Shuru
Apke Nagar Ki App…
जैन प्रीमियर लीग सीजन-1 का भव्य आयोजन 26 सितंबर से #newsjanawaz जोधपुर। जैन यूथ सोशल ऑर्गनाइजेशन (JYSO) की ओर से युवाओं में खेल भावना, भाईचारा और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से Jain Premier League (JPL) Season-1 का आयोजन 26 सितंबर से 1 अक्टूबर तक किया जाएगा। टूर्नामेंट में 10 टीमें और करीब 120 खिलाड़ी भाग लेंगे। उद्घाटन समारोह 26 सितंबर को शाम 7 बजे ध्वजारोहण के साथ होगा। आयोजन में खिलाड़ियों के साथ परिवारों और बच्चों के लिए Kids Zone सहित मनोरंजक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। Dhariwal Pharma (राहुल धारीवाल) Powered By Partner है। JYSO ने सभी प्रायोजकों, खिलाड़ियों और सहयोगियों का आभार जताया।
NEWS JAN AWAZ
जैन प्रीमियर लीग सीजन-1 का भव्य आयोजन 26 सितंबर से #newsjanawaz जोधपुर। जैन यूथ सोशल ऑर्गनाइजेशन (JYSO) की ओर से युवाओं में खेल भावना, भाईचारा और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से Jain Premier League (JPL) Season-1 का आयोजन 26 सितंबर से 1 अक्टूबर तक किया जाएगा। टूर्नामेंट में 10 टीमें और करीब 120 खिलाड़ी भाग लेंगे। उद्घाटन समारोह 26 सितंबर को शाम 7 बजे ध्वजारोहण के साथ होगा। आयोजन में खिलाड़ियों के साथ परिवारों और बच्चों के लिए Kids Zone सहित मनोरंजक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। Dhariwal Pharma (राहुल धारीवाल) Powered By Partner है। JYSO ने सभी प्रायोजकों, खिलाड़ियों और सहयोगियों का आभार जताया।
More news from राजस्थान and nearby areas
- राणा पूंजा भील जयंती पर युवक-युवती एवं कर्मचारी-अधिकारी परिचय सम्मेलन 4 अक्टूबर को जोधपुर। भील समाज शैक्षणिक शोध एवं विकास संस्थान, जोधपुर के तत्वावधान में राणा पूंजा भील जयंती के अवसर पर युवक-युवती एवं कर्मचारी-अधिकारी परिचय सम्मेलन का आयोजन 4 अक्टूबर, रविवार को किया जाएगा। सम्मेलन मारवाड़ इंटरनेशनल ऑडिटोरियम, नगर निगम के पास आयोजित होगा। आयोजन का उद्देश्य समाज के युवक-युवतियों एवं कर्मचारी-अधिकारियों को एक मंच प्रदान कर आपसी परिचय, सामाजिक समरसता और समाज के विकास को बढ़ावा देना है।1
- झारखंड गठन के बाद की सबसे बड़ी सोने एवं नकदी की डकैती, जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित केनरा बैंक में गुरुवार को हथियारबंद अपराधियों ने बड़ी डकैती को अंजाम देकर सनसनी फैला दी झारखंड गठन के बाद की सबसे बड़ी सोने एवं नकदी की डकैती, जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित केनरा बैंक में गुरुवार को हथियारबंद अपराधियों ने बड़ी डकैती को अंजाम देकर सनसनी फैला दी पांच हथियारबंद ने बैंक में घुसकर कर्मचारियों को बंधक बनाया और करीब 23 किलोग्राम सोना (लगभग 600 पैकेट) तथा 43 लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए। लूटे गए सोने की अनुमानित कीमत करीब 36 करोड़ रुपये बताई जा रही है1
- सूरतगढ़ में जनसेवा केंद्र में कांग्रेस के विजयी पार्षदों एवं कांग्रेस के प्रत्याशी की बैठक का आयोजित हुआ श्री गंगानगर के सूरतगढ़ में विधायक के जनसेवा केंद्र में कांग्रेस के विजयी पार्षदों एवं कांग्रेस के प्रत्याशी की बैठक आयोजित हुई। विधायक डूंगरराम गेदर ने कहा कि अब चुनाव की जिम्मेदारी पूरी होने के बाद जनता की सेवा की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ गई है। सभी पार्षद अपने-अपने वार्ड में विकास कार्यों को प्राथमिकता दें तथा वार्डवासियों के सुख-दुख में हमेशा उनके साथ खड़े रहें। विधायक ने कहा कि दबाव की राजनीति के चलते भाजपा सरकार ने वार्ड परिसीमन और मतदाता सूचियों में हेरफेर कर चुनाव को प्रभावित किया। ओबीसी आरक्षण का बहाना बनाकर चुनाव टालते रहे, चुनाव में ओबीसी वर्ग को उचित आरक्षण नहीं दिया। विधायक ने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में चुनाव आयोग भाजपा सरकार के हित में काम कर रहा है और उसकी स्वतंत्रता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। दिसंबर 2023 में भाजपा सरकार ने कानून पारित कर चुनाव आयुक्तों को उनके आधिकारिक कार्यों के लिए आपराधिक कार्रवाई से संरक्षण दिया। उसी कानून से चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति वाली समिति में मुख्य न्यायाधीश की जगह सरकार द्वारा नामित केंद्रीय मंत्री को शामिल किया गया, जिससे सरकार का बहुमत हो गया। नियुक्ति प्रक्रिया में विपक्ष की आपत्ति के बावजूद ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति हुई। वहीं, इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों चुनाव आयुक्तों ने 10 महीनों में 14 बार महत्वपूर्ण फैसलों और मतदाता डेटाबेस के केंद्रीकरण को लेकर औपचारिक आपत्तियां दर्ज कराईं। बैठक में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष परस राम भाटिया, इकबाल कुरैशी, धर्मदास सिंधी, नीरज नायक, संतलाल सिंगीवाला, राजेश शर्मा, भवानी भाट, अनोप सिंह, नरेश, अनिल कुमार धानुका, सूनील कुमार, अनिल रोकना, रमेश मुंदड़ा, रविकांत शर्मा, कृष्ण मोहनपुरिया, योगेश मेघवाल, महफूज आलम, अनिकेत अठवाल, जसवीर सिंह सग्गू, जमिल अहमद, राधेश्याम उपाध्याय, राहूल सहारण, सोना ईलाही, सुशीला स्वामी, कौशल्या वर्मा, राजबाला, राधा सोनी, राधा देवी, निजाम खान, राजेन्द्र स्वामी, कमरजीत सिंह जोशन सहित कांग्रेस के विजयी पार्षद एवं कांग्रेस प्रत्याशी रहे कार्यकर्ता उपस्थित रहे1
- मांगें नहीं मानी तो 1 अक्टूबर से बंद होगी दूध सप्लाई, मनु सेखों की चेतावनी श्रीगंगानगर। गंगानगर दूध यूनियन ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के बाहर गंगा सिंह चौक पर सांकेतिक धरना दिया। धरने के दौरान यूनियन पदाधिकारियों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांगों का जल्द समाधान नहीं किया गया तो 1 अक्टूबर से दूध आपूर्ति बंद करने का निर्णय लिया जा सकता है। धरने को संबोधित करते हुए यूनियन से जुड़े मनु सेखों ने कहा कि लंबे समय से दूध उत्पादकों और डेयरी व्यवसाय से जुड़े लोगों की समस्याओं की अनदेखी की जा रही है। कई बार प्रशासन और संबंधित अधिकारियों के समक्ष मांगें रखी गईं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि यदि स्थिति इसी तरह बनी रही तो 1 अक्टूबर से दूध सप्लाई रोकने का कदम उठाया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। धरने में बड़ी संख्या में दूध उत्पादक और यूनियन सदस्य शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए प्रशासन से शीघ्र समाधान की मांग की। यूनियन नेताओं का कहना है कि यह फिलहाल सांकेतिक धरना है, लेकिन मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। धरना स्थल पर मौजूद लोगों का कहना था कि दूध उत्पादकों की समस्याओं का समाधान समय रहते नहीं किया गया तो इसका असर आम उपभोक्ताओं पर भी पड़ सकता है। फिलहाल यूनियन प्रशासन के जवाब का इंतजार कर रही है, लेकिन 1 अक्टूबर की चेतावनी ने जिले में संभावित दूध संकट की चर्चा को तेज कर दिया है।1
- इलाज के बहाने करोडों का माल करता था सप्लाई, पुलिस के भी उड़ गए होश ऐसे ऐसे शख्स है हमारे भारत में मौजूद जो पैसे के लिए कुछ भी करने को तैयार सुत्रो से. 😱😱1
- बीकानेर श्री डूंगरगढ़ युवक के अपहरण का मामला 37 लाख रुपए की मांगी फिरौती श्री डूंगरगढ़ के घूम चक्र सर्कल से एक युवक के अपहरण की जानकारी सामने आई है जिसके बाद अपहृत युवक द्वारा अपने भाई को फोन करके 37 लाख रुपए की फिरौती की व्यवस्था करने की बात बताई गई ।जिसके बाद पुलिस टीम एक्टिव हो चुकी हैं युवक का अभी तक कोई भी पता नहीं लग पाया है ।रामनिवास नामक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है।1
- धान खरीद को लेकर टोहाना मंडी तैयार, किसानों को नहीं होगी परेशानी: सचिव टोहाना। सरकारी धान खरीद सीजन को लेकर टोहाना अनाज मंडी में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मार्केट कमेटी सचिव संदीप गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि मंडी में किसानों के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं। सचिव ने बताया कि मार्केट कमेटी की ओर से मंडी में पानी, शौचालय और साफ-सफाई की व्यवस्था सुचारू कर दी गई है। जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से खरीद एजेंसियों का अलॉटमेंट भी कर दिया गया है। टोहाना मंडी में दो एजेंसियां हैफेड और हरियाणा स्टेट वेयरहाउस को जिम्मेदारी दी गई है। सप्ताह के दिन नंबर 1, 3, 5 पर हैफेड और 2, 4, 6 पर वेयरहाउस खरीद करेगी। मंडी में पड़े पुराने गेहूं के स्टॉक को लेकर उन्होंने बताया कि लिफ्टिंग का कार्य जारी है। एक स्पेशल एजेंसी आज से लगी है और दूसरी एजेंसी परसों तक माल उठा लेगी। दो दिन में मंडी खाली होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि धान खरीद के दौरान किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।1
- जैन प्रीमियर लीग सीजन-1 का भव्य आयोजन 26 सितंबर से #newsjanawaz जोधपुर। जैन यूथ सोशल ऑर्गनाइजेशन (JYSO) की ओर से युवाओं में खेल भावना, भाईचारा और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से Jain Premier League (JPL) Season-1 का आयोजन 26 सितंबर से 1 अक्टूबर तक किया जाएगा। टूर्नामेंट में 10 टीमें और करीब 120 खिलाड़ी भाग लेंगे। उद्घाटन समारोह 26 सितंबर को शाम 7 बजे ध्वजारोहण के साथ होगा। आयोजन में खिलाड़ियों के साथ परिवारों और बच्चों के लिए Kids Zone सहित मनोरंजक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। Dhariwal Pharma (राहुल धारीवाल) Powered By Partner है। JYSO ने सभी प्रायोजकों, खिलाड़ियों और सहयोगियों का आभार जताया।1