logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

होली से पहले अलर्ट: नवागत थाना अध्यक्ष रक्षा सिंह ने बुलाई पीस कमेटी, प्रधानों व संभ्रांत लोगों से की सीधी बात होली से पहले अलर्ट: नवागत थाना अध्यक्ष रक्षा सिंह ने बुलाई पीस कमेटी, प्रधानों व संभ्रांत लोगों से की सीधी बात अमृतपुर। आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को थाना अमृतपुर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। नवागत थाना अध्यक्ष रक्षा सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में क्षेत्र के ग्राम प्रधानों, कोटेदारों एवं संभ्रांत नागरिकों ने भाग लिया। थाना अध्यक्ष ने सभी उपस्थित लोगों से सीधा संवाद करते हुए अपील की कि होली का त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अशांति, अफवाह या विवाद की स्थिति उत्पन्न न होने दी जाए। यदि कहीं कोई संदिग्ध गतिविधि या तनाव की स्थिति दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को सूचित किया जाए, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। रक्षा सिंह ने कहा कि पुलिस प्रशासन त्योहार के दौरान पूरी तरह मुस्तैद रहेगा और शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने प्रधानों और कोटेदारों से भी सहयोग की अपेक्षा जताई, ताकि गांव स्तर पर समन्वय बना रहे और किसी भी प्रकार की गलतफहमी को तुरंत दूर किया जा सके। बैठक के दौरान उपस्थित लोगों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया। थाना परिसर में हुई इस बैठक में क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे और सभी ने मिलकर शांतिपूर्ण ढंग से होली मनाने का संकल्प लिया।

4 hrs ago
user_रामू राजपूत पत्रकार
रामू राजपूत पत्रकार
Court reporter अमृतपुर, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago
657a35ce-ec9f-4e4f-af7b-19bc61b8d61b

होली से पहले अलर्ट: नवागत थाना अध्यक्ष रक्षा सिंह ने बुलाई पीस कमेटी, प्रधानों व संभ्रांत लोगों से की सीधी बात होली से पहले अलर्ट: नवागत थाना अध्यक्ष रक्षा सिंह ने बुलाई पीस कमेटी, प्रधानों व संभ्रांत लोगों से की सीधी बात अमृतपुर। आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को थाना अमृतपुर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। नवागत थाना अध्यक्ष रक्षा सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में क्षेत्र के ग्राम प्रधानों, कोटेदारों एवं संभ्रांत नागरिकों ने भाग लिया। थाना अध्यक्ष ने सभी उपस्थित लोगों से सीधा संवाद करते हुए अपील की कि होली का त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अशांति, अफवाह या

विवाद की स्थिति उत्पन्न न होने दी जाए। यदि कहीं कोई संदिग्ध गतिविधि या तनाव की स्थिति दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को सूचित किया जाए, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। रक्षा सिंह ने कहा कि पुलिस प्रशासन त्योहार के दौरान पूरी तरह मुस्तैद रहेगा और शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने प्रधानों और कोटेदारों से भी सहयोग की अपेक्षा जताई, ताकि गांव स्तर पर समन्वय बना रहे और किसी भी प्रकार की गलतफहमी को तुरंत दूर किया जा सके। बैठक के दौरान उपस्थित लोगों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया। थाना परिसर में हुई इस बैठक में क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे और सभी ने मिलकर शांतिपूर्ण ढंग से होली मनाने का संकल्प लिया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • फतेहगढ़। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना साइबर क्राइम फतेहगढ़ पुलिस टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए फर्जी ट्रांसपोर्ट बुकिंग के नाम पर ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ठगी में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान जागेश्वर पुत्र बेदराम, निवासी ग्राम पुत्त सिंह का गुडेरा थाना अमृतपुर, जनपद फतेहगढ़ के रूप में हुई है। ऐसे देता था वारदात को अंजाम जांच में सामने आया कि आरोपी अपने मोबाइल से जस्ट डायल ऐप पर फर्जी आईडी बनाकर लोगों की जानकारी प्राप्त करता था। इसके बाद वह व्हाट्सएप और फोन कॉल के माध्यम से संपर्क कर ट्रांसपोर्ट/माल ढुलाई कराने के नाम पर ग्राहकों से बातचीत करता था। आरोपी लोगों को विश्वास में लेने के लिए अन्य कंपनी/फर्म — जैसे तिरुपति लॉजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड — के नाम से फर्जी जीएसटी, आरसी तथा ऑनलाइन बैंक ट्रांजेक्शन की नकली रसीदें तैयार कर भेजता था और एडवांस भुगतान के नाम पर रकम ठग लेता था। पुलिस जांच में यह भी पाया गया कि आरोपी के विरुद्ध देश के विभिन्न राज्यों में साइबर ठगी से संबंधित लगभग 100 से अधिक शिकायतें दर्ज हैं। आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर अब तक करीब 65 लाख रुपये की साइबर ठगी कर चुका है। बरामदगी पुलिस ने आरोपी के पास से तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनका उपयोग ठगी करने, व्हाट्सएप चैट तथा फर्जी दस्तावेज भेजने में किया जाता था। गिरफ्तारी करने वाली टीम इस कार्रवाई में साइबर पुलिस टीम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को चिन्हित कर गिरफ्तार किया। पुलिस की अपील पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति या कंपनी को ऑनलाइन भुगतान करने से पहले उसकी सत्यता की जांच अवश्य करें। साइबर ठगी का शिकार होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं या साइबर पोर्टल पर ऑनलाइन सूचना दें।
    2
    फतेहगढ़। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना साइबर क्राइम फतेहगढ़ पुलिस टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए फर्जी ट्रांसपोर्ट बुकिंग के नाम पर ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ठगी में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान जागेश्वर पुत्र बेदराम, निवासी ग्राम पुत्त सिंह का गुडेरा थाना अमृतपुर, जनपद फतेहगढ़ के रूप में हुई है।
ऐसे देता था वारदात को अंजाम
जांच में सामने आया कि आरोपी अपने मोबाइल से जस्ट डायल ऐप पर फर्जी आईडी बनाकर लोगों की जानकारी प्राप्त करता था। इसके बाद वह व्हाट्सएप और फोन कॉल के माध्यम से संपर्क कर ट्रांसपोर्ट/माल ढुलाई कराने के नाम पर ग्राहकों से बातचीत करता था।
आरोपी लोगों को विश्वास में लेने के लिए अन्य कंपनी/फर्म — जैसे तिरुपति लॉजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड — के नाम से फर्जी जीएसटी, आरसी तथा ऑनलाइन बैंक ट्रांजेक्शन की नकली रसीदें तैयार कर भेजता था और एडवांस भुगतान के नाम पर रकम ठग लेता था।
पुलिस जांच में यह भी पाया गया कि आरोपी के विरुद्ध देश के विभिन्न राज्यों में साइबर ठगी से संबंधित लगभग 100 से अधिक शिकायतें दर्ज हैं। आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर अब तक करीब 65 लाख रुपये की साइबर ठगी कर चुका है।
बरामदगी
पुलिस ने आरोपी के पास से तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनका उपयोग ठगी करने, व्हाट्सएप चैट तथा फर्जी दस्तावेज भेजने में किया जाता था।
गिरफ्तारी करने वाली टीम
इस कार्रवाई में साइबर पुलिस टीम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को चिन्हित कर गिरफ्तार किया।
पुलिस की अपील
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति या कंपनी को ऑनलाइन भुगतान करने से पहले उसकी सत्यता की जांच अवश्य करें। साइबर ठगी का शिकार होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं या साइबर पोर्टल पर ऑनलाइन सूचना दें।
    user_पत्रकार गोपाल सक्सेना
    पत्रकार गोपाल सक्सेना
    अमृतपुर, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • *100 से ज्यादा साइबर शिकायतों का मास्टरमाइंड दबोचा: 65 लाख की ठगी करने वाला जागेश्वर गिरफ्तार* फर्रुखाबाद से रिपोर्टर रामू राजपूत की खास खबर फतेहगढ़। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में थाना साइबर क्राइम फतेहगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। देशभर में 100 से अधिक साइबर शिकायतों में शामिल और करीब 65 लाख रुपये की ठगी करने वाले शातिर अभियुक्त जागेश्वर पुत्र वेदराम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी थाना अमृतपुर क्षेत्र के ग्राम गुडेरा का निवासी है। पुलिस के मुताबिक,अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन के निर्देशन और पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज के पर्यवेक्षण में चल रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। थाना साइबर क्राइम में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 04/2026 धारा 318(4), 319(2), 336(3), 338, 340(2) बीएनएस व 66(डी) आईटी एक्ट से संबंधित मामले में आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। ऐसे करता था ठगी पुलिस जांच में सामने आया है कि जागेश्वर अपने मोबाइल से जस्ट डायल ऐप पर फर्जी आईडी बनाकर लोगों की जानकारी जुटाता था। इसके बाद व्हाट्सएप और फोन कॉल के जरिए लोगों से संपर्क कर ट्रांसपोर्ट सुविधा और बुकिंग एडवांस के नाम पर रकम ऐंठता था। विश्वास दिलाने के लिए आरोपी नामी कंपनियों के फर्जी जीएसटी, आरसी और ऑनलाइन बैंक ट्रांजेक्शन की जाली रसीदें भेजता था। देश के अलग-अलग राज्यों से उसके खिलाफ 100 से ज्यादा साइबर ठगी की शिकायतें दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर अब तक करीब 65 लाख रुपये की ठगी कर चुका है। क्या-क्या हुआ बरामद गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है, जिसका इस्तेमाल वह फर्जी दस्तावेज और व्हाट्सएप चैट के जरिए लोगों को ठगने में करता था। गिरफ्तारी टीम इस कार्रवाई में निरीक्षक जोगेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक सुबोध यादव, कांस्टेबल अरविंद यादव, कांस्टेबल कौटिल्य, कांस्टेबल दिपिन राठी, कांस्टेबल अंकित आर्य, कांस्टेबल गौरीशंकर और महिला कांस्टेबल शीतल की अहम भूमिका रही। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके अन्य साथियों और ठगी के नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है। जल्द ही और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
    2
    *100 से ज्यादा साइबर शिकायतों का मास्टरमाइंड दबोचा: 65 लाख की ठगी करने वाला जागेश्वर गिरफ्तार*
फर्रुखाबाद से रिपोर्टर रामू राजपूत की खास खबर
फतेहगढ़। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में थाना साइबर क्राइम फतेहगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। देशभर में 100 से अधिक साइबर शिकायतों में शामिल और करीब 65 लाख रुपये की ठगी करने वाले शातिर अभियुक्त जागेश्वर पुत्र वेदराम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी थाना अमृतपुर क्षेत्र के ग्राम गुडेरा का निवासी है।
पुलिस के मुताबिक,अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन के निर्देशन और पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज के पर्यवेक्षण में चल रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। थाना साइबर क्राइम में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 04/2026 धारा 318(4), 319(2), 336(3), 338, 340(2) बीएनएस व 66(डी) आईटी एक्ट से संबंधित मामले में आरोपी की गिरफ्तारी हुई है।
ऐसे करता था ठगी
पुलिस जांच में सामने आया है कि जागेश्वर अपने मोबाइल से जस्ट डायल ऐप पर फर्जी आईडी बनाकर लोगों की जानकारी जुटाता था। इसके बाद व्हाट्सएप और फोन कॉल के जरिए लोगों से संपर्क कर ट्रांसपोर्ट सुविधा और बुकिंग एडवांस के नाम पर रकम ऐंठता था।
विश्वास दिलाने के लिए आरोपी नामी कंपनियों के फर्जी जीएसटी, आरसी और ऑनलाइन बैंक ट्रांजेक्शन की जाली रसीदें भेजता था। देश के अलग-अलग राज्यों से उसके खिलाफ 100 से ज्यादा साइबर ठगी की शिकायतें दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर अब तक करीब 65 लाख रुपये की ठगी कर चुका है।
क्या-क्या हुआ बरामद
गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है, जिसका इस्तेमाल वह फर्जी दस्तावेज और व्हाट्सएप चैट के जरिए लोगों को ठगने में करता था।
गिरफ्तारी टीम
इस कार्रवाई में निरीक्षक जोगेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक सुबोध यादव, कांस्टेबल अरविंद यादव, कांस्टेबल कौटिल्य, कांस्टेबल दिपिन राठी, कांस्टेबल अंकित आर्य, कांस्टेबल गौरीशंकर और महिला कांस्टेबल शीतल की अहम भूमिका रही।
पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके अन्य साथियों और ठगी के नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है। जल्द ही और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
    user_रामू राजपूत पत्रकार
    रामू राजपूत पत्रकार
    Court reporter अमृतपुर, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • डिप्टी सीएम पर गरजे
    1
    डिप्टी सीएम पर गरजे
    user_Rahul katheriya
    Rahul katheriya
    Samaj Sevak फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • CITY NEWS: प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक का आयोजन
    1
    CITY NEWS: प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक का आयोजन
    user_CITY NEWS
    CITY NEWS
    Farrukhabad, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • खाईखेड़ा चौराहा पर भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, एक गंभीर घायल खाईखेड़ा चौराहा पर गुरुवार शाम करीव समय 8:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को पिकअप वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार अमन तिवारी (उम्र करीब 35 वर्ष) मौत हुई हैं, जबकि सोनू तिवारी (उम्र करीब 34 वर्ष) की घायल हो गये दोनों याकूबपुर के निवासी बताए जा रहे हैं। परिजनों के मुताबिक दोनों युवक बरेली में पुल निर्माण कार्य में मजदूरी करते थे और काम से लौटकर अपने घर याकूबपुर, जलालाबाद आ रहे थे। इसी दौरान जलालाबाद की ओर से सामान लादकर कटरा जा रही पिकअप (नंबर UP 27 BT 3967) ने खाईखेड़ा चौराहा पर उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अमन तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई और सोनू तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल सोनू तिवारी को उपचार के लिए सीएचसी नगरिया भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।
    3
    खाईखेड़ा चौराहा पर भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, एक गंभीर घायल
खाईखेड़ा चौराहा पर गुरुवार शाम करीव समय 8:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को पिकअप वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार अमन तिवारी (उम्र करीब 35 वर्ष) मौत हुई हैं, जबकि सोनू तिवारी (उम्र करीब 34 वर्ष) की घायल हो गये दोनों याकूबपुर के निवासी बताए जा रहे हैं। परिजनों के मुताबिक दोनों युवक बरेली में पुल निर्माण कार्य में मजदूरी करते थे और काम से लौटकर अपने घर याकूबपुर, जलालाबाद आ रहे थे।
इसी दौरान जलालाबाद की ओर से सामान लादकर कटरा जा रही पिकअप (नंबर UP 27 BT 3967) ने खाईखेड़ा चौराहा पर उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अमन तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई और सोनू तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल सोनू तिवारी को उपचार के लिए सीएचसी नगरिया भेजा गया है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।
    user_तेजपाल कठेरिया
    तेजपाल कठेरिया
    जलालाबाद, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सड़क पर अवैध कब्जा को लेकर क्षेत्राधिकारी को दिया प्रार्थना पत्र ग्राम जरियन पुर में सीसी रोड पर भैंस बांधकर अवैध कब्जा, ग्रामीण परेशान शाहजहांपुर। तहसील कलान क्षेत्र के ग्राम जरियन पुर में आम सीसी मार्ग पर कुछ ग्रामीणों द्वारा भैंसें बांधने और ट्रैक्टर खड़ा करने से रास्ता अवरुद्ध हो गया है। इससे पूरे मोहल्ले के लोगों को भारी परेशानी हो रही है।ग्रामीणों ने बताया कि गांव के कल्लू, महिपाल, रामपाल और कृष्णपाल आदि लोग जबरन सीसी रोड पर जानवर बांधते हैं
    1
    सड़क पर अवैध कब्जा को लेकर क्षेत्राधिकारी को दिया प्रार्थना पत्र ग्राम जरियन पुर में सीसी रोड पर भैंस बांधकर अवैध कब्जा, ग्रामीण परेशान
शाहजहांपुर। तहसील कलान क्षेत्र के ग्राम जरियन पुर में आम सीसी मार्ग पर कुछ ग्रामीणों द्वारा भैंसें बांधने और ट्रैक्टर खड़ा करने से रास्ता अवरुद्ध हो गया है। इससे पूरे मोहल्ले के लोगों को भारी परेशानी हो रही है।ग्रामीणों ने बताया कि गांव के कल्लू, महिपाल, रामपाल और कृष्णपाल आदि लोग जबरन सीसी रोड पर जानवर बांधते हैं
    user_आकाश मिश्रा
    आकाश मिश्रा
    पत्रकार जलालाबाद, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    1
    Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Kaimganj, Farrukhabad•
    5 hrs ago
  • होली से पहले अलर्ट: नवागत थाना अध्यक्ष रक्षा सिंह ने बुलाई पीस कमेटी, प्रधानों व संभ्रांत लोगों से की सीधी बात अमृतपुर। आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को थाना अमृतपुर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। नवागत थाना अध्यक्ष रक्षा सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में क्षेत्र के ग्राम प्रधानों, कोटेदारों एवं संभ्रांत नागरिकों ने भाग लिया। थाना अध्यक्ष ने सभी उपस्थित लोगों से सीधा संवाद करते हुए अपील की कि होली का त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अशांति, अफवाह या विवाद की स्थिति उत्पन्न न होने दी जाए। यदि कहीं कोई संदिग्ध गतिविधि या तनाव की स्थिति दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को सूचित किया जाए, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। रक्षा सिंह ने कहा कि पुलिस प्रशासन त्योहार के दौरान पूरी तरह मुस्तैद रहेगा और शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने प्रधानों और कोटेदारों से भी सहयोग की अपेक्षा जताई, ताकि गांव स्तर पर समन्वय बना रहे और किसी भी प्रकार की गलतफहमी को तुरंत दूर किया जा सके। बैठक के दौरान उपस्थित लोगों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया। थाना परिसर में हुई इस बैठक में क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे और सभी ने मिलकर शांतिपूर्ण ढंग से होली मनाने का संकल्प लिया।
    2
    होली से पहले अलर्ट: नवागत थाना अध्यक्ष रक्षा सिंह ने बुलाई पीस कमेटी, प्रधानों व संभ्रांत लोगों से की सीधी बात
अमृतपुर। 
आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को थाना अमृतपुर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। नवागत थाना अध्यक्ष रक्षा सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में क्षेत्र के ग्राम प्रधानों, कोटेदारों एवं संभ्रांत नागरिकों ने भाग लिया।
थाना अध्यक्ष ने सभी उपस्थित लोगों से सीधा संवाद करते हुए अपील की कि होली का त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अशांति, अफवाह या विवाद की स्थिति उत्पन्न न होने दी जाए। यदि कहीं कोई संदिग्ध गतिविधि या तनाव की स्थिति दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को सूचित किया जाए, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
रक्षा सिंह ने कहा कि पुलिस प्रशासन त्योहार के दौरान पूरी तरह मुस्तैद रहेगा और शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने प्रधानों और कोटेदारों से भी सहयोग की अपेक्षा जताई, ताकि गांव स्तर पर समन्वय बना रहे और किसी भी प्रकार की गलतफहमी को तुरंत दूर किया जा सके।
बैठक के दौरान उपस्थित लोगों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया। थाना परिसर में हुई इस बैठक में क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे और सभी ने मिलकर शांतिपूर्ण ढंग से होली मनाने का संकल्प लिया।
    user_रामू राजपूत पत्रकार
    रामू राजपूत पत्रकार
    Court reporter अमृतपुर, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.