logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बंगाल की जनता ने नकारा जंगल, अब भाजपा सरकार कराएगी विकास: बीएल वर्मा बदायूं। असम और पुडुचेरी में दूसरी बार और पश्चिम बंगाल में भाजपा को मिली प्रचंड जीत पर केन्द्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि भाजपा की यह जीत बंगाल की जनता का स्पष्ट संदेश है कि उसने अन्ततः ममता के जंगलराज से मुक्ति पा ली है। उन्होंने कहा कि यह जीत नारी शक्ति की भी जीत है। श्री वर्मा ने कहा कि जनता ने भाजपा के पक्ष में जनादेश दे दिया है अब भाजपा की बारी है कि ममता के गुंडाराज को पूरी तरह से समाप्त करने के लिए माफियाओं और घुसपैठ से जनता को पूरी तरह से मुक्ति दिलाने का काम भाजपा सरकार करेंगी। श्री वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री का एक ही मंत्र है कि सबका विकास और सबका विश्वास लेकिन इसके विपरीत विपक्षी दला अपना स्वार्थ सिद्ध करने के लिए सनातन को मिटाने की जुगत में लगे रहे यही कारण है कि मां मानुष और माटी का नारा देकर सत्ता में आने वाली पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने माफियाओं और धर्म विशेष को संरक्षण दिया जिसने बंगाल में पिछले 15 सालों में सनातनियों पर बड़े से बड़ा अत्याचार किया और अब बंगाल की सनातनी जनता को मौका मिला तो उसने ममता को बाहर का रास्ता दिखा कर भाजपा को प्रचंड बहुमत दिला दी ताकि बंगाल में राम और विकास और कानून का राज कायम हो सके। उन्होंने बंगाल में भाजपा की जीत में नारी शक्ति का महत्वपूर्ण योगदान बताया। श्री वर्मा ने कहा कि विपक्षियों ने बिल को गिरा कर नारी शक्ति का अपमान किया जिसका बदला इस चुनाव में नारी शक्ति ने ले लिया। उन्होंने कहा कि अब बंगाल घुसपैठियों और माफियाओं से मुक्त होगा। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष 2027 में यूपी में भी चुनाव होने जा रहे है, यहां भी भाजपा तीसरी बार विकास की बदौलत सरकार प्रचंड बहुमत से बनाएंगी। श्री वर्मा ने कहा कि असम और पुंडुचेरी में भाजपा सरकार की वापसी यह दर्शाती है कि भाजपा राज में उनका भविष्य सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि अब बंगाल की जनता यूपी की तरह बिना किसी भय के विकास की ओर बढ़ती जाएगी। उन्होंने कहा कि बंगाल में प्रचंड जीत से यह साबित हो गया कि बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत, लग्न से जमीनी स्तर पर किया गया कार्य और उसके विश्वास को और बल मिला है।

15 hrs ago
user_Pawan Verma Press Reporter
Pawan Verma Press Reporter
पत्रकार बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
15 hrs ago

बंगाल की जनता ने नकारा जंगल, अब भाजपा सरकार कराएगी विकास: बीएल वर्मा बदायूं। असम और पुडुचेरी में दूसरी बार और पश्चिम बंगाल में भाजपा को मिली प्रचंड जीत पर केन्द्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि भाजपा की यह जीत बंगाल की जनता का स्पष्ट संदेश है कि उसने अन्ततः ममता के जंगलराज से मुक्ति पा ली है। उन्होंने कहा कि यह जीत नारी शक्ति की भी जीत है। श्री वर्मा ने कहा कि जनता ने भाजपा के पक्ष में जनादेश दे दिया है अब भाजपा की बारी है कि ममता के गुंडाराज को पूरी तरह से समाप्त करने के लिए माफियाओं और घुसपैठ से जनता को पूरी तरह से मुक्ति दिलाने का काम भाजपा सरकार करेंगी। श्री वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री का एक ही मंत्र है कि सबका विकास और सबका विश्वास लेकिन इसके विपरीत विपक्षी दला अपना स्वार्थ सिद्ध करने के लिए सनातन को मिटाने की जुगत में लगे रहे यही कारण है कि मां मानुष और माटी का नारा देकर सत्ता में आने वाली पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने माफियाओं और धर्म विशेष को संरक्षण दिया जिसने बंगाल में पिछले 15 सालों में सनातनियों पर बड़े से बड़ा अत्याचार किया और अब बंगाल की सनातनी जनता को मौका मिला तो उसने ममता को बाहर का रास्ता दिखा कर भाजपा को प्रचंड बहुमत दिला दी ताकि बंगाल में राम और विकास और कानून का राज कायम हो सके। उन्होंने बंगाल में भाजपा की जीत में नारी शक्ति का महत्वपूर्ण योगदान बताया। श्री वर्मा ने कहा कि विपक्षियों ने बिल को गिरा कर नारी शक्ति का अपमान किया जिसका बदला इस चुनाव में नारी शक्ति ने ले लिया। उन्होंने कहा कि अब बंगाल घुसपैठियों और माफियाओं से मुक्त होगा। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष 2027 में यूपी में भी चुनाव होने जा रहे है, यहां भी भाजपा तीसरी बार विकास की बदौलत सरकार प्रचंड बहुमत से बनाएंगी। श्री वर्मा ने कहा कि असम और पुंडुचेरी में भाजपा सरकार की वापसी यह दर्शाती है कि भाजपा राज में उनका भविष्य सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि अब बंगाल की जनता यूपी की तरह बिना किसी भय के विकास की ओर बढ़ती जाएगी। उन्होंने कहा कि बंगाल में प्रचंड जीत से यह साबित हो गया कि बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत, लग्न से जमीनी स्तर पर किया गया कार्य और उसके विश्वास को और बल मिला है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत सोथा नई बस्ती में उधारी के पैस को लेकर हुई मारपीट में घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मृत्यु हो जाने व 02 आरोपियों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही किये जाने के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अभिषेक कुमार सिंह द्वारा दी गई बाइट।*
    1
    थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत सोथा नई बस्ती में उधारी के पैस को लेकर हुई मारपीट में घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मृत्यु हो जाने व 02 आरोपियों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही किये जाने के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अभिषेक कुमार सिंह द्वारा दी गई बाइट।*
    user_Journalist Shivam Bhardwaj
    Journalist Shivam Bhardwaj
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • उझानी (बदायूँ )/ बदायूं जिले के उझानी नगर में प्रशासनिक लाहपरवाही सड़को पर गौवंशों को मनमानी का अवसर प्रदान कर रही है। नगर में खुलेआम सड़कों पर घूमने वाले आवारा गौवंश और सांड अक्सर आपस में मल्ल युद्ध करते नजर आते है और इनकी लड़ाई आम आदमी के लिए जानलेवा साबित होती है। सोमवार की दोपहर स्टेशन रोड पर दो सांड आपस में लड़ गए इस दौरान सांडों ने कई बाइकों को क्षतिग्रस्त कर दिया वही कई राहगीर उनकी चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। आवारा गौवंशों और सांडों का सड़कों पर इसी तरह तांडव रहा तो किसी दिन बड़ा हादसा सामने आ सकता है।
    1
    उझानी (बदायूँ )/ बदायूं जिले के उझानी नगर में प्रशासनिक लाहपरवाही सड़को पर गौवंशों को मनमानी का अवसर प्रदान कर रही है। नगर में खुलेआम सड़कों पर घूमने वाले आवारा गौवंश और सांड अक्सर आपस में मल्ल युद्ध करते नजर आते है और इनकी लड़ाई आम आदमी के लिए जानलेवा साबित होती है। सोमवार की दोपहर स्टेशन रोड पर दो सांड आपस में लड़ गए इस दौरान सांडों ने कई बाइकों को क्षतिग्रस्त कर दिया वही कई राहगीर उनकी चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। आवारा गौवंशों और सांडों का सड़कों पर इसी तरह तांडव रहा तो किसी दिन बड़ा हादसा सामने आ सकता है।
    user_राजेश कुमार वर्मा
    राजेश कुमार वर्मा
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • बदायूं में बाइक सवार बदमाशों ने शादी समारोह से लौट रहे दंपति से लूटे जेवरात और नकदी, फैली सनसनी बदायूं। जिले के थाना बिसौली क्षेत्र में रविवार की रात शादी समारोह में शामिल होकर से वापस अपने घर लौट रहे एक बाइक सवार दंपति से बाइक सवार बदमाशों ने तीन लाख रुपया से अधिक के जेवरात और नकदी लूट ली और धमकाते हुए भाग निकले। पीड़ित ने सोमवार की सुबह कोतवाली पहुंच कर पुलिस को तहरीर दी है। लूट की इस वारदात से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। थाना क्षेत्र के गांव हर्रायपुर निवासी रोहित पुत्र राजेन्द्र सिंह ने बिसौली पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा है कि वह रविवार को अपनी पत्नी के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने बिसौली आया था और जयमाल कार्यक्रम के बाद वह अपनी पत्नी के साथ बाइक से करीब एक बजे अपने घर जाने को निकला। प्रार्थना पत्र में रोहित ने लिखा है कि उसकी बाइक आंवला रोड पर नक्टा बाग के समीप अचानक बाइक से आए तीन बदमाशों ने पहले उसे रूकने को कहा मगर जब वह नही रूका तब बदमाशों ने बाइक को पैर मार कर नीचे गिरा दिया जिसमें उसकी पत्नी बेहोश हो गई। पीड़ित ने प्रार्थना पत्र में लिखा है कि बाइक गिराने के बाद बदमाशों ने उससे मोबाइल छीन लिया और चाकू के दम पर उसके पास मौजूद करीब पांच हजार की नकदी के अलावा पत्नी पिंकी के गले में पड़ी एक तौला सोने की लर, एक तौला सोने के कुंडल, ढाई सौ ग्राम चांदी के बिछुआ, ढाई सौ ग्राम चांदी की गुलशन पट्टी और एक सोने का ओम लूट लिया और मोबाइल वापस कर धमकाते हुए भाग निकले। पीड़ित का कहना है कि उसने 112 पर पुलिस कॉल की मगर रिसीव नही हुई। इस मामले में बिसौली पुलिस से सम्पर्क करने का प्रयास किया मगर फोन न लग सका। बताते है कि पुलिस लूट के मामले में जांच में जुट गई है।
    1
    बदायूं में बाइक सवार बदमाशों ने शादी समारोह से लौट रहे दंपति से लूटे जेवरात और नकदी, फैली सनसनी
बदायूं। जिले के थाना बिसौली क्षेत्र में रविवार की रात शादी समारोह में शामिल होकर से वापस अपने घर लौट रहे एक बाइक सवार दंपति से बाइक सवार बदमाशों ने तीन लाख रुपया से अधिक के जेवरात और नकदी लूट ली और धमकाते हुए भाग निकले। पीड़ित ने सोमवार की सुबह कोतवाली पहुंच कर पुलिस को तहरीर दी है। लूट की इस वारदात से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। 
थाना क्षेत्र के गांव हर्रायपुर निवासी रोहित पुत्र राजेन्द्र सिंह ने बिसौली पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा है कि वह रविवार को अपनी पत्नी के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने बिसौली आया था और जयमाल कार्यक्रम के बाद वह अपनी पत्नी के साथ बाइक से करीब एक बजे अपने घर जाने को निकला। प्रार्थना पत्र में रोहित ने लिखा है कि उसकी बाइक आंवला रोड पर नक्टा बाग के समीप अचानक बाइक से आए तीन बदमाशों ने पहले उसे रूकने को कहा मगर जब वह नही रूका तब बदमाशों ने बाइक को पैर मार कर नीचे गिरा दिया जिसमें उसकी पत्नी बेहोश हो गई। 
पीड़ित ने प्रार्थना पत्र में लिखा है कि बाइक गिराने के बाद बदमाशों ने उससे मोबाइल छीन लिया और चाकू के दम पर उसके पास मौजूद करीब पांच हजार की नकदी के अलावा पत्नी पिंकी के गले में पड़ी एक तौला सोने की लर, एक तौला सोने के कुंडल, ढाई सौ ग्राम चांदी के बिछुआ, ढाई सौ ग्राम चांदी की गुलशन पट्टी और एक सोने का ओम लूट लिया और मोबाइल वापस कर धमकाते हुए भाग निकले। पीड़ित का कहना है कि उसने 112 पर पुलिस कॉल की मगर रिसीव नही हुई। इस मामले में बिसौली पुलिस से सम्पर्क करने का प्रयास किया मगर फोन न लग सका। बताते है कि पुलिस लूट के मामले में जांच में जुट गई है।
    user_Pawan Verma Press Reporter
    Pawan Verma Press Reporter
    पत्रकार बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • “सरकारी नौकरियों में 9 लाख से अधिक भर्तियां पूरी — सरकार का बड़ा दावा, पारदर्शिता पर उठी हर उंगली खारिज” या थोड़ा और तेज अंदाज़ में:
    1
    “सरकारी नौकरियों में 9 लाख से अधिक भर्तियां पूरी — सरकार का बड़ा दावा, पारदर्शिता पर उठी हर उंगली खारिज”
या थोड़ा और तेज अंदाज़ में:
    user_Bhoodev Parsad
    Bhoodev Parsad
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • Post by Chunmun Gupta पत्रकार
    1
    Post by Chunmun Gupta पत्रकार
    user_Chunmun Gupta पत्रकार
    Chunmun Gupta पत्रकार
    Building consultant बिल्सी, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • ग्राम देवकोला पोस्ट नूरपुर जिला बरेली उत्तर प्रदेश सफाई कर्मी बहुत लापरवाह है और हर माह वेतन उठाता है लेकिन सफाई के लिए कभी नहीं आता है गांव का सरपंच भी कुछ नहीं कहता
    2
    ग्राम देवकोला पोस्ट नूरपुर जिला बरेली उत्तर प्रदेश सफाई कर्मी बहुत लापरवाह है और हर माह वेतन उठाता है लेकिन सफाई के लिए कभी नहीं आता है गांव का सरपंच भी कुछ नहीं कहता
    user_Nandkishor kashyap
    Nandkishor kashyap
    आँवला, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • मीटर रीडर को बनाया "मुर्गा"... बिजली विभाग के अधिकारी ने दी तालिबानी सजा... उत्तर प्रदेश का मुरादाबाद जिला... मुरादाबाद के मूंढापांडे क्षेत्र में बिजली विभाग के एक अधिकारी द्वारा कर्मचारी को अमानवीय सजा देने का मामला सामने आया है। एसडीओ आर.एन. राठौर ने मीटर रीडर मकसूद (रानू) पर बिल वसूली में हेराफेरी का आरोप लगाते हुए उसे दफ्तर के बाहर सबके सामने 'मुर्गा' बना दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विभाग की काफी किरकिरी हो रही है। - वीडियो का संज्ञान लेते हुए विभाग ने त्वरित कार्रवाई की और आरोपी मीटर रीडर की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी हैं। वहीं, नियम हाथ में लेने और कर्मचारी के साथ ऐसा व्यवहार करने के आरोप में एसडीओ के खिलाफ भी विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं... #Moradabad #MoradabadNews #BijliVibhag #ViralVideo #UPNews #Nedricknews
    1
    मीटर रीडर को बनाया "मुर्गा"... 
बिजली विभाग के अधिकारी ने दी तालिबानी सजा...
उत्तर प्रदेश का मुरादाबाद जिला...
मुरादाबाद के मूंढापांडे क्षेत्र में बिजली विभाग के एक अधिकारी द्वारा कर्मचारी को अमानवीय सजा देने का मामला सामने आया है। एसडीओ आर.एन. राठौर ने मीटर रीडर मकसूद (रानू) पर बिल वसूली में हेराफेरी का आरोप लगाते हुए उसे दफ्तर के बाहर सबके सामने 'मुर्गा' बना दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विभाग की काफी किरकिरी हो रही है।
- वीडियो का संज्ञान लेते हुए विभाग ने त्वरित कार्रवाई की और आरोपी मीटर रीडर की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी हैं। वहीं, नियम हाथ में लेने और कर्मचारी के साथ ऐसा व्यवहार करने के आरोप में एसडीओ के खिलाफ भी विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं...
#Moradabad #MoradabadNews #BijliVibhag #ViralVideo #UPNews #Nedricknews
    user_Budaun talks Digital Media
    Budaun talks Digital Media
    Newspaper publisher बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • उझानी,(बदायूं)। सामाजिक संस्था स्प्रेड स्माइल्स फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने भीषण गर्मी के मद्देनजर सोमवार को अशर्फी देवी कन्या इंटर कालेज और महात्मा गांधी पालिका इंटर कालेज में पहुंच कर छत के पंखे प्रधानाचार्य को प्रदान किए ताकि गर्मी में छात्र छात्राएं आसानी से अपनी पढ़ाई कर सके। संस्था के पदाधिकारियों के परोपकारी कदम की शिक्षकों ने खुलेमन से सराहना की है। संस्था के पदाधिकारी आज सबसे पहले अशर्फी देवी कन्या इंटर कालेज पहुंचे जहां प्रधानाचार्य श्रीमती वीरू को 10 छत के पंखे प्रदान किए। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि भीषण गर्मी में छात्राओं को पठन पाठन में सुविधा हो सके इसलिए पंखे विद्यालय को दान किए है। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती वीरु ने संस्था के इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से विद्यालय की बुनियादी सुविधाओं में सुधार होता है और छात्राओं को बेहतर वातावरण मिलता है। इसके अलावा संस्था के पदाधिकारियों ने महात्मा गांधी पालिका इंटर कालेज पहुंच कर प्रधानाचार्य को भीषण गर्मी से विद्यार्थियों को बचाने के लिए दस छत के पंखे प्रदान किए। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि मुख्य रूप से ग्रीष्म ऋतु में छात्रों को पढ़ाई के दौरान आराम प्रदान करने के लिए उपयोगी सिद्ध होंगे। संस्था के प्रमुख मिन्हाज आलम ने बताया कि संस्था ने शिक्षा, स्वास्थ्य जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण और जरूरतमंद परिवारों की सहायता जैसे कई क्षेत्रों में सक्रिय योगदान दिया है। उन्होंने बताया कि हमारा मिशन समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है। भविष्य में स्कूल को कंप्यूटर लैब, लाइब्रेरी उन्नयन जैसे और दान देकर सहयोग जारी रखेंगे। इस दौरान विद्यालय का स्टाफ में सरिता शर्मा,रंजू गौतम, इच्छा तिवारी, रजनी, मुस्कान आदि और संस्था के सदस्य देवेन्द्र,अयाज अंसारी, शहनवाज़, शादाब कादरी, मुशीर खान आदि के साथ एजाज आलम खान (संरक्षक)उपस्थित रहे।
    1
    उझानी,(बदायूं)। सामाजिक संस्था स्प्रेड स्माइल्स फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने भीषण गर्मी के मद्देनजर सोमवार को अशर्फी देवी कन्या इंटर कालेज और महात्मा गांधी पालिका इंटर कालेज में पहुंच कर छत के पंखे प्रधानाचार्य को प्रदान किए ताकि गर्मी में छात्र छात्राएं आसानी से अपनी पढ़ाई कर सके। संस्था के पदाधिकारियों के परोपकारी कदम की शिक्षकों ने खुलेमन से सराहना की है। 
संस्था के पदाधिकारी आज सबसे पहले अशर्फी देवी कन्या इंटर कालेज पहुंचे जहां प्रधानाचार्य श्रीमती वीरू को 10 छत के पंखे प्रदान किए। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि भीषण गर्मी में छात्राओं को पठन पाठन में सुविधा हो सके इसलिए पंखे विद्यालय को दान किए है। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती वीरु ने संस्था के इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से विद्यालय की बुनियादी सुविधाओं में सुधार होता है और छात्राओं को बेहतर वातावरण मिलता है।
इसके अलावा संस्था के पदाधिकारियों ने महात्मा गांधी पालिका इंटर कालेज पहुंच कर प्रधानाचार्य को भीषण गर्मी से विद्यार्थियों को बचाने के लिए दस छत के पंखे प्रदान किए। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि मुख्य रूप से ग्रीष्म ऋतु में छात्रों को पढ़ाई के दौरान आराम प्रदान करने के लिए उपयोगी सिद्ध होंगे। संस्था के प्रमुख मिन्हाज आलम ने बताया कि संस्था ने शिक्षा, स्वास्थ्य जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण और जरूरतमंद परिवारों की सहायता जैसे कई क्षेत्रों में सक्रिय योगदान दिया है। उन्होंने बताया कि हमारा मिशन समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है। भविष्य में स्कूल को कंप्यूटर लैब, लाइब्रेरी उन्नयन जैसे और दान देकर सहयोग जारी रखेंगे। इस दौरान विद्यालय का स्टाफ में सरिता शर्मा,रंजू गौतम, इच्छा तिवारी, रजनी, मुस्कान आदि और संस्था के  सदस्य देवेन्द्र,अयाज अंसारी, शहनवाज़, शादाब कादरी, मुशीर खान आदि के साथ एजाज आलम खान (संरक्षक)उपस्थित रहे।
    user_राजेश कुमार वर्मा
    राजेश कुमार वर्मा
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • sir hamare gao me nali aur khadanja sab tuta hua hai surajpal ke yaha se naresh ki dukan Tak aur nanhe ki dukan seshivdyal ki dukan Tak kripya yah sab sahi karane meri madad kare apka sishya Sanjeev Kumar
    4
    sir hamare gao me nali aur khadanja sab tuta hua hai surajpal ke yaha se naresh ki dukan Tak aur nanhe ki dukan seshivdyal ki dukan Tak kripya yah sab sahi karane meri madad kare apka sishya Sanjeev Kumar
    user_Sanjeev Kumar
    Sanjeev Kumar
    Dataganj, Budaun•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.