logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*हमीरपुर: सुमेरपुर की नाबालिग राजस्थान में लापता, 2 युवकों पर आरोप, जीरो FIR को लेकर पुलिस पर सवाल* *हमीरपुर।* जनपद के सुमेरपुर थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की के लापता होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार नाबालिग परिवार के साथ राजस्थान में मजदूरी करने गई थी, जहां से वह रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई। *दो युवकों पर ले जाने का आरोप -* परिजनों ने दो युवकों पर नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि युवक भी उसी क्षेत्र में काम करते थे और वहीं से लड़की को अपने साथ ले गए। *जीरो FIR को लेकर टालमटोल का आरोप -* लड़की के लापता होने के बाद परिजन सुमेरपुर थाने पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि पुलिस जीरो FIR दर्ज करने में टालमटोल कर रही है और उन्हें एक थाने से दूसरे थाने भेजा जा रहा है। जिससे परिजन काफी परेशान हैं। पीड़ित परिवार ने एसपी हमीरपुर और यूपी पुलिस से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द नाबालिग को बरामद कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। *#HamirpurPolice #Sumerpur #UPPolice*

2 hrs ago
user_निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
राठ, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

*हमीरपुर: सुमेरपुर की नाबालिग राजस्थान में लापता, 2 युवकों पर आरोप, जीरो FIR को लेकर पुलिस पर सवाल* *हमीरपुर।* जनपद के सुमेरपुर थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की के लापता होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार नाबालिग परिवार के साथ राजस्थान में मजदूरी करने गई थी, जहां से वह रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई। *दो युवकों पर ले जाने का आरोप -* परिजनों ने दो युवकों पर नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि युवक भी उसी क्षेत्र में काम करते थे और वहीं से लड़की को अपने साथ ले गए। *जीरो FIR को लेकर टालमटोल का आरोप -* लड़की के लापता होने के बाद परिजन सुमेरपुर थाने पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि पुलिस जीरो FIR दर्ज करने में टालमटोल कर रही है और उन्हें एक थाने से दूसरे थाने भेजा जा रहा है। जिससे परिजन काफी परेशान हैं। पीड़ित परिवार ने एसपी हमीरपुर और यूपी पुलिस से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द नाबालिग को बरामद कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। *#HamirpurPolice #Sumerpur #UPPolice*

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *हमीरपुर: सुमेरपुर की नाबालिग राजस्थान में लापता, 2 युवकों पर आरोप, जीरो FIR को लेकर पुलिस पर सवाल* *हमीरपुर।* जनपद के सुमेरपुर थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की के लापता होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार नाबालिग परिवार के साथ राजस्थान में मजदूरी करने गई थी, जहां से वह रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई। *दो युवकों पर ले जाने का आरोप -* परिजनों ने दो युवकों पर नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि युवक भी उसी क्षेत्र में काम करते थे और वहीं से लड़की को अपने साथ ले गए। *जीरो FIR को लेकर टालमटोल का आरोप -* लड़की के लापता होने के बाद परिजन सुमेरपुर थाने पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि पुलिस जीरो FIR दर्ज करने में टालमटोल कर रही है और उन्हें एक थाने से दूसरे थाने भेजा जा रहा है। जिससे परिजन काफी परेशान हैं। पीड़ित परिवार ने एसपी हमीरपुर और यूपी पुलिस से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द नाबालिग को बरामद कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। *#HamirpurPolice #Sumerpur #UPPolice*
    1
    *हमीरपुर: सुमेरपुर की नाबालिग राजस्थान में लापता, 2 युवकों पर आरोप, जीरो FIR को लेकर पुलिस पर सवाल*
*हमीरपुर।* जनपद के सुमेरपुर थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की के लापता होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार नाबालिग परिवार के साथ राजस्थान में मजदूरी करने गई थी, जहां से वह रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई।
*दो युवकों पर ले जाने का आरोप -*
परिजनों ने दो युवकों पर नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि युवक भी उसी क्षेत्र में काम करते थे और वहीं से लड़की को अपने साथ ले गए।
*जीरो FIR को लेकर टालमटोल का आरोप -*
लड़की के लापता होने के बाद परिजन सुमेरपुर थाने पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि पुलिस जीरो FIR दर्ज करने में टालमटोल कर रही है और उन्हें एक थाने से दूसरे थाने भेजा जा रहा है। जिससे परिजन काफी परेशान हैं।
पीड़ित परिवार ने एसपी हमीरपुर और यूपी पुलिस से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द नाबालिग को बरामद कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
*#HamirpurPolice #Sumerpur #UPPolice*
    user_निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
    निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
    राठ, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • "देश-दुनिया की हर लेटेस्ट खबर, देश-विदेश की खबरें और आपके क्षेत्र की स्थानीय खबरों से जुड़े रहने के लिए... अभी फॉलो करें और सब्सक्राइब करें कल तक न्यूज़ बुंदेलखंड! सच्ची खबर, आपके साथ... कल तक न्यूज़ बुंदेलखंड!" "देश-दुनिया की हर लेटेस्ट खबर, देश-विदेश की खबरें और आपके क्षेत्र की स्थानीय खबरों से जुड़े रहने के लिए... अभी फॉलो करें और सब्सक्राइब करें कल तक न्यूज़ बुंदेलखंड! सच्ची खबर, आपके साथ... कल तक न्यूज़ बुंदेलखंड!"
    2
    "देश-दुनिया की हर लेटेस्ट खबर, देश-विदेश की खबरें और आपके क्षेत्र की स्थानीय खबरों से जुड़े रहने के लिए...
अभी फॉलो करें और सब्सक्राइब करें कल तक न्यूज़ बुंदेलखंड!
सच्ची खबर, आपके साथ... कल तक न्यूज़ बुंदेलखंड!"
"देश-दुनिया की हर लेटेस्ट खबर, देश-विदेश की खबरें और आपके क्षेत्र की स्थानीय खबरों से जुड़े रहने के लिए...
अभी फॉलो करें और सब्सक्राइब करें कल तक न्यूज़ बुंदेलखंड!
सच्ची खबर, आपके साथ... कल तक न्यूज़ बुंदेलखंड!"
    user_Kal Tak News कल तक न्यूज
    Kal Tak News कल तक न्यूज
    Local News Reporter गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • गणेश उत्सव बनाया सौंफ सुपारी से बनाए गए गणेश जी देख कर आप हैरान रह जाएंगे गणेश उत्सव बनाया सौंफ सुपारी से बनाए गए गणेश जी देख कर आप हैरान रह जाएंगे
    1
    गणेश उत्सव बनाया सौंफ सुपारी से बनाए गए गणेश जी देख कर आप हैरान रह जाएंगे
गणेश उत्सव बनाया सौंफ सुपारी से बनाए गए गणेश जी देख कर आप हैरान रह जाएंगे
    user_दैनिक भास्कर न्याय
    दैनिक भास्कर न्याय
    Local News Reporter महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    35 min ago
  • राजकीय मेडिकल कॉलेज, उरई के ऑडिटोरियम में आयोजित ‘सेवा दिवस—आशीर्वाद का दिया’!! कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचा सेवा से स्वावलंबन तक—जालौन में शुरू हुआ ‘सेवा संकल्प अभियान’ राजकीय मेडिकल कॉलेज में ‘सेवा दिवस—आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम, पात्र लाभार्थियों को मिली योजनाओं की सौगात* देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर जनपद में सेवा, सम्मान और स्वावलंबन की भावना को समर्पित ‘सेवा संकल्प अभियान’ कार्यक्रम का का शुभारंभ जिले के जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी जालौन समीर ,सीडीओ के के सिंह सहित सभी अधिकारीगण मौजूद रहे!
    3
    राजकीय मेडिकल कॉलेज, उरई के ऑडिटोरियम में आयोजित ‘सेवा दिवस—आशीर्वाद का दिया’!!
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचा
सेवा से स्वावलंबन तक—जालौन में शुरू हुआ ‘सेवा संकल्प अभियान’
राजकीय मेडिकल कॉलेज में ‘सेवा दिवस—आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम, पात्र लाभार्थियों को मिली योजनाओं की सौगात* 
देश के  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर जनपद में सेवा, सम्मान और स्वावलंबन की भावना को समर्पित ‘सेवा संकल्प अभियान’  कार्यक्रम का का शुभारंभ  जिले के जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया। 
कार्यक्रम में जिलाधिकारी जालौन समीर ,सीडीओ के के सिंह सहित सभी अधिकारीगण मौजूद रहे!
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • पॉलिटेक्निक कॉलेज में परोसे गए भोजन में कीड़े मिलने का आरोप, छात्रों ने डायल 112 पर बुलाई पुलिस पॉलिटेक्निक कॉलेज में परोसे गए भोजन में कीड़े मिलने का आरोप, छात्रों ने डायल 112 पर बुलाई पुलिस कुलपहाड़ (महोबा)। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज कुलपहाड़ में छात्रों को परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता को लेकर गुरुवार को विवाद खड़ा हो गया। छात्रों ने आरोप लगाया कि भोजन में कीड़े पाए गए, जिसके बाद उन्होंने कॉलेज प्रशासन से शिकायत की, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई न होने पर छात्रों ने डायल 112 पर सूचना देकर पुलिस को मौके पर बुला लिया। छात्रों का कहना है कि भोजन में कथित तौर पर कीड़े मिलने की शिकायत उन्होंने कई बार कॉलेज के प्रधानाचार्य से की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। इससे नाराज छात्रों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने के बाद मामला और गंभीर हो गया और मौके पर मीडिया कर्मी भी पहुंच गए। मीडिया के सामने छात्रों ने भोजन की गुणवत्ता को लेकर अपनी शिकायतें रखीं और कॉलेज प्रशासन पर उनकी शिकायतों को गंभीरता से न लेने का आरोप लगाया। वहीं, कॉलेज के प्रधानाचार्य ने भी पूरे मामले को लेकर अपना पक्ष रखते हुए सफाई दी। मामले के सामने आने के बाद अब छात्रों को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की गुणवत्ता और उसकी निगरानी व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, भोजन में कीड़े मिलने की शिकायत की वास्तविकता और जिम्मेदारी किस स्तर पर तय होती है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। छात्रों ने भोजन की गुणवत्ता की जांच कराकर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई तथा भविष्य में मानकों के अनुरूप भोजन उपलब्ध कराने की मांग की है।
    4
    पॉलिटेक्निक कॉलेज में परोसे गए भोजन में कीड़े मिलने का आरोप, छात्रों ने डायल 112 पर बुलाई पुलिस
पॉलिटेक्निक कॉलेज में परोसे गए भोजन में कीड़े मिलने का आरोप, छात्रों ने डायल 112 पर बुलाई पुलिस
कुलपहाड़ (महोबा)। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज कुलपहाड़ में छात्रों को परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता को लेकर गुरुवार को विवाद खड़ा हो गया। छात्रों ने आरोप लगाया कि भोजन में कीड़े पाए गए, जिसके बाद उन्होंने कॉलेज प्रशासन से शिकायत की, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई न होने पर छात्रों ने डायल 112 पर सूचना देकर पुलिस को मौके पर बुला लिया।
छात्रों का कहना है कि भोजन में कथित तौर पर कीड़े मिलने की शिकायत उन्होंने कई बार कॉलेज के प्रधानाचार्य से की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। इससे नाराज छात्रों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने के बाद मामला और गंभीर हो गया और मौके पर मीडिया कर्मी भी पहुंच गए।
मीडिया के सामने छात्रों ने भोजन की गुणवत्ता को लेकर अपनी शिकायतें रखीं और कॉलेज प्रशासन पर उनकी शिकायतों को गंभीरता से न लेने का आरोप लगाया। वहीं, कॉलेज के प्रधानाचार्य ने भी पूरे मामले को लेकर अपना पक्ष रखते हुए सफाई दी।
मामले के सामने आने के बाद अब छात्रों को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की गुणवत्ता और उसकी निगरानी व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, भोजन में कीड़े मिलने की शिकायत की वास्तविकता और जिम्मेदारी किस स्तर पर तय होती है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
छात्रों ने भोजन की गुणवत्ता की जांच कराकर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई तथा भविष्य में मानकों के अनुरूप भोजन उपलब्ध कराने की मांग की है।
    user_Laxmi Kant Soni
    Laxmi Kant Soni
    Voice of people महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • SDM आदेश सिंह सागर ने दुलारा पंचायत का किया निरीक्षण; सड़क, मोक्षधाम और फसल नुकसान पर दिए सख्त निर्देश SDM आदेश सिंह सागर ने दुलारा पंचायत का किया निरीक्षण; सड़क, मोक्षधाम और फसल नुकसान पर दिए सख्त निर्देश
    1
    SDM आदेश सिंह सागर ने दुलारा पंचायत का किया निरीक्षण; सड़क, मोक्षधाम और फसल नुकसान पर दिए सख्त निर्देश


SDM आदेश सिंह सागर ने दुलारा पंचायत का किया निरीक्षण; सड़क, मोक्षधाम और फसल नुकसान पर दिए सख्त निर्देश
    user_इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • *मा प्रभारी मंत्री व अन्य मा0 जनप्रतिनिधियों द्वारा मा0 प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 408 चयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को वितरित किए गए नियुक्ति पत्र* माननीय प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस के अवसर पर जनपद कानपुर देहात में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज इको पार्क माती में वृहद जनकल्याणकारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माननीय प्रभारी मंत्री डॉ0 संजय कुमार निषाद जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर माननीय कैबिनेट मंत्री श्री राकेश सचान जी, माननीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री अजीत सिंह पाल जी, माननीय राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला जी, माननीय सांसद श्री देवेंद्र सिंह भोले जी, माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीरज रानी जी, माननीय विधायक रसूलाबाद श्रीमती पूनम शंखवार जी, मा0 भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती रेणुका सचान जी सहित अन्य माननीय जनप्रतिनिधिगण, जिलाधिकारी श्री कपिल सिंह, पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अवसर पर उपस्थित सभी माननीय जनप्रतिनिधिगण द्वारा माननीय प्रधानमंत्री जी को उनके जन्मदिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की गई। कार्यक्रम के दौरान मा प्रभारी मंत्री व अन्य मा0 जनप्रतिनिधियों द्वारा पारदर्शी एवं स्वच्छ चयन प्रक्रिया के अंतर्गत चयनित 408 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाली आंगनबाड़ी सहायिकाओं में उत्साह का वातावरण रहा। माननीय प्रभारी मंत्री एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को शुभकामनाएं देते हुए उनसे अपने दायित्वों का पूरी निष्ठाए संवेदनशीलता एवं सेवाभाव के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया। मा0 जनप्रतिनिधियों ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं तक पोषण एवं अन्य जनकल्याणकारी सेवाएं पहुंचाने में आंगनबाड़ी सहायिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस अवसर पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना अन्तर्गते टूल किट, सीएम युवा योजना अन्तर्गत चेक, अटल आवासीय विद्यालय के बच्चों को प्रमाण पत्र, चिकित्सा विभाग द्वारा पोषण पोटली सहित विभिन्न योजनाओं के लाभ वितरित किए गए। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने पात्र लाभार्थियों से शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उठाने तथा अन्य पात्र लोगों को भी योजनाओं के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान माननीय जनप्रतिनिधिगण एवं जिलाधिकारी द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की रस्म संपन्न कराई गई तथा बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। इस अवसर पर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा पोषण के महत्व पर विशेष जोर दिया गया। उपस्थित अतिथियों ने माताओं एवं बच्चों के स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की। इसी अवसर पर श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों के लिए लगाए गए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का शुभारंभ भी किया गया। शिविर के माध्यम से श्रमिकों को स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श उपलब्ध कराया गया। अधिकारियों ने कहा कि श्रमिकों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए शासन द्वारा विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं तथा ऐसे शिविरों के माध्यम से उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय प्रभारी मंत्री डॉ0 संजय कुमार निषाद जी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं को समाज के पात्र एवं जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि सरकार महिला एवं बाल विकास, पोषण, श्रमिक कल्याण, रोजगार एवं सामाजिक सुरक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में जनहित के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने 408 नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं सेवाभाव के साथ निर्वहन करें तथा आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों एवं महिलाओं तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। माननीय कैबिनेट मंत्री श्री राकेश सचान जी ने अपने संबोधन में कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाली आंगनबाड़ी सहायिकाओं एवं सभी लाभार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। माननीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री अजीत सिंह पाल जी ने कहा कि महिला एवं बाल विकास पोषण तथा श्रमिक कल्याण से संबंधित योजनाएं समाज के व्यापक हित से जुड़ी हैं। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं आमजन की सहभागिता महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी नवचयनितों को शुभकामनायें दी। माननीय राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला जी ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा पोषण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वस्थ परिवार एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कार्यक्रम में लाभान्वित महिलाओं एवं बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। माननीय सांसद श्री देवेंद्र सिंह भोले जी ने कहा कि विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के अलग-अलग वर्गों को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने पात्र लाभार्थियों से शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने तथा योजनाओं की जानकारी अन्य पात्र लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीरज रानी जी ने कहा कि महिलाओंए बच्चों एवं ग्रामीण क्षेत्र के पात्र परिवारों को शासन की योजनाओं से जोड़ना जनकल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने सभी लाभार्थियों को शुभकामनाएं दीं। माननीय विधायक रसूलाबाद श्रीमती पूनम शंखवार जी व मा0 भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती रेणुका सचान जी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जनसेवा एवं जनकल्याण के विभिन्न कार्यक्रमों को एक साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। जिलाधिकारी श्री कपिल सिंह ने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप जनपद में जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी सेवाओं, पोषण कार्यक्रमों, श्रमिक कल्याण एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए विभागीय स्तर पर निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में उपस्थित माननीय जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारियों ने सेवा, जनकल्याण, महिला एवं बाल विकास, पोषण तथा श्रमिक कल्याण से जुड़े कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम के माध्यम से जनसेवा एवं जनकल्याण के प्रति शासन, प्रशासन की प्रतिबद्धता का संदेश दिया गया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दुष्यंत कुमार मौर्य, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 जयगोविन्द, जिला विकास अधिकारी सुनील तिवारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी आरबी सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष पाण्डेय सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण व बड़ी संख्या में लाभार्थी आदि उपिस्थत रहे।
    1
    *मा प्रभारी मंत्री व अन्य मा0 जनप्रतिनिधियों द्वारा मा0 प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 408 चयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को वितरित किए गए नियुक्ति पत्र*

माननीय प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस के अवसर पर जनपद कानपुर देहात में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज इको पार्क माती में वृहद जनकल्याणकारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माननीय प्रभारी मंत्री डॉ0 संजय कुमार निषाद जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर माननीय कैबिनेट मंत्री श्री राकेश सचान जी, माननीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री अजीत सिंह पाल जी, माननीय राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला जी, माननीय सांसद श्री देवेंद्र सिंह भोले जी, माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीरज रानी जी, माननीय विधायक रसूलाबाद श्रीमती पूनम शंखवार जी, मा0 भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती रेणुका सचान जी सहित अन्य माननीय जनप्रतिनिधिगण, जिलाधिकारी श्री कपिल सिंह, पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अवसर पर उपस्थित सभी माननीय जनप्रतिनिधिगण द्वारा माननीय प्रधानमंत्री जी को उनके जन्मदिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की गई। 
कार्यक्रम के दौरान मा प्रभारी मंत्री व अन्य मा0 जनप्रतिनिधियों द्वारा पारदर्शी एवं स्वच्छ चयन प्रक्रिया के अंतर्गत चयनित 408 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाली आंगनबाड़ी सहायिकाओं में उत्साह का वातावरण रहा। माननीय प्रभारी मंत्री एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को शुभकामनाएं देते हुए उनसे अपने दायित्वों का पूरी निष्ठाए संवेदनशीलता एवं सेवाभाव के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया। मा0 जनप्रतिनिधियों ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं तक पोषण एवं अन्य जनकल्याणकारी सेवाएं पहुंचाने में आंगनबाड़ी सहायिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।
इस अवसर पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना अन्तर्गते टूल किट, सीएम युवा योजना अन्तर्गत चेक, अटल आवासीय विद्यालय के बच्चों को प्रमाण पत्र, चिकित्सा विभाग द्वारा पोषण पोटली सहित विभिन्न योजनाओं के लाभ वितरित किए गए। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने पात्र लाभार्थियों से शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उठाने तथा अन्य पात्र लोगों को भी योजनाओं के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान माननीय जनप्रतिनिधिगण एवं जिलाधिकारी द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की रस्म संपन्न कराई गई तथा बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। इस अवसर पर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा पोषण के महत्व पर विशेष जोर दिया गया। उपस्थित अतिथियों ने माताओं एवं बच्चों के स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की।
इसी अवसर पर श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों के लिए लगाए गए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का शुभारंभ भी किया गया। शिविर के माध्यम से श्रमिकों को स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श उपलब्ध कराया गया। अधिकारियों ने कहा कि श्रमिकों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए शासन द्वारा विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं तथा ऐसे शिविरों के माध्यम से उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय प्रभारी मंत्री डॉ0 संजय कुमार निषाद जी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं को समाज के पात्र एवं जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि सरकार महिला एवं बाल विकास, पोषण, श्रमिक कल्याण, रोजगार एवं सामाजिक सुरक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में जनहित के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने 408 नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं सेवाभाव के साथ निर्वहन करें तथा आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों एवं महिलाओं तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। 
माननीय कैबिनेट मंत्री श्री राकेश सचान जी ने अपने संबोधन में कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाली आंगनबाड़ी सहायिकाओं एवं सभी लाभार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।
माननीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री अजीत सिंह पाल जी ने कहा कि महिला एवं बाल विकास पोषण तथा श्रमिक कल्याण से संबंधित योजनाएं समाज के व्यापक हित से जुड़ी हैं। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं आमजन की सहभागिता महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी नवचयनितों को शुभकामनायें दी। 
माननीय राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला जी ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा पोषण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वस्थ परिवार एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कार्यक्रम में लाभान्वित महिलाओं एवं बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
माननीय सांसद श्री देवेंद्र सिंह भोले जी ने कहा कि विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के अलग-अलग वर्गों को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने पात्र लाभार्थियों से शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने तथा योजनाओं की जानकारी अन्य पात्र लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।
माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीरज रानी जी ने कहा कि महिलाओंए बच्चों एवं ग्रामीण क्षेत्र के पात्र परिवारों को शासन की योजनाओं से जोड़ना जनकल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने सभी लाभार्थियों को शुभकामनाएं दीं।
माननीय विधायक रसूलाबाद श्रीमती पूनम शंखवार जी व मा0 भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती रेणुका सचान जी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जनसेवा एवं जनकल्याण के विभिन्न कार्यक्रमों को एक साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
जिलाधिकारी श्री कपिल सिंह ने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप जनपद में जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी सेवाओं, पोषण कार्यक्रमों, श्रमिक कल्याण एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए विभागीय स्तर पर निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित माननीय जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारियों ने सेवा, जनकल्याण, महिला एवं बाल विकास, पोषण तथा श्रमिक कल्याण से जुड़े कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम के माध्यम से जनसेवा एवं जनकल्याण के प्रति शासन, प्रशासन की प्रतिबद्धता का संदेश दिया गया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दुष्यंत कुमार मौर्य, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 जयगोविन्द, जिला विकास अधिकारी सुनील तिवारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी आरबी सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष पाण्डेय सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण व बड़ी संख्या में लाभार्थी आदि उपिस्थत रहे।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • *हमीरपुर।* गोंडा के चर्चित विनोद साहनी हत्याकांड और प्रदेश में हो रही हत्याओं की घटनाओं को लेकर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित 4 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। *ज्ञापन में चार प्रमुख मांगें रखी गईं -* *पहली मांग:* गोंडा और अयोध्या में हुई हत्याओं के आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की जाए और पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता व सरकारी नौकरी दी जाए। *दूसरी मांग:* पीड़ित परिवारों से मिलने जा रहे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हुए हिंसक पथराव की उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। *तीसरी मांग:* लखनऊ के इको गार्डन में धरने पर बैठे पंचायत सहायकों की समस्याओं का निस्तारण किया जाए और 68500 शिक्षक भर्ती में कथित आरक्षण घोटाला मामले में पिछड़ा वर्ग आयोग के आदेश का तत्काल अनुपालन कराया जाए। *चौथी मांग:* सहारनपुर और मुरादाबाद में मस्जिद पर की गई कार्रवाई की निष्पक्ष समीक्षा कराई जाए। इस दौरान आजाद समाज पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री *नीरज कश्यप* ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से फेल है। दलितों और पिछड़ों पर लगातार अत्याचार हो रहा है। अगर जल्द मांगें नहीं मानी गईं तो पार्टी बड़े आंदोलन को बाध्य होगी। *BYTE - नीरज कश्यप, प्रदेश संगठन मंत्री, आजाद समाज पार्टी*
    1
    *हमीरपुर।* गोंडा के चर्चित विनोद साहनी हत्याकांड और प्रदेश में हो रही हत्याओं की घटनाओं को लेकर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया।
कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित 4 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
*ज्ञापन में चार प्रमुख मांगें रखी गईं -*
*पहली मांग:* गोंडा और अयोध्या में हुई हत्याओं के आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की जाए और पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता व सरकारी नौकरी दी जाए।
*दूसरी मांग:* पीड़ित परिवारों से मिलने जा रहे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हुए हिंसक पथराव की उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
*तीसरी मांग:* लखनऊ के इको गार्डन में धरने पर बैठे पंचायत सहायकों की समस्याओं का निस्तारण किया जाए और 68500 शिक्षक भर्ती में कथित आरक्षण घोटाला मामले में पिछड़ा वर्ग आयोग के आदेश का तत्काल अनुपालन कराया जाए।
*चौथी मांग:* सहारनपुर और मुरादाबाद में मस्जिद पर की गई कार्रवाई की निष्पक्ष समीक्षा कराई जाए।
इस दौरान आजाद समाज पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री *नीरज कश्यप* ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से फेल है। दलितों और पिछड़ों पर लगातार अत्याचार हो रहा है। अगर जल्द मांगें नहीं मानी गईं तो पार्टी बड़े आंदोलन को बाध्य होगी।
*BYTE - नीरज कश्यप, प्रदेश संगठन मंत्री, आजाद समाज पार्टी*
    user_निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
    निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
    राठ, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.