logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लटेरी: के मुरवास मे वन विभाग ने दवा छिडक कर फसल को नष्ट करने की कार्यवाही की शुरु। #लटेरी #मुरवास #वनविभाग लटेरी : के मुरवास मे वन विभाग ने दवा छिडक कर फसल को नष्ट करने की कार्यवाही की शुरु। #लटेरी #मुरवास #वनविभाग

3 hrs ago
user_Rajkapur
Rajkapur
Local News Reporter Basoda, Vidisha•
3 hrs ago

लटेरी: के मुरवास मे वन विभाग ने दवा छिडक कर फसल को नष्ट करने की कार्यवाही की शुरु। #लटेरी #मुरवास #वनविभाग लटेरी : के मुरवास मे वन विभाग ने दवा छिडक कर फसल को नष्ट करने की कार्यवाही की शुरु। #लटेरी #मुरवास #वनविभाग

More news from Vidisha and nearby areas
  • लटेरी: के मुरवास मे वन विभाग ने दवा छिडक कर फसल को नष्ट करने की कार्यवाही की शुरु। #लटेरी #मुरवास #वनविभाग लटेरी : के मुरवास मे वन विभाग ने दवा छिडक कर फसल को नष्ट करने की कार्यवाही की शुरु। #लटेरी #मुरवास #वनविभाग
    1
    लटेरी:  के मुरवास मे वन विभाग ने दवा छिडक कर फसल को नष्ट करने की कार्यवाही की शुरु। #लटेरी #मुरवास #वनविभाग
लटेरी : के मुरवास मे वन विभाग ने दवा छिडक कर फसल को नष्ट करने की कार्यवाही की शुरु। #लटेरी #मुरवास #वनविभाग
    user_Rajkapur
    Rajkapur
    Local News Reporter Basoda, Vidisha•
    3 hrs ago
  • गर्ल्स कॉलेज के पास अनियंत्रित ऑटो पलटा, चपेट में आए बाइक सवार पति-पत्नी विदिशा के सांची रोड स्थित गर्ल्स कॉलेज के सामने गुरुवार सुबह करीब 11 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दौरान पास से गुजर रहे बाइक सवार दंपती उसकी चपेट में आकर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल एक निजी चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
    4
    गर्ल्स कॉलेज के पास अनियंत्रित ऑटो पलटा, चपेट में आए बाइक सवार पति-पत्नी
विदिशा के सांची रोड स्थित गर्ल्स कॉलेज के सामने गुरुवार सुबह करीब 11 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दौरान पास से गुजर रहे बाइक सवार दंपती उसकी चपेट में आकर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल एक निजी चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
    user_Vinod Mehra
    Vinod Mehra
    Emt news Vidisha News editor Vidisha, Madhya Pradesh•
    34 min ago
  • विदिशा पुलिस ने वर्ष 2024, 2025 एवं 2026 में थाना कोतवाली, शमशाबाद व सिविल लाइन थाना क्षेत्र में हुई 08 चोरी की वारदातों का किया खुलासा* *प्रेस विज्ञप्ति* *दिनांक : 29 जुलाई 2026* *जिला विदिशा* *विदिशा पुलिस ने वर्ष 2024, 2025 एवं 2026 में थाना कोतवाली, शमशाबाद व सिविल लाइन थाना क्षेत्र में हुई 08 चोरी की वारदातों का किया खुलासा* *350 से अधिक सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण एवं मुखबिर तंत्र की मदद से 4 शातिर आरोपी गिरफ्तार* *सोना-चांदी व कार सहित कुल ₹21 लाख का चोरी गया मशरूका बरामद* जिले में चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अतुल सिंह के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम को थाना कोतवाली क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं के शीघ्र खुलासे एवं आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। *कोतवाली पुलिस की तेजी एवं तकनीकी विश्लेषण से दिलाई सफलता* कोतवाली पुलिस द्वारा घटनास्थलों एवं आसपास के क्षेत्रों के 350 से अधिक सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से परीक्षण किया गया। तकनीकी विश्लेषण, साइबर सेल की सहायता एवं मुखबिर तंत्र से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने शातिर नकबजन गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने थाना कोतवाली के वर्ष 2024, 2025 एवं 2026 में दर्ज 05 चोरी के प्रकरण, थाना शमशाबाद के वर्ष 2025 के 02 चोरी के प्रकरण तथा थाना सिविल लाइन के वर्ष 2026 के 01 चोरी के प्रकरण सहित कुल 08 चोरी की वारदातें करना स्वीकार किया है। *गिरफ्तार आरोपीगणः* 👉जगदीश उर्फ जैकी आदिवासी पिता अमर सिंह आदिवासी उम्र 35 साल निवासी एकता कालोनी सूखी सेवनिया, भोपाल 👉अकरम उर्फ अतीस खान सुवुर अहमद उम्र 45 साल निवासी कुरेशी बस्ती नया बसेरा, भोपाल 👉सूरज पिता अमर आदिवासी उम्र 36 साल निवासी रायपुरा स्कूल के पास नई बस्ती विदिशा 👉रामभरोसे रमेश कुशवाह उम्र 23 साल निवासी मुगलसराय, विदिशा *बरामद मशरूका:* आरोपियों के कब्जे से विभिन्न प्रकरणों में चोरी गया मशरूका बरामद किया गया, जिसका विवरण निम्नानुसार है— ➡️अपराध क्रमांक – 667/24 धारा – 331(4), 305(ए) बीएनएस (फरियादी वैभव जैन पिता विनोद जैन न्यू अरिहंत विहार कालोनी ने दिनांक 12.10.2024 को फरियादी के सूने घर में चोरी की घटना होने की रिपोर्ट थाना कोतवाली में दर्ज करायी) 👉24 ग्राम सोने के जेवरात कुल अनुमानित कीमत : ₹3,30,000 ➡️अपराध क्रमांक- 947/2025 धारा – 331(4), 305(ए) बीएनएस (फरियादी अशोक सुमन नि. चूना वाली गली ढलकपुरा, विदिशा ने दिनांक 13.12.2025 को उसके सूने घर पर अज्ञात चोर द्वारा चोरी की घटना की रिपोर्ट थाना कोतवाली में दर्ज करायी) 👉21 ग्राम सोने के जेवरात 👉नगदी : ₹40,000 कुल अनुमानित कीमत : ₹3,40,000 ➡️अपराध क्रमांक 371/2026 धारा – 331(4), 305(ए) बीएनएस (फरियादी मनेन्द्र सिंह संधू ने दिनांक 15.06.26 को उसकी संधू दुकान मटेरियल सांची रोड, विदिशा पर अज्ञात चोर द्वारा चोरी की रिपोर्ट थाना कोतवाली में दर्ज करायी) 👉नगदी : ₹15,000 ➡️अपराध क्रमांक 372/2026 धारा – 331(4), 305(ए) बीएनएस (फरियादी राजकुमार गौर नि. काछी मोहल्ला, विदिशा ने दिनांक 15.06.26 को उसके सूने घर में अज्ञात चोरो द्वारा चोरी की रिपोर्ट थाना कोतवाली में दर्ज करायी) 👉सोने का मंगलसूत्र – 3 ग्राम 👉सोने का पेंडेंट – 2 ग्राम 👉सोने के झुमके (1 जोड़ी) – 4 ग्राम 👉चांदी की पायल – 103 ग्राम 👉चांदी की पायल – 11 ग्राम 👉चांदी के छोटे कड़े – 10 ग्राम कुल अनुमानित कीमत : ₹3 लाख ➡️अपराध क्रमांक 373/2026 धारा – 331(4),305(ए) बीएनएस ( दिनांक 15.06.26 को फरियादी रवि सोनी पिता अवधनारायण नि. काछी मोहल्ला, विदिशा ने अपने सूने घर में अज्ञात चोर द्वारा चोरी की घटना की रिपोर्ट थाना कोतवाली में दर्ज करायी) 👉सोने की चूड़ी – 4 ग्राम 👉सोने का पेंडेंट – 1.50 ग्राम 👉सोने की हाय – 0.21 ग्राम 👉सोने के मोती (04 नग) – 0.47 ग्राम 👉सोने के टॉप्स – 1 ग्राम 👉सोने की अंगूठी – 1.10 ग्राम 👉चांदी की पायल – 32 ग्राम 👉चांदी की करधनी – 120 ग्राम 👉चांदी के चूड़े – 5 ग्राम 👉चांदी की अंगूठी – 4 ग्राम 👉चांदी की पायल – 21 ग्राम 👉चांदी के सिक्के (02 नग) – 2 ग्राम 👉एक टाटा इंडिगो कार कुल अनुमानित कीमत : ₹6 लाख इसके अतिरिक्त थाना शमशाबाद के अपराध क्रमांक 344/2025 एवं 395/2025 में चोरी गया लगभग ₹6 लाख मूल्य का मशरूका आरोपियों द्वारा सिरोंज में गिरवी रखना स्वीकार किया गया है, जिसकी बरामदगी की कार्रवाई जारी है। साथ ही थाना सिविल लाइन के अपराध क्रमांक 479/2026 का भी सफल खुलासा किया गया है। अपराध क्रमांक 479/2026, धारा – 331(4), 305(ए) बीएनएस (दिनांक 09.07.26 को फरियादी संजय दांगी नि.बंटीनगर ने अपने सूने घर से चोरी की घटना की रिपोर्ट थाना सिविल लाइन में दर्ज करायी) अब तक कुल लगभग ₹21 लाख मूल्य का चोरी गया मशरूका बरामद/जप्त किया जा चुका है। *आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड::* गिरफ्तार आरोपी जगदीश उर्फ जैकी आदिवासी के विरुद्ध पूर्व से जिला भोपाल में 30 एवं जिला विदिशा में 08 कुल 38 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। वहीं आरोपी अकरम उर्फ अतीस खान के विरुद्ध भी भोपाल के विभिन्न थाना क्षेत्रों में आपराधिक प्रकरण दर्ज पाए गए हैं। दोनों आरोपी लंबे समय से संपत्ति संबंधी अपराधों में सक्रिय रहे हैं। अन्य आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड का भी सत्यापन किया जा रहा है। *कार्य़वाही मे सराहनीय भूमिकाः* थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक आनंद राज, फिंगर प्रिंट शाखा प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र साहू, उनि गौरव रघुवंशी (साइबर सेल प्रभारी), उनि रीतेश नागर, सउनि मलखान सिंह, सउनि राममनोहर इमने, सउनि मुकेश ठाकुर, प्रआर विजय गुप्ता, प्रआर सिकंदर बेग, रोहित रैकवार (साइबर सेल), आर - भूपेन्द्र कुर्मी, राघवेन्द्र सिकरवार, शिशुपाल दांगी, विजय सावरकर, रामवीर कुशवाह, ब्रजेश जैन (PRO) एवं रूपेश (साइबर सेल) की सराहनीय भूमिका रही।
    1
    विदिशा पुलिस ने वर्ष 2024, 2025 एवं 2026 में थाना कोतवाली, शमशाबाद व सिविल लाइन थाना क्षेत्र में हुई 08 चोरी की वारदातों का किया खुलासा*
*प्रेस विज्ञप्ति*
*दिनांक : 29 जुलाई 2026*                                                    *जिला विदिशा*
*विदिशा पुलिस ने वर्ष 2024, 2025 एवं 2026 में थाना कोतवाली, शमशाबाद व सिविल लाइन थाना क्षेत्र में हुई 08 चोरी की वारदातों का किया खुलासा*
*350 से अधिक सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण एवं मुखबिर तंत्र की मदद से 4 शातिर आरोपी गिरफ्तार*
*सोना-चांदी व कार सहित कुल ₹21 लाख का चोरी गया मशरूका बरामद*
जिले में चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अतुल सिंह के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम को थाना कोतवाली क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं के शीघ्र खुलासे एवं आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए।
*कोतवाली पुलिस की तेजी एवं तकनीकी विश्लेषण से दिलाई सफलता*
कोतवाली पुलिस द्वारा घटनास्थलों एवं आसपास के क्षेत्रों के 350 से अधिक सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से परीक्षण किया गया। तकनीकी विश्लेषण, साइबर सेल की सहायता एवं मुखबिर तंत्र से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने शातिर नकबजन गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने थाना कोतवाली के वर्ष 2024, 2025 एवं 2026 में दर्ज 05 चोरी के प्रकरण, थाना शमशाबाद के वर्ष 2025 के 02 चोरी के प्रकरण तथा थाना सिविल लाइन के वर्ष 2026 के 01 चोरी के प्रकरण सहित कुल 08 चोरी की वारदातें करना स्वीकार किया है।
*गिरफ्तार आरोपीगणः*
👉जगदीश उर्फ जैकी आदिवासी पिता अमर सिंह आदिवासी उम्र 35 साल निवासी एकता कालोनी सूखी सेवनिया, भोपाल
👉अकरम उर्फ अतीस खान सुवुर अहमद उम्र 45 साल निवासी कुरेशी बस्ती नया बसेरा, भोपाल
👉सूरज पिता अमर आदिवासी उम्र 36 साल निवासी रायपुरा स्कूल के पास नई बस्ती विदिशा
👉रामभरोसे रमेश कुशवाह उम्र 23 साल निवासी मुगलसराय, विदिशा 
*बरामद मशरूका:*
आरोपियों के कब्जे से विभिन्न प्रकरणों में चोरी गया मशरूका बरामद किया गया, जिसका विवरण निम्नानुसार है—
➡️अपराध क्रमांक – 667/24 धारा – 331(4), 305(ए) बीएनएस (फरियादी वैभव जैन पिता विनोद जैन न्यू अरिहंत विहार कालोनी ने दिनांक 12.10.2024 को फरियादी के सूने घर में चोरी की घटना होने की रिपोर्ट थाना कोतवाली में दर्ज करायी)
👉24 ग्राम सोने के जेवरात
कुल अनुमानित कीमत : ₹3,30,000
➡️अपराध क्रमांक- 947/2025 धारा – 331(4), 305(ए) बीएनएस (फरियादी अशोक सुमन नि. चूना वाली गली ढलकपुरा, विदिशा ने दिनांक 13.12.2025 को उसके सूने घर पर अज्ञात चोर द्वारा चोरी की घटना की रिपोर्ट थाना कोतवाली में दर्ज करायी)
👉21 ग्राम सोने के जेवरात
👉नगदी : ₹40,000
कुल अनुमानित कीमत : ₹3,40,000
➡️अपराध क्रमांक 371/2026 धारा – 331(4), 305(ए) बीएनएस (फरियादी मनेन्द्र सिंह संधू ने दिनांक 15.06.26 को उसकी संधू दुकान मटेरियल सांची रोड, विदिशा पर अज्ञात चोर द्वारा चोरी की रिपोर्ट थाना कोतवाली में दर्ज करायी)
👉नगदी : ₹15,000
➡️अपराध क्रमांक 372/2026
धारा – 331(4), 305(ए) बीएनएस (फरियादी राजकुमार गौर नि. काछी मोहल्ला, विदिशा ने दिनांक 15.06.26 को उसके सूने घर में अज्ञात चोरो द्वारा चोरी की रिपोर्ट थाना कोतवाली में दर्ज करायी)
👉सोने का मंगलसूत्र – 3 ग्राम 
👉सोने का पेंडेंट – 2 ग्राम 
👉सोने के झुमके (1 जोड़ी) – 4 ग्राम
👉चांदी की पायल – 103 ग्राम
👉चांदी की पायल – 11 ग्राम
👉चांदी के छोटे कड़े – 10 ग्राम
कुल अनुमानित कीमत : ₹3 लाख
➡️अपराध क्रमांक 373/2026 
धारा – 331(4),305(ए) बीएनएस ( दिनांक 15.06.26 को फरियादी रवि सोनी पिता अवधनारायण नि. काछी मोहल्ला, विदिशा ने अपने सूने घर में अज्ञात चोर द्वारा चोरी की घटना की रिपोर्ट थाना कोतवाली में दर्ज करायी) 
👉सोने की चूड़ी – 4 ग्राम
👉सोने का पेंडेंट – 1.50 ग्राम 
👉सोने की हाय – 0.21 ग्राम 
👉सोने के मोती (04 नग) – 0.47 ग्राम
👉सोने के टॉप्स – 1 ग्राम
👉सोने की अंगूठी – 1.10 ग्राम
👉चांदी की पायल – 32 ग्राम
👉चांदी की करधनी – 120 ग्राम
👉चांदी के चूड़े – 5 ग्राम
👉चांदी की अंगूठी – 4 ग्राम
👉चांदी की पायल – 21 ग्राम
👉चांदी के सिक्के (02 नग) – 2 ग्राम
👉एक टाटा इंडिगो कार
कुल अनुमानित कीमत : ₹6 लाख
इसके अतिरिक्त थाना शमशाबाद के अपराध क्रमांक 344/2025 एवं 395/2025 में चोरी गया लगभग ₹6 लाख मूल्य का मशरूका आरोपियों द्वारा सिरोंज में गिरवी रखना स्वीकार किया गया है, जिसकी बरामदगी की कार्रवाई जारी है। साथ ही थाना सिविल लाइन के अपराध क्रमांक 479/2026 का भी सफल खुलासा किया गया है। अपराध क्रमांक 479/2026, धारा – 331(4), 305(ए) बीएनएस (दिनांक 09.07.26 को फरियादी संजय दांगी नि.बंटीनगर ने अपने सूने घर से चोरी की घटना की रिपोर्ट थाना सिविल लाइन में दर्ज करायी) अब तक कुल लगभग ₹21 लाख मूल्य का चोरी गया मशरूका बरामद/जप्त किया जा चुका है।
*आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड::*
गिरफ्तार आरोपी जगदीश उर्फ जैकी आदिवासी के विरुद्ध पूर्व से जिला भोपाल में 30 एवं जिला विदिशा में 08 कुल 38 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। वहीं आरोपी अकरम उर्फ अतीस खान के विरुद्ध भी भोपाल के विभिन्न थाना क्षेत्रों में आपराधिक प्रकरण दर्ज पाए गए हैं। दोनों आरोपी लंबे समय से संपत्ति संबंधी अपराधों में सक्रिय रहे हैं। अन्य आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड का भी सत्यापन किया जा रहा है।
*कार्य़वाही मे सराहनीय भूमिकाः*  
थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक आनंद राज, फिंगर प्रिंट शाखा प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र साहू, उनि गौरव रघुवंशी (साइबर सेल प्रभारी), उनि रीतेश नागर, सउनि मलखान सिंह, सउनि राममनोहर इमने, सउनि मुकेश ठाकुर, प्रआर विजय गुप्ता, प्रआर सिकंदर बेग, रोहित रैकवार (साइबर सेल), आर - भूपेन्द्र कुर्मी, राघवेन्द्र सिकरवार, शिशुपाल दांगी, विजय सावरकर, रामवीर कुशवाह, ब्रजेश जैन (PRO) एवं रूपेश (साइबर सेल) की सराहनीय भूमिका रही।
    user_Jagmohan tiwari
    Jagmohan tiwari
    Singer Vidisha, Madhya Pradesh•
    44 min ago
  • कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने बंडा में आयोजित मैदानी अमले का मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य उन्मुखीकरण कार्यक्रम में मैदानी अमले को संबोधित किया। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने बंडा में आयोजित मैदानी अमले का मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य उन्मुखीकरण कार्यक्रम में मैदानी अमले को संबोधित किया।
    1
    कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने  बंडा में आयोजित मैदानी अमले का मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य उन्मुखीकरण कार्यक्रम में मैदानी अमले को संबोधित किया।
कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने  बंडा में आयोजित मैदानी अमले का मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य उन्मुखीकरण कार्यक्रम में मैदानी अमले को संबोधित किया।
    user_SUNEEL SINGH
    SUNEEL SINGH
    Journalist राहतगढ़, सागर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • लोकल न्यूज बीना रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत बीना नगर पालिका परिषद की बैठक में जमकर हंगामा, प्रतिमा से लेकर सफाई और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर गरमाई राजनीति डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर बनी सहमति, वाटर टैक्स बढ़ोतरी का प्रस्ताव खारिज, गीता भवन की मांग पर कांग्रेस-भाजपा पार्षदों में तीखी नोकझोंक करीब चार माह बाद आयोजित बीना नगर पालिका परिषद की साधारण सम्मेलन बैठक हंगामेदार रही। बैठक में 23 प्रस्तावों पर चर्चा होनी थी, लेकिन प्रतिमा स्थापना, सफाई व्यवस्था, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, शहर की बिजली व्यवस्था, जलकर (वाटर टैक्स) में बढ़ोतरी और गीता भवन निर्माण जैसे मुद्दों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के पार्षद आमने-सामने आ गए। बैठक में मोतीचूर नदी के समीप स्थित पार्क में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा स्थापित करने के प्रस्ताव पर लंबी बहस हुई। कांग्रेस पार्षदों ने इसका विरोध करते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा लगाने की मांग उठाई। नेता प्रतिपक्ष प्रशांत राय ने आरोप लगाया कि अपनी बात रखने के दौरान उनका माइक बंद कर दिया गया। काफी देर चली बहस के बाद डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा लगाने पर सहमति बनी, जबकि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा स्थापना के लिए कलेक्टर को प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिया गया। बैठक में पार्षद प्रतिभा संजय सिंह ने शहर की खराब बिजली व्यवस्था का मुद्दा उठाते हुए नगर पालिका को घेरा। वहीं सफाई व्यवस्था को लेकर भी पार्षदों ने सीएमओ पर वार्डों का नियमित निरीक्षण नहीं करने का आरोप लगाया। भीम वार्ड की पार्षद ने कहा कि नालियों का पानी घरों में भर रहा है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और सांप तक घरों में घुस रहे हैं। नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार ने भी सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए सुधार के निर्देश दिए। बैठक में आवारा मवेशियों की समस्या भी प्रमुखता से उठाई गई। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर पार्षद बी.डी. रजक और नगर पालिका उपाध्यक्ष रमाकांत बिलगैया ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उनका कहना था कि लगभग तीन माह पहले ₹10 लाख की लागत से बनाए गए स्पीड ब्रेकर कुछ ही दिनों में उखड़ गए। उन्होंने पिछले एक वर्ष के निर्माण कार्यों की जांच के लिए सात सदस्यीय समिति गठित करने की मांग की। इस पर सीएमओ राहुल कौरव ने शिकायतों की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। बैठक में ₹15 करोड़ की लागत से प्रस्तावित ऑडिटोरियम के निर्माण स्थल पर सहमति नहीं बन सकी, जिसके लिए समिति गठित करने का निर्णय लिया गया। गांधी चौराहे से महात्मा गांधी की प्रतिमा हटाने के प्रस्ताव का विरोध किया गया तथा प्रतिमा के आसपास से अतिक्रमण हटाने की मांग रखी गई। परिषद ने जलकर (वाटर टैक्स) बढ़ाने के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से खारिज कर दिया। वहीं ओवरब्रिज निर्माण कार्य के चलते फिलहाल अंबेडकर तिराहे के सौंदर्यीकरण का कार्य स्थगित रखने का निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान पार्षद पवन गुलाटी ने शहर में गीता भवन के निर्माण की मांग उठाई। इस मुद्दे पर कांग्रेस और भाजपा पार्षदों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। विवाद बढ़ने पर पवन गुलाटी बैठक छोड़कर बाहर चले गए। कुल मिलाकर नगर पालिका परिषद की बैठक में जनहित से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई, लेकिन हंगामे और राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप ने बैठक को सुर्खियों में ला दिया। लोकल न्यूज बीना रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत बीना नगर पालिका परिषद की बैठक में जमकर हंगामा, प्रतिमा से लेकर सफाई और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर गरमाई राजनीति डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर बनी सहमति, वाटर टैक्स बढ़ोतरी का प्रस्ताव खारिज, गीता भवन की मांग पर कांग्रेस-भाजपा पार्षदों में तीखी नोकझोंक करीब चार माह बाद आयोजित बीना नगर पालिका परिषद की साधारण सम्मेलन बैठक हंगामेदार रही। बैठक में 23 प्रस्तावों पर चर्चा होनी थी, लेकिन प्रतिमा स्थापना, सफाई व्यवस्था, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, शहर की बिजली व्यवस्था, जलकर (वाटर टैक्स) में बढ़ोतरी और गीता भवन निर्माण जैसे मुद्दों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के पार्षद आमने-सामने आ गए। बैठक में मोतीचूर नदी के समीप स्थित पार्क में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा स्थापित करने के प्रस्ताव पर लंबी बहस हुई। कांग्रेस पार्षदों ने इसका विरोध करते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा लगाने की मांग उठाई। नेता प्रतिपक्ष प्रशांत राय ने आरोप लगाया कि अपनी बात रखने के दौरान उनका माइक बंद कर दिया गया। काफी देर चली बहस के बाद डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा लगाने पर सहमति बनी, जबकि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा स्थापना के लिए कलेक्टर को प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिया गया। बैठक में पार्षद प्रतिभा संजय सिंह ने शहर की खराब बिजली व्यवस्था का मुद्दा उठाते हुए नगर पालिका को घेरा। वहीं सफाई व्यवस्था को लेकर भी पार्षदों ने सीएमओ पर वार्डों का नियमित निरीक्षण नहीं करने का आरोप लगाया। भीम वार्ड की पार्षद ने कहा कि नालियों का पानी घरों में भर रहा है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और सांप तक घरों में घुस रहे हैं। नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार ने भी सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए सुधार के निर्देश दिए। बैठक में आवारा मवेशियों की समस्या भी प्रमुखता से उठाई गई। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर पार्षद बी.डी. रजक और नगर पालिका उपाध्यक्ष रमाकांत बिलगैया ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उनका कहना था कि लगभग तीन माह पहले ₹10 लाख की लागत से बनाए गए स्पीड ब्रेकर कुछ ही दिनों में उखड़ गए। उन्होंने पिछले एक वर्ष के निर्माण कार्यों की जांच के लिए सात सदस्यीय समिति गठित करने की मांग की। इस पर सीएमओ राहुल कौरव ने शिकायतों की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। बैठक में ₹15 करोड़ की लागत से प्रस्तावित ऑडिटोरियम के निर्माण स्थल पर सहमति नहीं बन सकी, जिसके लिए समिति गठित करने का निर्णय लिया गया। गांधी चौराहे से महात्मा गांधी की प्रतिमा हटाने के प्रस्ताव का विरोध किया गया तथा प्रतिमा के आसपास से अतिक्रमण हटाने की मांग रखी गई। परिषद ने जलकर (वाटर टैक्स) बढ़ाने के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से खारिज कर दिया। वहीं ओवरब्रिज निर्माण कार्य के चलते फिलहाल अंबेडकर तिराहे के सौंदर्यीकरण का कार्य स्थगित रखने का निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान पार्षद पवन गुलाटी ने शहर में गीता भवन के निर्माण की मांग उठाई। इस मुद्दे पर कांग्रेस और भाजपा पार्षदों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। विवाद बढ़ने पर पवन गुलाटी बैठक छोड़कर बाहर चले गए। कुल मिलाकर नगर पालिका परिषद की बैठक में जनहित से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई, लेकिन हंगामे और राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप ने बैठक को सुर्खियों में ला दिया।
    1
    लोकल न्यूज बीना 
रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत 
बीना नगर पालिका परिषद की बैठक में जमकर हंगामा, प्रतिमा से लेकर सफाई और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर गरमाई राजनीति

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर बनी सहमति, वाटर टैक्स बढ़ोतरी का प्रस्ताव खारिज, गीता भवन की मांग पर कांग्रेस-भाजपा पार्षदों में तीखी नोकझोंक

करीब चार माह बाद आयोजित बीना नगर पालिका परिषद की साधारण सम्मेलन बैठक हंगामेदार रही। बैठक में 23 प्रस्तावों पर चर्चा होनी थी, लेकिन प्रतिमा स्थापना, सफाई व्यवस्था, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, शहर की बिजली व्यवस्था, जलकर (वाटर टैक्स) में बढ़ोतरी और गीता भवन निर्माण जैसे मुद्दों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के पार्षद आमने-सामने आ गए।
बैठक में मोतीचूर नदी के समीप स्थित पार्क में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा स्थापित करने के प्रस्ताव पर लंबी बहस हुई। कांग्रेस पार्षदों ने इसका विरोध करते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा लगाने की मांग उठाई। नेता प्रतिपक्ष प्रशांत राय ने आरोप लगाया कि अपनी बात रखने के दौरान उनका माइक बंद कर दिया गया। काफी देर चली बहस के बाद डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा लगाने पर सहमति बनी, जबकि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा स्थापना के लिए कलेक्टर को प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिया गया।
बैठक में पार्षद प्रतिभा संजय सिंह ने शहर की खराब बिजली व्यवस्था का मुद्दा उठाते हुए नगर पालिका को घेरा। वहीं सफाई व्यवस्था को लेकर भी पार्षदों ने सीएमओ पर वार्डों का नियमित निरीक्षण नहीं करने का आरोप लगाया। भीम वार्ड की पार्षद ने कहा कि नालियों का पानी घरों में भर रहा है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और सांप तक घरों में घुस रहे हैं। नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार ने भी सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए सुधार के निर्देश दिए। बैठक में आवारा मवेशियों की समस्या भी प्रमुखता से उठाई गई।
निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर पार्षद बी.डी. रजक और नगर पालिका उपाध्यक्ष रमाकांत बिलगैया ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उनका कहना था कि लगभग तीन माह पहले ₹10 लाख की लागत से बनाए गए स्पीड ब्रेकर कुछ ही दिनों में उखड़ गए। उन्होंने पिछले एक वर्ष के निर्माण कार्यों की जांच के लिए सात सदस्यीय समिति गठित करने की मांग की। इस पर सीएमओ राहुल कौरव ने शिकायतों की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
बैठक में ₹15 करोड़ की लागत से प्रस्तावित ऑडिटोरियम के निर्माण स्थल पर सहमति नहीं बन सकी, जिसके लिए समिति गठित करने का निर्णय लिया गया। गांधी चौराहे से महात्मा गांधी की प्रतिमा हटाने के प्रस्ताव का विरोध किया गया तथा प्रतिमा के आसपास से अतिक्रमण हटाने की मांग रखी गई।
परिषद ने जलकर (वाटर टैक्स) बढ़ाने के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से खारिज कर दिया। वहीं ओवरब्रिज निर्माण कार्य के चलते फिलहाल अंबेडकर तिराहे के सौंदर्यीकरण का कार्य स्थगित रखने का निर्णय लिया गया।
बैठक के दौरान पार्षद पवन गुलाटी ने शहर में गीता भवन के निर्माण की मांग उठाई। इस मुद्दे पर कांग्रेस और भाजपा पार्षदों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। विवाद बढ़ने पर पवन गुलाटी बैठक छोड़कर बाहर चले गए।
कुल मिलाकर नगर पालिका परिषद की बैठक में जनहित से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई, लेकिन हंगामे और राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप ने बैठक को सुर्खियों में ला दिया।
लोकल न्यूज बीना 
रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत 
बीना नगर पालिका परिषद की बैठक में जमकर हंगामा, प्रतिमा से लेकर सफाई और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर गरमाई राजनीति
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर बनी सहमति, वाटर टैक्स बढ़ोतरी का प्रस्ताव खारिज, गीता भवन की मांग पर कांग्रेस-भाजपा पार्षदों में तीखी नोकझोंक
करीब चार माह बाद आयोजित बीना नगर पालिका परिषद की साधारण सम्मेलन बैठक हंगामेदार रही। बैठक में 23 प्रस्तावों पर चर्चा होनी थी, लेकिन प्रतिमा स्थापना, सफाई व्यवस्था, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, शहर की बिजली व्यवस्था, जलकर (वाटर टैक्स) में बढ़ोतरी और गीता भवन निर्माण जैसे मुद्दों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के पार्षद आमने-सामने आ गए।
बैठक में मोतीचूर नदी के समीप स्थित पार्क में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा स्थापित करने के प्रस्ताव पर लंबी बहस हुई। कांग्रेस पार्षदों ने इसका विरोध करते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा लगाने की मांग उठाई। नेता प्रतिपक्ष प्रशांत राय ने आरोप लगाया कि अपनी बात रखने के दौरान उनका माइक बंद कर दिया गया। काफी देर चली बहस के बाद डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा लगाने पर सहमति बनी, जबकि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा स्थापना के लिए कलेक्टर को प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिया गया।
बैठक में पार्षद प्रतिभा संजय सिंह ने शहर की खराब बिजली व्यवस्था का मुद्दा उठाते हुए नगर पालिका को घेरा। वहीं सफाई व्यवस्था को लेकर भी पार्षदों ने सीएमओ पर वार्डों का नियमित निरीक्षण नहीं करने का आरोप लगाया। भीम वार्ड की पार्षद ने कहा कि नालियों का पानी घरों में भर रहा है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और सांप तक घरों में घुस रहे हैं। नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार ने भी सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए सुधार के निर्देश दिए। बैठक में आवारा मवेशियों की समस्या भी प्रमुखता से उठाई गई।
निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर पार्षद बी.डी. रजक और नगर पालिका उपाध्यक्ष रमाकांत बिलगैया ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उनका कहना था कि लगभग तीन माह पहले ₹10 लाख की लागत से बनाए गए स्पीड ब्रेकर कुछ ही दिनों में उखड़ गए। उन्होंने पिछले एक वर्ष के निर्माण कार्यों की जांच के लिए सात सदस्यीय समिति गठित करने की मांग की। इस पर सीएमओ राहुल कौरव ने शिकायतों की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
बैठक में ₹15 करोड़ की लागत से प्रस्तावित ऑडिटोरियम के निर्माण स्थल पर सहमति नहीं बन सकी, जिसके लिए समिति गठित करने का निर्णय लिया गया। गांधी चौराहे से महात्मा गांधी की प्रतिमा हटाने के प्रस्ताव का विरोध किया गया तथा प्रतिमा के आसपास से अतिक्रमण हटाने की मांग रखी गई।
परिषद ने जलकर (वाटर टैक्स) बढ़ाने के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से खारिज कर दिया। वहीं ओवरब्रिज निर्माण कार्य के चलते फिलहाल अंबेडकर तिराहे के सौंदर्यीकरण का कार्य स्थगित रखने का निर्णय लिया गया।
बैठक के दौरान पार्षद पवन गुलाटी ने शहर में गीता भवन के निर्माण की मांग उठाई। इस मुद्दे पर कांग्रेस और भाजपा पार्षदों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। विवाद बढ़ने पर पवन गुलाटी बैठक छोड़कर बाहर चले गए।
कुल मिलाकर नगर पालिका परिषद की बैठक में जनहित से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई, लेकिन हंगामे और राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप ने बैठक को सुर्खियों में ला दिया।
    user_Mp news 24live
    Mp news 24live
    पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • देश के वीर बेटे मनीष पाल को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम सलामी
    1
    देश के वीर बेटे मनीष पाल को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम सलामी
    user_Shubham soni
    Shubham soni
    Court reporter लटेरी, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • प्रदेश के मूंग उत्पादक किसानों के हित में मध्यप्रदेश सरकार का महत्वपूर्ण निर्णय प्रदेश के मूंग उत्पादक किसानों के हित में मध्यप्रदेश सरकार का महत्वपूर्ण निर्णय प्रदेश सरकार ने मूंग उत्पादक किसानों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए अब प्रत्येक पात्र किसान से उसकी मूंग उपज का 60 प्रतिशत उपार्जन करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। प्रदेश में मूंग उपार्जन के लिए स्लॉट बुकिंग की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 अगस्त 2026 कर दी गई है। अब किसान 10 अगस्त 2026 तक स्लॉट बुक कर सकेंगे। साथ ही, मूंग उपार्जन की अवधि भी 20 अगस्त 2026 तक बढ़ा दी गई है। इसके अतिरिक्त, ई-टोकन के माध्यम से खाद वितरण की व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है। श्री ऐदल सिंह कंषाना, किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री
    1
    प्रदेश के मूंग उत्पादक किसानों के हित में मध्यप्रदेश सरकार का महत्वपूर्ण निर्णय
प्रदेश के मूंग उत्पादक किसानों के हित में मध्यप्रदेश सरकार का महत्वपूर्ण निर्णय
प्रदेश सरकार ने मूंग उत्पादक किसानों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए अब प्रत्येक पात्र किसान से उसकी मूंग उपज का 60 प्रतिशत उपार्जन करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।
प्रदेश में मूंग उपार्जन के लिए स्लॉट बुकिंग की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 अगस्त 2026 कर दी गई है। अब किसान 10 अगस्त 2026 तक स्लॉट बुक कर सकेंगे। साथ ही, मूंग उपार्जन की अवधि भी 20 अगस्त 2026 तक बढ़ा दी गई है। इसके अतिरिक्त, ई-टोकन के माध्यम से खाद वितरण की व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है।
श्री ऐदल सिंह कंषाना, किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री
    user_SUNEEL SINGH
    SUNEEL SINGH
    Journalist राहतगढ़, सागर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • *सांसद कंगना के ‘Gen-Z’ बयान पर भोपाल में पीसीसी दफ्तर पर महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन जलाया पुतला, इस्तीफे की मांग की* भाजपा सांसद कंगना रनौत के ‘Gen-Z’ संबंधी विवादित बयान के विरोध में गुरुवार को भोपाल में कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कंगना रनौत का पुतला दहन किया......पुतला दहन रोकने के लिए मौके पर मौजूद पुलिस कर्मी जलता हुआ पुतला कार्यकर्ताओं से छीन लिया और उसे लेकर दौड़ पड़े।कांग्रेस ने इस दौरान कंगना रनौत के इस्तीफे की मांग की ..
    1
    *सांसद कंगना के ‘Gen-Z’ बयान पर भोपाल में  पीसीसी दफ्तर पर महिला कांग्रेस ने  प्रदर्शन जलाया पुतला, इस्तीफे की मांग की* 

भाजपा सांसद कंगना रनौत के ‘Gen-Z’ संबंधी विवादित बयान के विरोध में गुरुवार को भोपाल में कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कंगना रनौत का पुतला दहन किया......पुतला दहन रोकने के लिए मौके पर मौजूद पुलिस कर्मी जलता हुआ पुतला कार्यकर्ताओं से छीन लिया और उसे लेकर  दौड़ पड़े।कांग्रेस ने इस दौरान कंगना रनौत के इस्तीफे की मांग की ..
    user_AM   NEWS
    AM NEWS
    बैरसिया, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.