धार में हनुमान जन्मोत्सव पर डंका यात्राः शहर में गूंजे जय श्रीराम के जयघोष, सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल धार में हनुमान जन्मोत्सव पर डंका यात्राः शहर में गूंजे जय श्रीराम के जयघोष, सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल राहुल सेन मांडव मो 9669141814 मांडू न्यूज/धार शहर में हनुमान जन्मोत्सव से एक दिन पूर्व बुधवार शाम को डंका यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में शहर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा का शुभारंभ किलकिला गेट से हुआ और यह शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। अभिनेता विक्रम मस्ताल यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। यात्रा में आकर्षक झांकियां निकाली गईं, जिनमें बाहुबली स्वरूप में हनुमान जी की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। युवाओं ने भगवा ध्वज लहराते हुए और हाथों में गदा लेकर उत्साहपूर्वक यात्रा में हिस्सा लिया। इस दौरान 'जय श्रीराम' और 'जय हनुमान' के जयघोष से पूरा शहर गूंज उठा। शहर में जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं के लिए पुष्पवर्षा और जलपान की व्यवस्थाएं की गई थीं। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष स्वतंत्र जोशी और सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी यात्रा में शामिल हुए। आयोजनकर्ता रोहित कामदार ने बताया कि धार शहर में इस प्रकार की डंका यात्रा पहली बार निकाली गई है। इसे लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया। पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बावजूद यात्रा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।
धार में हनुमान जन्मोत्सव पर डंका यात्राः शहर में गूंजे जय श्रीराम के जयघोष, सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल धार में हनुमान जन्मोत्सव पर डंका यात्राः शहर में गूंजे जय श्रीराम के जयघोष, सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल राहुल सेन मांडव मो 9669141814 मांडू न्यूज/धार शहर में हनुमान जन्मोत्सव से एक दिन पूर्व बुधवार शाम को डंका यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में शहर और
आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा का शुभारंभ किलकिला गेट से हुआ और यह शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। अभिनेता विक्रम मस्ताल यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। यात्रा में आकर्षक झांकियां निकाली गईं, जिनमें बाहुबली स्वरूप में हनुमान जी की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। युवाओं ने भगवा ध्वज
लहराते हुए और हाथों में गदा लेकर उत्साहपूर्वक यात्रा में हिस्सा लिया। इस दौरान 'जय श्रीराम' और 'जय हनुमान' के जयघोष से पूरा शहर गूंज उठा। शहर में जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं के लिए पुष्पवर्षा और जलपान की व्यवस्थाएं की गई थीं। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष स्वतंत्र जोशी और सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी व
कार्यकर्ता भी यात्रा में शामिल हुए। आयोजनकर्ता रोहित कामदार ने बताया कि धार शहर में इस प्रकार की डंका यात्रा पहली बार निकाली गई है। इसे लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया। पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बावजूद यात्रा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।
- धार में हनुमान जन्मोत्सव पर डंका यात्राः शहर में गूंजे जय श्रीराम के जयघोष, सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल राहुल सेन मांडव मो 9669141814 मांडू न्यूज/धार शहर में हनुमान जन्मोत्सव से एक दिन पूर्व बुधवार शाम को डंका यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में शहर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा का शुभारंभ किलकिला गेट से हुआ और यह शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। अभिनेता विक्रम मस्ताल यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। यात्रा में आकर्षक झांकियां निकाली गईं, जिनमें बाहुबली स्वरूप में हनुमान जी की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। युवाओं ने भगवा ध्वज लहराते हुए और हाथों में गदा लेकर उत्साहपूर्वक यात्रा में हिस्सा लिया। इस दौरान 'जय श्रीराम' और 'जय हनुमान' के जयघोष से पूरा शहर गूंज उठा। शहर में जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं के लिए पुष्पवर्षा और जलपान की व्यवस्थाएं की गई थीं। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष स्वतंत्र जोशी और सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी यात्रा में शामिल हुए। आयोजनकर्ता रोहित कामदार ने बताया कि धार शहर में इस प्रकार की डंका यात्रा पहली बार निकाली गई है। इसे लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया। पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बावजूद यात्रा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।4
- Post by Dinesh Chandra Rathore1
- इंदौर कार्यालय पुलिस अधीक्षक रेल पुलिस लाइन में हुआ हनुमा न जयंती पर भंडारा रेलवे पुलिस लाइन इंदौर आज हनुमान जयंती पर इंदौर पुलिस अधीक्षक रेल कार्यालय के हनुमान मंदिर में आज सुबह हवन और पूजा अर्चना की गई इसके बाद दोपहर में हनुमान जी को प्रसाद चढ़ा ने के बाद भंडारे का आयोजन किया गया इसमें पुलिस परिवार के सभी सदस्य और महिला बच्चे शामिल हुए और भक्ता भी बड़ी तादाद में भंडारे में शामिल हुए पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने अपने हाथों से भोजन प्रसाद हनुमान भक्तों को परोसा1
- इंदौर के बॉम्बे हॉस्पिटल के पास स्थित शांति निकेतन कॉलोनी से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। यहाँ सड़क पर खेल रहे एक मासूम बच्चे के ऊपर से एक तेज रफ्तार कार के दोनों पहिए गुजर गए। यह मंजर इतना खौफनाक है कि इसे देखकर किसी की भी रूह कांप जाए। हालांकि, इस हादसे के बाद कार मालिक ने जो मिसाल पेश की, वह भी चर्चा का विषय है। उन्होंने न केवल बच्चे का इलाज कराया, बल्कि खुद अपने ड्राइवर को थाने भेजकर उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई।1
- ये ऐसे बुरखा पहन कर लेडीज टॉयलेट भी जाते है और लेडीज डब्बे मे भी जाते है.और चोरी भी करते हैं इसी लिये भारत मे बुरखा बंद करना जरुरी है. सार्वजनिक जगह पर बुरखा बंद करो1
- Post by Aarti Raikwar1
- इंदौर की गुनिका ने बेंगलुरु में जीता राष्ट्रीय पैरा ताइक्वांडो में स्वर्णएशियन पैरा ताइक्वांडो स्पर्धा के लिए भारत का करेंगी प्रतिनिधित्व इंदौर, 01 अप्रैल 2026 बेंगलुरु में हुई 4th राष्ट्रीय पैरा ताइक्वांडो स्पर्धा में इंदौर की गुनिका शर्मा ने शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अब वे एशियन पैरा ताइक्वांडो स्पर्धा हेतु भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। साहस और सटीकता की बदौलत गुनिका शर्मा ने नेशनल पैरा ताइक्वांडो में स्वर्ण हासिल किया। मात्र तीन वर्ष की आयु में 'मेड्युलोब्लास्टोमा' ब्रेन ट्यूमर जैसी दुर्लभ बीमारी से जूझने वाली द मिलेनियम इंदौर की पूर्व छात्रा गुनिका शर्मा ने अपनी अटूट इच्छाशक्ति से इतिहास रच दिया है। 2009 के उस कठिन दौर के बाद, जहां उनके जीवित रहने की संभावना बेहद कम थी, गु़निका ने 55 प्रतिशत शारीरिक अक्षमता और पूर्ण 'हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी' (HRT) जैसी चुनौतियों को पार करते हुए खुद को एक उत्कृष्ट एथलीट बनाया। नेशनल पैरा ताइक्वांडो चैंपियनशिप के P-35 पूमसे (Poomse) इवेंट में उन्होंने अपनी तकनीक, संतुलन और एकाग्रता का ऐसा शानदार प्रदर्शन किया कि निर्णायकों को प्रभावित करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। गु़निका ने अपनी शारीरिक सीमाओं और रीढ़ की हड्डी की विकृति के बावजूद मैट पर जो सटीकता दिखाई, वह उनकी वर्षों की मेहनत और अनुशासन का परिणाम है। उन्होंने साबित कर दिया कि पूमसे की हर मुद्रा में उनकी वही दृढ़ता झलकती है जिसने कभी कैंसर को मात दी थी। यह जीत न केवल उनके लिए एक व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि अब उन्हें एशियन चैंपियनशिप के बड़े मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का गौरव भी दिलाएगी। उनकी यह सफलता उन सभी के लिए एक जीवंत संदेश है कि मानसिक शक्ति के आगे कोई भी शारीरिक बाधा टिक नहीं सकती। अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी सपना शर्मा ने भी चौथी बार P-50 व्हीलचेयर पुमसे में स्वर्ण पदक प्राप्त कर इंदौर ही नहीं पूरे मध्य प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है। सपना एवं गुनिका ने पैरा ताइक्वांडो की ट्रेनिंग मिथिलेश कैमरेकर के अंडर में की है जो एक इंटरनेशनल कोच है और भारत का प्रतिनिधित्व बहरीन में करने वाले पेरा ताइक्वांडो दल का नेतृत्व कर चुके हैं। मध्य प्रदेश पैरा ताइक्वांडो संघ के सभी पदाधिकारी ने खिलाड़ी एवं कोच को बधाई दी है। यह जानकारी मध्य प्रदेश ताइक्वांडो संघ के सचिव श्री सुनील भारती ने दी। --1
- इंदौर के लसूडिया थाना क्षेत्र की सिल्वर पार्क कॉलोनी में 27 मार्च की रात हुई आगजनी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने घर और बाहर खड़ी कार पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। पुलिस ने CCTV फुटेज और वाहन नंबर के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त कार भी जब्त कर ली गई है। पुलिस फिलहाल आरोपियों से पूछताछ कर रही है।1
- सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें गले में भगवा गमछा पहना युवक चंडीगढ़ में बीजेपी कार्यालय पर ग्रेनेड से हमला कर भागता नज़र आ रहा है, शुरुवाती जानकारी के अनुसार अभी तक आरोपी का पता नहीं चला है, ऐसी क्या वजह रही होगी की युवक ने यह रास्ता चुना, आपको क्या लगता है अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं 👇1