Shuru
Apke Nagar Ki App…
Rajendra kushwaha jee
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Rajendra kushwaha jee1
- gli me feli gandgi1
- ग्राम पंचायत अस्तौन में स्थित पुलिस चौकी उपथाना थाना अस्तौन में आज एक महत्वपूर्ण शांतिपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में हिंदू एवं मुस्लिम समुदाय सहित सभी वर्गों के लोग उपस्थित रहे। बैठक के दौरान आगामी नव दुर्गा उत्सव और रमजान (रोजा/चांद) जैसे प्रमुख त्योहारों को लेकर चर्चा की गई। सभी समुदायों ने आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति बनाए रखने का संकल्प लिया। पुलिस प्रशासन ने भी सभी नागरिकों से अपील की कि त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखें और किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहें। 👉 संदेश: “आपसी एकता और भाईचारा ही समाज की सबसे बड़ी ताकत है।”1
- टीकमगढ़ में स्थानीय उत्सव भवन नव वर्ष के अवसर पर विक्रमोत्सव 2026 कोटि सूर्य उपासना कार्यक्रम का हुआ आयोजन *विक्रमोत्सव कार्यक्रम में नाट्य मंचन के माध्यम से कलाकारों ने सम्राट विक्रमादित्य जी के जीवन चित्रण की दी शानदार प्रस्तुति* *टीकमगढ़,में मध्यप्रदेश शासन के आदेशानुसार तथा कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय के निर्देशन में प्रदेशव्यापी विक्रमोत्सव 2026 कोटि सूर्य उपासना कार्यक्रम का टीकमगढ़ जिले में भी आयोजन किया गया। मध्य प्रदेश संस्कृत विभाग एवं मध्य प्रदेश नाट्य विद्यालय, भोपाल तथा जिला प्रशासन के समन्वय से गुड़ी पड़वा के पावन अवसर पर विक्रम संवत 2083 के आरंभ के उपलक्ष्य में स्थानीय उत्सव भवन में सूर्य उपासना कार्यक्रम विक्रमोत्सव का आयोजन किया किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संत स्वामी चौकी वाले बाबा विजय राघव सरकार, पीठाधीश्वर एवं केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल विश्व हिंदू परिषद, विवेक चतुर्वेदी, सांसद प्रतिनिधि अनुराग वर्मा तथा अपर कलेक्टर शिवप्रसाद मंडराह ने मां सरस्वती का पूजन तथा दीप प्रज्जवलन कर किया। तत्पश्चात ब्रह्मध्वज की स्थापना की गई, जो भारतीय संस्कृति और आस्था का प्रतीक है। कार्यक्रम में शासन के निर्देशानुसार भारतीय संस्कृति, परंपरा एवं गौरवशाली इतिहास केा जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से नाट्य मंचन के माध्यम से कलाकारों ने सम्राट विक्रमादित्य जी के जीवन चित्रण की शानदार प्रस्तुति दी, जिसमें मध्य प्रदेश नाट्य विद्यालय के निदेशक संजय श्रीवास्तव के निर्देशन में नाट्य दल का संचालन पाहुना लोक जन समिति टीकमगढ़ के नाट्य दल निर्देशक संदीप श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम में संत स्वामी चौकी वाले बाबा विजय राघव सरकार, विवेक चतुर्वेदी, सांसद प्रतिनिधि अनुराग वर्मा, अपर कलेक्टर मंडराह ने अपने उद्बोधन में सम्राट विक्रमादित्य के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के समापन उपरांत सभी अतिथियों एवं अधिकारियों ने नजरबाग परिसर में पहुंचकर ध्वज पूजन किया तथा मंदिर के ऊपर ब्रह्मध्वज की स्थापना की गई।4
- Post by ललित दुबे (न्यूज दिगौड़ा)1
- Post by Deepak Ahirwar पत्रकार1
- आगामी पर्वों को लेकर थाना परिसर में हुई पीस कमेटी की बैठक, बैठक में थाना प्रभारी निरीक्षक ने दिए अहम दिशा निर्देश पाली। आगामी पर्वों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से थाना पाली परिसर में पीस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न समुदायों के लोगों ने भाग लिया। बैठक के दौरान चैत्र नवरात्रि, अलविदा जुम्मा, ईद, रामनवमी, डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती, हनुमान जयंती एवं महावीर जयंती जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इन पर्वों के दौरान नगर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, जुलूस मार्ग, भीड़ प्रबंधन तथा आपसी समन्वय को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। थाना प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी नागरिक आपसी सौहार्द एवं भाईचारे की भावना के साथ त्योहार मनाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नगर पंचायत अध्यक्ष मनीष कुमार तिवारी ने आश्वस्त किया कि नगर पंचायत द्वारा साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे प्रशासन का सहयोग करें और सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखें। बैठक में मौजूद नागरिकों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी अपने सुझाव रखे और प्रशासन को हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। सभी ने एक स्वर में यह संकल्प लिया कि नगर में सभी पर्व शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में मनाए जाएंगे। अंत में थाना प्रभारी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। बैठक का समापन आपसी सहयोग और शांति बनाए रखने के संकल्प के साथ हुआ।1
- Post by Jamil khan1