*जिस दिन सेवानिवृत्त हुए उसी दिन पीपीओ एवं जीपीओ प्रदान करने जिले में कलेक्टर का नवाचार पहल* *समाचार* *सेवा निवृत्त 12 शासकीय सेवकों का कलेक्टर ने किया सम्मान* *जिस दिन सेवानिवृत्त हुए उसी दिन पीपीओ एवं जीपीओ प्रदान करने जिले में कलेक्टर का नवाचार पहल* गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, 31 जुलाई 2026/ अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने वाले 12 शासकीय सेवकों का आज कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में आयोजित गरिमामय समारोह में कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने सम्मान किया। कलेक्टर ने जिले में नवाचार का पहल करते हुए सेवानिवृत्त के दिन ही सेवा निवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ) एवं ग्रेच्युटी भुगतान आदेश (जीपीओ) प्रदान करने की शुरुआत किया है। यह परंपरा लगातार जारी रहेगा। कलेक्टर ने 31 जुलाई 2026 को सेवानिवृत्त हुए सभी 12 लोगों को पीपीओ एवं जीपीओ प्रदान किया और उनके स्वस्थ, सुखमय एवं सम्मानपूर्ण जीवन की शुभकामनाएं दीं। कलेक्टर ने कहा कि शासकीय सेवा केवल दायित्वों के निर्वहन तक सीमित नहीं होती, बल्कि यह समाज और शासन के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सेवा निवृत्ति जीवन की नई शुरुआत है, जिसमें वर्षों के अनुभव, ज्ञान और कार्यकुशलता का उपयोग समाज, परिवार तथा नई पीढ़ी के मार्गदर्शन में किया जा सकता है। उन्होंने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों के दीर्घायु, स्वस्थ एवं सक्रिय जीवन की कामना करते हुए समय का सदुपयोग सामाजिक सरोकारों एवं जनहित के कार्यों में करने का आह्वान किया। समारोह में सेवा निवृत्त सभी शासकीय सेवकों का तिलक लगाकर, पुष्पमाला पहनाकर तथा शाल एवं श्रीफल भेंटकर आत्मीय सम्मान किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी उनके दीर्घकालीन योगदान की सराहना करते हुए सम्मानपूर्वक विदाई दी। सम्मानित होने वाले सेवा निवृत्त शासकीय सेवकों में श्री चंद्रशेखर सिसोदिया व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भर्रीडाड, श्रीमती स्कोलोस्टिका डेनियल प्राचार्य, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नमधा, श्री पुरुषोत्तम दास वैष्णव प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उसाड़, श्री सुनील कुमार सोनी व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धनौली, श्रीमती मनोरमा दुबे प्रधान पाठक, श्री प्रेम सिंह पैकरा प्रधान पाठक, श्रीमती सावित्री चौहान शिक्षक, श्री उदय सिंह पोरते प्रधान पाठक, श्री इंद्रपाल सिंह चंद्रा प्रधान पाठक, श्री नारायण प्रसाद देवांगन, लेखापाल, श्री राम कुमार कुलमित्र शिक्षक तथा श्रीमती राजेश्वरी कौशिक सहायक ग्रेड-दो शामिल हैं। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री दिलेराम लाहिरे, जिला शिक्षा अधिकारी श्री रजनीश तिवारी, जिला कोषालय अधिकारी श्री धनेन्द्र सोनी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

- सभी चिकित्सालयों में ओपीडी समय किया जाए चस्पा, डॉक्टरों की उपस्थिति हो सुनिश्चित-कलेक्टर अनूपपूर - कलेक्टर रत्नाकर झा ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से जिले में संचालित स्वास्थ्य गतिविधियों की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि जिले के समस्त शासकीय चिकित्सालयों में निर्धारित ओपीडी समय-सारिणी का बोर्ड प्रत्येक चिकित्सालय में प्रमुख स्थान पर अनिवार्य रूप से चस्पा किया जाए, ताकि मरीजों एवं आमजन को आवश्यक जानकारी सहजता से प्राप्त हो सके तथा चिकित्सकों की नियमित एवं समयबद्ध उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने आमजन को गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने तथा जिले की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर श्री झा ने पशुपालन विभाग के अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि समस्त पशु चिकित्सालयों एवं पशु औषधालयों में ओपीडी अवधि के दौरान पशु चिकित्सकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए, जिससे पशुपालकों को समय पर बेहतर पशु चिकित्सा सेवाएँ उपलब्ध हो सकें।1
- आजा तुझको पुकारे मेरा प्यार… Dimple Bhumi की सुरमयी प्रस्तुति ने बांधा समां संगीत प्रेमियों के लिए आयोजित सांस्कृतिक संध्या उस समय यादगार बन गई, जब मंच पर गायिका Dimple Bhumi ने सदाबहार गीत "आजा तुझको पुकारे मेरा प्यार" की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। उनकी मधुर आवाज़ और भावनाओं से भरपूर गायकी ने कार्यक्रम में मौजूद श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रस्तुति के दौरान पूरे पंडाल में सन्नाटा छा गया और दर्शक गीत की हर पंक्ति को बड़े ध्यान से सुनते रहे। गीत समाप्त होते ही तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा परिसर गूंज उठा। कई दर्शकों ने मोबाइल कैमरों में इस खूबसूरत प्रस्तुति को कैद किया और कलाकार की सराहना की। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि Dimple Bhumi की आवाज़ में इस सदाबहार गीत की प्रस्तुति ने पुराने दौर की मधुर यादों को फिर से ताज़ा कर दिया। उनकी गायकी में सुर, भाव और अभिव्यक्ति का बेहतरीन संगम देखने को मिला, जिसने संगीत प्रेमियों का दिल जीत लिया। यह प्रस्तुति कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रही और देर तक दर्शकों के बीच इसकी चर्चा होती रही। आयोजन में उपस्थित सभी लोगों ने कलाकार का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।1
- अटल परिसर में बड़ा खेल , प्रतिमा की परत बरसात के पानी लगीं तो उखड़े लगी , जम कर विरोध2
- शाम को लग रहा है बहुत ज्यादा बारिश होगा मौसम को देखते हुए धूप प्लस बादल ऐसा लग रहा है कि शाम को इतना ज्यादा बात बदल है उसे हिसाब से बहुत ज्यादा बारिश होगी लग रहा है कि एक-दो दिन नहीं छोड़ेगी बारिश1
- ग्रामीण अंचल की भरोसेमंद मोबाइल दुकान पर उठे सवाल किया है हकीकत? कोरबा (सुघर गांव)। जिले के पाली विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत उतरदा के ग्रामीण अंचल की चर्चित एवं फेमस श्री मोबाइल दुकान को लेकर इन दिनों तरह-तरह की शिकायतें और चर्चाएं सामने आ रही हैं। अब लोगों से अपील की जा रही है कि यदि उनका कोई व्यक्तिगत अनुभव है, तो उसे कमेंट में साझा करें। जनता की प्रतिक्रियाओं के आधार पर अगली पड़ताल में दुकान संचालक से सीधे सवाल पूछकर सच्चाई सामने लाई जाएगी।1
- श्रावण के प्रथम दिवस पर शिवमय हुआ अमरकंटक, "बोल बम" के जयघोष से गूंज उठी तपोभूमि मां नर्मदा का पावन जल लेकर भोरमदेव, रतनपुर की ओर निकले कांवड़िये, श्रद्धा और सेवा का अद्भुत संगम अनूपपुर - . पावन श्रावण मास के प्रथम दिवस से ही विश्व प्रसिद्ध तीर्थ एवं तपोभूमि अमरकंटक भगवान भोलेनाथ की भक्ति में सराबोर हो उठा है। मां नर्मदा की पावन नगरी इन दिनों "बोल बम", "हर-हर महादेव" और "जय भोले" के जयघोष से गुंजायमान है। केसरिया वस्त्र धारण किए हजारों शिवभक्त मां नर्मदा के उद्गम स्थल पर पहुंचकर पवित्र जल अपने कांवड़ में भर रहे हैं और विभिन्न शिवधामों की ओर अपनी कठिन पदयात्रा प्रारंभ कर रहे हैं। संपूर्ण अमरकंटक क्षेत्र श्रद्धा, आस्था और सनातन संस्कृति के दिव्य रंग में रंगा दिखाई दे रहा है। श्रावण मास के साथ ही छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कांवड़िये अमरकंटक पहुंच रहे हैं। यहां से मां नर्मदा का पवित्र जल लेकर वे लगभग 200 किलोमीटर दूर स्थित विख्यात भोरमदेव महादेव में जलाभिषेक करने के लिए पैदल यात्रा कर रहे हैं। वहीं बिलासपुर एवं आसपास के श्रद्धालु मां नर्मदा का जल लेकर रतनपुर स्थित भगवान शिव का अभिषेक करने निकल रहे हैं, जबकि शहडोल अंचल के कांवड़िये अमोलेश्वर धाम पहुंचते हैं तथा भगवान् भोलेनाथ को जलाभिषेक कर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने की कामना करते हैं। अमरकंटक पहुंचने वाले श्रद्धालु सर्वप्रथम मां नर्मदा उद्गम मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। इसके बाद वे मां नर्मदा के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य एवं मंगलमय जीवन का संकल्प लेते हैं। श्रद्धालु अमरेश्वर महादेव तथा जालेश्वर महादेव सहित अन्य प्राचीन शिवालयों में दर्शन-पूजन कर अपनी यात्रा का शुभारंभ करते हैं। मंदिरों में गूंजते वैदिक मंत्र, घंटियों की मधुर ध्वनि झांझ, मजीरा और ढोलक - मांदल की थाप और शिवभक्तों के जयघोष से संपूर्ण वातावरण शिवमय हो उठ रहा है। श्रावण मास के शुभारंभ के साथ ही अमरकंटक के बाजारों, धर्मशालाओं, आश्रमों और मंदिर परिसरों में भी विशेष चहल-पहल दिखाई दे रही है। धार्मिक मान्यता है कि मां नर्मदा के उद्गम से पवित्र जल लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है तथा जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है। इसी अटूट विश्वास और श्रद्धा के साथ हजारों शिवभक्त प्रतिवर्ष श्रावण मास में अमरकंटक पहुंचते हैं और कठिन पदयात्रा कर अपने आराध्य के चरणों में नर्मदा जल अर्पित करते हैं। श्रावण के प्रथम दिवस से प्रारंभ हुई यह आस्था यात्रा आगामी दिनों में और अधिक व्यापक रूप लेने की संभावना है। मां नर्मदा की गोद से निकली यह भक्तिधारा भोरमदेव, रतनपुर, अमोलेश्वर तथा अन्य शिवधामों तक पहुंचकर सनातन संस्कृति, शिवभक्ति और लोकआस्था की अखंड परंपरा को निरंतर नई ऊर्जा प्रदान कर रही है। इन दिनों अमरकंटक की पावन वादियां सचमुच शिवमय हो उठी हैं और श्रद्धा का यह अनुपम दृश्य हर श्रद्धालु के मन को आध्यात्मिक आनंद से भर रहा है।1
- चारों तरफ बादल छाया हुआ है लग रहा है कि आज बारिश कुछ-कुछ ही टाइम में आएगी जैसालग रहा चारों तरफ बादल छाया हुआ है मर्डर आ रहा है लग रहा है क्या आज बारिश जबरदस्त होगा आप लोग देख सकते हैं चारों तरफ बदल ही बदल दिखाई दे रहा है1
- सूरजपुर। जब थाने की चौखट पर टूटा सब्र का बांध प्रेमी की बेवफाई से तंग आकर आरती ने पहले थाने का दरवाज़ा खटखटाया, फिर न्याय की आस में जिला मुख्यालय पहुंचकर एसपी के दरबार में भी गुहार लगाई। लेकिन जब कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई, तो इश्क की इस मुसाफिर का सब्र टूट गया।सीधे मोबाइल टॉवर पर जा चढ़ी।1