Shuru
Apke Nagar Ki App…
ramesh
Ramesh Singh
ramesh
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जालौन के कालपी नगर के मोहल्ला आलमपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक पुराने मकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कमरे की छत तक फट गई। V/O:- घटना कालपी बाजार के आलमपुर मोहल्ले की है, जहां रमेश तिवारी के पुराने मकान के कमरे में रखे गुड़ में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और लपटें पूरे कमरे में फैल गईं। आग इतनी भीषण थी कि कमरे की छत तक क्षतिग्रस्त हो गई। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई, जबकि स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।1
- Post by Ramesh Singh1
- रामपुरा जालौन। चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पंचमी तिथि पर नगर के प्राचीन देवी मंदिर में भव्य धार्मिक आयोजन का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर 11 कुंतल फलों का विशाल भंडारा आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। भजन-कीर्तन की मधुर स्वर लहरियों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। भक्तों ने मां दुर्गा की आराधना करते हुए सुख-समृद्धि की कामना की। इस पुण्य आयोजन को सफल बनाने में मोहन महाराज, मोनू चौबे, रिशु दुबे, प्रशांत पाल एवं अनुज शर्मा एवं क्षेत्र के भक्त बड़ों का भी सहयोग रहा विशेष सहयोग रहा। सभी ने मिलकर व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित किया, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। अंत में आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए मां दुर्गा से सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। प्रत्येक सोमवार को जालौन देवी मंदिर परिषद में भंडारा करवाया जाता है जिसमें समस्त क्षेत्र वासियों का सहयोग रहता है3
- जालौन विकासखंड जालौन के ग्राम सालाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक एक बार फिर सामने आया है। देर रात कुत्तों के झुंड ने एक घर में घुसकर बंधी बकरियों पर हमला कर दिया, जिससे पूरे गांव में भय और आक्रोश का माहौल बन गया। यह घटना रात करीब 2:30 बजे की बताई जा रही है। पीड़ित रामेश्वर रजक के अनुसार, उन्होंने शाम को अपनी लगभग 10 बकरियां घर के अंदर सुरक्षित बांधी थीं। रात में अचानक बकरियों के मिमियाने और शोर की आवाज सुनकर जब परिवार के लोग बाहर निकले, तो देखा कि 5–6 कुत्ते घर में घुसकर बकरियों पर हमला कर रहे थे। परिवार ने साहस दिखाते हुए डंडों की मदद से कुत्तों को भगाने का प्रयास किया। इस दौरान कुत्तों ने उनकी बेटी पर भी हमला करने की कोशिश की, लेकिन समय रहते परिवार ने उसे बचा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। पीड़ित के अनुसार, इस हमले में 8 बकरियों की मौत हो गई, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। 📌 ग्रामीणों में दहशत घटना के बाद गांव में डर का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है और पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। 📌 प्रशासन से कार्रवाई की मांग ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि आवारा कुत्तों पर नियंत्रण के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। 👉 यह घटना न केवल एक परिवार के बड़े आर्थिक नुकसान को दर्शाती है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है।1
- खास खबर है जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम प्रतापपुरा क्षेत्र से जुड़ी हुई जहां देर रात चोरों ने तीन खेतों से उडाई विधुत केवल मौके पर पहुंचे किसानों ने डायल 112 बुलाई थी और यहां सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि जब किसान सुबह सुबह खेतों पर पहुंचे तो वहां फिर से चोरी हो गई1
- Post by Bheem rajawat 96288004581
- दो शब्दों का राज जिसने 75 साल की महिला को 11 साल बाद फिर परिवार से मिलवा दिया जब उत्तर प्रदेश पुलिस ने उसके परिवार का पता लगाया, तो पता चला कि उसका नाम "बुड्डू" था। परिवार को जब उसके ठिकाने का पता चला तो वे सुरनकोट पहुंचे। जम्मू और कश्मीर पुलिस ने उत्तर प्रदेश में एक 75 साल की महिला को आखिरकार उसके परिवार से मिला दिया। वह करीब 11 सालों से लापता थी। यह महिला उत्तर प्रदेश के ध्वज गांव की रहने वाली है। पुलिस के अनुसार, वह मानसिक रूप से अस्वस्थ है और उत्तर प्रदेश से ट्रेन और अन्य परिवहन साधनों से होते हुए कुछ समय बाद जम्मू -कश्मीर के सीमावर्ती जिले पुंछ पहुंची। तब से वह सुरनकोट में भटक रही थी। हालांकि, जब वह इस महीने की शुरुआत में सुरनकोट तहसील के ऊपरी इलाकों में स्थित हरि मरहोत गांव पहुंची, तो स्थानीय लोगों ने उसके बारे में पुलिस को सूचना दी। सुरनकोट के एसएचओ आबिद बुखारी पुलिस टीम की मदद से घटनास्थल पर पहुंचे और महिला को पुलिस स्टेशन ले आए और उसे कपड़े मुहैया कराए। हालांकि, वह अपने परिवार के बारे में कुछ भी बताने में असमर्थ रही।1
- Post by Bheem rajawat 96288004581