सुजानपुर उपमंडल में रसोई गैस की किल्लत, लोगों ने गैस एजेंसी का किया घेराव, सड़क पर चक्का किया जाम, गैस एजेंसी मालिक के खिलाफ जमकर की नारेबाजी, सड़क खुलवाने के लिए पुलिस को करनी पड़ी कड़ी मशक्कत, सुजानपुर खाड़ी देशों में युद्ध के चलते पेट्रो पदार्थो की कमी चल रही है। इसी कड़ी के तहत हमीरपुर जिला के सुजानपुर उपमंडल में बुधवार को लोगों द्वारा गैस एजेंसी का घेराव किया गया और गैस एजेंसी मलिक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है। लोगों को एलपीजी गैस की एक महीने से सप्लाई नहीं मिल रही है। जिसके चलते आज लोगों ने हमीरपुर से पालमपुर जाने वाली सड़क के बीच अपने वाहन लगाकर सड़क को बंद कर दिया। जिस कारण सड़क के दोनों और लंबा यातायात जाम लग गया। जिसकी सूचना सुजानपुर पुलिस को मिली और सुजानपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद करीब आधे घंटे बाद सड़क को खुलवाया गया इसके बाद वाहनों की आवाजाही सुचारू रूप से शुरू हुई। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की देखरेख में अब गैस का वितरण करवाया जा रहा है
सुजानपुर उपमंडल में रसोई गैस की किल्लत, लोगों ने गैस एजेंसी का किया घेराव, सड़क पर चक्का किया जाम, गैस एजेंसी मालिक के खिलाफ जमकर की नारेबाजी, सड़क खुलवाने के लिए पुलिस को करनी पड़ी कड़ी मशक्कत, सुजानपुर खाड़ी देशों में युद्ध के चलते पेट्रो पदार्थो की कमी चल रही है। इसी कड़ी के तहत हमीरपुर जिला के सुजानपुर उपमंडल में बुधवार को लोगों द्वारा गैस एजेंसी का घेराव किया गया और गैस एजेंसी मलिक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है। लोगों को एलपीजी गैस की एक महीने से सप्लाई नहीं मिल
रही है। जिसके चलते आज लोगों ने हमीरपुर से पालमपुर जाने वाली सड़क के बीच अपने वाहन लगाकर सड़क को बंद कर दिया। जिस कारण सड़क के दोनों और लंबा यातायात जाम लग गया। जिसकी सूचना सुजानपुर पुलिस को मिली और सुजानपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद करीब आधे घंटे बाद सड़क को खुलवाया गया इसके बाद वाहनों की आवाजाही सुचारू रूप से शुरू हुई। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की देखरेख में अब गैस का वितरण करवाया जा रहा है
- हमीरपुर सीबीएसई स्कूल बनने के बाद पहली बार एडमिशन के लिए आज सुबह से ही शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा मैमोरियल सीनियर सैकेंडरी स्कूल हमीरपुर में अभिभावकों के साथ बच्चों की भीड देखी गई है। बता दे कि स्कूल में 1140 सीटें सीबीएसई के द्वारा सातवीं से लेकर जमा दो तक के छात्रों के लिए आवंटित की गई है और आज पहले दिन ही सीबीएसई में पढने के लिए बच्चों ने खासी दिलचस्पी दिखाते हुए प्रवेश लेने के लिए उत्साह दिखाया हैं वहीं सीबीएसई में प्रवेश पाने वाले छात्रों ने भी सीबीएसई में प्रवेश पाने के बाद खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सीबीएसई में पढने के लिए इंतजार कर रहे थे और एचपी बोर्ड से सीबीएसई में पढाई करके अपना भविष्य उज्जवल बनाएंगे। वहीं कुछ छात्रों ने मुख्यमंत्री सुक्खू का भी सीबीएसई स्कूल खोलने के लिए धन्यवाद किया है। स्कूल प्रिंसीपल मुश्ताक मुहम्मद ने कहा कि वर्ष 2026-27 के सत्र का आज पहला दिन है और अभिभावकों के द्वारा बच्चेों की एडमिशन के लिए भीड लगी है क्यांेिक पहले आओ पहले पाओ के तर्ज पर एडमिशन दी जा रही है। उन्होंने बताया कि कुल 1140 सीटें आबटित की गई है और पन्द्रह अपै्रल तक एडमिशन क्रम जारी रहेगा।2
- मंडी में पूर्व सैनिक लीग का 48वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया | AGM में लिए गए बड़े फैसले1
- हिमाचल–पंजाब सीमा पर स्वारघाट के पास गारमोडा टोल प्लाजा पर उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब पंजाब की जत्थेबंदियों ने एंट्री पूरी तरह बंद कर दी। एंट्री टैक्स में बढ़ोतरी के विरोध में यह कदम उठाया गया है, जिससे बॉर्डर पर लंबा जाम लग गया और वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई। प्रदर्शन में पंजाब की किसान यूनियन, टैक्सी यूनियन और ट्रक यूनियन सहित कई संगठन शामिल हैं। खास बात यह है कि इस विरोध प्रदर्शन में हिमाचल के भाजपा नेता भी समर्थन में पहुंचे हैं। बिलासपुर जिला परिषद के उपाध्यक्ष मानसिंह धीमान ने भी सरकार के फैसले का विरोध करते हुए धरने में भाग लिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने एंट्री टैक्स बढ़ाकर उनके साथ अन्याय किया है। उनका कहना है कि जब वे सीमा पार कर रहे थे, तो उनसे बढ़े हुए रेट ही वसूले गए, जिससे उनमें भारी रोष है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक सरकार यह फैसला वापस नहीं लेती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। वहीं, मौके पर प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। एसडीएम स्वारघाट धर्मपाल चौधरी और डीएसपी श्री नैना देवी जी विक्रांत भोसले पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालने में जुटे हैं। हिमाचल और पंजाब पुलिस की टीमें भी सीमा पर तैनात हैं। इस बीच जाम में फंसे पर्यटक और श्रद्धालु काफी परेशान नजर आए। उन्होंने गाड़ियां रोकने का विरोध करते हुए कहा कि आम जनता को परेशान करने के बजाय नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन किया जाना चाहिए। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और प्रदर्शन जारी है। प्रशासन हालात को सामान्य करने के प्रयास कर रहा है।3
- रिपोर्ट 1 अप्रैल बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। गत वर्ष बरसात में क्षतिग्रस्त में बाईपास सड़क का कार्य प्रगति पर है और यहां 70 मीटर लंबी कंक्रीट दीवार निर्माणाधीन है ठेकेदार निर्माण कार्य में लगा हुआ है और कार्य लगभग अंतिम चरण पर है1
- Ladange Saathi Theater Garup Patiala Punjab Written by Director Inayat Ali ji1
- एंट्री टैक्स को लेकर बवाल, तख्तियां बैनर लेकर अभी पक्ष का विधानसभा परिसर में धरना प्रदर्शन शिमला हिमाचल प्रदेश एंट्री टैक्स को लेकर विवाद और गहराता जा रहा है. मंगलवार को प्रदेश विधानसभा में सदन की कार्रवाई शुरू होने से पहले विपक्ष ने विधानसभा के बाहर धरना प्रदर्शन किया. एंट्री टैक्स को लेकर विपक्ष के विधायकों ने विधानसभा परिसर के बाहर विरोध जताया. इस दौरान विपक्ष के विधायक बैनर और तख्तियां लेकर पहुंचे और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इस दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि एंट्री टैक्स को लेकर हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ पड़ोसी राज्य पंजाब और हरियाणा में भी विरोध हो रहा है. उन्होंने कहा कि बिना सोचे-समझे और जल्दबाजी में फैसले लेने से ऐसी स्थिति पैदा होती है. उन्होंने सरकार से मांग की कि प्रदेश की जनता के साथ बदसलूकी न हो और इस मुद्दे पर तुरंत फैसला लिया जाए. VO -- जयराम ठाकुर ने कहा कि सदन के भीतर और सदन के बाहर पहले भी एंट्री टैक्स का मुद्दा उठाया गया है, लेकिन प्रदेश सरकार की स्थिति स्पष्ट नहीं है. उन्होंने कहा कि एंट्री टैक्स को लेकर प्रदेश के अंदर भी नाराज़गी और गुस्सा है, खासकर सीमा क्षेत्रों में लोग रोजमर्रा के जीवन में परेशान हो रहे हैं. रिश्तेदारों के घर जाने तक के लिए एंट्री टैक्स देना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि छोटे वाहनों पर एंट्री टैक्स 40 रुपये से बढ़ाकर 170 रुपये कर दिया गया है और बड़े वाहनों पर हजार रुपये तक एंट्री टैक्स लगाया गया है. अब पंजाब और हरियाणा भी हिमाचल के वाहनों पर एंट्री टैक्स बढ़ाने की बात कर रहे हैं, जिसके चलते वहां लोग सड़कों पर उतरकर विरोध कर रहे हैं. जयराम ठाकुर ने कहा कि पंजाब और हरियाणा में कुछ लोग हिमाचल के वाहनों की एंट्री रोकने की बात कर रहे हैं. इसके अलावा मुख्यमंत्री के काफिले को रोकने की भी बात कही जा रही है. ऐसे में मुख्यमंत्री को तुरंत एक्शन लेना चाहिए ताकि पड़ोसी राज्यों में हिमाचल के लोगों के साथ किसी तरह की बदसलूकी न हो. बाइट -- जयराम ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष VO -- नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि केंद्र सरकार लगातार हिमाचल प्रदेश की मदद कर रही है. उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के विकास के लिए 3920 करोड़ रुपये की सहायता दी गई७ है. देश भर में दूसरे नंबर पर हिमाचल को सबसे ज्यादा सहायता दी गई है. उन्होंने कहा कि यह सहायता 50 वर्षों के लिए ब्याज मुक्त ऋण के रूप में दी गई है ताकि प्रदेश में विकास को गति मिल सके. जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार इस सहायता को छुपाने का प्रयास कर रही है. उन्होंने कहा कि इससे पहले भी केंद्र सरकार से लगभग 7500 करोड़ रुपये की मदद प्रदेश को मिल चुकी है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हिमाचल की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया जाना चाहिए. बाइट -- जयराम ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष2
- हमीरपुर, जिला हमीरपुर के जोलसप्पड़ स्थित निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज को लेकर सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही कथित भ्रामक जानकारी के खिलाफ अब विरोध के स्वर तेज हो गए हैं। युवा कांग्रेस नेताओं ने इस मामले को गंभीर बताते हुए पुलिस प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। युवा कांग्रेस के नेता सचिन ठाकुर और दिवस ठाकुर ने संयुक्त रूप से पुलिस अधीक्षक, हमीरपुर को शिकायत पत्र सौंपते हुए आरोप लगाया है सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित किया जा रहा है, जिसमें यह दावा किया गया है कि जोलसप्पड़ में बन रहे मेडिकल कॉलेज की एक इमारत गिरने वाली है। उन्होंने कहा कि यह वीडियो पूरी तरह से झूठा, निराधार और भ्रामक है, जिसका वास्तविकता से कोई संबंध नहीं है। इस तरह की गलत जानकारी से न केवल आम जनता में भय और भ्रम का वातावरण बन रहा है, बल्कि प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की छवि को भी जानबूझकर धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। युवा कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि यह कृत्य एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा प्रतीत होता है, जिसका उद्देश्य विकास कार्यों को बदनाम करना और जनता के बीच अविश्वास फैलाना है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ऐसे भ्रामक प्रचार पर समय रहते रोक नहीं लगाई गई, तो यह कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि संबंधित व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और आईटी एक्ट के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस प्रकार की अफवाह फैलाने का दुस्साहस न कर सके1
- 🎓✨ सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी का चौथा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ संपन्न मंडी में सरदार पटेल विश्वविद्यालय का चतुर्थ स्थापना दिवस गरिमा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में पद्मश्री सम्मानित हरिमन शर्मा (एप्पल मैन ऑफ हिमाचल) मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, वहीं कुलपति प्रो. ललित कुमार अवस्थी ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। 🎭 छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह में चार चांद लगाए। 📚 कुलपति ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचार और सकारात्मक सोच पर जोर देते हुए विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया।1
- हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के जुखाला क्षेत्र के गांव धमतल निवासी 47 वर्षीय किसान रवि दत्त आज प्राकृतिक खेती के माध्यम से न केवल अपनी आय में वृद्धि कर रहे हैं, बल्कि क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए भी प्रेरणा स्रोत बने हैं। रासायनिक खेती में बढ़ती लागत और मिट्टी की उर्वरता में गिरावट को देखते हुए रविदत्त ने वर्ष 2018 में प्राकृतिक खेती को अपनाने का निर्णय लिया। आज उनके खेतों में उगाई जा रही फसलें जहां पर्यावरण के अनुकूल हैं तो वहीं तैयार उत्पाद स्वास्थ्य की दृष्टि से भी सुरक्षित एवं लाभकारी हैं। रवि दत्त बताते हैं कि पहले वे भी अन्य किसानों की तरह रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों का प्रयोग करते थे, जिससे खेती की लागत लगातार बढ़ती जा रही थी और मिट्टी की गुणवत्ता भी प्रभावित हो रही थी। इसी दौरान उन्होंने प्राकृतिक खेती के बारे में जानकारी प्राप्त की और वर्ष 2018 में इस पद्धति को अपनाने की शुरुआत की। उन्होंने बताया कि वह वर्तमान में प्राकृतिक खेती के माध्यम से मक्की, गेहूं, कोदरा, दालें, मटर, टमाटर सहित अन्य सब्जियों का उत्पादन कर रहे हैं। प्राकृतिक खेती से जुड़ने के लिए वर्ष 2018 में ही देसी नस्सल की गिर गाय भी पाली है। वर्तमान में उनके पास गिर नस्सल की दो बड़ी गायें तथा एक बच्छड़ी है। वह कहते हैं कि देशी गाय के गोबर और गौमूत्र से तैयार जीवामृत, घनजीवामृत तथा अन्य प्राकृतिक घोलों का उपयोग करते हैं, जिससे मिट्टी की उर्वरता बढ़ती है और फसलें स्वस्थ रहती हैं। रवि दत्त का कहना है कि उन्होंने गत वर्ष प्राकृतिक तौर पर तैयार लगभग 4 क्विंटल मक्की को जिला आत्मा प्रोजेक्ट के माध्यम से विक्रय किया है। उन्हें 40 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से 1600 रुपये की आय प्राप्त हुई है। इसके अतिरिक्त वह गेहूं सहित अन्य पारंपरिक फसलों तथा सब्जियों का भी नियमित तौर पर उत्पादन कर रहे हैं जिनका उन्हें अच्छे दाम प्राप्त हो रहे हैं। रवि दत्त का कहना है कि प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक तौर पर तैयार होने वाली फसलों गेहूं, मक्की, हल्दी इत्यादि के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित कर एक बेहतरीन कदम उठाया है जिससे प्रदेश के हजारों किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है। *क्या कहते हैं अधिकारी :* _उपनिदेशक कृषि कुलभूषण धीमान_ का कहना है कि जिला बिलासपुर में वर्ष 2018 से प्राकृतिक खेती की शुरुआत की गई है। वर्तमान में लगभग 8 हजार किसान प्राकृतिक खेती से जुड़ चुके हैं तथा 1094 हैक्टेयर में विभिन्न तरह की फसलों का प्राकृतिक खेती के माध्यम से उत्पादन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025-26 के दौरान जिला में आत्मा प्रोजेक्ट के माध्यम से 85 किसानों से लगभग 116 क्विंटल हल्दी की खरीद की गई है। इसी अवधि के दौरान जिला में 32 किसानों से लगभग 49 क्विंटल मक्की तथा 42 किसानों से लगभग 62 क्विंटल गेंहू की भी खरीद की है। उन्होंने बताया कि यह खरीद प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य जिसमें हल्दी के लिए 90 रुपये, मक्की के लिए 40 रूपये तथा गेहूं के लिए 60 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से की गई है। _उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार_ का कहना है कि सरकार द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों तथा निर्णयों को समयबद्ध क्रियान्वित करने के प्रयास किये जा रहे हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा पात्र लोगों को समयबद्ध लाभान्वित किया जा सके।3