इमलीखेड़ा के घरों में गूंजे वैदिक मंत्र,पूरा गांव हुआ गायत्री मय अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में शाजापुर जिले की कालापीपल तहसील के ग्राम इमलीखेड़ा में गृह -गृह यज्ञ की श्रृंखला में आज गणेश चतुर्थी 14 सितंबर 2026 को 40 घरों में गायत्री यज्ञ संपन्न हुआ। आयोजन हेतु शाजापुर एवं राजगढ़ जिले के गायत्री परिवार के नैष्टिक कार्यकर्ता ग्राम इमली खेड़ा पहुंचे। कार्यक्रम प्रातः 8:00 बजे दीप प्रज्ज्वलन एवं देव अर्चना के साथ प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से गायत्री परिवार के जिला सह समन्वयक केशरसिंह परमार, तहसील समन्वयक अनिल चंद्रवंशी, प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ सदस्य रामस्वरूप मीणा, मालवा क्षेत्र के प्रसिद्ध कथावाचक अंबाराम राजगुरु, भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा राजगढ़ जिला समन्वयक श्याम सुंदर पाटीदार एवं शाजापुर जिला भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा जिला समन्वय बनेसिंह परमार, गायत्री शक्तिपीठ शुजालपुर के प्रबंध ट्रस्टी भोजराज परमार समीप के ग्राम बेहरावल से गायत्री परिवार के बुजुर्ग कार्यकर्ता हरिप्रसाद गामी, भागीरथ सितपारा, केवल राम पाटीदार प्रज्ञापीठ डोडी से पधारी देव कन्याओं की टोली विशेष आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम में वक्ताओं ने भारतीय संस्कृति के आधारभूत गायत्री माता यज्ञ का ज्ञान–विज्ञान के साथ संस्कार परंपरा पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। भारतीय संस्कृति में होने वाले संस्कार के क्रम में आज ग्राम इमली खेड़ा में नामकरण, पुंसवन अन्नप्राशन, दीक्षा आदि संस्कार के साथ जन्मदिवस संस्कार भी संपन्न हुए। यज्ञ आयोजन के भाव और सुंदर आयोजन को देखकर सभी ग्रामीण जन भाव विभोर हो उठे। स्थानीय परिजन हरिचरण परमार ने बताया कि यज्ञ आयोजन सिर्फ कुछ ही घरों में संपन्न नहीं हुआ बल्कि गांव के सभी परिवारों में बिना किसी जाति–पाति के भेदभाव के सेवा बस्ती में भी संपन्न हुआ। गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं ने मानव मात्र– एक समान, जाति वंश सब–एक समान, एक पिता की सब संतन के उद्घोष को चरित्रार्थ किया। गायत्री परिवार के सबसे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने सेवा बस्ती में जाकर सुरेश अहिरवार विनोद मालवीय नंदलाल मालवीय, मुकेश मालवीय, रतन सिंह मालवीय, जालम सिंह अहिरवार के घरों में यज्ञ आयोजन संपन्न किया एवं साथ-साथ सह भोज संपन्न किया। देव कन्याओं के द्वारा किए गए यज्ञों को ग्रामीण जनों ने खूब सराहना की परम वंदनीय माता जी के जन्म शताब्दी वर्ष पर गायत्री परिवार द्वारा अनेक प्रकार की गतिविधियां संचालित है शाजापुर जिला और जिले की इकाइयां उन गतिविधियों को भली भांति संपन्न कर रहे हैं। आने वाले 20 सितंबर को माता जी के 100 वर्ष पूरे होने पर क्षेत्र के विभिन्न प्रज्ञा संस्थानों पर अखंड जाप एवं गायत्री यज्ञ का आयोजन किया जाना। कार्यक्रम का संचालन गायत्री परिवार के युवा कार्यकर्ता कपिल परमार ने किया एवं आभार प्रदर्शन जगदीश परमार का रहा।
इमलीखेड़ा के घरों में गूंजे वैदिक मंत्र,पूरा गांव हुआ गायत्री मय अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में शाजापुर जिले की कालापीपल तहसील के ग्राम इमलीखेड़ा में गृह -गृह यज्ञ की श्रृंखला में आज गणेश चतुर्थी 14 सितंबर 2026 को 40 घरों में गायत्री यज्ञ संपन्न हुआ। आयोजन हेतु शाजापुर एवं राजगढ़ जिले के गायत्री परिवार के नैष्टिक कार्यकर्ता ग्राम इमली खेड़ा पहुंचे। कार्यक्रम प्रातः 8:00 बजे दीप प्रज्ज्वलन एवं देव अर्चना के साथ प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से गायत्री परिवार के जिला सह समन्वयक केशरसिंह परमार, तहसील समन्वयक अनिल चंद्रवंशी, प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ सदस्य रामस्वरूप मीणा, मालवा क्षेत्र के प्रसिद्ध कथावाचक अंबाराम राजगुरु, भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा राजगढ़ जिला समन्वयक श्याम सुंदर पाटीदार एवं शाजापुर जिला भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा जिला समन्वय बनेसिंह परमार, गायत्री शक्तिपीठ शुजालपुर के प्रबंध ट्रस्टी भोजराज परमार समीप के ग्राम बेहरावल से गायत्री परिवार के बुजुर्ग कार्यकर्ता हरिप्रसाद गामी, भागीरथ सितपारा, केवल राम पाटीदार प्रज्ञापीठ डोडी से पधारी देव कन्याओं की टोली विशेष आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम में वक्ताओं ने भारतीय संस्कृति के आधारभूत गायत्री माता यज्ञ का ज्ञान–विज्ञान के साथ संस्कार परंपरा पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। भारतीय संस्कृति में होने वाले संस्कार के क्रम में आज ग्राम इमली खेड़ा में नामकरण, पुंसवन अन्नप्राशन, दीक्षा आदि संस्कार के
साथ जन्मदिवस संस्कार भी संपन्न हुए। यज्ञ आयोजन के भाव और सुंदर आयोजन को देखकर सभी ग्रामीण जन भाव विभोर हो उठे। स्थानीय परिजन हरिचरण परमार ने बताया कि यज्ञ आयोजन सिर्फ कुछ ही घरों में संपन्न नहीं हुआ बल्कि गांव के सभी परिवारों में बिना किसी जाति–पाति के भेदभाव के सेवा बस्ती में भी संपन्न हुआ। गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं ने मानव मात्र– एक समान, जाति वंश सब–एक समान, एक पिता की सब संतन के उद्घोष को चरित्रार्थ किया। गायत्री परिवार के सबसे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने सेवा बस्ती में जाकर सुरेश अहिरवार विनोद मालवीय नंदलाल मालवीय, मुकेश मालवीय, रतन सिंह मालवीय, जालम सिंह अहिरवार के घरों में यज्ञ आयोजन संपन्न किया एवं साथ-साथ सह भोज संपन्न किया। देव कन्याओं के द्वारा किए गए यज्ञों को ग्रामीण जनों ने खूब सराहना की परम वंदनीय माता जी के जन्म शताब्दी वर्ष पर गायत्री परिवार द्वारा अनेक प्रकार की गतिविधियां संचालित है शाजापुर जिला और जिले की इकाइयां उन गतिविधियों को भली भांति संपन्न कर रहे हैं। आने वाले 20 सितंबर को माता जी के 100 वर्ष पूरे होने पर क्षेत्र के विभिन्न प्रज्ञा संस्थानों पर अखंड जाप एवं गायत्री यज्ञ का आयोजन किया जाना। कार्यक्रम का संचालन गायत्री परिवार के युवा कार्यकर्ता कपिल परमार ने किया एवं आभार प्रदर्शन जगदीश परमार का रहा।
- कालापीपल मंगलवार को कालापीपल नगर के सहारा पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों को डिजिटल दुनिया के खतरों से आगाह करने और ऑनलाइन सुरक्षा के प्रति सजग बनाने के उद्देश्य से एक दिवसीय साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कालापीपल में विशाल साइबर जागरूकता अभियान आयोजित, 700 विद्यार्थियों को दिए सुरक्षा के टिप्स शाजापुर पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम मालवीय के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 700 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी रवि भंडारी एवं साइबर सेल प्रमुख राहुल मेवाड़ा ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों, कानूनों और सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों ने सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, अनजान लिंक व फर्जी कॉल से सतर्क रहने तथा व्यक्तिगत व गोपनीय जानकारी को सुरक्षित रखने के महत्वपूर्ण तरीके समझाए। संबोधन के दौरान अधिकारियों ने विद्यार्थियों को बताया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, बैंक विवरण, PIN या पासवर्ड कभी साझा न करें। ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल राष्ट्रीय साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करने और संबंधित पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया भी विस्तार से बताई गई। इसके अलावा, सोशल मीडिया अकाउंट्स पर 'टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन' (2FA) चालू रखने, निजी तस्वीरें साझा न करने तथा साइबर बुलिंग और 'डिजिटल अरेस्ट' जैसे नए पैंतरों से सावधान रहने की हिदायत दी गई। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि होने पर तुरंत परिजनों या पुलिस को सूचित करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित विद्यार्थियों को एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में स्वयं सतर्क रहने तथा अपने परिवार व आसपास के लोगों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर सहारा पब्लिक स्कूल के प्रबंधक मनोज दुबे भी उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों के मार्गदर्शन और इस उपयोगी आयोजन के लिए पुलिस विभाग का आभार व्यक्त किया।1
- कालापीपल में सेवा संकल्प अभियान को लेकर कार्यशाला आयोजित, 13 प्रमुख बिंदुओं पर हुआ मंथन। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान कालापीपल में सेवा संकल्प अभियान को लेकर कार्यशाला आयोजित, 13 प्रमुख बिंदुओं पर हुआ मंथन। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान। #सेवा_संकल्प_अभियान #कालापीपल #सेवा_संकल्प #मध्यप्रदेश #जनभागीदारी #सरकार_आपके_द्वार #स्वच्छता_ही_सेवा #विकसित_भारत #घनश्याम_चंद्रवंशी #कालापीपल_विधानसभा1
- शाजापुर की बेटी नीतिका की 4.10 मीटर की ‘स्वर्णिम छलांग’, दिल्ली में जीता गोल्ड! 🇮🇳🏆 🥇 शाजापुर की बेटी नीतिका की स्वर्णिम छलांग! कालापीपल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम ढाबला घोंसी की नीतिका कीर ने दिल्ली में आयोजित इंडियन एथलेटिक्स फाइनल सीरीज-2026 की पोल वॉल्ट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 4.10 मीटर की ऊंचाई पार कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। नीतिका की इस उपलब्धि से शाजापुर और मध्यप्रदेश का नाम रोशन हुआ है। छोटे से गांव से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर मिली यह सफलता क्षेत्र की बेटियों और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है। 🇮🇳🏆 ऐसी ही MP News, Shajapur News और स्थानीय खबरों के लिए Satya Express को Subscribe करें और वीडियो को Like एवं Share जरूर करें। #MPNews #ShajapurNews #MadhyaPradeshNews #NitikaKeer #PoleVault #Athletics #GoldMedal #Kalapipal #SatyaExpress1
- सीहोर क़े गणेश मंदिर मे उमड़ा जन सैलाब बारिश भी आस्था को नही डिगा पाई। लोकेशन सीहोर हेमन्त त्रिपाठी सिद्धपुर गणेशोत्सव अपार श्रद्धा और अनोखी परंपरा, विक्रमादित्य कलीम मंदिर में लोगो की अटूट श्रद्धा सिद्धपुर (सीहोर) में प्रथम पूज्य भगवान गणेश के 10 दिवसीय गणेश उत्सव का भव्य शुभारंभ हो चुका है। भारी बारिश भी श्रद्धालुओं की आस्था को नहीं डिगा सकी और मंदिर में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है। विक्रमादित्य कालीन इस अति प्राचीन मंदिर में इस खास अवसर पर भगवान गणेश का आकर्षक रजत (चांदी) श्रृंगार किया गया है। श्रद्धालुओं की गहरी आस्था के इस केंद्र में मंदिर की दीवार पर उल्टा स्वास्तिक बनाकर मनोकामना मांगने की अनोखी परंपरा है, जहाँ हर भक्त अपनी मन्नत लेकर पहुँचता है।2
- दिव्यांगजनों ने 10 सूत्रीय मांगों को लेकर उठाई आवाज, पेंशन बढ़ाने से रोजगार और शिक्षा तक की मांग मध्य प्रदेश से रिपोर्टर देवेंद्र सिंह मीना दिव्यांग कल्याण एवं विकास परिषद की महत्वपूर्ण बैठक भोपाल में आयोजित हुई। बैठक में राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों के साथ विभिन्न जिलों के प्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान दिव्यांगजनों की समस्याओं और 10 सूत्रीय मांगों को लेकर दिव्यांगजन आयुक्त डॉ. अजय खेमरिया एवं राज्य दिव्यांग आयोग के सदस्य राजेश शुक्ला के समक्ष अपनी बात रखी गई। परिषद ने सरकार से वर्तमान 600 रुपये मासिक पेंशन को बढ़ाकर 5 हजार रुपये करने, दिव्यांग छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा निशुल्क देने, निशुल्क उपचार, रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की मांग की। इसके साथ ही सरकारी दुकानों में 6 प्रतिशत आरक्षण, दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम-2016 को प्रभावी रूप से लागू करने, विशेष भर्ती अभियान को ऑनलाइन शुरू करने और प्रत्येक जिले में दिव्यांगजनों का वर्गवार सर्वे कर उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार उपलब्ध कराने की मांग भी रखी गई। बैठक में 40 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता वाले लोगों को स्वरोजगार के लिए वाहन उपलब्ध कराने सहित अन्य मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष हिम्मत सिंह तवर, राष्ट्रीय सचिव अजमेर सिंह पाल, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष चंदा चौहान, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सुखवेन्द्र दांगी, प्रदेश अध्यक्ष आरजी सोनी सहित विभिन्न पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं जिला भोपाल अध्यक्ष गुलाब सिंह मेवाड़ा, उपाध्यक्ष चंद्र सिंह मेवाड़ा, महिला खिलाड़ी राधा बडगूजर, सीमा वर्मा, सारिका दीदी, मनीषा राय, विष्णु दांगी, जिला सीहोर मीडिया प्रभारी पर्वत वर्मा और दिव्यांग सलाहकार एवं ई-सुविधा केंद्र संचालक अर्जुन कुलस्तिया सहित अन्य सदस्य भी बैठक में शामिल हुए। परिषद ने सरकार से दिव्यांगजनों की 10 सूत्रीय मांगों पर गंभीरता से विचार कर जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की है। संगठन का कहना है कि दिव्यांगजनों को केवल सहायता नहीं, बल्कि समान अवसर, सम्मान और आत्मनिर्भर बनने का अधिकार मिलना चाहिए। रिपोर्टर देवेन्द्र सिंह मीना1
- ओवैसी का बयान रामेश्वर शर्मा को लेकर .........................................1
- मध्य प्रदेश डिप्लोमा इंजनियर एसोसिएशन द्वारा अभियंता दिवस पर भोपाल सामरोह आयोजित किया गया4
- 28 सूत्रीय मांगों को लेकर किसानों का आक्रोश सड़क पर दिखा। भारतीय किसान संघ ने रैली निकालकर तहसील कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। उचित व्यवस्था नहीं मिलने से नाराज किसानों ने कालापीपल-कुरावर रोड पर करीब 10 मिनट तक चक्का जाम किया। बाद में कार्यकर्ताओं ने खुद सड़क खाली कर यातायात बहाल किया। #कालापीपल #किसान #भारतीयकिसानसंघ #किसानआंदोलन #चक्काजाम #किसानोंकीमांग #28सूत्रीयमांग #तहसीलकार्यालय #शाजापुर #मध्यप्रदेश #KisanNews #BreakingNews1