logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सात फेरे का झांसा बना शोषण का हथियार, महिला थाना की ताबड़तोड़ कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार रायगढ़:शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को रायगढ़ महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज होने के महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन और डीएसपी उन्नति ठाकुर के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे ‘अभियान संवेदना’ के तहत यह त्वरित कार्रवाई की गई। पीड़िता ने महिला थाना में दर्ज शिकायत में बताया कि चक्रधरनगर क्षेत्र में काम करने के दौरान उसकी पहचान चाय-नाश्ते की दुकान संचालित करने वाले नरेन्द्र कुमार बारिक उर्फ राजू से हुई थी। आरोपी ने प्रेम संबंध बनाकर शादी का वादा किया और जनवरी 2026 से लगातार विवाह का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने साफ इंकार कर दिया। शिकायत के आधार पर महिला थाना में भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 के तहत अपराध दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। पीड़िता और गवाहों के बयान, चिकित्सीय परीक्षण सहित आवश्यक साक्ष्य जुटाने के बाद पुलिस ने आरोपी के ठिकाने पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद न्यायालय में पेश कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नरेन्द्र कुमार बारिक उर्फ राजू (35 वर्ष) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से ओडिशा के भद्रक जिले का निवासी है और वर्तमान में रायगढ़ के चक्रधरनगर क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहा था। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान रायगढ़ पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। महिला संबंधी अपराधों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा तथा पीड़िताओं से बिना भय पुलिस के पास आने की अपील की गई है। NATIONAL CRIME NEWS👈 रिपोर्ट :- कुमार पोपटानी

10 hrs ago
user_Kumar Poptani National Crime
Kumar Poptani National Crime
Local News Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
10 hrs ago

सात फेरे का झांसा बना शोषण का हथियार, महिला थाना की ताबड़तोड़ कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार रायगढ़:शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को रायगढ़ महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज होने के महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन और डीएसपी उन्नति ठाकुर के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे ‘अभियान संवेदना’ के तहत यह त्वरित कार्रवाई की गई। पीड़िता ने महिला थाना में दर्ज शिकायत में बताया कि चक्रधरनगर क्षेत्र में काम करने के दौरान उसकी पहचान चाय-नाश्ते की दुकान संचालित करने वाले नरेन्द्र कुमार बारिक उर्फ राजू से हुई थी। आरोपी ने प्रेम संबंध बनाकर शादी का वादा किया और जनवरी 2026 से लगातार विवाह का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने साफ इंकार कर दिया। शिकायत के आधार पर महिला थाना

में भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 के तहत अपराध दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। पीड़िता और गवाहों के बयान, चिकित्सीय परीक्षण सहित आवश्यक साक्ष्य जुटाने के बाद पुलिस ने आरोपी के ठिकाने पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद न्यायालय में पेश कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नरेन्द्र कुमार बारिक उर्फ राजू (35 वर्ष) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से ओडिशा के भद्रक जिले का निवासी है और वर्तमान में रायगढ़ के चक्रधरनगर क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहा था। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान रायगढ़ पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। महिला संबंधी अपराधों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा तथा पीड़िताओं से बिना भय पुलिस के पास आने की अपील की गई है। NATIONAL CRIME NEWS👈 रिपोर्ट :- कुमार पोपटानी

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • लिफ्ट लेकर लूटपाट और मारपीट करने वाले 02 शातिर आरोपी सरकंडा पुलिस की गिरफ्त में
    1
    लिफ्ट लेकर लूटपाट और मारपीट करने वाले 02 शातिर आरोपी सरकंडा पुलिस की गिरफ्त में
    user_News 9 मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़
    News 9 मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़
    Press advisory बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
  • ग्राम देवकिरारी में मिश्रित फलोद्यान वृक्षारोपण एवं ऑयल पाम की खेती को बढ़ावा दे ग्राम देवकिरारी में मिश्रित फलोद्यान वृक्षारोपण एवं ऑयल पाम की खेती को बढ़ावा देने विशेष पौधरोपण अभियान का शुभारंभ विधायक बिल्हा के हाथो हुवा सम्पन्न आज मंगलवार की शाम 7:20 बजे पी आर ओ द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर जिले के विकासखण्ड बिल्हा के अंतर्गत ग्राम पंचायत देवकिरारी में मिश्रित फलोद्यान वृक्षारोपण एवं ऑयल पाम की खेती को बढ़ावा देने विशेष पौधरोपण अभियान का शुभारंभ श्री धर्म लाल कौशिक, माननीय विधायक बिल्हा के द्वारा स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, उद्यानिकी विभाग एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों के उपस्थिति में आज मंगलवार दिनांक 28.07.2026 को किया गया । बिलासपुर जिले के विकासखण्ड बिल्हा के अंतर्गत ग्राम पंचायत देवकिरारी में कुल 50 एकड़ रकबे में पौधरोपण किया जाना है। जिसमें से 25 एकड़ रकबे में मिश्रित फलोद्यान वृक्षारोपण के तहत फलदार पौधों का रोपण एवं 25 एकड़ रकबे में ऑयल पाम पौधों का रोपण किया जाना है। यह कार्य उद्यानिकी विभाग द्वारा कलेक्टर महोदय और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के मार्गदर्शन में जिला खनिज न्यास निधि (डीएमएफ) एवं वी.बी.जी. राम जी के अभिसरण में किया जा रहा है। उक्त कार्य का उद्देश्य ग्राम पंचायत देवकिरारी को एक आदर्श नर्सरी के रूप में विकसित करने के साथ-साथ फलदार पौधों एवं ऑयल पाम के पौधों का रोपण करना है, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध होगा तथा वी.बी.जी. राम जी के अंतर्गत फलदार पौधों का उत्पादन कर हरियर छत्तीसगढ़ वृक्षारोपण में भी सहयोग मिलेगा एवं फलदार पौधों के रकबे में वृद्धि होगी। ऑयल पाम पौधरोपण के तहत प्राप्त उत्पादन (बंच) का विक्रय कर महिला स्व-सहायता समूहों की आय में वृद्धि होगी तथा समूह आत्मनिर्भर बनने की दिशा में अग्रसर होंगे। पर्यावरण की दृष्टि से कुल 8542 पौधों का रोपण किया जाना है। इससे पर्यावरण संतुलन के साथ-साथ आसपास के स्थानीय लोगों में भी वृक्षारोपण के प्रति जागरूकता उत्पन्न होगी।
    1
    ग्राम देवकिरारी में मिश्रित फलोद्यान वृक्षारोपण एवं ऑयल पाम की खेती को बढ़ावा दे
ग्राम देवकिरारी में मिश्रित फलोद्यान वृक्षारोपण एवं ऑयल पाम की खेती को बढ़ावा देने विशेष पौधरोपण अभियान का शुभारंभ विधायक बिल्हा के हाथो हुवा सम्पन्न 
आज मंगलवार की शाम 7:20 बजे पी आर ओ द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी के अनुसार
बिलासपुर जिले के विकासखण्ड बिल्हा के अंतर्गत ग्राम पंचायत देवकिरारी में मिश्रित फलोद्यान वृक्षारोपण एवं ऑयल पाम की खेती को बढ़ावा देने विशेष पौधरोपण अभियान का शुभारंभ श्री धर्म लाल कौशिक, माननीय विधायक बिल्हा के द्वारा  स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, उद्यानिकी विभाग एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों के उपस्थिति में आज मंगलवार दिनांक 28.07.2026 को किया गया ।
बिलासपुर जिले के विकासखण्ड बिल्हा के अंतर्गत ग्राम पंचायत देवकिरारी में कुल 50 एकड़ रकबे में पौधरोपण किया जाना है। जिसमें से 25 एकड़ रकबे में मिश्रित फलोद्यान वृक्षारोपण के तहत फलदार पौधों का रोपण एवं 25 एकड़ रकबे में ऑयल पाम पौधों का रोपण किया जाना है।
यह कार्य उद्यानिकी विभाग द्वारा कलेक्टर महोदय और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के मार्गदर्शन में जिला खनिज न्यास निधि (डीएमएफ) एवं
वी.बी.जी. राम जी के अभिसरण में किया जा रहा है।
उक्त कार्य का उद्देश्य ग्राम पंचायत देवकिरारी को एक आदर्श नर्सरी के रूप में विकसित करने के साथ-साथ फलदार पौधों एवं ऑयल पाम के पौधों का रोपण करना है, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध होगा तथा वी.बी.जी. राम जी के अंतर्गत फलदार पौधों का उत्पादन कर हरियर छत्तीसगढ़ वृक्षारोपण में भी सहयोग मिलेगा एवं फलदार पौधों के रकबे में वृद्धि होगी।
ऑयल पाम पौधरोपण के तहत प्राप्त उत्पादन (बंच) का विक्रय कर महिला स्व-सहायता समूहों की आय में वृद्धि होगी तथा समूह आत्मनिर्भर बनने की दिशा में अग्रसर होंगे।
पर्यावरण की दृष्टि से कुल 8542 पौधों का रोपण किया जाना है। इससे पर्यावरण संतुलन के साथ-साथ आसपास के स्थानीय लोगों में भी वृक्षारोपण के प्रति जागरूकता उत्पन्न होगी।
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    11 hrs ago
  • स्कूली बच्चों को घटिया सायकल बांटने के विरोध में , मैं जेल में भी अनसन करूंगा
    1
    स्कूली बच्चों को घटिया सायकल बांटने के विरोध में  , मैं जेल में भी अनसन करूंगा
    user_Dwarika prasad Yadaw
    Dwarika prasad Yadaw
    हरदीबाजार, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    10 min ago
  • नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे लाखों, रुपये मांगने पर दी झूठे केस में फंसाने की धमकी... युवक ने की आत्महत्या, मामा-मामी गिरफ्तार बिलासपुर। मस्तूरी थाना पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये लेने और बाद में मानसिक प्रताड़ना देकर एक युवक को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, थाना मस्तूरी में दर्ज अपराध क्रमांक 490/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 108 एवं 3(5) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच मर्ग क्रमांक 40/2026 के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर की गई। जांच में पता चला कि राहुल साहू (22 वर्ष), निवासी हिरी, थाना मस्तूरी को उसके रिश्तेदार इन्द्र कुमार वैष्णव उर्फ भवानी और उनकी पत्नी अम्बिका वैष्णव ने शासकीय रेलवे कैंटीन में नौकरी दिलाने का झांसा देकर रुपये लिए थे। नौकरी नहीं लगने पर राहुल कई बार अपने रुपये वापस मांगने गया। पुलिस जांच के अनुसार, 9 मार्च 2026 को भी राहुल रुपये मांगने आरोपियों के घर पहुंचा, जहां उसकी मामी अम्बिका वैष्णव ने कथित रूप से धमकी दी कि यदि वह बार-बार रुपये मांगने आया तो पैसे नहीं मिलेंगे और उसे बलात्कार के झूठे मामले में फंसा दिया जाएगा। इस धमकी और लगातार मानसिक प्रताड़ना से राहुल बुरी तरह भयभीत और तनावग्रस्त हो गया। उसने घर लौटकर पूरी घटना अपने पिता को बताई। जांच में यह भी सामने आया कि अप्रैल 2025 से ही दोनों आरोपी राहुल को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। इसी प्रताड़ना और सामाजिक बदनामी के डर से राहुल ने 9 मार्च 2026 को आत्महत्या कर ली। मर्ग जांच में पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण का अपराध दर्ज किया। विवेचना के दौरान इन्द्र कुमार वैष्णव उर्फ भवानी (44 वर्ष) एवं अम्बिका वैष्णव (35 वर्ष), निवासी लिमतरा पहरीपारा, थाना मस्तूरी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में दोनों ने घटना से संबंधित अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर 27 जुलाई 2026 को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। NATIONAL CRIME NEWS👈 रिपोर्ट :- कुमार पोपटानी
    2
    नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे लाखों, रुपये मांगने पर दी झूठे केस में फंसाने की धमकी... युवक ने की आत्महत्या, मामा-मामी गिरफ्तार
बिलासपुर। मस्तूरी थाना पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये लेने और बाद में मानसिक प्रताड़ना देकर एक युवक को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, थाना मस्तूरी में दर्ज अपराध क्रमांक 490/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 108 एवं 3(5) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच मर्ग क्रमांक 40/2026 के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर की गई।
जांच में पता चला कि राहुल साहू (22 वर्ष), निवासी हिरी, थाना मस्तूरी को उसके रिश्तेदार इन्द्र कुमार वैष्णव उर्फ भवानी और उनकी पत्नी अम्बिका वैष्णव ने शासकीय रेलवे कैंटीन में नौकरी दिलाने का झांसा देकर रुपये लिए थे। नौकरी नहीं लगने पर राहुल कई बार अपने रुपये वापस मांगने गया।
पुलिस जांच के अनुसार, 9 मार्च 2026 को भी राहुल रुपये मांगने आरोपियों के घर पहुंचा, जहां उसकी मामी अम्बिका वैष्णव ने कथित रूप से धमकी दी कि यदि वह बार-बार रुपये मांगने आया तो पैसे नहीं मिलेंगे और उसे बलात्कार के झूठे मामले में फंसा दिया जाएगा।
इस धमकी और लगातार मानसिक प्रताड़ना से राहुल बुरी तरह भयभीत और तनावग्रस्त हो गया। उसने घर लौटकर पूरी घटना अपने पिता को बताई। जांच में यह भी सामने आया कि अप्रैल 2025 से ही दोनों आरोपी राहुल को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। इसी प्रताड़ना और सामाजिक बदनामी के डर से राहुल ने 9 मार्च 2026 को आत्महत्या कर ली।
मर्ग जांच में पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण का अपराध दर्ज किया। विवेचना के दौरान इन्द्र कुमार वैष्णव उर्फ भवानी (44 वर्ष) एवं अम्बिका वैष्णव (35 वर्ष), निवासी लिमतरा पहरीपारा, थाना मस्तूरी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में दोनों ने घटना से संबंधित अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर 27 जुलाई 2026 को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
NATIONAL CRIME NEWS👈
रिपोर्ट :- कुमार पोपटानी
    user_Kumar Poptani National Crime
    Kumar Poptani National Crime
    Local News Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    10 hrs ago
  • सात फेरे का झांसा बना शोषण का हथियार, महिला थाना की ताबड़तोड़ कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार रायगढ़:शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को रायगढ़ महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज होने के महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन और डीएसपी उन्नति ठाकुर के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे ‘अभियान संवेदना’ के तहत यह त्वरित कार्रवाई की गई। पीड़िता ने महिला थाना में दर्ज शिकायत में बताया कि चक्रधरनगर क्षेत्र में काम करने के दौरान उसकी पहचान चाय-नाश्ते की दुकान संचालित करने वाले नरेन्द्र कुमार बारिक उर्फ राजू से हुई थी। आरोपी ने प्रेम संबंध बनाकर शादी का वादा किया और जनवरी 2026 से लगातार विवाह का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने साफ इंकार कर दिया। शिकायत के आधार पर महिला थाना में भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 के तहत अपराध दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। पीड़िता और गवाहों के बयान, चिकित्सीय परीक्षण सहित आवश्यक साक्ष्य जुटाने के बाद पुलिस ने आरोपी के ठिकाने पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद न्यायालय में पेश कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नरेन्द्र कुमार बारिक उर्फ राजू (35 वर्ष) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से ओडिशा के भद्रक जिले का निवासी है और वर्तमान में रायगढ़ के चक्रधरनगर क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहा था। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान रायगढ़ पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। महिला संबंधी अपराधों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा तथा पीड़िताओं से बिना भय पुलिस के पास आने की अपील की गई है। NATIONAL CRIME NEWS👈 रिपोर्ट :- कुमार पोपटानी
    2
    सात फेरे का झांसा बना शोषण का हथियार, महिला थाना की ताबड़तोड़ कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़:शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को रायगढ़ महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज होने के महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन और डीएसपी उन्नति ठाकुर के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे ‘अभियान संवेदना’ के तहत यह त्वरित कार्रवाई की गई।
पीड़िता ने महिला थाना में दर्ज शिकायत में बताया कि चक्रधरनगर क्षेत्र में काम करने के दौरान उसकी पहचान चाय-नाश्ते की दुकान संचालित करने वाले नरेन्द्र कुमार बारिक उर्फ राजू से हुई थी। आरोपी ने प्रेम संबंध बनाकर शादी का वादा किया और जनवरी 2026 से लगातार विवाह का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने साफ इंकार कर दिया।
शिकायत के आधार पर महिला थाना में भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 के तहत अपराध दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। पीड़िता और गवाहों के बयान, चिकित्सीय परीक्षण सहित आवश्यक साक्ष्य जुटाने के बाद पुलिस ने आरोपी के ठिकाने पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद न्यायालय में पेश कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान नरेन्द्र कुमार बारिक उर्फ राजू (35 वर्ष) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से ओडिशा के भद्रक जिले का निवासी है और वर्तमान में रायगढ़ के चक्रधरनगर क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहा था।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान रायगढ़ पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। महिला संबंधी अपराधों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा तथा पीड़िताओं से बिना भय पुलिस के पास आने की अपील की गई है।
NATIONAL CRIME NEWS👈
रिपोर्ट :- कुमार पोपटानी
    user_Kumar Poptani National Crime
    Kumar Poptani National Crime
    Local News Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.