धामपुर में महाशिवरात्रि पर नंदगांव में कांवड़ियों के लिए अस्थायी पुल का शुभारंभ बिजनौर। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शिवभक्त कांवड़ियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नंदगांव में पैदल मार्ग के लिए बनाए गए अस्थायी पुल का शुभारंभ किया गया। पुल का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नीरज प्रताप सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया। यह अस्थायी पुल ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत द्वारा आपसी सहयोग से तैयार कराया गया है। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख महोदया श्रीमती क्षमा हेमलता चौहान द्वारा अपनी ओर से 11,000 रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई। बताया गया कि इस कांवड़ यात्रा मार्ग से जनपद मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर तथा उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर सहित कई क्षेत्रों के लाखों शिवभक्त कांवड़िए गुजरते हैं। हरिद्वार से आने वाले कांवड़ियों को इस मार्ग से होकर जाने पर करीब 10 किलोमीटर की पैदल दूरी कम हो जाती है, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिलती है। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान पवन कुमार, बीडीसी नरेश कुमार, पंकज चौहान, नागेश शर्मा, महावीर सिंह, दयाराम भारती, खेम सिंह, सुरेश सिंह, अनिल कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

- बिजनोर सरकारी अस्पताल के सामने लगी एक ढाबे में जोरदार आग। जिस पर लोग और अग्नि समन की गाड़ी ने तत्काल मोके पर पहुचकर बचाई आग नही हुआ कोई बड़ा हादसा।1
- बिजनौर के धामपुर क्षेत्र के ग्राम नंदगांव में शिवभक्त कांवड़ियों की सुविधा के बनाए गए अस्थायी कच्चे पुल का ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नीरज प्रताप सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया शुभारंभ।1
- धामपुर में महाशिवरात्रि पर नंदगांव में कांवड़ियों के लिए अस्थायी पुल का शुभारंभ बिजनौर। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शिवभक्त कांवड़ियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नंदगांव में पैदल मार्ग के लिए बनाए गए अस्थायी पुल का शुभारंभ किया गया। पुल का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नीरज प्रताप सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया। यह अस्थायी पुल ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत द्वारा आपसी सहयोग से तैयार कराया गया है। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख महोदया श्रीमती क्षमा हेमलता चौहान द्वारा अपनी ओर से 11,000 रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई। बताया गया कि इस कांवड़ यात्रा मार्ग से जनपद मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर तथा उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर सहित कई क्षेत्रों के लाखों शिवभक्त कांवड़िए गुजरते हैं। हरिद्वार से आने वाले कांवड़ियों को इस मार्ग से होकर जाने पर करीब 10 किलोमीटर की पैदल दूरी कम हो जाती है, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिलती है। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान पवन कुमार, बीडीसी नरेश कुमार, पंकज चौहान, नागेश शर्मा, महावीर सिंह, दयाराम भारती, खेम सिंह, सुरेश सिंह, अनिल कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।1
- “जगत में कोई नहीं परमानेंट…” गीत के ज़रिये बुज़ुर्गों का जीवन संदेश, वीडियो वायरल सुबह पार्क में टहलने आए रिटायर बुज़ुर्गों की महफिल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। “जगत में कोई ना परमानेंट” गीत के माध्यम से जीवन की अस्थिरता और सच्चाई का संदेश दिया गया है। वीडियो में सभी बुज़ुर्ग बाहें फैलाकर, तालियां बजाकर और पूरे उत्साह के साथ गीत का समर्थन करते नजर आ रहे हैं। उनकी सकारात्मक सोच और आपसी एकजुटता लोगों को भावुक करने के साथ प्रेरित भी कर रही है। यह दृश्य यह सिखाता है कि जीवन क्षणभंगुर है, इसलिए हर पल को मुस्कुराते हुए जीना चाहिए। रिपोर्ट: पंकज कुमार दक्ष1
- ram setu pathar1
- *उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड/राजस्थान/कर्नाटक/मध्य प्रदेश/छत्तीसगढ़/बिहार/गुजरात/हरियाणा और दिल्ली* *की अब तक की खबरें देखिए हमारे तेज इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल के इस मॉर्निंग बुलेटिन में,जुड़े रहे हमारे चैनल तेज इंडिया लाइव न्यूज़ के साथ* *अपने आसपास की ऐसी ही छोटी बड़ी खबरें पाने के लिए हमारे चैनल को अभी सब्सक्राइब करें, और अब आपका पसंदीदा चैनल आगया है:- sky tv channel no:-185, City den Plus channel no,:-779 or jio hot flex ch no-349 पर 24*7 लाइव और जल्द आ रहा है आके अपने टीवी पर फ्री डिश, जिओ टीवी,एमएक्स प्लेयर भी* *पूरे _देश में कहीं से भी अनुभवी युवक युवतियां हमारे चैनल से जुड़ने के लिए जल्द संपर्क_* *प्रधान संपादक/डायरेक्टर मोहित कुमार* *संपर्क सूत्र:-* *9557903552*1
- हरिद्वार जा रहे कांवड़ियों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली मंडावली थाना क्षेत्र में पुल से नीचे लटक गई। यह घटना लकड़हान नदी के समीप दाना-पानी रेस्टोरेंट के पास हुई। गनीमत रही कि एक बड़ा हादसा टल गया और सभी शिवभक्त सुरक्षित रहे। जानकारी के अनुसार, यह ट्रैक्टर-ट्रॉली रामपुर से हरिद्वार की ओर जा रही थी। आगे चल रही एक अन्य ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने के कारण पीछे आ रही यह ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित हो गई और लकड़हान नदी के पुल पर लटक गई। सूचना मिलते ही मंडावली थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल नजीबाबाद से एक हैड्रा क्रेन मंगवाई। क्रेन की मदद से ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीधा किया गया और शिवभक्तों को हरिद्वार के लिए रवाना किया गया।ये शिवभक्त जनपद रामपुर के निवासी थे। इनमें होराम पुत्र शमेघराज सिंह, निवासी चंदूपुरा, थाना टांडा, जनपद रामपुर भी शामिल थे। थाना मंडावली प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि उन्हें लगभग 8 फरवरी व 9 फरवरी बीती रात्रि2:30 बजे इस घटना की सूचना मिली थी। उन्होंने पुष्टि की कि मौके पर पहुंचकर शिवभक्तों को आगे रवाना कर दिया गया और इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।1
- बिजनौर के धामपुर में उत्तर प्रदेश का राज्य पक्षी सारस घायल अवस्था में मिला वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू1