उत्तर प्रदेश पुलिस के 'ऑपरेशन CY-वज्र' अभियान के तहत बरेली पुलिस को लगातार चौथे दिन बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसएसपी बरेली के निर्देशन में एसओजी, साइबर सेल, साइबर थाना और जनपदीय थानों की संयुक्त टीम ने साइबर अपराधों में संलिप्त चार आरोपियों और एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के खिलाफ एनसीआरपी पोर्टल पर पहले से ही 24 शिकायतें दर्ज थीं और पुलिस ने इनके कब्जे से तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपी अपने बैंक खातों का इस्तेमाल देश के विभिन्न राज्यों, विशेष रूप से महाराष्ट्र में किए गए साइबर फ्रॉड की रकम को ट्रांसफर कराने और फिर उसे अलग-अलग माध्यमों से निकालने के लिए करते थे। जांच में सामने आया है कि इन आरोपियों ने लोगों को फ्रेंचाइजी दिलाने, नौकरी लगवाने तथा मसाले और ड्राई फ्रूट के थोक कारोबार में ऑर्डर दिलाने का झांसा देकर ठगी की। इस दौरान पुलिस ने करीब 2.54 लाख रुपये से अधिक के संदिग्ध लेन-देन का भी खुलासा किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में साइबर थाना क्षेत्र का अंकुर अग्रवाल, मीरगंज का अंकित गुप्ता, हाफिजगंज का राजकुमार, भोजीपुरा का छोटे खान और कैंट थाना के मुकदमे में वांछित आकाश गंगवार शामिल हैं। पुलिस ने इन सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है। पुलिस का कहना है कि साइबर ठगी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
उत्तर प्रदेश पुलिस के 'ऑपरेशन CY-वज्र' अभियान के तहत बरेली पुलिस को लगातार चौथे दिन बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसएसपी बरेली के निर्देशन में एसओजी, साइबर सेल, साइबर थाना और जनपदीय थानों की संयुक्त टीम ने साइबर अपराधों में संलिप्त चार आरोपियों और एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के खिलाफ एनसीआरपी पोर्टल पर पहले से ही 24 शिकायतें दर्ज थीं और पुलिस ने इनके कब्जे से तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार,
पकड़े गए आरोपी अपने बैंक खातों का इस्तेमाल देश के विभिन्न राज्यों, विशेष रूप से महाराष्ट्र में किए गए साइबर फ्रॉड की रकम को ट्रांसफर कराने और फिर उसे अलग-अलग माध्यमों से निकालने के लिए करते थे। जांच में सामने आया है कि इन आरोपियों ने लोगों को फ्रेंचाइजी दिलाने, नौकरी लगवाने तथा मसाले और ड्राई फ्रूट के थोक कारोबार में ऑर्डर दिलाने का झांसा देकर ठगी की। इस दौरान पुलिस ने करीब 2.54 लाख रुपये से अधिक के संदिग्ध
लेन-देन का भी खुलासा किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में साइबर थाना क्षेत्र का अंकुर अग्रवाल, मीरगंज का अंकित गुप्ता, हाफिजगंज का राजकुमार, भोजीपुरा का छोटे खान और कैंट थाना के मुकदमे में वांछित आकाश गंगवार शामिल हैं। पुलिस ने इन सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है। पुलिस का कहना है कि साइबर ठगी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
- उत्तर प्रदेश पुलिस के 'ऑपरेशन CY-वज्र' अभियान के तहत बरेली पुलिस को लगातार चौथे दिन बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसएसपी बरेली के निर्देशन में एसओजी, साइबर सेल, साइबर थाना और जनपदीय थानों की संयुक्त टीम ने साइबर अपराधों में संलिप्त चार आरोपियों और एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के खिलाफ एनसीआरपी पोर्टल पर पहले से ही 24 शिकायतें दर्ज थीं और पुलिस ने इनके कब्जे से तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपी अपने बैंक खातों का इस्तेमाल देश के विभिन्न राज्यों, विशेष रूप से महाराष्ट्र में किए गए साइबर फ्रॉड की रकम को ट्रांसफर कराने और फिर उसे अलग-अलग माध्यमों से निकालने के लिए करते थे। जांच में सामने आया है कि इन आरोपियों ने लोगों को फ्रेंचाइजी दिलाने, नौकरी लगवाने तथा मसाले और ड्राई फ्रूट के थोक कारोबार में ऑर्डर दिलाने का झांसा देकर ठगी की। इस दौरान पुलिस ने करीब 2.54 लाख रुपये से अधिक के संदिग्ध लेन-देन का भी खुलासा किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में साइबर थाना क्षेत्र का अंकुर अग्रवाल, मीरगंज का अंकित गुप्ता, हाफिजगंज का राजकुमार, भोजीपुरा का छोटे खान और कैंट थाना के मुकदमे में वांछित आकाश गंगवार शामिल हैं। पुलिस ने इन सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है। पुलिस का कहना है कि साइबर ठगी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।3
- उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के अजीतपुर मुस्तकिल में बच्चों की सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। यहाँ के आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को खराब गुणवत्ता वाला राशन बांटा जा रहा है। केंद्र में लगातार बच्चों को बेहद खराब राशन दिया जा रहा है।1
- पीलीभीत के बरखेड़ा सीएचसी में सड़क हादसे में घायल एक महिला इलाज के लिए तड़पती रही। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर शिवम और एमओआईसी (MOIC) समेत आधा दर्जन डॉक्टर सीएचसी से गायब रहे। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों की गैरमौजूदगी में वार्ड बॉय और अन्य स्टाफ ने मिलकर घायल महिला का इलाज किया। बाद में पीड़ित महिला को बरखेड़ा सीएचसी से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।1
- राम मंदिर में चोरी को लेकर अनुपम खेर ने बयान दिया है। अनुपम खेर ने कहा है कि राम मंदिर में चोरी हुई है, लेकिन मुगलों ने तो रेप किए थे।1
- सावन के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के बरेली में मढ़ीनाथ शिव मंदिर में आजाद हिन्दू सेना की ओर से सोमवार को प्रथम महाआरती का भव्य आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिवभक्तों और संगठन के पदाधिकारियों ने भगवान शिव का रुद्राभिषेक, पूजन-अर्चन और सामूहिक महाआरती कर लोककल्याण की कामना की। महाआरती के दौरान मंदिर परिसर 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयघोष से गूंज उठा। इस धार्मिक आयोजन के दौरान आजाद हिन्दू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित राठौर 'भईया जी' ने कहा कि सावन भगवान शिव की आराधना का विशेष महीना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि संगठन का उद्देश्य सनातन संस्कृति, धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता को मजबूत करना है। इसके साथ ही उन्होंने श्रद्धालुओं से आगामी महाआरतियों में भी अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया और देश, धर्म तथा समाज की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की गई। इस महाआरती में राष्ट्रीय महासचिव रविशंकर बाबा, दीपक लहरी, शशिभूषण, उमंग शंखधार, मोना श्रीवास्तव, मयंक जौहरी, छोटू यादव, अमन यादव, विशाल प्रजापति, शिवम श्रीवास्तव सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और शिवभक्त उपस्थित रहे।1
- उत्तर प्रदेश में अब 5 लाख की आबादी वाले हर शहर में एक बाईपास का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने यह महत्वपूर्ण घोषणा की है। सरकार के इस कदम को #YogiInfraDrive के तहत बुनियादी ढांचे के विकास की दिशा में एक बड़ा फैसला माना जा रहा है।1
- पीलीभीत के थाना न्यूरिया क्षेत्र में सीओ सदर के द्वारा एक चेक अभियान चलाया गया है।1