डूंगरपुर में घटा अपराधों का ग्राफ:17 प्रतिशत की कमी आई, हत्या; रेप सहित लूट और अपहरण 35 प्रतिशत घटे आदिवासी बहुल डूंगरपुर में अपराधों की रोकथाम में पुलिस कामयाब रही है। डूंगरपुर जिले में वर्ष 2025 में वर्ष 2024 के मुकाबले 17 फीसदी अपराधों का ग्राफ कम हुआ है। पुलिस की चलाए गए विभिन्न ऑपरेशन के चलते चोरी, नकबजनी, लूट, दुष्कर्म और महिला अपराधों की संख्या में काफी कमियां आई है। डूंगरपुर जिले में एसपी मनीष कुमार के निर्देश पर जिले में अपराधो में कमी लाने के लिए विभिन्न प्रकार के ऑपरेशन चला रखे है। इन्ही ऑपरेशन की वजह से डूंगरपुर जिले की क्राइम रेट में कमी देखने को मिली है। एसपी मनीष कुमार ने बताया कि अपराधों की रोकथाम को लेकर सख्त कार्रवाई की गई। इसका असर ये हुआ कि 2024 के मुकाबले 2025 में 17 फीसदी तक अपराधों का ग्राफ घटा है। डूंगरपुर में क्राइम रेट के आंकड़ों पर गोर करे तो वर्ष 2024 के मुकाबले वर्ष 2025 में केवल हत्या की वारदात में इजाफा हुआ है। वर्ष 2024 में हत्या की जहा 28 घटना हुई थी वही वर्ष 2025 में ये आंकड़ा 30 रहा। जबकि हत्या के प्रयास में वर्ष 2024 के मुकाबले 2025 में 35 फीसदी की कमी देखी गई है। वर्ष 2024 के मुकाबले 2025 में 26.96 फीसदी तक चोरियों में कमी आई । इसी तरह नकबजनी में भी वर्ष 2024 के मुकाबले 2025 में करीब 18 फीसदी तक कमी आई है। इसके साथ ही लूट की वारदातों में भी 43.90 फीसदी की कमी आई है। एसपी मनीष कुमार ने बताया कि डूंगरपुर जिले में वर्ष 2024 के मुकाबले 2025 में अपरहण, रेप व महिला सम्बन्धी अपराधो का भी ग्राफ कम हुआ है। 53.44 फीसदी की कमी रैप, 28.52 फीसदी अपहरण के मामले कम दर्ज हुए। महिलाओं से संबंधित अपराधों में 27.72 फीसदी की कमी दर्ज की गई। एसपी मनीष कुमार ने विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम व ऑपरेशंस के माध्यम से आगे भी अपराधों पर रोकथाम के लिए जरूरी कार्रवाई होगी

- बांसवाड़ा जिले की छोटी सरवन पंचायत समिति अंतर्गत बाग तालाब ग्राम पंचायत में आयोजित हिंदू विराट सम्मेलन में हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान भैरव मंदिर परिसर में धार्मिक आयोजन संपन्न हुए तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता से कलश यात्रा निकाली गई। सम्मेलन को संबोधित करते हुए राधिका दीदी ने कहा कि वेलेंटाइन डे भारतीय संस्कृति का हिस्सा नहीं है, इसलिए 14 फरवरी को माता-पिता पूजन दिवस के रूप में मनाया जाना चाहिए। उन्होंने रामायण, कृष्ण लीला और गीता का उल्लेख करते हुए सनातन धर्म की परंपराओं को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के कृष्णमुरारी गौतम प्रांत संयोजक धनराज भाई साहब जिला सामाजिक समरसता प्रमख एवं, पूर्व प्रधान जिला परिषद सदस्य राजेश कटारा, सरपंच किरपा कटारा, कालूराम, मांनसीह, दानपुर सरपंच शंकरलाल मईडा पूर्व सरपंच सुरेश कटारा दनाक्षरी सरपंच कालूराम मईडा,मुकेश चरपोटा सुभाष रावल जगदीश कटारा रावजी भगत उपसरपंच धनजी भाई प्रकाश कटारा धारजी डीलर संजू कटारा सहित अन्य जनप्रतिनिधि व धार्मिक गुरु उपस्थित रहे।4
- झाड़ोल के स्थानीय खेल मैदान पर पाइरेट्स क्लब झाड़ोल द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट चैंपियंस प्रीमियर लीग का भव्य समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में 11 स्टार सरादीत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 85 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए ओम बन्ना 11 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बिना विकेट खोए 5 ओवर में 91 रन बनाकर एकतरफा जीत दर्ज की।1
- Post by Sohan lal Maida1
- मनासा । क्षेत्र के ग्राम ढाबा निवासी दिनेश नायक की सुपुत्री अंजलि नायक द्वारा सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। अंजलि की मौत के बाद शुक्रवार को जवासा-भादवा माता चौराहा पर परिजनों ने चक्का जाम कर दिया। परिजनों का आरोप है कि अंजलि के साथ उसकी बड़ी मम्मी और बुआ द्वारा विवाद किया गया और उसे गंभीर रूप से मारपीट कर प्रताड़ित किया गया। इसी मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना से आहत होकर अंजलि ने सुसाइड नोट में आरोपियों के नाम लिखते हुए गांव के पास स्थित कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतका के पिता और माता ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अब तक नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई, जिससे आक्रोशित होकर उन्हें चक्का जाम करना पड़ा। चक्का जाम के कारण मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। मौके पर पुलिस प्रशासन पहुंचा और परिजनों को समझाइश दी गई लेकिन परिजन आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग पर अड़े रहे। मामले में पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और सुसाइड नोट सहित सभी तथ्यों की बारीकी से पड़ताल की जा रही है।1
- कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी बावलियापाडा में विराट हिन्दू सम्मेलन के पहले निकाली विशाल गंगा जल कलश यात्रा आयोजित किया हिन्दू सम्मेलन राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ उप खंड क्षेत्र के खेड़ा धरती घाटा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बावलियापाडा में शनीवार को विराट हिन्दू सम्मेलन आयोजित किया गया जीसमे बड़ी संख्या में महिलाओं ने गंगा जल कलश यात्रा निकाली गई इस अवसर[08/02, 1:44 pm] वकील साहब तोलसिह हटीला: इस मौके नरसिंह गिरी जी महाराज वकील साहब तोलसिह हटीला: भानजी भाई बारु भाई मोहन भाई नरसिंह जी अमरसिंह भाई भेरू भाई पर एडवोकेट तोलसिंह हटीला जीला परिषद सदस्य, सातलिया के जालुसिंह गामोड अंबाराम मुकेश, रामचंद्र,सहित अन्य लोग भी शामिल रहे2
- Post by MUKESH MENARIYA1
- कुशलगढ़ से थांदला होते हुए राजस्थान–मध्यप्रदेश सीमा तक जाने वाला प्रमुख सड़क मार्ग बीते 20 वर्षों से बदहाली की मार झेल रहा है। जगह-जगह बने गहरे गड्ढों ने इस सड़क को न सिर्फ क्षतिग्रस्त बल्कि जानलेवा बना दिया है। दोपहिया, चारपहिया और भारी वाहन—सभी के लिए यह मार्ग लगातार खतरे का कारण बना हुआ है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह सड़क वर्षों से एक गंभीर बीमारी की तरह पीड़ित है, जिसे लोग “कैंसर की संज्ञा दे रहे हैं। अब तक कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, अनेक परिवार अपनों को खो चुके हैं और हर गड्ढा किसी न किसी परिवार के लिए स्थायी जख्म बन गया है। जानकारी के अनुसार कुशलगढ़ से एमपी बॉर्डर तक लगभग 80 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के निर्माण के लिए 300 करोड़ रुपये से अधिक का टेंडर स्वीकृत हो चुका है, लेकिन जमीनी स्तर पर कार्य शुरू न होना प्रशासनिक उदासीनता को दर्शाता है। क्षेत्रवासियों की मांग है कि जब तक निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं होता, तब तक कम से कम जानलेवा गड्ढों को तुरंत भरवाया जाए, ताकि आमजन की जान जोखिम में न पड़े। लोगों ने पक्ष–विपक्ष दोनों दलों के जनप्रतिनिधियों से राजनीति से ऊपर उठकर इस गंभीर समस्या के स्थायी समाधान की अपील की है।1
- उदयपुर जिले के माल क्षेत्र के टुस गांव में एक पिता ने प्रेम विवाह करने पर अपनी जीवित बेटी से नाता तोड़ते हुए उसकी शोक पत्रिका छपवा दी। समाज के लोगों को बुलाकर बेटी को मृत घोषित किया गया और नवमी की धूप दी गई। पिता ने सार्वजनिक रूप से बेटी से सभी रिश्ते खत्म करने का एलान किया।1
- गरोठ- पुलिस की बड़ी कार्रवाई सूरज ना गांव के खेत पर बनाई जा रही, अवैध एमडी मादक पदार्थ सहित उपकरण एवं केमिकल पकड़ा। गरोठ पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई पर डीआईजी एवं एसपी मौके पर पहुंचे, दो आरोपी को मौके से पकड़ा।आरोपी से पूछताछ की गई वहीं बड़ी कार्रवाई में, 12 किलो 610 ग्राम के करीब पकड़ी, अवैध एमडी जिसकी कीमत 12 करोड रुपए के करीब की बताई गई। हुई पकड़ी करवाई1