जनसेवा विकास समिति, दूधवाखारा – सफल बैठक 🌿 मेरा गांव मेरा अभियान कल जनसेवा विकास समिति, दूधवाखारा की ओर से तालाब पर आयोजित की गई बैठक अत्यंत सफल, शानदार और प्रेरणादायक रही। गाँव के विकास के लिए जो एकजुटता और उत्साह देखने को मिला, वह सचमुच सराहनीय है। हमारे मार्गदर्शक डॉ. रामवतार जी शर्मा ने बैठक के दौरान महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में तालाब का नियमित रखरखाव, जोड़ तालाब की साफ-सफाई और संरक्षण, तथा कुएं की देखरेख और सुधार जैसे कार्य प्राथमिकता से किए जाएंगे। बैठक की सबसे महत्वपूर्ण घोषणा यह रही कि जुलाई माह तक एक हजार फलदार और छायादार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह कदम गाँव के पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के हित में अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। गाँव की धरोहर और विरासत को संवारने का जो अवसर हमें मिल रहा है, वह हम सभी के लिए गर्व की बात है। समिति के सभी माननीय सदस्यों की उपस्थिति और सक्रिय सहभागिता इस कार्य को और अधिक मजबूती प्रदान करती है। 🙏 जनसेवा विकास समिति के सभी सदस्यों को सफल आयोजन हेतु हार्दिक धन्यवाद और आभार। आइए, हम सभी मिलकर गाँव के विकास के इस अभियान को आगे बढ़ाएँ और नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएँ। 🌳🌊

- कल जनसेवा विकास समिति, दूधवाखारा की ओर से तालाब पर आयोजित की गई बैठक अत्यंत सफल, शानदार और प्रेरणादायक रही। गाँव के विकास के लिए जो एकजुटता और उत्साह देखने को मिला, वह सचमुच सराहनीय है। हमारे मार्गदर्शक डॉ. रामवतार जी शर्मा ने बैठक के दौरान महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में तालाब का नियमित रखरखाव, जोड़ तालाब की साफ-सफाई और संरक्षण, तथा कुएं की देखरेख और सुधार जैसे कार्य प्राथमिकता से किए जाएंगे। बैठक की सबसे महत्वपूर्ण घोषणा यह रही कि जुलाई माह तक एक हजार फलदार और छायादार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह कदम गाँव के पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के हित में अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। गाँव की धरोहर और विरासत को संवारने का जो अवसर हमें मिल रहा है, वह हम सभी के लिए गर्व की बात है। समिति के सभी माननीय सदस्यों की उपस्थिति और सक्रिय सहभागिता इस कार्य को और अधिक मजबूती प्रदान करती है। 🙏 जनसेवा विकास समिति के सभी सदस्यों को सफल आयोजन हेतु हार्दिक धन्यवाद और आभार। आइए, हम सभी मिलकर गाँव के विकास के इस अभियान को आगे बढ़ाएँ और नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएँ। 🌳🌊1
- पानी वेसे हि आता कम है और जो आता है वह इस तरह बर्बाद हो रहा है दूधवा खारा के वाटर लाइन मेन ध्यान दें1
- महिला जागरूकता अभियान के तहत राजकीय पारख बालिका स्कूल में आयोजित हुआ कार्यक्रम, राजकीय पारख बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में एसपी जय यादव के निर्देशानुसार तथा सिकाऊ एएसपी डॉ कृष्णा सामरिया के सुपरविजन में महिला जागरूकता अभियान के तहत पुलिस की कालिका टीम द्वारा छात्राओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व हैड कांस्टेबल कौशल्या ने किया।1
- Post by Amit Sharma1
- 🎓 इंग्लैंड से डिस्टिंक्शन के साथ एमएससी: हेमलता सोनी ने बढ़ाया सरदारशहर का मान सरदारशहर। स्वर्णकार समाज की बेटी हेमलता सोनी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल कर शहर का नाम रोशन किया है। राकेश सोनी (झींगा) की सुपुत्री हेमलता ने इंग्लैंड की प्रतिष्ठित University of Hertfordshire से मैनेजमेंट विषय में मास्टर ऑफ साइंस (MSc) की डिग्री डिस्टिंक्शन के साथ प्राप्त की है। हेमलता की इस सफलता को समाज और परिवार ने गर्व का क्षण बताया है। डिस्टिंक्शन के साथ स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त करना उनके अथक परिश्रम,समर्पण और लक्ष्य के प्रति दृढ़ निष्ठा का परिणाम है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल परिवार, बल्कि पूरे सरदारशहर और स्वर्णकार समाज में हर्ष का वातावरण है। मेढ़ क्षेत्रीय स्वर्णकार समाज, सरदारशहर के अध्यक्ष रतन लाल डांवर ने बधाई देते हुए कहा कि हेमलता की सफलता समाज की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणा है। उन्होंने विश्वास जताया कि हेमलता भविष्य में अपने ज्ञान और कौशल से समाज व देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।1
- नवलगढ़ पोदार कॉलेज के सामने सेवा ज्योति हॉस्पिटल के पास की गली में लगातार गंदा पानी भरा रहता है, जिससे बीमारियां हो रही है और आने जाने में दिक्कत होती है, पिछली सरकार में भी यही हाल था वर्तमान में भी इसकी वही हालत है। गली में नाली सड़क नहीं बनी हुई है, तो पानी भर जाता है एक जगह। लोग रहते है यहां मकान है। हो सके तो इसको आगे पहुंचाए जिससे निदान हो सके धन्यवाद।1
- Post by Balogar Malaksar1
- जानकारी को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें1