आवेदक करणसिंह के सर्वे नंबर 812 की जमीन के नामांतरण के रिकॉर्ड का परीक्षण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करे- डॉ. मीना कलेक्टर डॉ. मीना ने की जनसुनवाई 58 आवेदकों की सुनी समस्याएं, समाधान के लिए दिए निर्देश सुसनेर । कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने आवेदक करणसिंह के आवेदन पर जनसुनवाई में उसकी सर्वे नंबर 812 की कृषि भूमि पर अन्य किसानों के नामांतरण एवं कब्जे के संबंध में पुराने अभिलेखों का परीक्षण कर, सात दिवस में विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश तहसीलदार सुसनेर को दूरभाष पर चर्चा कर दिए हैं। जनसुनवाई में कलेक्टर ने एक-एक आवेदक से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ श्री बी.एस.सोलंकी, एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, एसडीएम श्री मिलिंद ढोके, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रेम नारायण परमार, श्री कमल मंडलोई एवं जिला अधिकारी उपस्थित थे। जनसुनवाई में एक शिक्षिका के आवेदन पर कलेक्टर ने उनके प्रकरण का निराकरण कर उन्हें नियमानुसार वेतन भुगतान करने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिए हैं। जनसुनवाई में नलखेड़ा के दिलीप ने ऋण दिलवाने, बड़ोद के प्रभुलाल ने धमकी देने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने, आगर के गोकुल ने जमीन पर कब्जा करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने, बटावदा के नासिर खान ने अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने, सुसनेर के अजय सोलंकी ने लंबित भुगतान दिलाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया, जिस पर कार्यवाही के निर्देश कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को दिए हैं। जनसुनवाई में तनोडिया के ग्रामवासियों ने गार्डन के ऊपर के विद्युत तार हटाने के संबंध में, ग्राम सोनचिड़ी के कृष्णा सिंह चौहान ने पेंशन की राशि दिलाने, आगर के लखन माली ने अतिक्रमण हटाने, कानड़ के निवासियों ने अतिक्रमण हटाने, आगर के बालमुकुंद यादव ने फसल खराब, आगर के नागेश्वर चौधरी ने नाली निर्माण के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया।जनसुनवाई मे कुल 58 आवेदन प्राप्तल हुए जिन पर कलेक्टर डॉ. मीना ने संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण के निर्देश दिए।

- परसूलियां कलां में बिजली कम्पनी के खिलाफ किसानों का आक्रोश, घेराव करने किसान संघ ने बैठक में बनाई रणनीति ग्राम परसूलियां कलां में बिजली विभाग की मनमानी और लचर कार्यप्रणाली के खिलाफ किसानों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी को लेकर मंगलवार शाम 5 बजे भारतीय किसान संघ की बैठक जिलाध्यक्ष रामनारायण तेजरा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में ग्रामीण किसानों ने बिजली कंपनी के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि वैध कनेक्शन होने के बावजूद पक्षपातपूर्ण तरीके से फर्जी पंचनामा तैयार किए जा रहे हैं। नियमित रूप से बिजली बिल जमा करने वाले किसानों को भी हर महीने भारी-भरकम राशि के बिल थमाए जा रहे हैं, जिससे ग्रामीण वर्ग भारी आर्थिक तंगी और मानसिक परेशानी से जूझ रहा है। किसानों ने त्वरित निराकरण और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। समस्याओं का समाधान न होने पर आगामी दिनों में बिजली कंपनी कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी देते हुए एक ठोस रणनीति बेठक में तैयार की गई है।1
- डग में झमाझम बारिश, नालियां लबालब, सड़कों पर बहा पानी गोवंश पानी में भीकता रहा, डग झालावाड रिपोर्टर अब्दुल अलीम डग। मंगलवार को प्रातः से ही आसमान में बादल छाए रहे। करीब 11 बजे के बाद अचानक घनघोर घटाएं छा गईं और झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया। तेज बारिश के चलते शहर की नालियां पानी से लबालब भर गईं और कई स्थानों पर पानी सड़कों पर बह निकला। बारिश के दौरान दशहरा मैदान में बेसहारा गोवंश के लिए कोई सुरक्षित व्यवस्था नहीं होने से कई गोवंश बारिश में ही भीगते नजर आए। पानी में भीगने से गोवंश ठंड से कांपते हुए दिखाई दिए। लोगों ने बेसहारा गोवंश के लिए बारिश से बचाव की उचित व्यवस्था किए जाने की मांग की। वहीं बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। व्यवसायी फारुख खान ने बताया कि बारिश होने से किसानों में खुशी का माहौल है। उन्होंने कहा कि राखी के त्योहार को लेकर भी बाजार में अच्छी रौनक रहने की उम्मीद है।2
- उज्जैन-गरोठ फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटी की मौत, तीन गंभीर घायल बड़ौद, 25 अगस्त। उज्जैन-गरोठ फोरलेन पर मंगलवार सुबह करीब 6 बजे ग्राम रामाखेड़ी के समीप भीषण सड़क हादसा हो गया। उत्तर प्रदेश पासिंग अर्टिगा कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही एम्बुलेंस पायलट संदीप गोस्वामी और अमरीश मौके पर पहुंचे तथा घायलों को वाहन से बाहर निकालकर उपचार के लिए शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ौद पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ौद पुलिस भी मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों की जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि एक मृतका कार में बुरी तरह फंस गई थी, जिसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। एनएचआई की एम्बुलेंस से दोनों मृत महिलाओं के शव शासकीय अस्पताल बड़ौद लाए गए। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान सारिका पति श्यामलाल और छवि पिता श्यामलाल, निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। वहीं घायलों में सूरजपाल, सचिन और श्याम निवासी उत्तर प्रदेश बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।4
- रक्षाबंधन पर बहनों को जेल में विशेष मुलाकात की सुविधा राज्य शासन के निर्देशानुसार रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर जिला जेल शाजापुर में परिरुद्ध बंदियों को उनकी बहनों से मुलाकात एवं रक्षासूत्र बांधने के लिए विशेष सुविधा दी जाएगी। यह सुविधा 28 अगस्त 2026 को सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक उपलब्ध रहेगी। जेल अधीक्षक दुष्यंत कुमार पगारे ने बताया कि केवल इच्छुक बहनों एवं उनके साथ आने वाले पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों को पहचान पत्र प्रस्तुत करने पर विशेष मुलाकात की अनुमति दी जाएगी। बहनों को राखी के लिए चना-चिरोंजी, मिश्री, फूटा हुआ नारियल तथा कंकू-चावल जेल के अंदर ले जाने की छूट रहेगी। उन्होंने बताया कि बहनों को जेल परिसर के अंदर 15 मिनट तक प्रवेश दिया जाएगा, ताकि वे अपने भाइयों को राखी बांध सकें।1
- दतिया'दतिया में एसपी कार्यालय की जनसुनवाई में महिला ने जहरीला पदार्थ खाया, मचा हड़कंप। दतिया:दतिया में एसपी कार्यालय की जनसुनवाई में महिला ने जहरीला पदार्थ खाया, मचा हड़कंप। दतिया में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में चल रही जनसुनवाई के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला ने कथित तौर पर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने तत्काल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। वहीं डॉक्टरों ने बताया महिला खतरे से बाहर है1
- पति पत्नी की सोते समय हत्या.. गरोठ के पास सेमरोल, चांदबडा की घटना गरोठ चांदबड़ा मे हत्या गत रात्रि ग्राम चांदबड़ा में हुई देवा बंजारा की हत्या मामले प्राथमिक रूप से यह बात सामने आई है कि देवा बंजारा अपनी पत्नी के साथ रोज खेत पर ही सोने जाता था (घर से 200 मीटर दूर)। सुबह जब दंपत्ति वापस नहीं लौटे तो देवा की 8 वर्षित पोती को परिजनों ने बुलाने के लिए भेजा। जहां की हालत देख बालिका ने घर पहुंचकर स्थिति बताई। जहां देवा का पुत्र नारायण ओर परिजन पहुंचे। उसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मुख्य बात यह बताई जा रही है कि दोनों पति पत्नी जहां सो रहे थे। सोते हुए वहीं उनपर हमला हुआ! जिसमें देवा बंजारा की मौत हुई और भूली बाई गंभीर रूप से घायल हुई जो इंदौर में उपचाररत है!1
- *नगर में हर चौराह पर पसर रहा अतिक्रमण जिम्मेदार अधिकारी मौन* जबतक कोई बड़ी जन हानि नहीं होती तब तक नहीं जागता प्रशासन जिम्मेदार अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान सुसनेर नगर में इंदौर कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग 552 जी पर लोगो के द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा है लोगों के द्वारा अपने अपने मकान दुकान के सामने कई समान रखे हुआ है जिसके कारण आये दिन दुर्घटनाएं होती रहती है आये दिन गौ वंश से टकराने रोड जाम होने जैसे स्थिति कई बार बनती रहती है जबकि यह मार्ग से कई जनप्रतिनिधि नेता नगर प्रशासन जिम्मेदार अधिकारी गुजरते रहते हैं परंतु आला अधिकारी अभी मौन रहते है जबतक कोई बड़ी जन हानि या दुर्घटना ना हो प्रशासन अधिकारी नहीं जागते हैं जब की मेन अतिक्रमण मण्डी गेट चौराहा से डाक बंगला चौराहा, मोडी चौराहा ,पांच पुलिया चौराहा , हाथी दरवाजा चौराहा रहता है शाम के समय तो चौराहा पर बिल्कुल रोड पर ही फल, सब्जी ,पानी पूरी , जैसे का कब्जा रहता है परन्तु कोई भी इनको हटाया नहीं है आखिर कार कब तक ऐसे ही सोता रहेगा प्रशासन डाक बंगला चौराहा पर तो कई बार बड़ी दुर्घटना हो चुकी है *इनका कहना* में एक टीम बनाकर भेजता हु और राजस्व विभाग को भी लिखित सूचिना कर बहुत जल्द अतिक्रमण को हटवाने की कोशिश करवाता हूं सीएमओ हरिओम शर्मा मुख्य नगर परिषद अधिकारी सुसनेर नगर से में पत्रकार मनोज कुमार माली सुसनेर नगर से1
- जहा आस्था हो, वहा कोई कठिनाई नही.. बरसते पानी मे कावड लेकर पहुची महिलाए शामगढ.. बाबा भोलेनाथ की भक्ती का पावन पर्व श्रावण मास, शिवालयो पर भारी भीड, हजारो की संख्या मे कावडीये भोलेनाथ को जलाअभिपेक कर रहे, मंगलवार को शामगढ के समीप ढाबला गुर्जर की माता बहनो द्वारा जय शिव शंकर के जयकारो के साथ बरसते पानी कावड लेकर.श्री शिव हनुमान मंदिर शामगढ पहुची, बाबा भोलेनाथ का जलाअभिषेक किया. भक्ति का अनूठा अदभुत भोले के प्रति देखने को मिलता है, बरसते पानी मे भी अपनी कावड यात्रा जारी रख माता बहने पहुची.1
- रक्षाबंधन पर जिला जेल में बंदियों से बहनों की विशेष मुलाकात जिला जेल शाजापुर में परिरुद्ध बंदियों को रक्षाबंधन के अवसर पर 28 अगस्त को अपनी बहनों से मिलने और रक्षासूत्र बंधवाने के लिए विशेष मुलाकात की सुविधा दी जाएगी। यह सुविधा प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक उपलब्ध रहेगी। बहनों के साथ 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को भी विशेष मुलाकात की अनुमति होगी। इसके लिए पहचान पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य रहेगा। उक्त जानकारी जेल अधीक्षक द्वारा मंगलवार शाम 6 बजे दी गई1