त्योहारों के सीजन में मड़ावरा की सफाई व्यवस्था बदहाल, जिम्मेदारों की लापरवाही से बढ़ी परेशानी मड़ावरा। त्योहारों के सीजन में कस्बे की सफाई व्यवस्था काफी नजर आ रही है। इस दौरान सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए उपजिलाधिकारी द्वारा व्यापक दिशा-निर्देश जारी किए गए थे, किंतु संबंधित अधिकारियों द्वारा अपनी जिम्मेदारी से बचते हुए कारगर इंतजाम नहीं कराए गए। कस्बे के विभिन्न मोहल्लों एवं प्रमुख मार्गों पर जगह-जगह कूड़े के ढेर नजर आ रहे हैं। नालियों की नियमित सफाई न होने से गंदगी और जलभराव की स्थिति बनी हुई है। त्योहारों के दौरान बाजार एवं सार्वजनिक स्थलों पर लोगों की आवाजाही बढ़ने के बावजूद सफाई व्यवस्था को लेकर जिम्मेदार विभाग गंभीर नजर नहीं आ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि त्योहारों से पहले सफाई व्यवस्था को लेकर प्रशासन द्वारा दिशा-निर्देश तो जारी किए जाते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर उनका प्रभाव दिखाई नहीं देता। नियमित सफाई, कूड़ा उठान और नालियों की सफाई नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब देखना यह है कि प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देश के बावजूद लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदारों पर कब कार्रवाई होती है और त्योहारों के मद्देनजर कस्बे की सफाई व्यवस्था कब पटरी पर आती है।
त्योहारों के सीजन में मड़ावरा की सफाई व्यवस्था बदहाल, जिम्मेदारों की लापरवाही से बढ़ी परेशानी मड़ावरा। त्योहारों के सीजन में कस्बे की सफाई व्यवस्था काफी नजर आ रही है। इस दौरान सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए उपजिलाधिकारी द्वारा व्यापक दिशा-निर्देश जारी किए गए थे, किंतु संबंधित अधिकारियों द्वारा अपनी जिम्मेदारी से बचते हुए कारगर इंतजाम नहीं कराए गए। कस्बे के विभिन्न मोहल्लों एवं प्रमुख मार्गों पर जगह-जगह कूड़े के ढेर नजर आ रहे हैं। नालियों की नियमित सफाई न होने से गंदगी और जलभराव की स्थिति बनी हुई है। त्योहारों के दौरान बाजार एवं सार्वजनिक स्थलों पर लोगों की आवाजाही बढ़ने के बावजूद सफाई व्यवस्था को लेकर जिम्मेदार विभाग गंभीर नजर नहीं आ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि त्योहारों से पहले सफाई व्यवस्था को लेकर प्रशासन द्वारा दिशा-निर्देश तो जारी किए जाते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर उनका प्रभाव दिखाई नहीं देता। नियमित सफाई, कूड़ा उठान और नालियों की सफाई नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब देखना यह है कि प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देश के बावजूद लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदारों पर कब कार्रवाई होती है और त्योहारों के मद्देनजर कस्बे की सफाई व्यवस्था कब पटरी पर आती है।
- इमरान ख़ान, मड़ावरामड़ावरा, ललितपुर, उत्तर प्रदेशतहसील मुख्यालय मड़ावरा पर सफाई इंतजाम काफी बदहाल हैं...!9 min ago
- *टीकमगढ़ में अतिवृष्टि से नदी-नाले उफान पर, कलेक्टर-एसपी ने किया जलभराव क्षेत्रों का निरीक्षण* *अतिवृष्टि से नदी-नाले उफान पर, कलेक्टर-एसपी ने किया जलभराव क्षेत्रों का निरीक्षण* *कई पुल-पुलियाओं पर आवागमन बंद, पुलिस बल तैनात* *टीकमगढ़।* जिले में लगातार हो रही बारिश से नदी-नालों के उफान पर आने के बाद कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय और पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल ने जलभराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने हीरानगर बावरी पुल सहित विभिन्न पुल-पुलियाओं पर जलस्तर का जायजा लिया। टीकमगढ़-झांसी मार्ग पर दिगौड़ा के पास पूनोल नाला पुल के 2 फीट ऊपर बह रहा है, जहां पुलिस बल तैनात किया गया है। नचनवारा पुलिया, हीरानगर पुलिया, लिधोराखास, इकबालपुरा-मड़ियांव घाट और खरों-महेवा सहित कई पुलों पर पानी ऊपर बहने से आवागमन बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों और एसडीआरएफ, एनडीआरएफ को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि जलभराव वाले पुल-पुलियाओं को पार करने का प्रयास न करें।2
- बैंकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़ शासकीय माध्यमिक शाला मातौली की जमीनी हक़ीक़त, जिला प्रशासन की ओर सादर सूचनार्थ। PRO Tikamgarh Jansampark Madhya Pradesh Collector Tikamgarh Vivek Shrotriya Sagar Commissioner Dr Mohan Yadav #tikamgarh #TikamgarhNews1
- खरगापुर में विद्युत विभाग की कार्रवाई, 28 बड़े बकायदारों के कनेक्शन काटे खरगापुर में विद्युत विभाग की कार्रवाई, 28 बड़े बकायदारों के कनेक्शन काटे खरगापुर। विद्युत बिलों की बकाया राशि वसूली को लेकर विद्युत वितरण केंद्र खरगापुर द्वारा मंगलवार को नगर के विभिन्न मोहल्लों में कार्रवाई की गई। विभागीय टीम ने खरगापुर की अलग-अलग कॉलोनियों सहित कच्छयात, सोनी मोहल्ला, टंकी मोहल्ला एवं नायक कॉलोनी में विद्युत बिलों का भुगतान नहीं करने वाले 28 बड़े बकायदार उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काटने की कार्रवाई की। वहीं, विद्युत विभाग की टीम ने मीटर से पहले सर्विस लाइन में कट लगाकर अवैध रूप से विद्युत का उपयोग करते पाए गए उपभोक्ताओं के खिलाफ भी कार्रवाई की। ऐसे मामलों में विद्युत अधिनियम की धारा 135 के अंतर्गत 22 पंचनामे तैयार किए गए। विद्युत विभाग की इस कार्रवाई से बकायदार उपभोक्ताओं में हड़कंप की स्थिति रही। विभाग द्वारा उपभोक्ताओं से समय पर विद्युत बिलों का भुगतान करने तथा अवैध रूप से विद्युत का उपयोग नहीं करने की अपील की गई है।1
- जलभराव एवं अतिवृष्टि के मद्देनजर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण *जलभराव एवं अतिवृष्टि के मद्देनजर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण* जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते विभिन्न नदी-नालों एवं पुल-पुलियाओं पर जलस्तर बढ़ने से उत्पन्न स्थिति को देखते हुए कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय एवं पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर अग्रवाल ने हीरानगर बावरी पुल सहित अन्य जलभराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मौके पर जलभराव एवं जल प्रवाह की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुरक्षा एवं निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। टीकमगढ़-झांसी मार्ग पर डिगौड़ा के पास पूनौल नाला में पुल के करीब 2 फीट ऊपर पानी बह रहा है। यहां पुलिस बल को तैनात किया गया है। वहीं अश्टौन चौकी अंतर्गत नचनवारा पुलिया पर पानी ऊपर होने के कारण आवागमन बंद कर दिया गया है। देहात थाना क्षेत्र के हीरानगर के पास पुलिया पर जलभराव के कारण रास्ता बंद है। हीरानगर बावरी पुल पर भी जलभराव की स्थिति का कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा निरीक्षण किया गया। इसी प्रकार लिधोराखास में पुलिया के ऊपर से पानी बह रहा है। इकबालपुरा-मड़ियांव घाट पुल पर पानी पुल से करीब एक फीट ऊपर बह रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से यहां आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित कर दिया गया है। खरों-महेवा चक्र रोड स्थित नाला तथा महेवा चक्र-03 कटेरा रोड स्थित सुखनई नदी पुल के ऊपर से भी तेज बहाव के साथ पानी निकलने की सूचना प्राप्त हुई है। प्रशासन द्वारा जलभराव एवं तेज जलप्रवाह वाले सभी स्थानों पर सतत निगरानी रखी जा रही है। संबंधित एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट, राजस्व अधिकारी, पटवारी, पंचायत अमला तथा संबंधित एजेंसियों पीडब्ल्यूडी, एनएच, पीएमजीएसवाई के साथ-साथ एसडीआरएफ एवं एनडीआरएफ को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि जलभराव वाले पुल-पुलियाओं एवं नदी-नालों को पार करने का प्रयास न करें तथा प्रशासन एवं पुलिस द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों का पालन करते हुए सुरक्षित स्थानों पर रहें।1
- पटना, 6 साल की उम्र में आदित्य का ज्ञान सुनकर होश उड़ जाएंगे, BPSC प्रोटेस्ट,,, बिहार की राजधानी पटना के ऐतिहासिक डाकबंगला चौराहे पर बीते 25 अगस्त को नौकरियों में अनियमितता और परीक्षाओं में धांधली को लेकर चल रहा अभ्यर्थियों का आंदोलन उस समय एक अभूतपूर्व मोड़ पर आ गया, जब प्रदर्शनकारियों की भारी भीड़ के बीच 6 साल का एक मासूम बच्चा अपने स्कूल बैग में भारत का संविधान रखकर अग्रिम पंक्ति में खड़ा दिखाई दिया। पहली कक्षा में पढ़ने वाले इस बच्चे का नाम आदित्य कुमार है, जो पटना के पुनाईचक इलाके का रहने वाला है। हाथों में तिरंगा थामे और आंदोलनकारियों के सुर में सुर मिलाते हुए, आदित्य न केवल इस छात्र आंदोलन का सबसे चर्चित चेहरा बन गया है, बल्कि उसके तीखे तेवरों और बेबाक बयानों ने सत्ता के गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक तहलका मचा दिया है। #हिन्दी_खबर #हिन्दी_न्यूज #latestnews #viralpost #bihar_patna @jay_bajni_baba_khadowara subscribe/share करें1
- ललितपुर जिले के सुकमा-डुकमा बाँध में एक युवक नहाते समय डूबा, गोताखोरों द्वारा तलाश जारी। ललितपुर के थाना पूराकला क्षेत्रांतर्गत आने वाले सुकमा-डुकमा बाँध में एक युवक के नहाते समय डूब गया । इसके बाद लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। इस मामले में पुलिस क्षेत्राधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि एक व्यक्ति की सुकमा ढुकमा बांध में डूब जाने की सूचना प्राप्त हुयी थी। इस सूचना पर डायल-112 व थाना पूराकला की पुलिस के द्वारा तुरंत मौके पर पहुंचकर स्टीमर एवं स्थानीय लोगो की मदद से बाँध में डूबे हुये युवक की तलाश की गयी और राहत-बचाव कार्य प्रारम्भ किया गया। लेकिन पानी का अत्यधिक बहाव होने के कारण अभी तक उस युवक का पता नही चल पाया है। डूबने वाले युवक का नाम सुखदेव पुत्र ख्याली अहिरवार उम्र करीब 20 वर्ष है जो ग्राम विरधा थाना पूराकला का रहने वाला है । यह अपने कुछ दोस्तो के साथ बाँध में नहाने के लिये गया हुआ था जहाँ पर यह घटना घटित हो गयी थी युवक के परिजन भी सूचना पाकर मौके पर आ गये थे । युवक की तलाश के लिये गोताखोरो की मदद से राहत एवं बचाव कार्य चल रहा है।1
- *बारिश से पूनोल नाला उफान पर, टीकमगढ़-झांसी मार्ग पर दो घंटे से जाम* *टीकमगढ़।* लगातार हो रही बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। टीकमगढ़-झांसी मार्ग पर पूनोल नाला का जलस्तर बढ़ने से पिछले दो घंटे से यातायात प्रभावित है। नाला पर पानी आने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लोग पानी उतरने का इंतजार कर रहे हैं। *बारिश से पूनोल नाला उफान पर, टीकमगढ़-झांसी मार्ग पर दो घंटे से जाम* *टीकमगढ़।* लगातार हो रही बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। टीकमगढ़-झांसी मार्ग पर पूनोल नाला का जलस्तर बढ़ने से पिछले दो घंटे से यातायात प्रभावित है। नाला पर पानी आने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लोग पानी उतरने का इंतजार कर रहे हैं।1
- धूमधाम से मनाया गया ईदमिलादुन्नबी का त्योहार, दिगौड़ा में निकला भव्य जुलूस दिगौड़ा 26 अगस्त पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन की याद में मनाए जाने वाले ईद मिलाद-उन-नबी के अवसर पर दिगौड़ा कस्बा में मुस्लिम समुदाय द्वारा भव्य जुलूस निकाला गया। यह जुलूस दिगौड़ा की पुरानी मस्जिद से शुरू हुआ जो नगर के विभिन्न स्थानों एवं मार्गों से होते हुए वापिस मस्जिद तक निकाला गया। इस दौरान बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए और पूरे नगर में उत्साह एवं भाईचारे का माहौल देखने को मिला। जुलूस के दौरान नगर के प्रमुख मार्गों पर पुलिस प्रशासन की चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था रही। पुलिस व प्रशासन की देखरेख में जुलूस शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ। ईद मिलाद-उन-नबी के इस अवसर पर लोगों ने पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब के जीवन और उनके प्रेम, भाईचारे एवं इंसानियत के संदेश को याद किया।1
- बैंकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़ टीकमगढ़ मध्य प्रदेश में सावन के महीने में कबडीया यात्रियों की भीड़ भाड़1