कालपी जालौन में कथित ‘लोकेशन नेटवर्क’ को लेकर सनसनी कालपी तहसील क्षेत्र का चर्चित जोल्हुपुर मोड़ एक बार फिर सुर्खियों में है। खनिज परिवहन और ट्रकों की कथित एंट्री वसूली को लेकर इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है। स्थानीय सूत्रों का दावा है कि वर्षों से सक्रिय बताए जा रहे तथाकथित लोकेशन नेटवर्क की गतिविधियां शाम ढलते ही तेज हो जाती हैं। हालांकि इन आरोपों की अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। STF कार्रवाई के बाद भी सवाल कुछ महीने पहले जोल्हुपुर मोड़ स्थित हांथा चाय की दुकान के सामने से उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) द्वारा कथित तौर पर चार लोगों को उठाए जाने की चर्चा रही थी। उस कार्रवाई के बाद लगा था कि नेटवर्क पर लगाम लगेगी, लेकिन अब फिर वही सवाल उठ रहा है—क्या यह नेटवर्क दोबारा सक्रिय हो गया है? पुलिस या प्रशासन की ओर से इस संबंध में ताजा आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। प्रति ट्रक 500–1000 रुपये वसूली के आरोप स्थानीय चर्चाओं के अनुसार ठेका ट्रकों को निकालने के नाम पर प्रति वाहन 500 से 1000 रुपये तक की कथित वसूली की जाती है। दावा है कि दिन में सन्नाटा रहता है, लेकिन शाम होते ही ‘रेकी’ का खेल शुरू हो जाता है—खनिज विभाग, आरटीओ और अन्य प्रशासनिक मूवमेंट पर नजर रखने की बात कही जा रही है। यदि ये आरोप सही साबित होते हैं तो यह मामला राजस्व हानि और प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न खड़ा करता है। फोन कॉल रिकॉर्डिंग से बढ़ी हलचल इलाके में एक कथित फोन कॉल रिकॉर्डिंग सामने आने की चर्चा भी है, जिसमें खुद को ‘लोकेशन का काम’ करने वाला बताने का दावा किया जा रहा है। रिकॉर्डिंग की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इसके वायरल होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। संरक्षण किसका? स्थानीय स्तर पर यह चर्चा भी है कि बिना संरक्षण के ऐसा नेटवर्क लंबे समय तक चल पाना मुश्किल है। हालांकि यह केवल सूत्रों के हवाले से कही जा रही बातें हैं। किसी भी अधिकारी या विभाग की ओर से इस संबंध में कोई पुष्टि नहीं की गई है। चर्चा में बताए जा रहे नाम (इन नामों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है, ये स्थानीय चर्चाओं के आधार पर बताए जा रहे हैं) मंत्री, इसमाइल, हबीब खान, भूरा, तौसीब, कल्यान यादव, विकास यादव, जीतू यादव, सत्यजीत, पत्पन शेख, सफान बेग, रवि, शालू, राहत, कासिम आदि। इन सभी नामों की स्वतंत्र जांच और पुष्टि होना शेष है। प्रशासनिक जांच के बाद ही सच्चाई स्पष्ट होगी। अब निगाहें प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं। क्या इस बार जोल्हुपुर मोड़ पर कथित नेटवर्क पर पूरी तरह लगाम लगेगी? या फिर यह खेल यूं ही चलता रहेगा?

- ग्राम- मदरालालपुर, ब्लाक-कदौरा जिला-जालौन, उत्तर प्रदेश हमारे गांव में सड़क चौड़ीकरण हो रहा है सड़क का कार्य दिन में होना चाहिए था लेकिन इधर ठेकेदार रात में सड़क चौड़ीकरण काम करवा रहा है सड़क चौड़ीकरण बहुत बेकार ढंग से किया जा रहा है4
- शराब ठेके के पास मौत बनकर दौड़ी तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर! देवगांव में शराब ठेके के पास उस वक्त हड़कंप मच गया जब तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारने के बाद रुकने की बजाय मौके से फरार हो गई। स्थानीय लोगों ने बचाई जान घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने मानवता दिखाते हुए घायल युवक को तुरंत अस्पताल भिजवाया। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस जांच में जुटी कैलिया थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार वाहन चालक की तलाश में जुट गई है। जल्द गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है। बड़ा सवाल आखिर कब थमेगा तेज रफ्तार का कहर? क्या आरोपी चालक पर होगी सख्त कार्रवाई? क्या हिट एंड रन पर लगेगा लगाम? स्थान: जालौन जनपद के कैलिया थाना क्षेत्र का देवगांव थाना: कैलिया थाना1
- Post by Lekhraj kushawaha2
- कानपुर नगर 14 फरवरी 26 युवती का अश्लील वीडियो बनाकर युवती को कर रहा ब्लैकमेल *Big Breaking News kanpur अमित कुमार* *उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए गए मिशन शक्ति अभियान पर पनकी थाना अंतर्गत क्षेत्र रतनपुर निवासी सोनल नाम की युवती ने तोड़ी चुप्पी,, कहा क्षेत्रीय पुलिस प्रशासन द्वारा नहीं हुई कोई सुनवाई* *पनकी थाना क्षेत्र अंतर्गत रतनपुर चौकी के शताब्दी नगर सेक्टर-1, मकान नंबर 804 निवासी युवती सोनल ने गंभीर आरोप लगाते हुए सनसनीखेज शिकायत दर्ज कराई है*। *पीड़िता के अनुसार कालपी निवासी निसार बेग ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो बनाकर लगातार ब्लैकमेल किया और महीनों तक उसे अलग-अलग जगहों पर बंद कमरे में रखकर शोषण करता रहा*। *पीड़िता का दावा है कि जब वह दिल्ली नौकरी करने गई तो आरोपी ने वहां भी धमकाकर वापस कानपुर अपने साथ ले आया और उसके साथ सालों दुष्कर्म करता रहा, साथ ही वीडियो वायरल करने की धमकी देता रहा*। *वीडियो वायरल और परिवार की इज़्ज़त ख़तरे में पड़ जाने के डर से दुष्कर्म का शिकार होती रही पीड़िता, तो वहीं अब कानपुर पुलिस प्रशासन द्वारा भी पीड़िता की शिकायत से किया जा रहा है अनदेखा* *पीड़िता का आरोप है कि बीते महीने निसार बेग अपने सहयोगी मोहम्मद बेग उर्फ पोखर और अन्य के साथ जबरन उसके घर आया, मारपीट कर लाखों के जेवरात लूट लिए और किसी से शिकायत न करने की धमकी दी। सोनल का कहना है कि आरोपी रसूख के दम पर उसे धमकाता रहा और विरोध करने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की साजिश रची*। *यहां तक कि नदी में फेंककर जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़िता ने अपनी जान बचाने के लिए डीसीपी पश्चिम से न्याय की गुहार लगाई है*, *तो वहीं पीड़िता के अनुसार रसूखदार आरोपी निसार बेग को क्षेत्रीय पुलिस प्रशासन द्वारा बचाए जाने की करी जा रही है कोशिशें, बल्कि आरोपी की नहीं हो सकी है अभी तक कोई पकड़ और न ही कोई कार्यवाही*2
- कानपुर देहात जहां पर महाशिवरात्रि के दिन लगता है विशाल मेला मुबारकपुर गांव।1
- कसोलर गांव में करंट से हुई मौत पर गुस्साए ग्रामीण, बिजली अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग मंगलपुर थाना क्षेत्र के कसोलर गांव में करंट से युवक की मौत के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। गुस्साए ग्रामीणों ने बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को मौके पर बुलाने और कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर सिकंदरा तहसीलदार राकेश चंद्र व नायब तहसीलदार सुधीर मौके पर पहुंचे और परिजनों व ग्रामीणों को समझाने में जुटे रहे, लेकिन ग्रामीण विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी पर ही मानने की बात पर अड़े रहे।1
- बम्बे किनारे पेड़ पर फंदे से लटका मिला 19 वर्षीय युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस झींझक। मंगलपुर थाना क्षेत्र के लाड़पुर छिवना गांव निवासी शिवम (19) पुत्र रामऔतार का शव गांव में ही बम्बे किनारे खड़े पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। दिवंगत के पिता की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।2