Shuru
Apke Nagar Ki App…
गेहूं के खेत में लगी आग , फसल जलकर हुई ख़ाक मैहर के बेलदरा में लगी भीषण आग, अज्ञात कारणों से लगी आग, गेहूं का खेत जलकर हुआ खाक, दो एकड़ से अधिक की फसल जलकर खाक, स्थानीय लोगों ने दी फायर बिग्रेट को सूचना मौके पर पहुंची फायर बिग्रेट, आग बुझाने का कार्य जारी।
Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
गेहूं के खेत में लगी आग , फसल जलकर हुई ख़ाक मैहर के बेलदरा में लगी भीषण आग, अज्ञात कारणों से लगी आग, गेहूं का खेत जलकर हुआ खाक, दो एकड़ से अधिक की फसल जलकर खाक, स्थानीय लोगों ने दी फायर बिग्रेट को सूचना मौके पर पहुंची फायर बिग्रेट, आग बुझाने का कार्य जारी।
More news from Indore and nearby areas
- भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए लोकायुक्त इंदौर की टीम ने धार के सर्किट हाउस पर बड़ी ट्रैप कार्रवाई करते हुए जल संसाधन विभाग के अमीन को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई महानिदेशक लोकायुक्त विपुस्था योगेश देशमुख के निर्देश पर की गई। ग्राम आमला, तहसील एवं जिला धार निवासी 36 वर्षीय किसान दयाराम पटेल ने लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक इंदौर संभाग राजेश सहाय को शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि वह ग्राम आमला के तालाब की रिक्त भूमि पर खेती के लिए पट्टा प्राप्त करना चाहता था, जिसके लिए उसने जल संसाधन विभाग धार में पदस्थ अमीन राज दिनकर विजय नगर इंदौर से संपर्क किया। आरोपी अमीन द्वारा पट्टा स्वीकृत कराने के नाम पर 30,000 रुपए की रिश्वत मांगी गई, जबकि इसकी वास्तविक शासकीय फीस मात्र 5 से 7 हजार रुपए है। आवेदक रिश्वत नहीं देना चाहता था और आरोपी को रंगे हाथ पकड़वाने के उद्देश्य से उसने लोकायुक्त में शिकायत की। शिकायत की जांच पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय द्वारा कराई गई, जिसमें मामला सही पाया गया। इसके बाद आज ट्रैप दल का गठन किया गया। आरोपी ने आवेदक को रिश्वत लेने के लिए धार बुलाया। कार्यालय में अवकाश होने के कारण आवेदक ने आरोपी को प्रकाश नगर स्थित अपने किराए के मकान पर बुलाया, जहां लोकायुक्त टीम पहले से ही आसपास तैनात थी।जैसे ही आरोपी ने आवेदक से 10,000 रुपए रिश्वत के रूप में अपने दाहिने हाथ में लिए, टीम ने उसे मौके पर ही रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा 7 के तहत कार्रवाई की जा रही है।इस कार्रवाई में उप पुलिस अधीक्षक सुनील तालान, आरक्षक विजय कुमार, आदित्य सिंह भदौरिया, कमलेश परिहार, अनिल परमार एवं रामेश्वर निंगवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।3
- आज शाम 7 बजे भव्य और दिव्य भगवान श्री राम कथा का समापन हुआ जिसमें मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री माननीय कैलाश जी विजयवर्गीय शामिल हुए। 8 बजे समापन की इस घड़ी में माननीय मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री के समापन के इस पावन बेला पर भगवान श्री राम कथा को और दिव्य बना दिया जब भगवान राम और रावण का जिक्र किया। उन्होंने कहा के भगवान राम ने भी रावण को विद्वान माना रावण ज्ञान में और तप में बहुत तेज था। रावण में सिर्फ एक बुराई थी और अनेकों अच्छाइयां थी। एक बुराई ने उसे स्वर्ग पहुंचा दिया इसी लिए आप सभी अच्छाई को पहले अपने जीवन में धारण करें। भगवान राम ने छोटे भाई लक्ष्मण को भी यही कहा के लक्षण तुम भी रावण के चरणों में जा कर बैठो तुम्हे भी रावण कुछ ज्ञान की बाते सिखाएगे। और आखिर में भगवान श्री राम राम कहते रावण भी चल बसे। राम राम कहने से स्वर्ग मिलता हैं। आखिर में समापन हुआ और जय श्री राम के नारों से पंडाल गूंजने लगा। साथ ही एक तरफ खिचड़ी प्रसादी का वितरण भी हो रहा था यह राम कथा 24 मार्च से शुरू हुई थी और कल 2 अप्रैल तक चलेंगी इस कथा को सुनने हजारों लोग आते हैं यह भगवान श्री सिद्ध हनुमान मंदिर हैं हुजूर गंज कालानी नगर के पास बहुत पुराना मंदिर हैं। यहां पर 7 दिवसीय कथा वाचन का आचार्य शैलेन्द्र जी तिवारी के मुख से किया गया। इस मंदिर के मुख्य पुजारी जी और सुमित अवस्थी मित्र मंडल के द्वारा यह कथा का आयोजन किया गया4
- Post by Sanju Seth1
- इंदौर में तिलक और पुष्प वर्षा के साथ नए शिक्षा सत्र 2026–27 की शुरुआत कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट विधायक मालिनी गौड़ ने शिरकत कलेक्टर शिवम वर्मा जिला पंचायत सीईओ सिद्धार्थ जैन भी पहुंचे बच्चों को तिलक और पुष्प वर्षा कर स्कूल के नए सत्र की शुरुआत हुई छोटे-छोटे बच्चों ने स्कूल चले हम अभियान पर प्रस्तुति दी शहर के तमाम सरकारी स्कूलों में आज विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया नए सत्र में शामिल हुए बच्चों को स्कूली ड्रेस कॉपी किताब वितरण हुए आने वाले समय में स्कूली बसों की संख्या बढ़ाने की बात कही गई मध्यप्रदेश में नए शिक्षा सत्र 2026–27 की शुरुआत आज से हुई जिसको लेकर इंदौर के सभी सरकारी स्कूलों में बच्चों को तिलक और पुष्प वर्षा कर शिक्षकों के द्वारा स्वागत किया जिसमें भोपाल से मुख्यमंत्री में आयोजित कार्यक्रम को भी लाईव दिखाया गया बच्चों के प्रवेश पर प्रोत्साहन करने के कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट, विधायक मालिनी गौड़ भी पहुंचे। वियो इंदौर में स्कूल चले हम अभियान के तहत आज से नए सत्र की शुरुआत बड़े ही हर्षोल्लाह और धूमधाम से की गई इस दौरान महू नाका चौराहे पर स्थित संदीप ने नवीन मालवा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम के दौरान भोपाल में हुए नए सत्र के कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के कार्यक्रम को लाइव दिखाया गया कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट का कहना था कि शिक्षा से ही हम आगे बढ़ सकते हैं साथ ही कार्यक्रम में कलेक्टर शिवम वर्मा और जिला पंचायत सीईओ सिद्धार्थ जैन ने भी बच्चों को प्रोत्साहित किया इस दौरान उनका कहना था कि बच्चों को सरकारी योजना के तहत तमाम लाभ पहुंचाया जा रहा है ताकि वह स्कूल में बेहतर शिक्षा हासिल कर सकें शिक्षा विभाग द्वारा बच्चों को स्कूल तक लाने के लिए अभियान चलाए गए थे जिसके चलते बच्चों की संख्या स्कूलों में बड़ी है साथ ही दूसरी ओर उनका स्कूली ड्रेस, कॉपी किताब, भी उपलब्ध कराई गई है आने वाले समय में बच्चों को आने ले जाने के लिए जो बस की योजना चल रही है उसे और विस्तार किया जाएगा। बाइट शिवम वर्मा कलेक्टर इंदौर बाइट कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट, इंदौर1
- मध्यप्रदेश की राजनीति से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। कांग्रेस नेता Hemant Katare ने राज्य में चल रही फ्री बिजली योजना को लेकर बड़ा बयान दिया है।1
- भारतीय किसान संघ के प्रांतीय अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पटेल ने की प्रेस वार्ता और सरकार से मांग की 1 .गेहूं खरीदी की तारीख बार-बार बढ़ाने से किसानों में रोष 2.कर्ज चुकाने की तारीख न बढ़ाने से 60% किसान डिफॉल्टर 3.पराली जलाने पर FIR और दंडात्मक कार्रवाई तुरंत बंद हो 4.प्रति बीघा 11 क्विंटल गेहूं की खरीदी की जाए 5.ग्रीष्मकालीन मूंग खरीदी का रजिस्ट्रेशन तुरंत शुरू हो लक्ष्मीनारायण पटेल अध्यक्ष, भारतीय किसान संघ, मालवा प्रांत.1
- #Repost @ujjainsanchar —— महाकाल के दरबार में अक्षय - टाइगर श्री महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार तड़के बॉलीवुड सितारों की आस्था देखने को मिली। प्रसिद्ध अभिनेता अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और वरिष्ठ अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया बाबा महाकाल के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे।1
- भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए लोकायुक्त इंदौर की टीम ने धार के सर्किट हाउस पर बड़ी ट्रैप कार्रवाई करते हुए जल संसाधन विभाग के अमीन को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई महानिदेशक लोकायुक्त विपुस्था योगेश देशमुख के निर्देश पर की गई। ग्राम आमला, तहसील एवं जिला धार निवासी 36 वर्षीय किसान दयाराम पटेल ने लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक इंदौर संभाग राजेश सहाय को शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि वह ग्राम आमला के तालाब की रिक्त भूमि पर खेती के लिए पट्टा प्राप्त करना चाहता था, जिसके लिए उसने जल संसाधन विभाग धार में पदस्थ अमीन राज दिनकर विजय नगर इंदौर से संपर्क किया। आरोपी अमीन द्वारा पट्टा स्वीकृत कराने के नाम पर 30,000 रुपए की रिश्वत मांगी गई, जबकि इसकी वास्तविक शासकीय फीस मात्र 5 से 7 हजार रुपए है। आवेदक रिश्वत नहीं देना चाहता था और आरोपी को रंगे हाथ पकड़वाने के उद्देश्य से उसने लोकायुक्त में शिकायत की। शिकायत की जांच पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय द्वारा कराई गई, जिसमें मामला सही पाया गया। इसके बाद आज ट्रैप दल का गठन किया गया। आरोपी ने आवेदक को रिश्वत लेने के लिए धार बुलाया। कार्यालय में अवकाश होने के कारण आवेदक ने आरोपी को प्रकाश नगर स्थित अपने किराए के मकान पर बुलाया, जहां लोकायुक्त टीम पहले से ही आसपास तैनात थी।जैसे ही आरोपी ने आवेदक से 10,000 रुपए रिश्वत के रूप में अपने दाहिने हाथ में लिए, टीम ने उसे मौके पर ही रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा 7 के तहत कार्रवाई की जा रही है।इस कार्रवाई में उप पुलिस अधीक्षक सुनील तालान, आरक्षक विजय कुमार, आदित्य सिंह भदौरिया, कमलेश परिहार, अनिल परमार एवं रामेश्वर निंगवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।4