मारपीट कर जातिसूचक गालियां देने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव भावत निवासी एक दलित युवक ने गांव के ही कई लोगों पर पुरानी रंजिश के चलते घर में घुसकर मारपीट, जातिसूचक गालियां देने, तोड़फोड़ करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने पर पीड़ित ने न्यायालय में धारा 173(4) बीएनएसएस के तहत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। प्रार्थना पत्र के अनुसार, गांव भावत निवासी कृष्ण कुमार पुत्र कलेक्टर सिंह ने बताया कि 17 मार्च 2026 की सुबह करीब 6 बजे पुरानी जमीनी रंजिश को लेकर गांव के पवन, रवि, गुड्डू, गोपाल, रंजीत, सुनील, राजकुमार, नीरज, रवी, पुरषोत्तम, दफेदार एकराय होकर उसके घर पहुंचे। आरोप है कि आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की। विरोध करने पर घर में घुसकर मारपीट की और घरेलू सामान में तोड़फोड़ कर दी। पीड़ित का आरोप है कि बीच-बचाव करने आई उसकी पत्नी के साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। कृष्ण कुमार का कहना है कि घटना के बाद उसने थाना एलाऊ में शिकायत दी और जिला अस्पताल मैनपुरी में चिकित्सीय परीक्षण भी कराया, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पुलिस अधीक्षक मैनपुरी को रजिस्टर्ड डाक से भी शिकायत भेजी, फिर भी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। अब पीड़ित ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाते हुए आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष विवेचना कराने की मांग की है। थाना पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट व एससीएसटी की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

- महिला थाना मैनपुरी में परिवार परामर्श केंद्र: 21 मामलों की सुनवाई, रिश्तों में सुलह की पहल जारी मैनपुरी। पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के निर्देश पर शुक्रवार को महिला थाना मैनपुरी में परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन किया गया। केंद्र में पति-पत्नी के बीच उत्पन्न पारिवारिक विवादों एवं आपसी मतभेदों के निस्तारण के उद्देश्य से काउंसलिंग कर सुनवाई की गई। परामर्श केंद्र में काउंसलरों और संबंधित अधिकारियों ने दोनों पक्षों की बातें गंभीरता से सुनीं तथा आपसी संवाद के माध्यम से विवादों का समाधान कराने का प्रयास किया। इस दौरान कुल 21 मामलों की सुनवाई की गई, जबकि तीन पुराने मामलों में फॉलोअप लेकर समझौते की स्थिति और पारिवारिक माहौल की समीक्षा की गई। केंद्र का मुख्य उद्देश्य टूटते हुए पारिवारिक रिश्तों को बचाना, पति-पत्नी के बीच विश्वास बहाल करना तथा आपसी सहमति से विवादों का समाधान कराना है। सुनवाई के दौरान कई मामलों में दोनों पक्षों को शांतिपूर्वक बातचीत कर मतभेद दूर करने और परिवार की खुशहाली बनाए रखने की सलाह दी गई। महिला थाना मैनपुरी में प्रत्येक शुक्रवार आयोजित होने वाला परिवार परामर्श केंद्र घरेलू कलह, आपसी अविश्वास और पारिवारिक तनाव से जूझ रहे परिवारों के लिए राहत का माध्यम बनता जा रहा है। पुलिस प्रशासन की इस पहल को लोगों द्वारा सराहा जा रहा है।1
- UP Panchayat Election 2026: अगस्त में होंगे ग्राम प्रधान चुनाव? सरकार का बड़ा फैसला | UP Pradhan Chunav Date UP Panchayat Election 2026 Update: उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत चुनाव 2026 को लेकर राज्य सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से बड़ी खबर सामने आ रही है। जानिए क्या अगस्त-सितंबर में आयोजित होंगे ग्राम प्रधान चुनाव? इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्देश के बाद नई आरक्षण सूची (OBC, SC, ST, General) को लेकर क्या नए नियम लागू किए गए हैं। पूरी जानकारी के लिए वीडियो को अंत तक देखें! वीडियो में जानें: * यूपी ग्राम पंचायत चुनाव कब होंगे? * प्रधान चुनाव की नई आरक्षण सूची कैसे बनेगी? * इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला। * राज्य निर्वाचन आयोग की नई तैयारियां। दोस्तों, अगर आपको यह वीडियो पसंद आए तो GD NEWS NETWORK को Like, Share और Subscribe जरूर करें!1
- @लोकसभा भी दिनभर के लिए स्थगित. प्रदर्शनकारी छात्रों पर कार्रवाई और अयोध्या के राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर शुक्रवार को विपक्षी दलों के सदस्यों ने लोकसभा में हंगामा किया@ अयोध्या चढ़ावा चोरी पर संसद में 'ड्रामा', पप्पू यादव बने पुजारी; दान करने पहुंचे राहुल गांधी ओर अनय नेता1
- Parliament passes a Bill that makes our examination system more robust! 10:45 Parliament passes a Bill that makes our examination system more robust! 10:451
- नोएडा-मानेसर-दिल्ली श्रमिक बवाल में विदेशी फंडिंग का दावा, जांच में सामने आई मनी ट्रेल! नोएडा-मानेसर-दिल्ली श्रमिक बवाल में विदेशी फंडिंग का दावा, जांच में सामने आई मनी ट्रेल!1