है। शाम होते ही लोग बच्चों और महिलाओं को घर से बाहर भेजने में भी डर रहे हैं। पशुपालकों को अपने मवेशियों की सुरक्षा की चिंता सता रही है। ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि कल्याणपुर के में तत्काल पिंजरा लगाया जाए, वन विभाग की टीम द्वारा गश्त बढ़ाई जाए और पेंथर को पकड़ने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो किसी बड़ी घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।1
- मारवाड़ के राणावास उप स्वास्थ्य केंद्र के वार्ड में गिरा प्लास्टर, खाट पर सो रहे मरीज बाल-बाल बचे मारवाड़ जंक्शन,पाली मारवाड़ जंक्शन के निकटवर्ती गांव राणावास स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब एक वार्ड की छत का प्लास्टर अचानक भरभरा कर गिर गया। बताया जा रहा है कि जिस समय प्लास्टर गिरा, उस समय वार्ड में मरीज खाट पर सो रहे थे। गनीमत रही कि मरीज इसकी चपेट में आने से बाल-बाल बच गए, नहीं तो हो सकता था बड़ा हादसा ग्रामीणों के अनुसार, उप स्वास्थ्य केंद्र की जर्जर स्थिति को लेकर पहले भी संबंधित अधिकारियों, प्रशासन तथा मारवाड़ जंक्शन विधायक को अवगत करवाया गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद अभी तक समस्या जस कि तस बनी हुई है इस का कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। आज दिन में अचानक वार्ड का प्लास्टर गिरने से अस्पताल में मौजूद मरीजों और ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने मांग की है कि उप स्वास्थ्य केंद्र की इमारत का जल्द निरीक्षण करवाकर जर्जर हिस्सों की मरम्मत कराई जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे की पुनरावृत्ति न हो।2
- क्यों करते हैं लोग अपने देवता का अपमान क्यों देते हैं प्रलय को निमंत्रण जब धर्म के नाम पर आपस में कटते मरते हैं तो फिर यह जो अपमान हो रहा है यह किसके द्वारा किया जा रहा है इसके ऊपर कोई पार्टी या कोई भी नेता आवाज क्यों नहीं उठाता है या तो स्थापना करना लोग बंद करदे या फिर इस तरीके से विसर्जन करना1
- भीलवाड़ा के बागोर से खबर, 3 दिनों से पैंथर की मूवमेंट से ग्रामीणों में दहशत #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee1
- बिराटिया खुर्द में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में 48 घंटे में अज्ञात आरोपी गिरफ्तार बिराटिया खुर्द में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में 48 घंटे में अज्ञात आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर की कार्रवाई पुलिस थाना बर ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म एवं पोक्सो एक्ट के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के 48 घंटे के भीतर अज्ञात आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान राकेश पुत्र अजमाल, जाति काठात, उम्र 21 वर्ष, निवासी रेल का बाडिया, बिराटिया खुर्द, थाना बर, जिला ब्यावर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार 13 सितंबर 2026 को थाना बर क्षेत्र के ग्राम बिराटिया खुर्द में बाबा रामदेव मेले के दौरान नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई थी। इस संबंध में पीड़िता की ओर से 14 सितंबर को पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने प्रकरण संख्या 144/2026 दर्ज कर धारा 137(2), 351(3), 64(1) बीएनएस एवं 3/4 पोक्सो एक्ट के तहत अनुसंधान शुरू किया। मामले में आरोपी अज्ञात होने तथा पीड़िता के नाबालिग होने के कारण आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी करना पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण था। थाना स्तर पर थानाधिकारी मंजु मुलेवा के नेतृत्व में तत्काल टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और साइबर सेल से प्राप्त जानकारी के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने ब्यावर, शिवपुरा (पीसांगन), बाबरा, गिरी, बिराटिया खुर्द, निमाज और जैतारण क्षेत्र में तलाश एवं जांच की। लगातार तकनीकी जानकारी जुटाने के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी की पहचान की और उसे दस्तयाब कर गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई महानिरीक्षक पुलिस अजमेर रेंज अजमेर डॉ. रवि सभरवाल आईपीएस के आदेशानुसार तथा जिला पुलिस अधीक्षक ब्यावर रतनसिंह आईपीएस के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ब्यावर डॉ. अनुकृति उज्जैनिया एवं वृताधिकारी वृत रायपुर बंशीलाल पाण्डर आरपीएस के निकटतम सुपरविजन में की गई। गठित पुलिस टीम में थानाधिकारी मंजु मुलेवा निरीक्षक पुलिस, नंदकिशोर सिंह सहायक उपनिरीक्षक, महिपाल कांस्टेबल 543, गिरधारी कांस्टेबल 601, कालूराम कांस्टेबल 442 थाना बर तथा सुशील कांस्टेबल एवं नैनासिंह कांस्टेबल साइबर सेल जिला ब्यावर शामिल रहे।1