बेटियों ने फिर से लहराया परचम, पान बेचने वाले की बेटी चंचल चौरसिया ने 96.20% अंक प्राप्त किये, आईएएस बनने का सपना हरनावदाशाहजी. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर की कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा संकाय आर्ट्स में कस्बे समेत क्षेत्र के छात्र-छात्राओं ने अधिक प्रतिशत बनाकर फिर से बाजी मारी है। वहीं हरनावदा शाहजी के निजी स्कूल ज्ञान भारती बाल निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने स्कूल, समाज व परिवार समेत जिले का नाम किया रोशन किया है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 12वीं परीक्षा परिणाम में इस बार बारां जिले के हरनावदा शाहजी कस्बे के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता के नए आयाम स्थापित किए हैं। ज्ञान भारती बाल निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य राकेश शर्मा ने बताया की होनहार छात्रा चंचल चौरसिया ने 96.20 प्रतिशत अंक हासिल कर न सिर्फ अपने स्कूल बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है। हरनावदा शाहजी की होनहार छात्रा चंचल ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में 96.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सफलता की नई कहानी लिख दी है। चंचल का सपना भारतीय प्रशासनिक सेवा यानी आईएएस अधिकारी बनकर देश की सेवा करना है। चंचल ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और स्कूल के शिक्षकों को दिया है। जिनके मार्गदर्शन और सहयोग से वह इस मुकाम तक पहुंची हैं। सिर्फ चंचल ही नहीं, बल्कि स्कूल के अन्य विद्यार्थियों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। छात्रा चित्रा नागर ने 94.00 प्रतिशत अंक हासिल किए, वहीं छात्र योगेन्द्र मेवाड़ा 93.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इसके अलावा छात्रा डोलीक्षा चौरसिया ने 93.20%, काजल राठौर ने 90.80%, शिवानी पहाड़िया ने 90.60% अंक हासिल कर सफलता की सूची में अपना नाम दर्ज कराया। छोटे कस्बे से निकलकर बड़े सपने देखने वाली ये बेटियां आज साबित कर रही हैं कि मेहनत और लगन के दम पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। हरनावदा शाहजी के इन होनहार विद्यार्थियों की सफलता आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा बन रही है। ज्ञान भारती बाल निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के स्टाफ की और से होनहार छात्र-छात्राओं का मुँह मिठाकर फूल मालाओं से स्वागत कर बधाई दी। इन होनहार विद्यार्थियों के अधिक अंक प्राप्त करने पर कस्बे समेत क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

- Post by1
- 12 सिटी की न्यूज़3
- झालावाड़ पीपाधाम पर भारत के सुप्रसिद्ध सन्त पीपाजी महाराज की 703 वीं जयन्ती महोत्सव में मंगलवार को सन्त श्री पीपा जी महाराज के स्थल पीपाधाम पर भजन, कीर्तनों की गूंज से वातावरण धर्ममय हो गया। प्रातःकाल की बेला में सन्तों का स्वागत के बाद भक्तमाल का पाठ प्रारम्भ हुआ। सन्तों के प्रवचन में ओरछा धाम से पधारे संत श्रीकृष्ण कान्त ने भक्तमाल की महिमा बताते हुये कहा भक्तमाल की भक्ति के बिना कोई भी भक्त नहीं बन सकता है, भक्त भक्ति भगवत गुरू सकल नाम वपु एक। जिनके पत्र वन्दन किये नाशु विघ्न अनेक, भक्तमाल तीनों तापों और छहों विकारो को भी नष्ट करने की सुलभ साधना है। वृन्दावन के सन्त मुकन्ददास जी ने श्री पीपा जी महाराज की महिमा बताते हुए कहा कि ‘‘पीपा प्रताप जगत वासना नाहर को उपदेश दियो’ श्री पीपा जी महाराज की महिमा का बखान मानव जिह्वा के लिये उत्तम है। पीपाजी महाराज का इतना प्रभाव था कि उन्होंने भक्तों के साथ सिंह को भी भक्ति का उपदेश दिया। सन्त प्रवचन में अयोध्या धाम से आये सन्त रामदेवशरण जी ने पीपाजी के जीवन चरित्र की व्याख्या की। संत का स्वभाव होता है वह दूसरे का दुःख दर्द देखकर स्वयं दुःखी हो जाता है, पीपाजी महाराज इसके साक्षात् उदाहरण है। वृन्दावन से आयी रासलीला मण्डली ने रासलीला प्रस्तुत की। रासलीला में कई प्रेरक प्रसंगो पर भगवान के चरित्र का चित्रण किया, भजन प्रस्तुत किए, भगवान की आरती हुई भक्तों ने रासलीला का आनन्द उठाया। प्रवचन मंच पर श्री गोवर्धन धाम से आये अशोक नारायण दासजी, ध्रुवदास, ललित कृष्ण सौरव, आदि अनेक संतो ने प्रवचन में भाग लिया तथा इस आयोजन में अयोध्या जनकपुरी धाम, नेपाल, चित्रकूट, वृन्दावन, प्रयागराज आदि धामों से दर्जनों संत पधारकर पीपाजी महाराज की जयन्ती समारोह में भाग ले रहे है।2
- Post by Suriya yadav media1
- Post by Shyam pokra1
- रामगंजमंडी क्षेत्र के खान कुम्भकोट गांव में अचानक हाईवोल्टेज बिजली लाइन टूटकर जमीन पर गिर गई। लाइन गिरते ही तेज चिंगारियां निकलने लगीं, जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने बताया कि घटना के समय पास ही कुछ युवक नहा रहे थे। जैसे ही लाइन गिरी और चिंगारियां उठीं, युवकों ने स्थिति को भांपते हुए तुरंत वहां से भागकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना तुरंत बिजली विभाग को दी गई, जिसके बाद सप्लाई बंद करवाई गई। कुछ समय बाद विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और लाइन को दुरुस्त किया। ग्रामीणों ने बताया कि इस हाईवोल्टेज लाइन से पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। हाल ही में एक शादी समारोह के दौरान काम करते समय एक युवक बिजली लाइन की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार हादसे होने के बावजूद विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। उनका कहना है कि लाइन घरों के बिल्कुल पास और नीचे से गुजर रही है, जिससे हमेशा खतरा बना रहता है।1
- अंता 29 मार्च , सेंट्रल एकेडमी स्कूल में वार्षिक उत्सव का शानदार आयोजन किया गया जिसमें नन्हे नन्हे बालकों द्वारा एक से बढ़ कर एक शानदार प्रस्तुतियां देकर अभिभावकों को गदगद कर दिया गया । इस मौके पर शाला निदेशक राधिका मीणा द्वारा स्कूल की प्रोग्रेस पर प्रकाश डालते हुए सभी छात्रों को मेहनत के साथ शिक्षा ग्रहण करने पर जोर दिया गया साथ ही अभिभावकों को बालकों का हौसला बढ़ाने को लेकर प्रेरित किया गया । सर्व प्रथम कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सीबीईओ ममता चौधरी , विकास अधिकारी राधे श्याम भील सहित प्रेस क्लब अंता के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश गोचर द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की गई बाद में स्कूल के बालकों द्वारा देश भावनाओं से ओत प्रोत एक से बढ़कर एक आकर्षक प्रस्तुतियां देकर अभिभावकों का दिल जीत लिया गया । इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सी बी ई ओ ममता चौधरी ने कहा कि शिक्षा के बगैर कुछ भी संभव नहीं हे शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है जो हमे उच्चाइयों तक पहुंचाने में मददगार साबित होती हे इसके लिए कठिन परिश्रम की आवश्यकता होती हे । इस मौके पर 10 वी बोर्ड परीक्षा मे अव्वल रहे स्कूल के मेघावी छात्रों सहित अनेक गतिविधियों में अव्वल रहे छात्रों को शाला द्वारा पुरस्कृत किया गया । कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से रिटायर्ड अध्यापक छोटू लाल मालव ,हरि प्रकाश मीणा सहित कई गण मान्य नागरिक मौजूद रहे ।7
- झालावाड़-कोटा संभाग इकाई झालावाड़ श्री दिगंबर जैन महिला महासमिति के द्वारा महावीर भगवान के जन्म कल्याण के उपलक्ष में बधाई का कार्यक्रम रखा गया। अध्यक्ष रश्मि टोंग्या ने बताया कि कार्यक्रम की शुभारंभ महावीर भगवान की आरती से की गई उसके पश्चात पधारे हुए सभी सम्मानित सदस्यों ने भगवान के जन्म कल्याणक पर एक से बढ़कर एक भजन गए।और भक्ति नृत्य किया। सचिव टीना जैन कोषाध्यक्ष रेनू जैन और महिला प्रकोष्ठ मंत्री रीना जैन ने बताया कि आने वाले सभी सदस्यों को मिठाई और केसर दी गई। बधाई कार्यक्रम में समिति के सभी सदस्यों ने सहयोग दिया। समिति के अनीता जैन नीलेश जैन संगीता जैन नेहा जैन दीप्ति जैन रेखा जैन खुशबू जैन बुलबुल जैन सोनल जैन सभी सदस्य उपस्थित रहे2