Shuru
Apke Nagar Ki App…
इटावा सपा सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री रहे विश्राम सिंह यादव का निधन।
आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
इटावा सपा सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री रहे विश्राम सिंह यादव का निधन।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *जनपद औरैया थाना बेला क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बबनौटी मोड़ के पास एक स्कूली बस के अनियन्त्रित होकर पलटने के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गयी बाईट ।*1
- व्यापारी से झपटमारी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 29 हजार रुपये, मोबाइल और चोरी की बाइक बरामद खबर कानपुर देहात इकबाल अहमद व्यापारी से झपटमारी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 29 हजार रुपये, मोबाइल और चोरी की बाइक बरामद कानपुर देहात। शिवली थाना पुलिस ने व्यापारी से झपटमारी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई चोरी, छिनैती और झपटमारी की घटनाओं से संबंधित 29 हजार रुपये नकद, छीना गया एक मोबाइल फोन और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार 14 सितंबर को बैरी दरियाव निवासी शमशाद ने शिवली थाने में शिकायत दी थी कि उसके साथ छिनैती की घटना हुई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। 16 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर शिवली पुलिस ने सिंहपुर जाने वाले रास्ते के पास से वैभव सिंह भदौरिया निवासी सरैया लालपुर और संगम उर्फ छोटू कुशवाहा निवासी खमार लालपुर को हिरासत में लिया। पूछताछ और तलाशी के दौरान उनके पास से 12 हजार रुपये और एक इनफीनिक्स मोबाइल बरामद हुआ। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में आरोपियों ने अपने साथी आयुष सिंह सेंगर उर्फ पोलार्ड के साथ मिलकर हृदयपुर के पास व्यापारी से 24 हजार रुपये और मोबाइल झपटने की बात स्वीकार की। इसके अलावा रूरा क्षेत्र में 34 हजार रुपये तथा सट्टी क्षेत्र में 18 हजार रुपये की छिनैती करने की बात भी पुलिस पूछताछ में सामने आई है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने सिकंदरा क्षेत्र स्थित राही ढाबे से 3 सितंबर को मोटरसाइकिल चोरी करने की बात भी बताई। इसी चोरी की मोटरसाइकिल का इस्तेमाल सट्टी क्षेत्र में वारदात के दौरान किए जाने की जानकारी पुलिस ने दी है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। वैभव सिंह भदौरिया के खिलाफ कानपुर देहात और कानपुर नगर के विभिन्न थानों में चोरी, लूट, छिनैती समेत कई मुकदमे दर्ज हैं, जबकि संगम के खिलाफ भी कानपुर देहात के विभिन्न थानों में मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया है। वहीं, मामले में प्रकाश में आए तीसरे आरोपी आयुष सिंह सेंगर उर्फ पोलार्ड की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम प्रयास कर रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक योगेन्द्र कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक अजय कुमार समेत थाना शिवली पुलिस के अन्य कर्मचारी शामिल रहे।3
- #Kanpurdehat_Breaking_News 🚨महिला संबंधी अपराध पर कानपुर देहात पुलिस का कड़ा प्रहार: थाना मंगलपुर पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार 🚨महिला संबंधी अपराध पर कानपुर देहात पुलिस का कड़ा प्रहार: थाना मंगलपुर पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार! ➡️थाना मंगलपुर प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महिला संबंधी अपराध में वांछित 01 शातिर अभियुक्त (राजा कुरैशी) को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है। ➡️अपराधियों के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस नीति के तहत कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए थाना प्रभारी और उनकी टीम का यह प्रयास बेहद सराहनीय है। #UPPolice #ActionAgainstCrime #WomenSafety @kanpurdehatpol @Uppolice2
- किसानों की सुविधा को लेकर सहकारी संघ सिकंदरा में KCC कैंप का आयोजन, सैकड़ों किसान रहे मौजूद कानपुर देहात। सिकंदरा कस्बे में किसानों की सुविधाओं और आर्थिक जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए सहकारी संघ सिकंदरा की ओर से KCC कैंप, वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में किसान शामिल हुए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (KCC), ऋण सुविधाओं और वित्तीय सेवाओं की जानकारी देना रहा। इस दौरान किसानों के हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर महत्वपूर्ण चर्चा की गई और उन्हें बैंकिंग सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपाध्यक्ष रविंद्र सचान मौजूद रहे। इसके अलावा अनिल सचान, संचालक नरेंद्र वर्मा, जिला सहकारी बैंक के जीएम कानपुर, कस्बा सिकंदरा नगर अध्यक्ष सीमा पाल सहित राजपुर बैंक समिति के अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान साथी शामिल हुए। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने किसानों को सहकारी बैंक एवं अन्य वित्तीय योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। किसानों की सुविधा को लेकर सहकारी संघ सिकंदरा में KCC कैंप का आयोजन, सैकड़ों किसान रहे मौजूद कानपुर देहात। सिकंदरा कस्बे में किसानों की सुविधाओं और आर्थिक जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए सहकारी संघ सिकंदरा की ओर से KCC कैंप, वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में किसान शामिल हुए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (KCC), ऋण सुविधाओं और वित्तीय सेवाओं की जानकारी देना रहा। इस दौरान किसानों के हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर महत्वपूर्ण चर्चा की गई और उन्हें बैंकिंग सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपाध्यक्ष रविंद्र सचान मौजूद रहे। इसके अलावा अनिल सचान, संचालक नरेंद्र वर्मा, जिला सहकारी बैंक के जीएम कानपुर, कस्बा सिकंदरा नगर अध्यक्ष सीमा पाल सहित राजपुर बैंक समिति के अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान साथी शामिल हुए। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने किसानों को सहकारी बैंक एवं अन्य वित्तीय योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। खबर कानपुर देहात4
- इटावा सपा सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री रहे विश्राम सिंह यादव का निधन।1
- जुआ खेलते सात लोग गिरफ्तार, 26,830 रुपये व ताश की गड्डी बरामद अजीतमल। थाना अजीतमल पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 26,830 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं। मामले में जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी अजीतमल के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 15 सितंबर की शाम करीब 7:50 बजे अजीतमल पुलिस टीम ने ग्राम मोहारी बंबा के पास झाड़ियों में कुछ लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा। पुलिस ने मौके से नवल सिंह (45) निवासी मोहारी, विकास कुमार (35) निवासी मोहारी, सर्वेश कुमार (35) निवासी पटेल नगर अजीतमल, नौशाद (43) निवासी गांधी नगर अजीतमल, शिव कुमार (32) निवासी भूरेपुर कला, कुंवर सिंह (50) निवासी गोपियापुर थाना बकेवर जिला इटावा और पवन कुमार (28) निवासी विलावा अजीतमल को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना अजीतमल में मु0अ0सं0 365/2026, धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह, उपनिरीक्षक संजीव कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल अंकित कुमार, कांस्टेबल रामप्रकाश और आशीष कुमार शामिल रहे।1
- प्रतियोगी परीक्षा के समय न हों विवश, बच्चों को याद रहे हर दिवस बेसिक शिक्षा विभाग का प्रयास, हर दिन कुछ अलग सीखें बच्चे सिठमरा, डेरापुर, कानपुर देहात। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा को केवल पाठ्यक्रम तक सीमित न रखकर रोजमर्रा की गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है। उद्देश्य है कि बच्चे हर दिन कुछ नया सीखें और प्रतियोगी परीक्षाओं के समय उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो। राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक शनेन्द्र सिंह तोमर एवं नवीन कुमार दीक्षित के अनुसार बच्चों को विभिन्न विषयों, सामान्य ज्ञान, रचनात्मक गतिविधियों और व्यवहारिक ज्ञान से जोड़कर उनका बहुआयामी व्यक्तित्व विकास किया जा सकता है। नियमित अभ्यास और गतिविधि आधारित शिक्षण से बच्चों में आत्मविश्वास, तर्क क्षमता तथा अभिव्यक्ति कौशल विकसित होता है। शिक्षकों का मानना है कि विद्यालय में प्रतिदिन की छोटी-छोटी सीख आगे चलकर बच्चों के लिए बड़ी उपलब्धियों का आधार बनती है। इससे शिक्षा रोचक होने के साथ बच्चों को भविष्य की चुनौतियों और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी तैयार करने में मदद मिलती है।1
- औरैया,बेला थाना क्षेत्र में बेला-कानपुर मार्ग पर बबनौटी मोड़ के पास बुधवार सुबह स्कूली बस हादसे का शिकार हो गई औरैया,बेला थाना क्षेत्र में बेला-कानपुर मार्ग पर बबनौटी मोड़ के पास बुधवार सुबह स्कूली बस हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि बस के ब्रेक फेल होने के बाद चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और बस सड़क किनारे पलट गई। बस में करीब 30 बच्चे सवार थे। हादसे में लगभग आधा दर्जन बच्चों के घायल होने की सूचना है। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर बच्चों को बस से बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस भी पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।1
- डेरापुर थाना क्षेत्र के कांधी गांव के पास ट्रक की टक्कर से एक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया पुलिस मृतक की पहचान में में जुटी पत्रकार आशू श्रीवास्तव कानपुर देहात डेरापुर थाना क्षेत्र के कांधी गांव के पास नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने चाय की दुकान में टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की पहचान करने में पुलिस जुटी है, वहीं घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रक चालक मौके से फरार है।2