logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

Insta में दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग,10 लाख की मांग,,,आरोपी गिरफ्तार,, बिलासपुर में social media पर युवक को दोस्ती पड़ी भारी, 10 लाख की ब्लैकमेलिंग का हुआ शिकार

16 hrs ago
user_Ziya khan
Ziya khan
Local News Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
16 hrs ago

Insta में दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग,10 लाख की मांग,,,आरोपी गिरफ्तार,, बिलासपुर में social media पर युवक को दोस्ती पड़ी भारी, 10 लाख की ब्लैकमेलिंग का हुआ शिकार

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • POWER NEWS 24 BHARAT की खबर का बड़ा असर: सकरी थाना पुलिस ने हटवाए जब्त भारी वाहन, नगर निगम की लापरवाही अब भी बरकरार, लेकिन फटी पाइपलाइन से अब भी रोज़ बह रहा लाखों लीटर पेयजल POWER NEWS 24 BHARAT की खबर का बड़ा असर: सकरी थाना पुलिस ने हटवाए जब्त भारी वाहन, नगर निगम की लापरवाही अब भी बरकरार, लेकिन फटी पाइपलाइन से अब भी रोज़ बह रहा लाखों लीटर पेयजल POWER NEWS 24 BHARAT हर खबर पर नजर 👁️ _Coming Soon: Jio Fiber, Airtel Dish More OTT Platform_
    1
    POWER NEWS 24 BHARAT की खबर का बड़ा असर: सकरी थाना पुलिस ने हटवाए जब्त भारी वाहन, नगर निगम की लापरवाही अब भी बरकरार, लेकिन फटी पाइपलाइन से अब भी रोज़ बह रहा लाखों लीटर पेयजल
POWER NEWS 24 BHARAT की खबर का बड़ा असर: सकरी थाना पुलिस ने हटवाए जब्त भारी वाहन, नगर निगम की लापरवाही अब भी बरकरार, लेकिन फटी पाइपलाइन से अब भी रोज़ बह रहा लाखों लीटर पेयजल
POWER NEWS 24 BHARAT 
हर खबर पर नजर 👁️ 
_Coming Soon: Jio Fiber, Airtel Dish More OTT Platform_
    user_POWER NEWS 24 BHARAT
    POWER NEWS 24 BHARAT
    Local News Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
  • लिफ्ट लेकर लूटपाट और मारपीट करने वाले 02 शातिर आरोपी सरकंडा पुलिस की गिरफ्त में
    1
    लिफ्ट लेकर लूटपाट और मारपीट करने वाले 02 शातिर आरोपी सरकंडा पुलिस की गिरफ्त में
    user_News 9 मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़
    News 9 मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़
    Press advisory बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    13 hrs ago
  • बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक ने सरस्वती सायकल योजना अंतर्गत ग्राम अंडा और बिरकोनी बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक ने सरस्वती सायकल योजना अंतर्गत ग्राम अंडा और बिरकोनी मे 50 छात्राओं को किया सायकल का वितरण मंगलवार की रात 9 बजे बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक जी के निज सचिव से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को बिल्हा विधानसभा अंतर्गत हाई स्कूल अंडा एवं हाई स्कूल बिरकोनी में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक जी मुख्य अतिथि सम्मिलित होकर 50 बालिकाओं को साइकिल का वितरण किये इस अवसर पर श्री कौशिक ने छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देते हुए उनके शिक्षा के मार्ग को और अधिक सुगम एवं सुविधाजनक बनाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल की। साइकिल मिलने से बालिकाओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी तथा वे बिना किसी बाधा के अपनी पढ़ाई जारी रखते हुए शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ सकेंगी। साथ ही, पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी जनों से अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, स्वस्थ एवं हरा-भरा पर्यावरण प्रदान किया जा सके। इस अवसर पर सभापति जिला पंचायत मुंगेली बिल्हा विधान सभा अमबालिका साहू सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि कार्यकर्ता शिक्षागण और ग्रामीण उपस्थित रहे
    1
    बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक ने सरस्वती सायकल योजना अंतर्गत ग्राम अंडा और बिरकोनी
बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक ने सरस्वती सायकल योजना अंतर्गत ग्राम अंडा और बिरकोनी मे 50 छात्राओं को किया सायकल का वितरण 
मंगलवार की रात 9 बजे बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक जी के निज सचिव से मिली जानकारी के अनुसार
मंगलवार को बिल्हा विधानसभा अंतर्गत हाई स्कूल अंडा एवं हाई स्कूल बिरकोनी में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक जी मुख्य अतिथि सम्मिलित होकर 50 बालिकाओं को साइकिल का वितरण किये 
इस अवसर पर श्री कौशिक ने छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देते हुए उनके शिक्षा के मार्ग को और अधिक सुगम एवं सुविधाजनक बनाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल की। साइकिल मिलने से बालिकाओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी तथा वे बिना किसी बाधा के अपनी पढ़ाई जारी रखते हुए शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ सकेंगी।
साथ ही, पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी जनों से अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, स्वस्थ एवं हरा-भरा पर्यावरण प्रदान किया जा सके।
इस अवसर पर सभापति जिला पंचायत मुंगेली बिल्हा विधान सभा अमबालिका साहू सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि कार्यकर्ता शिक्षागण और ग्रामीण उपस्थित रहे
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    2 hrs ago
  • नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे लाखों, रुपये मांगने पर दी झूठे केस में फंसाने की धमकी... युवक ने की आत्महत्या, मामा-मामी गिरफ्तार बिलासपुर। मस्तूरी थाना पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये लेने और बाद में मानसिक प्रताड़ना देकर एक युवक को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, थाना मस्तूरी में दर्ज अपराध क्रमांक 490/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 108 एवं 3(5) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच मर्ग क्रमांक 40/2026 के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर की गई। जांच में पता चला कि राहुल साहू (22 वर्ष), निवासी हिरी, थाना मस्तूरी को उसके रिश्तेदार इन्द्र कुमार वैष्णव उर्फ भवानी और उनकी पत्नी अम्बिका वैष्णव ने शासकीय रेलवे कैंटीन में नौकरी दिलाने का झांसा देकर रुपये लिए थे। नौकरी नहीं लगने पर राहुल कई बार अपने रुपये वापस मांगने गया। पुलिस जांच के अनुसार, 9 मार्च 2026 को भी राहुल रुपये मांगने आरोपियों के घर पहुंचा, जहां उसकी मामी अम्बिका वैष्णव ने कथित रूप से धमकी दी कि यदि वह बार-बार रुपये मांगने आया तो पैसे नहीं मिलेंगे और उसे बलात्कार के झूठे मामले में फंसा दिया जाएगा। इस धमकी और लगातार मानसिक प्रताड़ना से राहुल बुरी तरह भयभीत और तनावग्रस्त हो गया। उसने घर लौटकर पूरी घटना अपने पिता को बताई। जांच में यह भी सामने आया कि अप्रैल 2025 से ही दोनों आरोपी राहुल को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। इसी प्रताड़ना और सामाजिक बदनामी के डर से राहुल ने 9 मार्च 2026 को आत्महत्या कर ली। मर्ग जांच में पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण का अपराध दर्ज किया। विवेचना के दौरान इन्द्र कुमार वैष्णव उर्फ भवानी (44 वर्ष) एवं अम्बिका वैष्णव (35 वर्ष), निवासी लिमतरा पहरीपारा, थाना मस्तूरी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में दोनों ने घटना से संबंधित अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर 27 जुलाई 2026 को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। NATIONAL CRIME NEWS👈 रिपोर्ट :- कुमार पोपटानी
    2
    नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे लाखों, रुपये मांगने पर दी झूठे केस में फंसाने की धमकी... युवक ने की आत्महत्या, मामा-मामी गिरफ्तार
बिलासपुर। मस्तूरी थाना पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये लेने और बाद में मानसिक प्रताड़ना देकर एक युवक को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, थाना मस्तूरी में दर्ज अपराध क्रमांक 490/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 108 एवं 3(5) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच मर्ग क्रमांक 40/2026 के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर की गई।
जांच में पता चला कि राहुल साहू (22 वर्ष), निवासी हिरी, थाना मस्तूरी को उसके रिश्तेदार इन्द्र कुमार वैष्णव उर्फ भवानी और उनकी पत्नी अम्बिका वैष्णव ने शासकीय रेलवे कैंटीन में नौकरी दिलाने का झांसा देकर रुपये लिए थे। नौकरी नहीं लगने पर राहुल कई बार अपने रुपये वापस मांगने गया।
पुलिस जांच के अनुसार, 9 मार्च 2026 को भी राहुल रुपये मांगने आरोपियों के घर पहुंचा, जहां उसकी मामी अम्बिका वैष्णव ने कथित रूप से धमकी दी कि यदि वह बार-बार रुपये मांगने आया तो पैसे नहीं मिलेंगे और उसे बलात्कार के झूठे मामले में फंसा दिया जाएगा।
इस धमकी और लगातार मानसिक प्रताड़ना से राहुल बुरी तरह भयभीत और तनावग्रस्त हो गया। उसने घर लौटकर पूरी घटना अपने पिता को बताई। जांच में यह भी सामने आया कि अप्रैल 2025 से ही दोनों आरोपी राहुल को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। इसी प्रताड़ना और सामाजिक बदनामी के डर से राहुल ने 9 मार्च 2026 को आत्महत्या कर ली।
मर्ग जांच में पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण का अपराध दर्ज किया। विवेचना के दौरान इन्द्र कुमार वैष्णव उर्फ भवानी (44 वर्ष) एवं अम्बिका वैष्णव (35 वर्ष), निवासी लिमतरा पहरीपारा, थाना मस्तूरी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में दोनों ने घटना से संबंधित अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर 27 जुलाई 2026 को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
NATIONAL CRIME NEWS👈
रिपोर्ट :- कुमार पोपटानी
    user_Kumar Poptani National Crime
    Kumar Poptani National Crime
    Local News Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    16 hrs ago
  • सात फेरे का झांसा बना शोषण का हथियार, महिला थाना की ताबड़तोड़ कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार रायगढ़:शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को रायगढ़ महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज होने के महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन और डीएसपी उन्नति ठाकुर के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे ‘अभियान संवेदना’ के तहत यह त्वरित कार्रवाई की गई। पीड़िता ने महिला थाना में दर्ज शिकायत में बताया कि चक्रधरनगर क्षेत्र में काम करने के दौरान उसकी पहचान चाय-नाश्ते की दुकान संचालित करने वाले नरेन्द्र कुमार बारिक उर्फ राजू से हुई थी। आरोपी ने प्रेम संबंध बनाकर शादी का वादा किया और जनवरी 2026 से लगातार विवाह का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने साफ इंकार कर दिया। शिकायत के आधार पर महिला थाना में भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 के तहत अपराध दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। पीड़िता और गवाहों के बयान, चिकित्सीय परीक्षण सहित आवश्यक साक्ष्य जुटाने के बाद पुलिस ने आरोपी के ठिकाने पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद न्यायालय में पेश कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नरेन्द्र कुमार बारिक उर्फ राजू (35 वर्ष) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से ओडिशा के भद्रक जिले का निवासी है और वर्तमान में रायगढ़ के चक्रधरनगर क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहा था। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान रायगढ़ पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। महिला संबंधी अपराधों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा तथा पीड़िताओं से बिना भय पुलिस के पास आने की अपील की गई है। NATIONAL CRIME NEWS👈 रिपोर्ट :- कुमार पोपटानी
    2
    सात फेरे का झांसा बना शोषण का हथियार, महिला थाना की ताबड़तोड़ कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़:शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को रायगढ़ महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज होने के महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन और डीएसपी उन्नति ठाकुर के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे ‘अभियान संवेदना’ के तहत यह त्वरित कार्रवाई की गई।
पीड़िता ने महिला थाना में दर्ज शिकायत में बताया कि चक्रधरनगर क्षेत्र में काम करने के दौरान उसकी पहचान चाय-नाश्ते की दुकान संचालित करने वाले नरेन्द्र कुमार बारिक उर्फ राजू से हुई थी। आरोपी ने प्रेम संबंध बनाकर शादी का वादा किया और जनवरी 2026 से लगातार विवाह का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने साफ इंकार कर दिया।
शिकायत के आधार पर महिला थाना में भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 के तहत अपराध दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। पीड़िता और गवाहों के बयान, चिकित्सीय परीक्षण सहित आवश्यक साक्ष्य जुटाने के बाद पुलिस ने आरोपी के ठिकाने पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद न्यायालय में पेश कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान नरेन्द्र कुमार बारिक उर्फ राजू (35 वर्ष) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से ओडिशा के भद्रक जिले का निवासी है और वर्तमान में रायगढ़ के चक्रधरनगर क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहा था।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान रायगढ़ पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। महिला संबंधी अपराधों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा तथा पीड़िताओं से बिना भय पुलिस के पास आने की अपील की गई है।
NATIONAL CRIME NEWS👈
रिपोर्ट :- कुमार पोपटानी
    user_Kumar Poptani National Crime
    Kumar Poptani National Crime
    Local News Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.