Shuru
Apke Nagar Ki App…
कार की टक्कर से बुजुर्ग महिला घायल, पैर में आई गंभीर चोट शहर के भारत माता चौराहे पर शुक्रवार रात एक सड़क हादसे में बुजुर्ग महिला घायल हो गई। जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश शासन लिखा हुआ एक टाटा हैरियर वाहन तेज रफ्तार में आया और सड़क पार कर रही महिला को टक्कर मार दी। हादसे में सोहनबाई नामक वृद्धा के पैर में गंभीर चोट लग गई, जिसके बाद उन्हें तत्काल जिला अस्पताल मंदसौर में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
यशस्वी दुनिया साप्ताहिक
कार की टक्कर से बुजुर्ग महिला घायल, पैर में आई गंभीर चोट शहर के भारत माता चौराहे पर शुक्रवार रात एक सड़क हादसे में बुजुर्ग महिला घायल हो गई। जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश शासन लिखा हुआ एक टाटा हैरियर वाहन तेज रफ्तार में आया और सड़क पार कर रही महिला को टक्कर मार दी। हादसे में सोहनबाई नामक वृद्धा के पैर में गंभीर चोट लग गई, जिसके बाद उन्हें तत्काल जिला अस्पताल मंदसौर में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- शामगढ़ क्षेत्र में मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के कर्मचारियों बकाया विद्युत बिलों के लिए उपभोक्ताओं के घर से मोटरसाइकिल उठा कर ले जा रहे हैं वीडियो हो रहे हैं वायरल1
- Post by Arjun rathore29941
- Post by Sarvan Savita1
- ग्राहक के समोसे में निकला कॉकरोच, सम्राट नाश्ता सेंटर पर प्रशासन का छापा, जांच में मिलीं सफाई की भारी खामियां जांच के लिए लिए नमूने कारण बताओ नोटिस किया जारी नीमच। शहर के दशहरा मैदान स्थित सम्राट नाश्ता सेंटर पर शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक ग्राहक के समोसे में मरा हुआ कॉकरोच निकल आया। ग्राहक सुबह समोसे पैक करवाकर घर ले गया था, जहां नाश्ते के दौरान यह चौंकाने वाली घटना सामने आई। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम सक्रिय हो गई और शाम को दुकान पर पहुंचकर जांच की।खाद्य सुरक्षा अधिकारी यशवंत शर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर टीम ने सम्राट नाश्ता सेंटर पर निरीक्षण किया। जांच के दौरान दुकान में स्वच्छता मानकों की गंभीर अनदेखी सामने आई और कई तरह की खामियां पाई गईं। टीम ने मौके से खाद्य सामग्री के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं। उन्होंने बताया कि दुकान संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- Bhatkhedi1
- चेचट कस्बे की चरागाह भूमि पर खदानों के अतिक्रमण को हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि चरागाह भूमि पर संचालित खदानों के कारण पशुओं के लिए चरने की जगह लगातार कम होती जा रही है, जिससे मवेशी सड़कों पर भटकने को मजबूर हैं और दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है।1
- Post by वचन(कमल ) प्रजापति1
- कुकड़ेश्वर। समीप ग्राम पंचायत सुवासरा खुर्द के अंतर्गत आने वाले गांव आमेरी में शुक्रवार को दिनदहाड़े तेंदुए के हमले से गांव में दहशत फैली। जानकारी के अनुसार एक तेंदुए ने अचानक एक परिवार पर हमला कर दिया, जिसमें नानी बाई उम्र 70 वर्ष, पति जयराम गंभीर रूप से घायल हो गईं। तेंदुए के नाखूनों से उनके हाथ- पैर पर गहरी खरोंचें आई हैं। घटना के बाद गांव में भगदड़ मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी, लेकिन सूचना देने के बावजूद काफी देर तक वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी देखी गई। घटना की जानकारी मिलते ही धीरज नाहटा भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ मिलकर वन विभाग को स्थिति से अवगत कराया। करीब 1 घण्टे से तेंदुआ गांव में ही रहा फिर मौके पर पंहुची वन विभाग टीम ने तेंदुए का रेस्क्यू किया।1
- सुकेत कस्बे में शुक्रवार को एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गया। इस दौरान एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि गुस्साए लोगों ने घर के बाहर खड़ी करीब चार कारों में तोड़फोड़ कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।1