Shuru
Apke Nagar Ki App…
breaking update news गरम दाल के भागोन में गिरा बच्चा #da #news #viral
Bikaner local news
breaking update news गरम दाल के भागोन में गिरा बच्चा #da #news #viral
More news from राजस्थान and nearby areas
- बीकानेर के कोलायत से खबर कोलायत कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव बहाली को लेकर NSUI का प्रदर्शन महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर छात्रों ने किया विरोध-प्रदर्शन छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित करने की उठाई मांग NSUI जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा बोले- छात्रसंघ लोकतंत्र की पहली पाठशाला चुनाव बहाल नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी प्रदर्शन में प्रदेश महासचिव अशोक मेघवाल, विधानसभा अध्यक्ष रोहित चौहान, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रणजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में छात्र और NSUI कार्यकर्ता रहे मौजूद1
- नागौर पुलिस की 'कालिका टीम' ने महिलाओं को सिखाए सुरक्षा के गुर, आपातकालीन हेल्पलाइन और कानूनी अधिकारों की दी जानकारी नागौर,,,पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में अगस्त माह में "Public Awareness Drives & Use Posters, Social Media and Audio visual media to educate citizens" कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नागौर) आशा राम चौधरी (आर.पी.एस.) के निर्देशन में जिले के समस्त थानों व कार्यालयों में यह अभियान पूर्ण उत्साह के साथ चलाया जा रहा है। संपूर्ण गतिविधियों के पर्यवेक्षण हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (SIUCAW) नूर मोहम्मद (आर.पी.एस.) को नोडल अधिकारी तथा उप अधीक्षक पुलिस (साइबर थाना एवं यातायात) नागौर को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी अभियान की कड़ी में नागौर पुलिस की 'कालिका टीम' में तैनात महिला कांस्टेबल संतोष (1895), खेतु (596), सुमित्रा (699), मंजू (1061) और शारदा (2003) द्वारा सिटी पार्क तथा मनरेगा (NREGA) में कार्य कर रही महिलाओं व बालिकाओं से सीधे संवाद का आयोजन किया गया। टीम ने महिलाओं को सुरक्षित महसूस कराने और किसी भी प्रकार के उत्पीड़न का डटकर मुकाबला करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को निम्नलिखित महत्वपूर्ण विषयों के प्रति जागरूक किया गया: कानूनी अधिकार: महिलाओं को घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम तथा पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मिलने वाले कानूनी अधिकारों की विस्तार से जानकारी दी गई। सुरक्षा एवं हेल्पलाइन नंबर: आपातस्थिति में त्वरित सहायता प्राप्त करने के लिए राजस्थान पुलिस की "राजकॉप सिटीजन ऐप" (RajCop Citizen App), महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 तथा राष्ट्रीय आपातकालीन नंबर 112 के उपयोग के बारे में बताया गया। साइबर सुरक्षा व बचाव: वर्तमान में बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, डिजिटल अरेस्ट (Digital Arrest) जैसे फ्रॉड से बचाव और साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 व साइबर हेल्प डेस्क के बारे में जागरूक किया गया। नागौर पुलिस प्रशासन ने संदेश दिया कि सरदार पटेल के मजबूत और सशक्त भारत के सपने को साकार करने के लिए महिलाओं का सुरक्षित और सशक्त होना अनिवार्य है। नागौर पुलिस महिलाओं की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है तथा किसी भी प्रकार की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।4
- डिएसटी टीम खवासपुरा पहुची और एक आरोपी को किया गिरफ्तार। 15.30किलो अवैध डोडा पोस्त जब्त। लाईव असलम खिलजी। जोधपुर,,,असलम खिलजी सम्पादकीय,,,, जोधपुर जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान मे ग्रामीण एसपी पंकज यादव के निर्देश अनुसार हर पुलिस थाना को हाई अलर्ट किया गया है और नशे के खिलाफ कार्रवाई मे डिएसटी टीम कि रेड व धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है।1
- 3 अगस्त को यात्रा में प्रशासन के दौरान वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया। इसी दौरान हमारे भाई देवराज सिंह पलाड़ा का दुखद निधन हो गया। उनके निधन से पूरा समाज गहरे शोक में है। इस कठिन समय में सर्वण समाज के लोगों ने आगे आकर दिवंगत देवराज सिंह पलाड़ा के परिवार की आर्थिक मदद की है, जो इस दुख की घड़ी में परिवार के लिए एक सहारा है। साथ ही, समाज के सभी लोगों से निवेदन है कि आगे भी परिवार की हर संभव सहायता करें। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को यह अपार दुख सहने की शक्ति दें। देवराज सिंह पलाड़ा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि। 🙏 सुत्रो से।1
- भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर मामले पर विजय आनंद सिन्हा ने उठाए सवाल भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर मामले पर विजय आनंद सिन्हा ने उठाए सवाल1
- कोलायत राजकीय महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव बहाली को लेकर NSUI का प्रदर्शन कोलायत। प्रदीप सिंह हाडला।कोलायत राजकीय महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर NSUI जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा के नेतृत्व में छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। NSUI के कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों ने सरकार से तुरंत छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित करने की मांग की। *NSUI जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा ने कहा:* "छात्रसंघ लोकतंत्र की पहली पाठशाला है। सरकार छात्रसंघ चुनाव नहीं करवाकर छात्रों के संवैधानिक अधिकारों का हनन कर रही है। जब तक छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित नहीं होती, NSUI का आंदोलन लगातार जारी रहेगा।" प्रदर्शन में सैकड़ों NSUI कार्यकर्ता और छात्र शामिल रहे। NSUI मांग करती है कि सरकार अविलंब राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव बहाल करे। इस दौरान NSUI प्रदेश महासचिव अशोक मेघवाल, NSUI विधानसभा अध्यक्ष रोहित चौहान , पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रणजीत सिंह, राजेश काँटिया ,विमल कुमार,विष्णु , महेंद्र काँटिया , रामजस कसवाँ, NSUI ब्लॉक अध्यक्ष सहजाद खान, आकाश कुमार,नंदूकिशोर चौधरी ,गणेश,दिलीप, सोनू जोशी विशाखा सेन,प्रियंका, मनीषा तरुण,तिलोक, इन्साफ , आदि छात्र नेता मौजूद रहे । कोलायत राजकीय महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव बहाली को लेकर NSUI का प्रदर्शन कोलायत। प्रदीप सिंह हाडला।कोलायत राजकीय महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर NSUI जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा के नेतृत्व में छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। NSUI के कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों ने सरकार से तुरंत छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित करने की मांग की। *NSUI जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा ने कहा:* "छात्रसंघ लोकतंत्र की पहली पाठशाला है। सरकार छात्रसंघ चुनाव नहीं करवाकर छात्रों के संवैधानिक अधिकारों का हनन कर रही है। जब तक छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित नहीं होती, NSUI का आंदोलन लगातार जारी रहेगा।" प्रदर्शन में सैकड़ों NSUI कार्यकर्ता और छात्र शामिल रहे। NSUI मांग करती है कि सरकार अविलंब राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव बहाल करे। इस दौरान NSUI प्रदेश महासचिव अशोक मेघवाल, NSUI विधानसभा अध्यक्ष रोहित चौहान , पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रणजीत सिंह, राजेश काँटिया ,विमल कुमार,विष्णु , महेंद्र काँटिया , रामजस कसवाँ, NSUI ब्लॉक अध्यक्ष सहजाद खान, आकाश कुमार,नंदूकिशोर चौधरी ,गणेश,दिलीप, सोनू जोशी विशाखा सेन,प्रियंका, मनीषा तरुण,तिलोक, इन्साफ , आदि छात्र नेता मौजूद रहे ।1
- 21वीं पुण्यतिथि पर राममय हुआ सियाराम धाम, शुरू हुआ श्रीरामचरितमानस पाठ प्रतिमा पूजन,वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रीरामचरितमानस पाठ का शुभारंभ,श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ पादूकलां,,कस्बे के मेला मैदान स्थित सियाराम धाम में पूज्य गुरु सियारामदास जी महाराज की 21वीं पुण्यतिथि (बरसी) पर मंगलवार से दो दिवसीय धार्मिक महोत्सव का शुभारंभ श्रद्धा, भक्ति और वैदिक परंपरा के साथ हुआ। सुबह गुरु महाराज की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं श्रीरामचरितमानस की विशेष पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रीरामचरितमानस के अखंड पाठ का शुभारंभ किया गया, जिससे पूरा सियाराम धाम राममय वातावरण में डूब गया। मुख्य यजमान मेहराम चौधरी (रानीगांव) ने गौरी-गणेश पूजन, गुरु सियारामदास जी महाराज की प्रतिमा एवं श्रीरामचरितमानस का विधिवत पूजन कर धार्मिक अनुष्ठान का श्रीगणेश किया। कार्यक्रम महामंडलेश्वर श्रीसंतदासजी महाराज एवं महंत राधादास त्यागी जी महाराज के सानिध्य में आयोजित हो रहा है। संतों ने गुरु परंपरा, सेवा, संस्कार और धर्म के महत्व पर प्रकाश डालते हुऐ श्रद्धालुओंसेरामचरितमानस के आदर्शों को जीवन में उतारने का आह्वान किया।आचार्य रितेश शास्त्री (भैरूंदा) के निर्देशन में पंडित लोकेश शर्मा, पंडित शुभम शर्मा, पंडित भरत पारीक, पंडित हर्षित पाराशर एवं पंडित पुष्कर गौड़ ने वैदिक रीति-रिवाज से पूजन एवं श्रीरामचरितमानस पाठ संपन्न कराया। अखंड पाठ में क्षेत्रभर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने सहभागिता निभाई और गुरु महाराज के चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित किए। धार्मिक आयोजन के दौरान सियाराम धाम में दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। महिलाओं ने मंगल गीत गाए, वहीं भजन-कीर्तन और रामधुन से पूरा परिसर भक्तिमय बना रहा। आयोजन समिति ने बताया कि महोत्सव के दूसरे दिन पूर्णाहुति, संत प्रवचन, महाआरती एवं विशाल भंडारे का आयोजन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। गुरु सियाराम दास जी महाराज की पुण्यतिथि (बरसी) बुधवार को गुरु पूजन की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित बालिका भोज किया जाएगा आसपास के साधु संत शिरकत करेंगे भंडारा का आयोजन होगा।2
- पटना में छात्रों पर AK-47 चलवाने के खिलाफ मुख्यमंत्री आवास का घेराव हुआ। सरकार लोकतांत्रिक विरोध से इतनी घबराई कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर वाटर कैनन चलाया और @nsui_india अध्यक्ष @vinodjakharin सहित अनेक कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। दमन से छात्रों की आवाज़ नहीं दबेगी। न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।1