Shuru
Apke Nagar Ki App…
Nali aur cc sir hamare gao me nali aur khadanja sab tuta hua hai surajpal ke yaha se naresh ki dukan Tak aur nanhe ki dukan seshivdyal ki dukan Tak kripya yah sab sahi karane meri madad kare apka sishya Sanjeev Kumar
Sanjeev Kumar
Nali aur cc sir hamare gao me nali aur khadanja sab tuta hua hai surajpal ke yaha se naresh ki dukan Tak aur nanhe ki dukan seshivdyal ki dukan Tak kripya yah sab sahi karane meri madad kare apka sishya Sanjeev Kumar
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Sumit Awasthi पत्रकार1
- बंगाल की जनता ने नकारा जंगल, अब भाजपा सरकार कराएगी विकास: बीएल वर्मा बदायूं। असम और पुडुचेरी में दूसरी बार और पश्चिम बंगाल में भाजपा को मिली प्रचंड जीत पर केन्द्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि भाजपा की यह जीत बंगाल की जनता का स्पष्ट संदेश है कि उसने अन्ततः ममता के जंगलराज से मुक्ति पा ली है। उन्होंने कहा कि यह जीत नारी शक्ति की भी जीत है। श्री वर्मा ने कहा कि जनता ने भाजपा के पक्ष में जनादेश दे दिया है अब भाजपा की बारी है कि ममता के गुंडाराज को पूरी तरह से समाप्त करने के लिए माफियाओं और घुसपैठ से जनता को पूरी तरह से मुक्ति दिलाने का काम भाजपा सरकार करेंगी। श्री वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री का एक ही मंत्र है कि सबका विकास और सबका विश्वास लेकिन इसके विपरीत विपक्षी दला अपना स्वार्थ सिद्ध करने के लिए सनातन को मिटाने की जुगत में लगे रहे यही कारण है कि मां मानुष और माटी का नारा देकर सत्ता में आने वाली पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने माफियाओं और धर्म विशेष को संरक्षण दिया जिसने बंगाल में पिछले 15 सालों में सनातनियों पर बड़े से बड़ा अत्याचार किया और अब बंगाल की सनातनी जनता को मौका मिला तो उसने ममता को बाहर का रास्ता दिखा कर भाजपा को प्रचंड बहुमत दिला दी ताकि बंगाल में राम और विकास और कानून का राज कायम हो सके। उन्होंने बंगाल में भाजपा की जीत में नारी शक्ति का महत्वपूर्ण योगदान बताया। श्री वर्मा ने कहा कि विपक्षियों ने बिल को गिरा कर नारी शक्ति का अपमान किया जिसका बदला इस चुनाव में नारी शक्ति ने ले लिया। उन्होंने कहा कि अब बंगाल घुसपैठियों और माफियाओं से मुक्त होगा। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष 2027 में यूपी में भी चुनाव होने जा रहे है, यहां भी भाजपा तीसरी बार विकास की बदौलत सरकार प्रचंड बहुमत से बनाएंगी। श्री वर्मा ने कहा कि असम और पुंडुचेरी में भाजपा सरकार की वापसी यह दर्शाती है कि भाजपा राज में उनका भविष्य सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि अब बंगाल की जनता यूपी की तरह बिना किसी भय के विकास की ओर बढ़ती जाएगी। उन्होंने कहा कि बंगाल में प्रचंड जीत से यह साबित हो गया कि बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत, लग्न से जमीनी स्तर पर किया गया कार्य और उसके विश्वास को और बल मिला है।1
- उझानी,(बदायूं)। जंगलराज से रामराज की ओर आए पश्चिम बंगाल में रिकार्ड जीत के बाद भाजपा के कार्यकर्ताओं ने यहां जमकर अपनी खुशियों का इजहार करते हुए झूम-झूम कर जयश्री राम और भारत माता के जयघोष को पूरे क्षेत्र में गुंजायमान कर दिया। इस मौके पर पहुंचे केन्द्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने कार्यकर्ताओं समेत नगर की जनता को मिठाई खिलाई और कहा कि यह देवतुल्य जनता और कार्यकर्ताओं की जीत है। उन्होंने पुंडुचेरी और असम में भाजपा की रिकार्ड जीत जनता और कार्यकर्ताओं के नाम की। नगर भाजपा अध्यक्ष सचिन अग्रवाल बंटी भईया के नेतृत्व में सोमवार की शाम बडी संख्या में पश्चिम बंगाल में भाजपा की रिकार्ड जीत के अलावा असम और पुंडुचेरी में भी भाजपा की दूसरी बार सरकार बनने पर कार्यकर्ता घंटाघर चौराहें पर एकत्र हुए। असम, पुंडुचेरी में भाजपा की जीत के साथ पश्चिम बंगाल में ममता के जंगलराज के खात्में पर भाजपा कार्यकर्ता इतना खुश था कि वह जयश्री राम, भारत माता की जयघोष को गुंजायमान करते हुए जमकर झूम-नाच रहा था। उझानी का भाजपा कार्यकर्ता हवा में पार्टी के झंडों को लहराता खुशी का इजहार कर रहा था। भाजपा कार्यकर्ताओं के जश्न के बीच पहुंचे केन्द्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा कराया साथ ही जनता में लड्डू बांट कर भाजपा कार्यकर्ताओं और देवतुल्य जनता को जीत का आधार बताया। श्री वर्मा ने स्टेशन रोड पर पैदल भ्रमण कर नगर के दुकानदारों और जनता का अभिवादन किया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता अरूण कुमार अग्रवाल, उझानी सहकारी क्रय-विक्रय के चेयरमैन किशन शर्मा, सचिन अग्रवाल, संदीप सक्सेना, मोहितराज शर्मा मोनू, संजीव गुप्ता, राहुल शंखधार, विवेक पंडित, रेनू सिंह, सुमन सिंह, रानी सिंह पुण्डीर समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी छोड़ कर भाजपा की जीत का जश्न मनाया।1
- मोदी नेतृत्व और शाह की रणनीति से बंगाल, असम व पुडुचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक विजय :- बीएल वर्मा गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के विश्वास ने दिलाई भाजपा को ऐतिहासिक जीत :- बीएल वर्मा बंगाल के सैकड़ों बलिदानी कार्यकर्ताओं को यह जीत समर्पित है :- राजीव कुमार गुप्ता जनता का आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं की तपस्या से बनी जीत की नींव :- राजीव कुमार गुप्ता कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन की ताकत से मिली प्रचंड जीत :- महेश चंद्र गुप्ता भाजपा की नीतियों को हर वर्ग का मिला समर्थन, विकास की राजनीति पर मुहर :- हरीश शाक्य बदायूँ :- भाजपा कार्यालय पर पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के उपलक्ष्य में केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य जी, पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल एवं बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ एकत्र होकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई खिलाकर हर्ष व्यक्त कर शुभकामनाएं प्रेषित की। तथा भारत माता की जय और भाजपा जिंदाबाद के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में मिली यह प्रचंड विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रणनीतिक क्षमता और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के कुशल संगठनात्मक मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा भाजपा ने सदैव गरीब, किसान, युवा, महिला और समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के कल्याण को केंद्र में रखकर कार्य किया है, जिस पर जनता ने अपना विश्वास व्यक्त किया है। उन्होंने आगे कहा यह जीत लोकतांत्रिक मूल्यों की जीत है और भाजपा की नीतियों की व्यापक स्वीकार्यता को दर्शाती है। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा यह ऐतिहासिक विजय भाजपा कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत, समर्पण और संगठन की मजबूती का प्रतिफल है। उन्होंने कहा बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं ने पूरी निष्ठा के साथ पार्टी की विचारधारा और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया, जिसके कारण जनता का विश्वास भाजपा के प्रति और अधिक मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि यह जीत केवल चुनावी सफलता नहीं, बल्कि जनता के विश्वास और समर्थन की जीत है। उन्होंने आगे कहा कि इसी उत्साह और जनसमर्थन के बल पर भाजपा वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी प्रचंड बहुमत के साथ पुनः सरकार बनाएगी। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा भाजपा की यह जीत कार्यकर्ताओं की निष्ठा, परिश्रम और संगठन के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक विचारधारा आधारित पार्टी है, जिसमें हर कार्यकर्ता राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर कार्य करता है। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर से लेकर शीर्ष स्तर तक संगठन की मजबूत संरचना और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी ने इस विजय को संभव बनाया है। उन्होंने आगे कहा भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है और आने वाले समय में भी यही समर्पण पार्टी को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा। बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा देश की जनता ने विकास, सुशासन और पारदर्शिता की राजनीति को अपनाते हुए भाजपा के प्रति अपना अटूट विश्वास व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियां समाज के हर वर्ग गरीब, किसान, युवा, महिला और वंचित वर्ग के समग्र विकास के लिए समर्पित हैं। उन्होंने कहा पार्टी के कार्यकर्ता निरंतर जनसेवा के कार्यों में जुटे हुए हैं, और यही सेवा भाव भाजपा को अन्य दलों से अलग बनाता है। उन्होंने आगे कहा कि आने वाले समय में भी भाजपा इसी प्रकार जन-जन के बीच जाकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करती रहेगी और संगठन को और अधिक सशक्त बनाएगी। इस दौरान पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, डीसीबी चैयरमैन जे.के सक्सेना, पूर्व चैयरमैन दीपमाला गोयल, रविन्द्र पाल सिंह, हरप्रसाद सिंह पटेल, एमपी सिंह राजपूत, शैलेन्द्र मोहन शर्मा, जोगेंद्र सिंह पटेल, बुद्धपाल सिंह, सुधीर श्रीवास्तव, शारदेन्दु पाठक, उमेश राठौर, बीएस मौर्य, उदयवीर दिवाकर, नेकपाल कश्यप, आशीष शाक्य, संदीप चौहान, सीमा राठौर, विश्वजीत गुप्ता, अजय तोमर, अमित पाठक, शिशुपाल शाक्य, ओम कृष्ण सागर, सुरजीव गुप्ता, मनोज मशीह, किशन शर्मा, अंकित मौर्य, अमिता उपाध्याय, रजनी मिश्रा, राजवती वर्मा, रचना शंखधार, रामचरन पाल, पारस गुप्ता, मोनिका गंगवार, सहदेव सागर, शीराज आलम, राहुल रावत, पंकज शर्मा, के.एल गुप्ता, मनोज चंदेल, दीपक सक्सेना, अमन साहू, राघवेंद्र यादव, अचल शर्मा, राम नरेश गौतम, हिमांशु पाठक, श्याम साहू, रवि वाल्मीकि, वैभव मिश्रा, रचित साहू, अनुभव उपाध्याय तथा बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।1
- “सरकारी नौकरियों में 9 लाख से अधिक भर्तियां पूरी — सरकार का बड़ा दावा, पारदर्शिता पर उठी हर उंगली खारिज” या थोड़ा और तेज अंदाज़ में:1
- बरेली सदर में पीस कमेटी वालों ने पाकिस्तान जिंदाबाद निकाली बाइक रैली1
- मीटर रीडर को बनाया "मुर्गा"... बिजली विभाग के अधिकारी ने दी तालिबानी सजा... उत्तर प्रदेश का मुरादाबाद जिला... मुरादाबाद के मूंढापांडे क्षेत्र में बिजली विभाग के एक अधिकारी द्वारा कर्मचारी को अमानवीय सजा देने का मामला सामने आया है। एसडीओ आर.एन. राठौर ने मीटर रीडर मकसूद (रानू) पर बिल वसूली में हेराफेरी का आरोप लगाते हुए उसे दफ्तर के बाहर सबके सामने 'मुर्गा' बना दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विभाग की काफी किरकिरी हो रही है। - वीडियो का संज्ञान लेते हुए विभाग ने त्वरित कार्रवाई की और आरोपी मीटर रीडर की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी हैं। वहीं, नियम हाथ में लेने और कर्मचारी के साथ ऐसा व्यवहार करने के आरोप में एसडीओ के खिलाफ भी विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं... #Moradabad #MoradabadNews #BijliVibhag #ViralVideo #UPNews #Nedricknews1
- कुआंडांडा सभागार में दिव्यांगजनों के लिए बैठक, साइकिल रिक्शा योजना के लिए भरे गए फार्म बरेली। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, जनपद बरेली द्वारा संचालित योजनाओं के तहत ब्लॉक कुआंडांडा स्थित सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से साइकिल रिक्शा उपलब्ध कराने की योजना पर विशेष चर्चा की गई। कार्यक्रम में अमित मिश्रा, सर्वेश गंगवार, शिवराय ज्यादा, जिला पंचायत प्रत्याशी राजेश कुमार ‘गुरुजी’ (वार्ड नंबर 54), भारत वीर गंगवार और अरविंद गंगवार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने दिव्यांगजनों तक सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने पर जोर दिया। बैठक में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में दिव्यांगजन शामिल हुए। इस दौरान उपस्थित टीम द्वारा साइकिल रिक्शा योजना के लिए आवेदन पत्र भरवाए गए और आवश्यक जानकारी भी प्रदान की गई। आयोजकों ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य दिव्यांगजनों को रोजगार के साधन उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। बैठक शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुई।1
- थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत सोथा नई बस्ती में उधारी के पैस को लेकर हुई मारपीट में घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मृत्यु हो जाने व 02 आरोपियों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही किये जाने के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अभिषेक कुमार सिंह द्वारा दी गई बाइट।*1