Shuru
Apke Nagar Ki App…
बिल्सी थाने का वार्षिक निरीक्षण करते बदायूं कप्तान डॉ ब्रजेश कुमार सिंह जी बिल्सी थाना का वार्षिक निरीक्षण बदायूं। डॉ ब्रजेश कुमार सिंह ने बिल्सी थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, मालखाना, अभिलेख, बैरक एवं साफ-सफाई का जायजा लिया तथा पुलिसकर्मियों को अनुशासन, बेहतर कानून-व्यवस्था और जनसुनवाई को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
Naveen Goswami
बिल्सी थाने का वार्षिक निरीक्षण करते बदायूं कप्तान डॉ ब्रजेश कुमार सिंह जी बिल्सी थाना का वार्षिक निरीक्षण बदायूं। डॉ ब्रजेश कुमार सिंह ने बिल्सी थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, मालखाना, अभिलेख, बैरक एवं साफ-सफाई का जायजा लिया तथा पुलिसकर्मियों को अनुशासन, बेहतर कानून-व्यवस्था और जनसुनवाई को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जनपद में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने के उद्देश्य से आज परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान गलत दिशा में वाहन चलाने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन के प्रयोग के मामलों में कुल 49 वाहनों का चालान किया गया। संयुक्त कार्रवाई में 26 ई-रिक्शा ऐसे पाए गए, जिनकी फिटनेस समाप्त, बीमा अमान्य तथा टैक्स बकाया था। इन सभी ई-रिक्शाओं को पुलिस लाइन में खड़ा कराया गया। चालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि जब तक वे अपने वाहनों का टैक्स जमा, बीमा नवीनीकरण और फिटनेस का स्लॉट नहीं ले लेते, तब तक ई-रिक्शा रिलीज नहीं किए जाएंगे। यह अभियान श्री हरिओम (सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी) एवं श्री आर. एल. राजपूत (उपनिरीक्षक यातायात) के नेतृत्व में चलाया गया। अभियान में परिवहन विभाग के चालक व सिपाही तथा यातायात पुलिस के उपनिरीक्षक एवं आरक्षी भी मौजूद रहे। 👉 अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें, और अपने वाहनों के सभी दस्तावेज अद्यतन रखें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।1
- Post by राजेश कुमार वर्मा1
- म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना क्यों जरूरी है, क्योंकि यहां कुछ ही साल में आपका पैसा आपका करोड़पति बना देता है. ये पावर केवल म्यूचुअल फंड में ही है,1
- बिसौली में किसानों को किया संबोधित1
- बदायूं के थाना वजीरगंज में बीती रात एक महिला ने घर में फांसी पर लटक कर जान दे दी। थाना क्षेत्र के गांव दुगों की रहने वाली 35 वर्षीय तस्लीम पत्नी निजाकत ने अपने घर में फांसी लगा ली। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पीएम करा कर परिजनों को सौंप दिया है। मृतका के पति और अन्य परिजन बिहार में रह कर कामधंधा करते है। अनुमान लगाया जा रहा है कि घर में अकेले रहने से अपवाद में आई महिला ने कांसी पर लटक कर जान दे दी।1
- Post by G M W X X X O W R GK1
- 🚨 दरगाह के पास दुकानों में भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप 🔥 दरगाह के पास स्थित दुकानों में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आसपास मौजूद लोगों ने भागकर जान बचाई, जबकि सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। बताया जा रहा है कि आग इतनी तेजी से फैली कि दुकानदारों को सामान निकालने तक का मौका नहीं मिला। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।1
- बिल्सी थाना निरीक्षण बिल्सी थाना परिसर में बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने थाने में उपलब्ध शस्त्रों का गहन परीक्षण किया और उनकी स्थिति, रख-रखाव व रजिस्टरों की जांच की। एसएसपी ने शस्त्रों की साफ-सफाई, सुरक्षित भंडारण और समय-समय पर जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को शस्त्र संचालन एवं सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने की हिदायत दी। निरीक्षण के दौरान थाने की व्यवस्थाओं पर संतोष जताते हुए एसएसपी ने कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।1